फ़ॉलोअर

Jobs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Jobs लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 19 अगस्त 2021

सेना में भर्ती होने के लिए खुशखबरी ओपन भर्ती मंडी में सिपाही पदों के लिए मांगे आवेदन

सेना में भर्ती होने के लिए खुशखबरी ओपन भर्ती मंडी में सिपाही पदों के लिए मांगे आवेदन


*शिमला: रामपुर में होगी सेना की खुली भर्ती, सिपाही फार्मा पदों के लिए भी मांगे आवेदन*




 मंडी भर्ती कार्यालय की ओर से जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती की जा रही है। यह भर्ती मंडी, कुल्लू या लाहौल-स्पीति में 6 से 16 नवंबर तक होगी। सैनिक भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि सेना की खुली भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन सेना की वेबसाइट में 28 अगस्त तक कर सकते है। केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार को ही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। सैनिक लिपिक, सैनिक ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए मांगे आवेदन वहीं, हिमाचल प्रदेश के चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन 2 से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर बुशहर में प्रस्तावित है। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। 

बुधवार, 11 अगस्त 2021

कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम, जेई सिविल लिखित परीक्षा में चार पास

 *कर्मचारी चयन आयोग ने घोषित किया परिणाम, जेई सिविल लिखित परीक्षा में चार पास* 






हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर द्वारा जूनियर इंजीनियर (सिविल) (पोस्ट कोड 847) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि एक पद के लिए 1679 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 324 आवेदन ही सही पाए गए। 17 फरवरी, 2021 को आयोजित लिखित परीक्षा में 120 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जबकि 204 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।


लिखित परीक्षा में 120 अभ्यर्थियों में से 10 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हो पाए हैं, लेकिन 1:4 रेशो के हिसाब से चार अभ्यर्थी ही 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं। इनमें रोल नंबर 847000022, 847000048, 847000231, 847000252 को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की 15 अंकों की मूल्यांकन प्रक्रिया एक सितंबर को प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू की जाएगी।

रविवार, 8 अगस्त 2021

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न श्रेणियों के लिए 800 पदों को भरने जा रही

 *बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका*






*बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न श्रेणियों के लिए 800 पदों को भरने जा रही ।*


*मैहला*: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। इंडक्टिव सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी विभिन्न श्रेणियों के लिए 800 पदों को भरने जा रही है। इसके लिए 10 से 12 अगस्त तक जिला चंबा के विभिन्न स्थानों पर चयन प्रक्रिया शुरू होगी।


*10 अगस्त को ग्राम पंचायत मैहला स्थित जालपा मंदिर, 11 अगस्त को ग्राम पंचायत भरमौर 84 मंदिर, 12 अगस्त को ग्राम पंचायत मसरूंड में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।*


कंपनी के निदेशक अश्वनी संख्यान ने बताया कि कंपनी ने विभिन्न श्रेणियों में आवेदन मांगे हैं, जिसमें सिक्योरिटी गार्ड के 200, महिला सिक्योरिटी गार्ड के 50, दसवीं पास अनस्किल्ड हेल्पर के 150, सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 30, आफिस स्टाफ के 80, स्नातक, आइटीआइ डिप्लोमा के 50, पोलटेक्निकल डिप्लोमा के 50, रिक्रूटमेंट अधिकारी के 30, सेल्स डिपार्टमेंट के 80, स्नातक पास कंपनी स्टाफ के लिए 150 पदों पर भर्तियां होंगी। इसके अलावा सुरक्षा जवानों की लंबाई 168 सेंटीमीटर वजन 58 किलोग्राम तथा किसी भी प्रकार से अक्षम नहीं होना चाहिए। इसमें लड़के लड़कियां भाग ले सकते हैं तथा नियुक्त किए गए अभ्यर्थियों को कंपनी की ओर से हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा में स्थाई तौर पर नियुक्तियां प्रदान की जाएंगी।


कंपनी प्रबंधन की ओर से चयनित अभ्यर्थियों का मासिक वेतन आठ हजार से लेकर 28 हजार रुपये तक दिया जाएगा। इन पदों को भरने के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष तक रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 6230562918 तथा 8221862918 पर संपर्क कर सकते हैं।

हिमाचल मे कैबिनेट बैठक इन फैसलों पर लगेगी मुहर, पांचवीं-आठवीं की नियमित कक्षाएं लगने के आसार कम

 *हिमाचल मे कैबिनेट बैठक इन फैसलों पर लगेगी मुहर, पांचवीं-आठवीं की नियमित कक्षाएं लगने के आसार

 कम*





 हिमाचल प्रदेश में पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होने के आसार कम हो गए हैं। दो अगस्त से 10वीं से 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने के बाद पांचवीं-आठवीं के विद्यार्थियों के भी स्कूल खोलने की उम्मीद थी लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की संभावना ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दस अगस्त को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने के फैसले की समीक्षा होगी। विभागीय अधिकारियों ने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों और संक्रमित हुए विद्यार्थियों व शिक्षकों का ब्योरा एकत्र करना शुरू कर दिया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए गए नियमों के साथ विद्यार्थियों के लिए दो अगस्त से स्कूल खोले गए हैं। जिस तरह से एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, वह चिंता का विषय है। पिछले कुछ दिनों में स्कूल खुलने के बाद छात्रों और शिक्षकों के संक्रमित होने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में दस अगस्त को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में स्कूलों के संचालन को लेकर लिए गए निर्णय की समीक्षा की जाएगी। सरकार का प्रयास रहेगा कि कोरोना के खतरे से छात्रों को किस तरह से बचाया जाए और बिना स्कूल बंद किए उनकी पढ़ाई भी जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि सभी तथ्यों का एकत्र कर कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा। चार हजार शिक्षकों की भर्ती पर अभी संशय शिक्षकों की विभिन्न श्रेणियों के चार हजार पदों को भरने का मामला दस अगस्त की कैबिनेट बैठक में लगने पर अभी तक संशय बना हुआ है। प्रस्ताव को अभी तक वित्त महकमे से मंजूरी नहीं मिली है।

शनिवार, 7 अगस्त 2021