टिहरा क्षेत्र की मांगों को लेकर किसान सभा छेड़ेगी अभियान-रणराज राणा
23 जनवरी को सजाओपीपलु में आयोजित होगा सम्मेलन और बनेगी रणनीति
हिमाचल किसान सभा क्षेत्रीय कमेटी टिहरा की बैठक रन्ताज राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।जिसमें कमेटी सदस्य बाला राम,मिलाप चन्देल, कश्मीर सिंह, रणबीर शास्त्री, मेहर सिंह पठानिया, शम्भू राम, टेक सिंह, रूप चन्द, करतार सिंह चौहान, रामचन्द ठाकुर, कैप्टन टेक चन्द, बलदेव ठाकुर, रमेश धीमान, राकेश शर्मा, कश्मीर सिंह चन्देल, अरुण आत्री,लुददर सिंह, प्रकाश सकलानी, सूरत सकलानी, मोहनलाल,सुखराम व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह आदि ने बैठक में भाग लिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 से 22 जनवरी तक पँचायत स्तर पर बैठकें की जाएंगी और 23 जनवरी को सजाओपीपलु में खण्ड सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सम्मेलन में अलग अलग पंचायतों व क्षेतत्रों में किसानों व आम जनता की विकास सबंधी समस्याओं को चयनित करके अभियान चलाने की योजना बनाई जायेगी।सभा के अध्यक्ष रन्ताज राणा ने बताया कि किसान सभा टिहरा में लम्बे समय से पूर्ण तहसील बनाने की मांग कर रही है लेकिन सरकार इस मांग को नजरअंदाज कर रही है।इसलिये इस मांग को लेकर जल्दी ही जन अभियान चलाया जाएगा और यदि सरकार ने जल्दी टिहरा को पूर्ण तहसील का दर्जा नहीं दिया तो उसके लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया जायेगा।इसके अलावा टिहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब,एक्सरे और एम्बुलेंस तथा विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने,टिहरा में राष्ट्रीयकृत बैन्क की शाखा औऱ मिलिट्री केन्टी,रसोई गैस की एजेंसी खोलने बस अड्डे और टैक्सी स्टैंड का निर्माण करने डिग्री व पोलिटेकनिक कॉलेज या आई टी आई खोलने सामुदायिक भवन का निर्माण करने की भी ज़रूरत है।उधर पूर्व ज़िला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह ने वर्तमान सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि वे धाड़ता क्षेत्र की अनदेखी कर रहे हैं और पिछले 34 वर्षो से कोई भी बड़ा कार्यालय या काम इस क्षेत्र में नहीं कर पाए हैं।यहां पर जो विश्राम गृह बनाया गया है वह भी लोकनिर्माण विभाग से ढगवानी निवासी सेवानिवृत्त ईएनसी के प्रयासों से बना जबकि उसका शिलान्यास 1998 में किया गया था।भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पर यह भी आरोप लगाया है कि टिहरा में उन्होंने नागरिक अस्पताल घोषित कर दिया है लेकिन वहां पर सुविधाएं पीएचसी स्तर की भी नहीं है और यहां तक कि वहां पर लैब व एक्सरे तक भी नहीं है।दो वर्ष पहले मंत्री ने अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री के माध्यम से कमलाह से टिहरा वाया सधोटी सड़क का लोकार्पण कर दिया था लेकिन इस सड़क पर दो साल से कोई बस सेवा नहीं चल रही है कियूंकि यह सड़क अभी भी अधूरी है और नालों पर छोटे पुल पड़ने के लिए शेष हैं।भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पर आरोप लगाया कि उनके इशारे पर टिहरा स्कूल के खेल मैदान में साईंस लैब का भवन बनाया जा रहा है जिसका स्थानीय जनता ने विरोध भी किया था लेकिन मंत्री ने जनता को नजरंदाज कर दिया और अपनी तानाशाही प्रवृति के अनुरूप ही फ़ैसला किया।भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल किसान अलग अलग क्षत्रों की समस्याओं को चयनित करने के लिए अधिवेशन करने जा रही है और उसके बाद उन्हें पूरा करवाने के लिए अभियान छेड़ेगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें