सोमवार, 31 अक्तूबर 2022

*अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के तहत 1 नबंबर 2022 से पूरे प्रदेश भर में 5 रथ यात्राओं के माध्यम प्रदेश के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।* *अभाविप कार्यकर्ता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिमाचल के 500 शिक्षण संस्थानों में जाकर भी करेगी विद्यार्थियों को जागरूक*

 *अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद*    

           *हिमाचल प्रदेश * 


              प्रैस विज्ञप्ति



*अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के तहत 1 नबंबर 2022 से पूरे प्रदेश भर में 5 रथ यात्राओं के माध्यम प्रदेश के लोगों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे।*


*अभाविप कार्यकर्ता मतदाता जागरूकता अभियान के तहत हिमाचल के 500 शिक्षण संस्थानों में जाकर भी करेगी विद्यार्थियों को जागरूक*



 

BHK NEWS HIMACHAL

_____________

30 अक्टूबर 2022

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि अभाविप हिमाचल प्रांत के कार्यकर्त्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाता जागरण अभियान के तहत हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के तहत 1 नबंबर 2022 से पूरे प्रदेश भर में 5 रथ यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर के गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। यह रथयात्रा शिमला से होते हुए शिमला शहर, शिमला ग्रामीण से होते हुए रामपुर, किन्नौर व पूरे‌ शिमला में अपील के माध्यम से जनता को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। दूसरी रथयात्रा सोलन से होते हुए नालागढ़, बद्दी सिरमौर जिला को पूरा कवर करते हुए समाप्त होगी। तीसरी रथ यात्रा ऊना से शुरू होते हुए अंब, चिंतपूर्णी,देहरा, हमीरपुर जिला से होते हुए बिलासपुर में समाप्त होगी।चौथी रथ यात्रा जिला कांगड़ा में धर्मशाला से होते हुए पालमपुर व नूरपुर जिला से होते हुए चंबा में समाप्त होगी। पांचवीं रथयात्रा मंडी जिला से शुरू होते हुए सुंदरनगर , सरकाघाट पूरे जिला से होते हुए कुल्लू में समाप्त होगी। इसी रथ यात्रा के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता 5 लाख पर्चा भी वितरित करेंगे ।  इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक पंचायत में एंबेसडर बनाए हैं। एंबेसडर भी अपनी पंचायत के प्रत्येक नागरिक से मिलकर उनसे मतदान करने के जागरूक करेंगे। युवाओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी के कार्यकर्ता 500 शिक्षण संस्थानों में जाएंगे।आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों का संगठन है। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आम जनमानस को बताएगी वोट हमारी ताकत, वोट लोकतंत्र की शान है, वोट के माध्यम से हम लोकतंत्र को‌ ओर अधिक सुदृढ़ कर सकते हैं। युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे नुक्कड़-नाटक,  मीडिया तथा सोशल मीडिया,  रैलियां, संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएगी |  युवाओं और आम मतदाओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता मतदाता जनजागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित ,समाजहित में कार्य करने वाले अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । यही वजह है कि विद्यार्थी परिषद प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने के बजाए लोकजागरण अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति,योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रौशन करने में सहभागिता निभा सके।




शिमला ने यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ यूनिवर्सिटी के आला अधिकारियों के बच्चों के पीएचडी में फर्जी दाखिले को एक बार फिर खारिज करने की मांग

 शिमला ने यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ यूनिवर्सिटी के आला अधिकारियों के बच्चों के पीएचडी में फर्जी दाखिले को एक बार फिर खारिज करने की मांग 


BHK NEWS HIMACHAL

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला ने यूजीसी रेगुलेशन के खिलाफ यूनिवर्सिटी के आला अधिकारियों के बच्चों के पीएचडी में फर्जी दाखिले को एक बार फिर खारिज करने की मांग की है। छात्र नेताओं ने कहा कि पूर्व कुलपति (सिकंदर कुमार), डीन प्लानिंग एंड टीचर्स मैटर (अरविंद कुमार भट्ट), निदेशक (पी.एल.शर्मा) ने यूजीसी के नियम को टाल दिया है और कड़ी आलोचना के बाद भी बेशर्मी से अपने बच्चों को पीएचडी में भर्ती कराया है.


अब जब नेशनल असेसमेंट एंड एक्रीडिएशन कमेटी मूल्यांकन के लिए विवि का दौरा कर रही है तो प्राधिकरण कॉस्मैटिक व्यवस्था कर रहा है। हालाँकि, इस विश्वविद्यालय प्राधिकरण के लोग खुद को बड़ी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं जो इस विश्वविद्यालय के शासन में बाधा डाल रहे हैं और शैक्षणिक वातावरण को खराब कर रहे हैं।

हाल ही में विश्वविद्यालय में 270 से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है, लेकिन उनमें से लगभग 70 प्रतिशत यूजीसी विनियमन-2018 के अनुसार पात्र नहीं हैं। हम नियमित रूप से भर्ती घोटाले की स्वतंत्र जांच की मांग करते रहे हैं लेकिन अब तक इस पर संज्ञान नहीं लिया गया है। यह सब स्टैंडर्ड फैकल्टी लगभग 30 पीढ़ी के करियर को बर्बाद कर देगी।



विश्वविद्यालय एक शैक्षणिक संस्थान के बजाय एक निर्माण विभाग की तरह दिखता है।

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, कि शीर्ष अधिकारी स्वयं भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं जैसे कुछ अपने बच्चों के करियर को सुरक्षित करने की कोशिश कर रहे हैं, यह परिभाषित करके कि तदनुरूप विषय संबद्ध विषय हैं (डीन ऑफ स्टडीज), पीएचडी में अपने वार्डों को स्वीकार करते हुए। D पाठ्यक्रम में प्रवेश कर सकते हैं जब उनके पास प्रवेश परीक्षा (पूर्व कुलपति, डीन शिक्षक मामले और निदेशक) को पास करने की कोई क्षमता नहीं है, प्रबंधक शराब की दुकान या अन्य (डीन शिक्षक मामले, प्रो-वाइस चांसलर) के रूप में अपनी पिछली सेवाओं की गिनती करते हैं।

हमें कभी-कभी आश्चर्य होता है कि यह विश्वविद्यालय आम जनता के बच्चों के लिए है या इन भ्रष्ट अधिकारियों के परिवार कल्याण के लिए है, जिनमें कुलपति, प्रति-कुलपति, डीन शिक्षक मामले और विभिन्न निदेशक शामिल हैं।



एंटरप्राइज रिसोर्स प्रोजेक्ट (ईआरपी) के करोड़ों भ्रष्टाचार एमओयू में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसने यूनिवर्सिटी की सारी गोपनीयता को खतरे में डाल दिया है। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी एमओयू के अनुसार कार्य पूरा नहीं हुआ है, इस एमओयू के तहत निर्दिष्ट कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है लेकिन एक निजी कंपनी को 10 करोड़ से अधिक का भुगतान किया जा रहा है।

एसएफआई भी इस विश्वविद्यालय के लिए नैक द्वारा एक अच्छा ग्रेड चाहता है। लेकिन धोखाधड़ी की सूचनाओं और ब्रह्मांडीय व्यवस्था के आधार पर अच्छा ग्रेड प्रामाणिक जानकारी और वास्तविक स्थितियों पर खराब ग्रेड की तुलना में अधिक खतरनाक होगा।

इस विश्वविद्यालय के हर पतन के लिए शीर्ष अधिकारी जिम्मेदार हैं आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि वरिष्ठ प्रोफेसर, विभिन्न शिक्षक संघ इस पूरे प्रकरण पर मौन हैं।



राजकीय उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई रैली

 राजकीय उत्कृष्ट शिक्षा केंद्र महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य पर निकाली गई रैली । 



BHK NEWS HIMACHAL

आज राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। एकता दिवस के उपलक्ष्य पर  महाविद्यालय से रैली निकाली गई।  यह रैली महाविद्यालय से लेकर रिज मैदान तक निकाली गई। इसमे लगभग 100  स्वयंसेवियो ने भाग लिया। यह रैली महाविद्यालय से प्रात: 9 बजे निकाली और वापिस महाविद्यालय में 10 बजे पहुंचे। कॉलेज में पहुँचने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ चंद्रभान मेहता ने हमें एकता दिवस की बधाई दी और स्वयंसेवियो को आपस में एकता बनाये रखने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में भी इसी प्रकार से मिलकर काम करने के लिए कहा। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ विकास नाथन और डॉ कामायनी बिष्ट ने कहा कि कालेज की एनएसएस यूनिट भी एकता का अच्छा प्रतीक है । इकाई सचिव मुकेश वर्मा ने रैली का शुभारंभ किया तथा स्वयंसेवियो को एकता दिवस के महत्व के बारे में भी बताया।





प्रियंका गांधी बोली कि 1862 में भी मंडी के लोगों ने तत्कालीन वजीर की तानाशाही से तंग आकर उसका किया था तख्तापलट

 प्रियंका गांधी बोली कि 1862 में भी मंडी के लोगों ने तत्कालीन वजीर की तानाशाही से तंग आकर उसका किया था तख्तापलट


 



BHK NEWS HIMACHAL







हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से आह्वान किया है कि सरकार बदलने की परंपरा ठीक है। लोग इस परंपरा को जारी रखें। इससे नेता को सीख मिलती है कि अगर उसने काम नहीं किया तो फिर बाहर कर रास्ता दिखा दिया जाएगा। यह बात उन्होंने सोमवार को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में कांग्रेस की तरफ से आयोजित परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कही।    



       उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो रीति रिवाज हैं, उन्हें जारी रखना चाहिए। फिर चाहे वो रिवाज सरकार बदलने का ही क्यों न हो। उन्होंने कहा कि 1862 में भी मंडी के लोगों ने तत्कालीन वजीर की तानाशाही से तंग आकर उसका तख्तापलट कर दिया था। प्रियंका गांधी ने इससे पहले मंडी शहर के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में जाकर माथा भी टेका। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो दस गारंटियां कांग्रेस की तरफ से दी जा रही हैं, उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट की बैठक में ओपीएस बहाल किया जाएगा। रिक्त पदों को भरने का प्रोसेस शुरू होगा और एक लाख नई नौकरियों का पिटारा खोला जाएगा। लोगों को अपने स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।



             छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जो भी वादे जनता से किए थे उन्हें पूरा कर दिया है। लेकिन जयराम ठाकुर ने मंडी के लोगों से जो वायदे किए थे वो आज दिन तक पूरे नहीं हुए हैं। यहां के लोग पांच वर्ष पहले सीएम पद मिलने से खुश थे और आज निराश हैं। बघेल ने कहा कि अब जयराम को जय राम जी की करने का समय आ गया है।



              कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने जहां केंद्र और प्रदेश सरकारों के खिलाफ जुबानी हमले बोले। वहीं, दिवंग्त वीरभद्र सिंह द्वारा किए गए विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने लंबे समय तक मंडी का प्रतिनिधित्व किया और उनका इस जिला के लोगों के साथ विशेष लगाव था। उन्होंने कहा कि आज वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों पर मुहर लगाने का समय आया है।



मोरबी हादसे पर काग्रेस पार्टी जन संवाद मंच के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जी एल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया

 मोरबी हादसे पर काग्रेस पार्टी जन संवाद मंच के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जी एल शर्मा ने दी प्रतिक्रिया



BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-:गुजरात शहर में रविवार की शाम माच्छू नदी पर बना केबल पुल टूटने से महिलाओं और बच्चों समेत 140 लोगों की मौत हो चुकी है।अधिकारियों के अनुसार, यह पुल करीब एक सदी पुराना था। जिसकी मरम्मत और नवीनीकरण कार्य के बाद हाल ही में इसे जनता के लिए खोला गया था।अधिकारियों ने कहा कि जनता के लिए चार दिन पहले ही फिर से खोले गए इस पुल पर लोगों की काफी भीड़ थी,उन्होंने बताया कि पुल शाम करीब साढ़े छह बजे टूट गया। काग्रेस जन संवाद मंच के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने इस हादसे में हुई मौतों पर दुःख तथा अपनी संवेदना प्रकट की है और कहा कि उन कि आत्मा को शांति प्रदान करे भगवान, साथ ही कांग्रेस जन संवाद मंच के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने गुजरात सरकार के रेवेये पर भी सवाल उठाए है।अब जब इतना बड़ा हादसा हुआ है इसका जिम्मेदार कौन है और किसी जिम्मेदारी है गुजरात सरकार अब कह रही है कि हमको तो इस पुल के खुलने का कोई पता नहीं है। अगर यहीं हादसा कॉग्रेस पार्टी के दौरान हुआ होता तो केंद्र की मोदी सरकार इस पर भी राजनीति करने से पीछे नहीं हटती। क्योंकि आज तक बी जे पी सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि वह लाशों पर ही राजनीति करती है। कांग्रेस जन संवाद मंच  हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि हम लोग इस हादसे के लिए गुजरात की बीजेपी सरकार को ही पूरी तरह से जिम्मेदार ठहराते हैं जिनको यह पता नहीं था कि यह पुल कब खुला है और कैसे खुला है क्यों बिना सरकार की अनुमति के कोई पुल को नहीं खोल सकता था। क्या गुजरात बी जे पी के मुख्यमंत्री सोए हुए थे। हम लोग केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि  केंद्र की मोदी सरकार गुजरात सरकार पर कड़ा से कड़ा एक्शन लें ताकि भविष्य में ऐसा हादसा ना हो सके।



रविवार, 30 अक्तूबर 2022

विदेश महिला से चरस की खेप के साथ किया गिरफ्तार

 विदेश महिला से चरस की खेप के साथ किया गिरफ्तार 




BHK NEWS HIMACHAL

मण्डी ( प्रकाश चन्द शर्मा)मंडी जिला की औट पुलिस थाना के बाहर विदेश महिला से चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को औट थाना की टीम ने थाने के बाहर नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच भुंतर की तरफ मंडी आ रही निजी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस में सवार रशिया की महिला के बैग की तलाशी ली तो उसमें चरस पाई गई, जिसका वजन 2 किलो 412 ग्राम निकला। 




इस मामले की पुष्टि करते हुए एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि रशिया के मास्को की 49 वर्षीय महिला को चरस के साथ पकड़ा गया है। आरोपी महिला बस में सवार होकर मंडी जा रही थी। मंडी के बाद महिला ने दिल्ली जाना था। विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



विश्व जागृति मिशन मंडल सुंदर नगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सत्संग का रसपान

 विश्व जागृति मिशन मंडल सुंदर नगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सत्संग का रसपान



BHK NEWS HIMACHAL



विश्व जागृति मिशन मंडल सुंदर नगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सत्संग का रसपान करते भक्तजन व प्रधान सुंदर नगर मंडल इकाई प्यारेलाल गुप्ता श्री सुधांशु जी महाराज के प्रवचन के बारे में अमृत वर्षा करते हुए।



सीपीआईएम राज्य कमेटी ने आईजीएमसी में ऑलमाइटी ब्लेसिंगज़ संस्था द्वारा संचालित की जा रही लंगर सेवा की बिजली व पानी को काटने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की

सीपीआईएम राज्य कमेटी ने आईजीएमसी में ऑलमाइटी ब्लेसिंगज़ संस्था द्वारा संचालित की जा रही लंगर सेवा की बिजली व पानी को काटने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की


BHK NEWS HIMACHAL

 सीपीआईएम राज्य कमेटी ने आईजीएमसी में ऑलमाइटी ब्लेसिंगज़ संस्था द्वारा संचालित की जा रही लंगर सेवा की बिजली व पानी को काटने के घटनाक्रम की कड़ी निंदा की है व इसे मानवताविरोधी कदम करार दिया है। पार्टी नेताओं ने ऑलमाइटी संस्था द्वारा रिज मैदान पर अटल बिहारी वाजपाई की प्रतिमा के नीचे किये गए सत्याग्रह में शिरकत की व एकजुटता प्रकट की। पार्टी ने प्रदेश सरकार व आईजीएमसी प्रशासन को चेताया है कि अगर उन्होंने लंगर सेवा में राजनीति करने की कोशिश की तो जनता सड़कों पर उतरकर इसके खिलाफ आंदोलन करेगी।



पार्टी के शिमला विधानसभा के प्रत्याशी टिकेंद्र सिंह पंवर,पार्टी के शिमला शहर के चुनाव संयोजक विजेंद्र मेहरा व सह संयोजक जगत राम ने आईजीएमसी में लंगर सेवा पर आईजीएमसी प्रशासन व भाजपा सरकार की राजनीति व दमन पर कड़ा आक्रोश ज़ाहिर किया है व इसे तानाशाही करार दिया है। पार्टी का मानना है कि उक्त लंगर से आज तक मरीजों के लाखों तीमारदारों को दो वक्त की रोटी नसीब हुई है। यह सेवा निशुल्क दी जा रही है जबकि दूसरी ओर सरकार के चहेते आदमी द्वारा आईजीएमसी में मुफ्त लंगर की आड़ में हर व्यक्ति से प्रतिदिन रैन - बसेरा के नाम पर 200 रुपये वसूले जा रहे हैं। तीमारदारों से यह लूट करने वाले व्यक्ति को बिजली, पानी व हज़ारों वर्ग फ़ीट क्षेत्र आईजीएमसी व रिपन अस्पताल में मुफ्त में आबंटित किए गए हैं। एक ही विभाग व संस्था में दो तरह के नियम मान्य नहीं हो सकते हैं। यह भाई - भतीजवाद,भ्रष्टाचार,अनैतिकता व सरकारी संरक्षण के दायरे में आता है। इस संस्था के संयोजक सरबजीत बॉबी पिछले आठ वर्षों से निस्वार्थ भाव से मरीजों व तीमारदारों की सेवा कर रहे हैं परन्तु उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। वह स्वयं स्वास्थ्य परेशानियों से जूझ रहे हैं व हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। इसके बावजूद भी सरबजीत बॉबी निस्वार्थ सेवाएं देते रहे हैं। पार्टी ने ऑलमाइटी संस्था द्वारा लंगर सेवा के बिजली व पानी को बहाल करने के आंदोलन के साथ एकजुटता प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि अगर लंगर सेवा की बिजली कि पानी बहाल न किये गए तो आंदोलन आगे बढ़ेगा।




आम आदमी पार्टी ने खुला लेदा में कार्यालय

 आम आदमी पार्टी ने खुला लेदा में कार्यालय 




BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश (प्रकाश चन्द शर्मा)-: आम आदमी पार्टी ने खुला लेदा अपना कार्यालय जिसका विधिवत उद्घाटन आम आदमी पार्टी के बल्ह उम्मीदवार तारा चन्द भाठिया ने की शुरूआत। इस कार्यालय के खुलने से स्थानीय लोगों से मेलजोल बढ़ाने और वोट मांगने में कार्यकताओं को आसानी होगी। आम आदमी पार्टी  बल्ह के उम्मीदवार तारा चन्द भाठिया ने कहा कि हमेशा से ही से ऊपरी बल्ह के लोगों की शिकायत रहती है कि जो भी पार्टी हिमाचल प्रदेश में आती है वह अपना उम्मीदवार निचले बल्ह से ही खड़ा करती है और वह नीचे के लोगों का विकास करता है लेकिन तारा चन्द भाठिया ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी ने ऐसे उम्मीदवार को खड़ा किया है जो पुरे बल्ह विधानसभा क्षेत्र का एक समान विकास करेगा। तारा चन्द भाटिया ने आम जनता, बेरोजगारों, कर्मचारी संघ, से अपील की है कि एक मौका आम आदमी पार्टी को बल्ह विधानसभा क्षेत्र में लोग देकर देखें आम जनता। तारा चन्द भाटिया ने कहा कि आप लोगों ने तो अभी तक बीजेपी, काग्रेस को भी आजमाकर देखा लिया है तो क्यू ना एक मौका आम आदमी पार्टी को दिया जाय।



शनिवार, 29 अक्तूबर 2022

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने 4 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल

स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने 4 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल 



BHK NEWS HIMACHAL

 परमाणु सोलन में चल रहे डीएवी स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में सनराइज बॉक्सिंग अकैडमी के बच्चों ने 4 गोल्ड मेडल और 1 सिल्वर मेडल प्राप्त करके स्कूल और एकेडमी का नाम रोशन किया। 4 बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय के लिए हुआ है जो कि मुंबई में होगी। बच्चों ने अपना सारा श्रेय अपने कोच सूरज ठाकुर ,मीनाक्षी ,गीतानंद, वरुण गौतम और अपने स्कूल स्टाफ को दिया है।





गुरुवार, 27 अक्तूबर 2022

*अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के तहत गांव गांव जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए कर रहे जागरूक*



               




*अभाविप हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ता हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के तहत गांव गांव जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए कर रहे जागरूक*




BHK NEWS HIMACHAL

_____________

27 अक्टूबर 2022

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा कि अभाविप हिमाचल प्रांत के कार्यकर्त्ता प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए पूरे प्रदेश भर में युवा मतदाता जागरण अभियान के तहत हिमाचल फस्ट वोटिंग मस्ट के मंत्र के साथ पूरे प्रदेश भर के गांव गांव व घर घर जाकर लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर रहे हैं।  इसके लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रत्येक पंचायत में एंबेसडर बनाए हैं।उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक जिम्मेदार छात्र संगठन होने के साथ साथ समाज के प्रति अपने उतरदायित्वों को भी भली भांति समझता है | उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों का संगठन है। हम चुनाव में प्रत्यक्ष नहीं अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी निभा रहे हैं | उन्होंने कहा कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता सार्वजनिक स्थानों,  महाविद्यालयों,  ग्रामीण चौपालों, रेल तथा मेट्रो स्टेशनों पर पैम्फ़्लेट वितरण, अनुनय-विनय द्वारा प्रदेश के नागरिकों से इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेगी । युवा मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेषतः रचनात्मक कार्यक्रम जैसे फ्लैश-मॉब, नुक्कड़-नाटक,  मीडिया तथा सोशल मीडिया, प्रभात फेरी, रैलियां, संगोष्ठियां आदि आयोजित की जाएगी |  युवाओं और आम मतदाओं से आग्रह किया जाएगा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान कर योग्य प्रत्याशी का चयन करें व अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आकाश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता मतदाता जनजागरण अभियान के तहत अनिवार्य मतदान करने और नोटा का उपयोग करने के बजाए राष्ट्रहित में अपने पसंद के व्यक्ति का चयन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा । यही वजह है कि विद्यार्थी परिषद प्रत्यक्ष रूप से भाग लेने के बजाए लोकजागरण अभियान के तहत जगह-जगह घूमकर लोगों को अनिवार्य मतदान करने और नोटा में वोट बर्बाद न करने के लिए प्रेरित करेंगे ताकि वे राष्ट्रहित में योग्य व्यक्ति,योग्य नेता का चयन कर सकें जो राष्ट्र को ऊंचाई पर ले जाकर देश का नाम रौशन करने में सहभागिता निभा सके।



राजनीति और तंग सोच महादेव में साहित्य और कला संस्कृति संघ द्वारा ' राजनीति और तंग सोच ' विषय पर संवाद गोष्ठी का आयोजन

 राजनीति और तंग सोच 

 महादेव में साहित्य और कला संस्कृति संघ द्वारा ' राजनीति और तंग सोच ' विषय पर संवाद गोष्ठी का आयोजन


BHK NEWS HIMACHAL

महादेव में साहित्य और कला संस्कृति संघ द्वारा ' राजनीति और तंग सोच ' विषय पर संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। चर्चा का आरंभ करते हुए लेखक कृष्ण चंद्र महादेविया ने कहा कि विशेष कर चुनाव के दिनों में वोट बटोरने वाले कुछ संकीर्ण मानसिकता के लोग समुदाय या जाति की राजनीति को हवा देकर सामाजिक समरसता को कलुषित करने का प्रयत्न करते हैं जो कि राष्ट्र के लिए शुभ नहीं है ।यदि किसी दल विशेष का टिकट नहीं मिलने पर समुदाय की राजनीति का हौवा खड़ा करने की कोशिश करने लगते हैं।संकीर्णता पर उतरे ऐसे कथित नेता किसी सम्पूर्ण समुदाय के नेता नहीं होते। ककरमुत्ते की तरह उग नेता चार लोगों को लेकर अपना फूटा ढोल बजाते हैं । स्वाभिमान खोए लोग विधान सभा क्षेत्र को कोई दिशा नहीं दे सकते । अतः ऐसे स्वयंभू  नेताओं से दूरी बनाए रखना व्यापक समाज और राष्ट्र हित में है।युवा कवि मनोज चौहान ने कहा कि सामाजिक समरसता के लिए सदा कार्य करना किसी नेता का प्रथम कर्त्तव्य होना चाहिए तंग सोच को त्याग कर अपने विज़न, अपनी योग्यता और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर के वोट मांगने चाहिए। जाति के आधार पर राजनीति अशुभ है। युवा खिलाड़ी रामचंद्र खत्रवाड़िया ने चर्चा में भाग लेते कहा कि कुछ लोग टिकट मिलने पर ही विधायक बन जाते हैं और उनके समर्थक जाति की राजनीति का रोना रोने लगते हैं।ऐसे संकीर्ण सोच के लोग देश की एकता और भाईचारे पर आघात करते हैं। ऐसे लोगों को अपनी तंग सोच को त्याग देना चाहिए। सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना राजनीतिक दलों और वुद्धिजीवियों का भी कर्तव्य है। बैंक प्रबंधक ओमप्रकाश चौहान ने तंग सोच को त्यागने की बात कही । उन्होंने कलाकारों , पत्रकारों, लेखकों का समाज और देश के लिए सामाजिक समरसता, देशभक्ति, भाइचारे के लिए कार्य करने का आह्वान किया । संगोष्ठी में धर्मेंद्र शेरडवाल, वीरेंद्र सिंह,रिया सिंह, संदेश चौहान,सूरज शेरडवाल, भगतसिंह ने भी भाग लिया।



बुधवार, 26 अक्तूबर 2022

भैया दूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की भगवान से कामना की

भैया दूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की भगवान से कामना की



BHK NEWS HIMACHAL

 सुंदर नगर।

भैया दूज पर बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की भगवान से कामना की। इसी कड़ी में हरमिता भानवी ठाकुर ने अपने भाई पंशुल ठाकुर के माथे पर तिलक लगाकर और मुंह मीठा करवा कर भगवान से उसकी लंबी उम्र की कामना की। इस अवसर पर भाई ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। इस दौरान मिष्ठी मिट्ठू सहित बहनें ने भी मौजूद रहे।



प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान की अध्यक्षता मैं नाचन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार का नोटों का हार डालते किया स्वागत।

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान की अध्यक्षता मैं नाचन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार का नोटों का हार डालते किया स्वागत।


BHK NEWS HIMACHAL

चौक पंचायत के बूथ प्रधान तिलक राज ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान की अध्यक्षता मैं नाचन विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी नरेश कुमार का नोटों का हार डालते किया स्वागत।






मंडी जिला के नाचन विस क्षेत्र से पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के पुत्र संजु डोगरा को हिमाचल कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया

 मंडी जिला के नाचन विस क्षेत्र से पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के पुत्र संजु डोगरा को हिमाचल कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया



BHK NEWS HIMACHAL

सुंदरनगर।

मंडी जिला के नाचन विस क्षेत्र से पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा के पुत्र

संजु डोगरा को हिमाचल कांग्रेस कमेटी का महासचिव बनाया गया है। जिसके लिए

संजु डोगरा ने महासचिव के पद पर ताजपोशी करने के लिएकांग्रेस पार्टी के

शीर्ष नेतृत्व में सोनिया गांधी मलिकार्जुन खडग़े अध्यक्ष अखिल भारतीय

कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, राजीव शुक्ला महासचिव,

प्रतिभा सिंह अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी, मुकेश अग्निहोत्री,

नेता प्रतिपक्ष, विक्रमादित्य सिंह विधायक समेत पार्टी के तमाम

पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है और आशा जाहिर की है

कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी उनको सौंपी है उसका पूरी ईमानदारी,

निष्ठा व लग्न के साथ निभाया जाएगा। वहीं संजु डोगरा की महासचिव के पद पर

ताजपेशी होने से कांग्रेस पार्टी को नाचन, जिला व प्रदेश में मजबूती

मिलेगी। दूसरी ओर संजु डोगरा की महासचिव के पद पर ताजपोशी होने पर नाचन

विस क्षेत्र की जनता में उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। इस अवसर पर

कांग्रेस पार्टी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष नाचन टेक सिंह राघव, पूर्व

अध्यक्ष हीर सिंह ठाकुर, महामंत्री बहादुर सिंह, धनीराम जोन अध्यक्ष,

विनोद कुमार ओमप्रकाश नेगी, पूर्व उपप्रधान रूप लाल, पूर्व उपप्रधान

भूपिंदर वालिया, बंसीलाल, उपप्रधान छात्र दिनेश कुमार युवा कांग्रेस के

महासचिव रोहित ठाकुर, विजय कुमार इंटक अध्यक्ष, राम इंटर के पदाधिकारी

संतराम ब्लॉक कमेटी के सचिव नंदलाल सचिव घनश्याम, मणि, श्यामलाल, दुर्गा

दास पूर्व प्रधान लक्ष्मण दास, युवा कांग्रेस के पदाधिकारी में ललित

कुमार, महिला कांग्रेस की प्रधान रीता देवी, प्रधान ग्राम पंचायत डीनक

रफीक मोहम्मद ताहिर हुसैन बीडीसी मेंबर, नर्मदा देवी, राजेश कुमार युवा

कांग्रेस महामंत्री पंकज कुमार समेत तमाम विभिन्न पार्टी अग्रणी संगठनों

के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संजु डोगरा की हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कमेटी में महासचिव की ताजपोशी पर शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट

किया है और खुशी जाहिर करते हुए आशा जाहिर की है कि भविष्य में उनकी

ताजपोशी से नाचन सहित समूचे जिले और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को बल

मिलेगा। संजु डोगरा इससे पहले भी विद्यार्थी जीवन से लेकर छात्र राजनीति

से अब तक विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।



कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर ने भी बाजार में लगाई हाजरी उम्मीदवारों ने अब किया बाजारों की और रुख

 कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर ने भी बाजार में लगाई हाजरी उम्मीदवारों ने अब किया बाजारों की और रुख 


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदरनगर।

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है प्रत्याशी अपना चुनाव प्रचार  गांव से एक दौर पूरा कर शहर की तरह रुख कर रहे है।हाल ही में आजाद प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर द्वारा बाजार का दौरा किया गया था । बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी सोहन लाल ठाकुर ने बीबीएमबी कालोनी बाजार का दौरा किया और वोट मांगे।



इस दौरान कांग्रेस वरिष्ठ उपप्रधान निकू राम सैनी ,  

स्थानीय पार्षद व व्यापारी गोपाल कपूर,अमित सैनी,विशाल गुप्ता, हेम चंद शर्मा,दीप सैनी, दूनी चंद धीमान आदि उपस्थित रहे।




*27 - सुंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न।*

 *27 - सुंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न।*




BHK NEWS HIMACHAL

*सुंदर नगर, 26 अक्तूबर* - 12 नवंबर को होने जा रहे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से तैनात सभी पुरुष तथा महिलाएं मतदान कर्मियों और सेक्टर ऑफिसरों की पहली चुनावी रिहर्सल सम्पन्न हो गई। इस चुनावी रिहर्सल में सुंदर नगर विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले लगभग 1000 मतदान कर्मियों और सेक्टर ऑफिसरों ने भाग लिया।

इस बात की पुष्टि करते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदर नगर धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत तैनात मतदान कर्मियों की पहली चुनावी रिहर्सल आज बहुतकनीकी संस्थान सुंदर नगर के सभागार में पूरी हुई। इस दौरान सभी उपस्थित मतदान कर्मियों को तमाम मतदान प्रक्रिया की जानकारी पॉवर प्वाईंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई और साथ ही रिहर्सल के दौरान मतदान कर्मियों को फॉर्म नंबर 12, डाक मतपत्र भी प्रदान किए गए।

इस अवसर पर ईवीएम डेमो काउंटर भी स्थापित किया गया जिसमें मतदान कर्मियों को ईवीएम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि अगली चुनावी रिहर्सल 5 नवंबर को आयोजित की जाएगी।



नामांकन के अंतिम दिन 46 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

 नामांकन के अंतिम दिन 46 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन






BHK NEWS HIMACHAL


हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)-: विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के अन्तिम दिन मंडी जिला में उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। सरकाघाट विधानसभा से पांच, धर्मपुर से पांच, मंडी से तीन, नाचन से पांच, दं्रग चार, सुन्दरनगर से छह, जोगिन्द्रनगर से पांच, थूनाग से सात, बल्ह से चार और करसोग से एक नामांकन दाखिल हुआ है।

  जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चैधरी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने के अन्तिम दिन सरकाघाट विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार पवन कुमार(48) पुत्र हंस राज गांव मतलाग फलाड़ डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दलीप ठाकुर(57) पुत्र छांगा राम गांव सुखेर डाकघर व तहसील बलद्वाड़ा जिला मण्डी, आम पार्टी के उम्मीदवार धमेश्वर राम(47) पुत्र दिले राम गांव धवोइ नरोला डाकघर जैहमत तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रमेश चंद(53)पुत्र ख्याली राम गांव हयोर(सरौण) डाकघर चोलथरा तहसील सरकाघाट जिला मंडी और राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से कैलाश चंद(32) पुत्र गुलाब सिंह गांव कठोगान डाकघर टिक्कर तहसील सरकाघाट जिला मंडी ने नामंाकन दाखिल किये।  

          नाचन विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस  के उम्मीदवार नरेश कुमार (47) पुत्र प्रेम लाल गांव व डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी व चार आजाद प्रत्याशियों जसवीर सिंह(31) पुत्र वेहली राम गांव खतेरवाड़ी डाकघर अप्पर बाहली तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी सौणु राम(62) गांव तरोट डाकघर कनैड तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी हेम चंद (46) पुत्र परमांनद गांव समकाल डाकघर अप्पर वेहली तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी लाल सिंह(53) पुत्र हरी राम गांव व डाकघर दियारजी तहसील बल्ह जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

धर्मपुर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चंद्र शेखर(49) पुत्र काहन सिंह  गांव बाहारी  डाकघर कोट तहसील धर्मपुर जिला मंडी, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राकेश  कुमार (42) पुत्र प्रेम चंद गांव छेज डाकघर व तहसील संधोल जिला मंडी और कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टी गोविंद राम ठाकुर (63) पुत्र भाग मल  गांव गोराट डाकघर सयोह  तहसील धर्मपुर जिला मंडी, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रकश चंद(64) गांव गाहायानी डाकघर रखोह तहसील सरकाघाट जिला मंडी व आजाद प्रत्याशी चंद्र शेखर(49) गांव गारली डाकघर घरवासड़ा  तहसील धर्मपुर जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।  

मंडी सदर से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्याम लाल(52) पुत्र जय चंद  गांव वायर डाकघर तिल तहसील सदर जिला मंडी, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी से संजय कुमार पुत्र पीताम्बर लाल गांव कथयारा डाकघर बीर तंूगल तहसील सदर जिला मंडी, आजाद प्रत्याशियों राजीव कुमार(34) पुत्र प्रेमु राम  गांव व डाकघर बाड़ी गुमाणु तहसील सदर जिला मंडी व लक्ष्मेन्द्र सिंह(56) प्रेम सिंह गांव दैयाड़ी डाकघर तिल्ली तहसील सदर जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

द्रंग विधानसभा से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सुनीता ठाकुर (38) पत्नी कूर्म सिंह गांव व  डाकघर नगवाइ  तहसील औट जिला मंडी व कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टी कूर्म सिंह(40) पुत्र गंगाधर गांव व डाकघर नगवाइ तहसील औट जिला मंडी, बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रमेश कुमार(34) पुत्र रूप चंद गांव टिहरी  डाकघर सिल्हबुधानी तहसील पद्धर जिला मंडी और आजाद प्रत्याशी सुरजमणी(35) पुत्र संत राम, गांव फुटाखल डाकघर झटिंगरी तहसील पद्धर जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।



सुन्दरनगर विधानसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस पार्टी के उम्मीदवार सोहन लाल (64) पुत्र पोलो राम गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी,  आम आदमी की प्रत्याशी पूजा वर्मा(31) गांव व डाकघर कालाहोड तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी व कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टी रघुवीर सिंह (65) पुत्र महन्त कुमार हाऊस नम्बर 27 बीएनओ-2 सुन्दरनगर जिला मंडी, राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के उम्मीदवार रणविजय सिंह (36) पुत्र रमेश चंद गांव धरांदा डाकघर मेरामासिट  तहसील सुन्दरनगर जिला मंडी और आजाद प्रत्याशियों हेत राम(42) संत राम  गांव महोरा डाकघर सेरी कोठी तहसील सुन्दरनगर व टेक चंद(61) गांव फाफना डाकघर रखोल तहसील निहरी जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।

  जोगिन्द्रनगर विधानसभा से राष्ट्रीय लोकनीति के प्रत्याशी  कालू राम (67) गांव भराड़पट्ट डाकघर बसोना तहसील लड़भड़ोल जिला मंडी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी रविन्द्र पाल सिंह (51) पुत्र प्रेम पाल सिंह गांव वड़ी मकरीड़ी डाकघर  व उपतहसील मकरीड़ी जिला मंडी, कम्युनिस्ट पार्टी आॅफ इंडिया (मार्कससिस्ट) कुशाल भारद्वाज(53) पुत्र दौलत राम गांव बसेहर डाकघर नोहली तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मंडी, बहुजन पार्टी के उम्मीदवार नरेन्द्र कुमार (47)  पुत्र परमानंद हाॅऊस नम्बर 90/4 सुहरा मोहल्ला डाकघर, तहसील व जिला मंडी और आजाद उम्मीदवार संजीव (48) पुत्र अमर सिंह भंडारी गांव गडूही डाकघर भराडू तहसील जोगिन्द्रनगर जिला मंडी ने नामांकन पत्र दाखिल किये।



  करसोग(अ.जा.) से  आजाद उम्मीदवार घनश्याम (35) पुत्र कोलू राम गांव राखनी डाकघर बलिंदी तहसील करसोग जिला मंडी ने नामांकन दाखिल किया।

बल्ह विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तारा चंद (60)पुत्र सुखिया राम 52/1 के गोडा गागल तहसील बल्ह जिला मंडी और कवरिंग उम्मीदवार पार्वती (51) पत्नी तारांचद 52/1 के गोडा गागल तहसील बल्ह जिला मंडी,  राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के उम्मीदवार जीवन राम(45) पुत्र लाल मण गांव छैतरू डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मंडी, आजाद उम्मीदवार संजय कुमार (51) सुरहाली पुत्र कन्हैया लाल सुरहाली गांव डाकघर और तहसील बल्ह जिला मंडी ने नामांकन दाखिल किये।



थूनाग से भारतीय राष्ट्रीय कांगे्रस के प्रत्याशी चेत राम(61) पुत्र शिवदयाल गांव बूंग डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग जिला मंडी, कवरिंग उम्मीदवार तरूण (25) गांव बूंग डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग जिला मंडी, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गीता नन्द (61) पुत्र मंगल सिंह गांव बंुग डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग कवरिंग उम्मीदवार आम आदमी पार्टीं धन देव (50) पोशु गांव रियाड़ा डाकधर संगलवाड़ा तहसील थुनाग, बहुजन समाज पार्टी से इन्द्रा देवी (52) पत्नी केहर सिंह गांव तगांधार डाकघर जंजैहली तहसील थुनाग, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी से विजय कुमार (36) पुत्र श्याम गांव मंगुवाल डाकघर राजपुरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन और आजाद प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार(34) पुत्र नंद लाल गांव रूहाड़ा डाकघर संगलवाड़ा तहसील थुनाग जिला मंडी ने नामांकन दाखिल किये



रविवार, 23 अक्तूबर 2022

केंद्रीय विद्यालय संधोल में दिवाली कार्ड- दीया- थाली एवं कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

 केंद्रीय विद्यालय संधोल में दिवाली कार्ड- दीया- थाली एवं कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता  तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया



BHK NEWS HIMACHAL

संधोल।

 प्राचार्य श्री  शेरब दोरजे के दिशा निर्देशन में केंद्रीय विद्यालय संधोल में दिवाली कार्ड- दीया- थाली एवं कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता  तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| दिवाली कार्ड एवं दीया- थाली कैंडल डेकोरेशन प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर के 11वीं तक के   विद्यार्थियों ने भाग लिया| रंगोली प्रतियोगिता सदन स्तर पर आयोजित की गई जिसमें शिवाजी सदन,टैगोर सदन,अशोक सदन,एवं रमन सदन के प्रतियोगी विद्यार्थियों ने भाग लिया| प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवाजी सदन ने प्राप्त किया तथा द्वितीय सदन टैगोर सदन ने प्राप्त किया|तीसरा स्थान अशोक सदन के विद्यार्थियों ने प्राप्त किया| दिवाली कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में प्राइमरी स्तर पर प्रथम स्थान पांचवी कक्षा कि सहज प्रीत एवं द्वितीय स्थान तीसरी कक्षा के आयुष कुमार ने प्राप्त किया|  दिया थाली कैंडल डेकोरेशन में कक्षा छठवीं की जानवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा छठवीं के रिजुल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया |



हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद स्वामी ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों कहा कि चुनाव आयोग बना बीजेपी के हाथों की कठपुतली

 हिन्दू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मानंद स्वामी ने बीजेपी को लिया आड़े हाथों कहा कि चुनाव आयोग बना बीजेपी के हाथों की कठपुतली





BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश ( प्रकाश चन्द शर्मा)-:हिंदू समाज पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनावों को ध्यान रखते हुए पुरे हिमाचल प्रदेश में 68विधान सभा क्षेत्रों में उम्मीदवार उतरने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। जिसमें 16लोगों को टिकट दे दिए गए है और वह अपनी कागज़ी कार्यवाही में लग चूके है और 25 तारीख को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए पूरी तैयारी कर चूके है। जिनमें से हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की पहली सूची में नादौन से राकेश कुमार,कोट कहलूर से रामकृष्ण अत्री, शाहपुर से आशीष शर्मा , नूरपुर से विकास सिंह , जवाली से रमेश कुमार , देहरा से कुलदीप सिंह , फतेहपुर से भूपेंद्र मेहरा , इंदौरा से लक्ष्मण दास   चिंतपूर्णी से संजीव , धर्मशाला से अनुज कटोच,  सुलह से  शेर सिंह , मंडी सदर से शुकन टाइम्स अखबार के प्रदेश प्रभारी प्रकाश चंद

 , सुंदर नगर से भूरी सिंह  चंबा के भटीयात से बहन अमृता चौधरी,  सरकाघाट से चेतराम शर्मा , जसवां प्रयागपुर से हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महात्मा ब्रह्मदास को अपना उम्मीदवार घोषित किया गया है। हिमाचल प्रदेश में तीन दिन का अवकाश नहीं होता तो आज तक 68 उम्मीदवारों की सूची भी जारी हो जानी थी और उन्होंने भी 25 तारीख को अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल करना था। लेकिन चुनाव आयोग की गाइडलाइन में यह लिखा गया है कि अगर किसी का बैंक खाता 24 घंटे से पहले नहीं खुला होगा तो उसका नामांकन रद्द माना जाएग। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महात्मा ब्रह्मानंद दास ने चुनाव आयोग से यह अपील की है कि हम लोगों को थोड़ा सा चुनाव आयोग समय दे कि हम लोग अपना नामांकन दर्ज करवा सके। स्वामी ब्रह्मानंद दास ने यह भी कहा कि बीजेपी की यह पूरी साजिश है जो और पार्टी के उम्मीदवारों को मैदान में नहीं देखना चाहते है कि जो उम्मीदवार उनको टकर दे सके। साथ ही ब्रह्मानंद दास ने यह भी कहा चुनाव आयोग को बी जे पी ने अपने हाथों की कठपुतली बना रखा है और अपना पूरी तरह से कंट्रोल में रहा है।



शनिवार, 22 अक्तूबर 2022

छतरी में स्वर्गीय रीता देवी मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ उनकी यादों में किया गया

  छतरी में स्वर्गीय रीता देवी मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता  का शुभारंभ उनकी यादों में किया गया



BHK NEWS HIMACHAL

आज छतरी में स्वर्गीय रीता देवी मेमोरियल बॉलीबॉल प्रतियोगिता  का शुभारंभ उनकी यादों में किया गया। रीता देवी का जन्म 2 अप्रैल 1980 को हुआ था और लंबी बीमारी के कारण इनकी मृत्यु 22 अगस्त 2021 को हुई ।

    

      आज 22 अक्टूबर को उनकी यादों में यह टूर्नामेंट करवाया जा रहा है जिस में अथितियों के रूप में देवेंद्र जी, मनोज ,मनजीत, पवन व अनिल सहित अनेक क्षेत्र वासियो ने भाग लिया  है।

    

   कल 23 अक्टूबर को इस टूर्नामेंट  के समापन पर स्वर्गीय श्री मति रीता देवी के परिवार सहित उनकी बहने भी शामिल होगी। 

      यह मेमोरियल टूर्नामेंट हर वर्ष स्वर्गीय श्री मति रीता देवी की यादों में करवाया जायेगा।

  



*सुंदरनगर के शराब कांड ने सुंदरनगर का नाम पूरे देश में कलंकित किया: अभिषेक ठाकुर।*

 *सुंदरनगर के शराब कांड ने सुंदरनगर का नाम पूरे देश में कलंकित किया: अभिषेक ठाकुर।*

 


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।


नामांकन पत्र भरने के उपरांत जवाहर पार्क में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए आजाद उ मीदवार अभिंषेक ठाकुर ने कहा कि जनता उन्हें एक मौका दे इसके बाद हल्के की जनता उनके कार्यों को जांचे। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर विस क्षेत्र में उनके पिता एवं भाजपा के पूर्व मंत्री रूपसिंह ठाकुर ने अनेकों विकास कार्य करवाए हैं। परंतु आज ऐसा प्रचार किया जा रहा है कि सुंदरनगर विकास कार्य महज इन पांच वर्षों में ही हुए है जबकि वास्तविकता कुछ और ही बयान करती है। उन्होंने कहा कि विस क्षेत्र में सड़कों की हालत दयनीय है। कई क्षेत्रों कीे बस सेवाएं लंबे समय से बंद पड़ी है परंतु उन्हें बहाल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर के शराब कांड ने सुंदरनगर का नाम पूरे देश में कलंकित किया है। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने के साथ साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से बार बार उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तिरस्कार किया गया तथा कार्यकर्ताओं के दबाव में उन्हें इस चुनावी मैदान में उतरना पड़ रहा है। वहीं पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर ने भी जनता से अभिषेक के पक्ष में मतदान करने की अपील की।





शुक्रवार, 21 अक्तूबर 2022

सिराज विधानसभा क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह राणा ने ने अपना नामांकन पत्र SDM कार्यालय थुनाग में दाखिल किया।

सिराज विधानसभा क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह राणा ने ने अपना नामांकन पत्र SDM कार्यालय थुनाग में दाखिल किया। 



BHK NEWS HIMACHAL

 आज 21/10/2022 को सिराज विधानसभा क्षेत्र से माकपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह राणा ने ने अपना नामांकन पत्र SDM कार्यालय थुनाग में दाखिल किया। 

अपने समर्थकों के साथ बैठक करके महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि एक तरफ जहाँ पूरे हिमाचल में सिराज के विकास की बात चली है वहीं सिराज की असल सच्चाई इससे अलग है। 

सराज में भृष्टाचार और भाई भतीजावाद अपने चरम पर है, कागजों में तो करोडों के काम दर्शाये गए है लेकिन जमीनी स्तर पर वो सिर्फ ठेकेदारों का विकास हुआ है। 

आम जनता को आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड रहा है। 

महेंद्र राणा ने कहा माकपा पिछले पांच सालों से लगातार सराज में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है और लगातार आम जनता के मुद्दों के लिए , ठेकेदारों को लूट और भाई भतीजवाद के खिलाफ संघर्ष कर रही है। 

उन्होंने मुख्यमन्त्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री अपनी विधानसभा में भी सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों की बात करते है जिससे लोगों के बीच खासा रोष है। 

राणा ने कहा माकपा इन सभी मुद्दों को लेकर सिराज के हर घर गाँव में जाकर प्रचार करेगी और आम लोगों से समर्थन और वोट की अपील करेगी।

उन्होंने सिराज की  जनता से भी ठेकेदारों की मनमानी और भाई भतीजावाद के खिलाफ वोट करने की अपील की।



कांग्रेस पार्टी का ओवर कॉन्फिडेंट होना हिमाचल और गुजरात के चुनाव जितने के लिए कोई ठोस रणनीति नही

 कांग्रेस पार्टी का ओवर कॉन्फिडेंट होना हिमाचल और गुजरात के चुनाव जितने के लिए कोई ठोस रणनीति नही


BHK NEWS HIMACHAL

कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व विशेष तौर से हिमाचल और गुजरात के चुनाव जितने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीबाना पाने की मुख्य वजह पार्टी का ओवर कॉन्फिडेंट होना कांग्रेस के आंतरिक संगठनात्मक के चुनावो का झमेला रहा हो या फिर दो माह से टिकट वितरंकी चयन प्रक्रिया में बारबर दिल्ली के चक्कर कटवाने या फिर नेताओ में भिन्न भिन्न राय नेतृत्व की एकजुटता नही होना आया राम गया राम को टिकट देना संगठन के किसी भी मुखिया को टिकट नहीं देना या उनकी अनुशंशा को दरकिनार करना बार बार बैठक टालना टिकट की सूची में देरी करना ही मुख्य कारण रहेंगे उत्तराखंड की पुनावरित का भय या वह दृश्य दोहराया जा सकता है जनता कांग्रेस को आता सौंपना चाहती है बशर्ते कांग्रेस सता ग्रहण के लिए उसका नेतृत्व तयारी तो करे कोशिश तो करे नेतृत्व सही दिशा दशा नीति नियम नही बना पा रहा है कही कांग्रेस की पांच वर्ष बदलाव की अवधारणा पर पानी न फिर जाए कांग्रेस की अति उत्सकता नुकसान न पहुंच पाए क्योंकि कांग्रेस बीजेपी में आया राम गया राम को टिकट देकर अपनी रही सही छवि भी बिगाड़ने पर तुली भाजपा के एक दर्जन विधायको के टिकट कटने के बाद बीजेपी नेतृत्व शख्त और कांग्रेस नेतृत्व वही घिसे पिटेते चेहरे सामने ला रहीयुवाओ को महिलाओं को टिकट नहीं वही उमर द्राज लोगो के लिए टिकट संगठन के लोगो के लिए धक्के शाही कर रही चुनावी मुद्दे कही भी नही दिख रहे सिधांतो की कमी नियमो को ताकपर रखकर गुप्त सुर्वेक्षकी झूठ रिपोर्ट के नाम पर एक दूसरे नेता द्वारा अपने विरोधी को निशाने पार्लेकर ठिकाने लगाने का कुप्रयास ठाकुर हीरापाल पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव


गुरुवार, 20 अक्तूबर 2022

हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सुविधा अब सुंदर नगर में भी। कामाख्या मेडिकल एवं डेंटल केयर सेंटर। डॉक्टर रमनदीप ने शुरू की हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा।

  हेयर ट्रांसप्लांट करवाने की सुविधा अब सुंदर नगर में भी।


कामाक्षा मैडिकल एवं डेंटल केयर सेंटर


डॉक्टर रमनदीप ने शुरू की हेयर ट्रांसप्लांट की सुविधा।


हेयर ट्रांसप्लांट (केश प्रत्यारोपण )



BHK NEWS HIMACHAL

केश प्रत्यारोपण शल्य चिकित्सा की एक ऐसी विधी है जो कि आज के आधुनिक युग में इंसान की खूबसूरती में चार चांद लगाती है।


जहां आज के युग में इंसान खूबसूरत दिखना चाहता है वहीं ऐसी आधुनिक तकनीकों से उनके सपने पूरे हो रहे हैं।


केश प्रत्यारोपण या हेयर ट्रांसप्लांट एक ऐसी कास्मेटिक प्रक्रिया है, जिसकी मदद से सिर के पिछले हिस्से के बाल एवं साईड वाले हिस्से से दाढ़ी, छाती आदि से बालों को लेकर सिर के गंजे भाग में इंमप्लांट कर दिया जाता है ।


इसका कारण यह है कि सिर के पिछले हिस्से के बाल आमतौर पर नहीं झड़ते, यह बाल 2 हफते में उगने शुरू हो जाते हैं एवं 7-10 महिने में पूरे उग जाते हैं। यह बाल कुदरती बालों की तरह ही होते हैं जिनको आप कटवा सकते कलर एवं मनचाहा स्टाईल भी कर सकते हैं।


आंखों की पलकों एवं भैहें या दाड़ी के बालों की समस्या भी दूर की जा सकती है। क्योंकि आंखों की पलकें एवं भौहों के बाल दोबारा उगने बहुत मुशकिल है। पुरूषों में गंजापन (ऐलोपीसीया ऐराटा) जो कि सिर के आगे एवं मध्य हिस्से का गंजापन भी दूर किया जा सकता है।


हेयर ट्रांसप्लांट करने की कई विधियां है जिनमें से दो विधियां ज्यादा प्रचलित है FUE एवं FUT (फोलिक्ल युनिट ट्रांसप्लांट )


FEU में सिर के पिछले हिस्से, दाड़ी, छाती से बालों को एक एक विशेष उपकरणों द्वारा करके निकाला जाता है तथा उसे गंजे भाग में प्रत्यारोप किया जाता है । इस शल्य चिकित्सा को करने के पहले सिर के उन हिस्सों को अचेत किया जाता है, जहां से बाल निकालने है एवं जहां बाल लगाने है।



यह विधि बहुत सुक्ष्म है तथा इसमें बहुत सब्र एवं हाथ की सफाई चाहिए


1000 Follicle जिसमें तकरीबन 2000 बाल होते हैं उनको प्रत्यारोप करने में 3-4


घंटे का समय लगता है। मरीज को दाखिल नहीं करना पड़ता एवं OPD basis पर


यह शल्य चिकित्सा होती है। इसमें कोई टांका नहीं लगता एवं दर्द भी नहीं होता ।


जहां से बाल निकाले जाते है (Donor Area) वह जगह तकरीबन एक हफते में


सामान्य हो जाती है।


दूसरी विधि :


FUT (फोलिकल युनिट ट्रांसप्लांट) इस विधि में 1-2 से.मी. चौड़ी स्ट्रिप निकाली जाती है (Donor Area ) से जिसमें 2000-2500 फौलिकल होते हैं एवं इस पट्टी को गंजे स्थान पर लगाया जाता है। Donor Area में टांके लगाए जाते है इस विधि से कुछ दर्द होने की सम्भावना होती है।


यह (हेयर ट्रांसप्लांट ) सर्जरी ने पिछले कुछ सालों में बहुत नाम कमाया है तथा इसको मैकस्लिोफेशियल सर्जन बहुत आसानी एवं कुशलता से कर रहे हैं।


सुन्दरनगर शहर में पहली बार कामाक्षा मैडिकल एवं डेंटल केयर सेंटर में इस शल्य चिकित्सा को शुरू किया गया है। मोहाली के जाने माने मैक्सिलोफेशियल सर्जन डा. रमनदीप कामाक्षा मैडिकल एवं डेंटल केयर सेंटर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं एवं संचालन कर रहे हैं।


उनका कहना है कि सुन्दरनगर में इस सर्जरी को अभी सिर्फ इसी केन्द्र में किया जा रहा है तथा बहुत आसान विधि एवं मरीज की सुविधा अनुसार OPD Basis पर वह इसे कर रहे हैं। उनका कहना है कि लोग हेयर ट्रांसप्लांट करवा कर इस आधुनिक तकनीक का लाभ उठा सकते हैं एवं गंजेपन से निजात पा सकते हैं।




डॉ. कुलदीप सिंह तंवर का नामांकन कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास का पहला कदम – पुंडीर • सीपीआईएम का दावा - विधानसभा में अकेले नहीं जायेंगे राकेश सिंघा

 


डॉ. कुलदीप सिंह तंवर का नामांकन कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकास का पहला कदम – पुंडीर

सीपीआईएम का दावा - विधानसभा में अकेले नहीं जायेंगे राकेश सिंघा


BHK NEWS HIMACHAL

डॉ. कुलदीप सिंह तंवर का नामांकन दाखिल करने के साथ ही सीपीआई(एम) कसुम्पटी ने जीत का दावा किया है। सीपीआई(एम) लोकल कमेटी के सचिव सत्यवान पुंडीर के प्रैस में जारी बयान में कहा कि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र राजधानी के निकट होते हुए भी सबसे पिछड़े क्षेत्रों में आता है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क परिवहन, के हालात बदतर हैं। पुंडीर ने कहा कि जनता कांग्रेस और भाजपा की करगुजारियों के आज़िज़ आ चुकी है और बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार शहरी क्षेत्र से भी सीपीआई(एम) को भारी समर्थन मिलेगा क्योंकि न तो भाजपा शासित नगर निगम ने मर्ज्ड एरिया में कोई विकास किया और न ही कांग्रेस के विधायक ने क्षेत्र के विकास पर कोई तवज्जो दी।



वहीं कसुम्पटी से सीपीआई(एम) के प्रत्याशी डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने कहा कि उन्हें कसुम्पटी की जनता पर पूरा भरोसा है कि वे उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद देगी।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता राकेश सिंघा के साथ एक पूरी टीम विधानसभा में भेजेगी। शिम्पा जिला में ठियोग, कसुम्पटी, शिमला शहर और जुब्बल-कोटखाई  से सीपीआई(एम) को अच्छा समर्थन मिल रहा है।



परिवारवाद पर भाजपा बेनकाब,धर्मपुर में मंत्री पुत्र को दिया टिकट जबकि प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष करते थे बड़ी बड़ी बातें-माकपा

 परिवारवाद पर भाजपा बेनकाब,धर्मपुर में मंत्री पुत्र को दिया टिकट जबकि प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष करते थे बड़ी बड़ी बातें-माकपा



BHK NEWS HIMACHAL

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे को भाजपा ने टिकट दिया है।जबकि परिवारवाद पर प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लम्बी चौड़ी बातें करते रहते हैं।इससे पता चल पाया है कि भाजपा की कथनी और करनी में दिन रात का अंतर है।मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता और पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में जलशक्ति मंत्री आठवीं बार चुनाव लड़ने के लिए पिछले कई दिनों से सक्रिय थे और टिकट आवंटन के दिन तक फील्ड में अपने लिए समर्थन मांग रहे थे लेकिन रातों रात उनका टिकट बदल दिया गया और उनके बेटे को दे दिया गया।पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने घोषणा की थी कि उन्हें हार मंजूर है लेकिन वे  मंत्री व विधायक पुत्रों को टिकट नहीं देंगे।जबकि हक़ीक़त में निर्णय उससे उल्टा लिया गया और जनता को बेबकुफ़ बनाया गया।भूपेंद्र सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वे हर मामले में झूठ बोलने में माहिर हैं।वे महिलाओं को आगे लाने की बात करते हैं लेकिन उन्होंने मंडी ज़िला से एक भी महिला को उमीदवार नहीं बनाया है पूरे प्रदेश से मात्र पांच ही महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है।वे महिलाओं को को केवल भीड़ जमा करने के लिए ही इस्तेमाल करते हैं और उन्हें छोटे छोटे प्रलोभन देकर उनके वोट ही ऐंठते हैं।इसलिये धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से इस बार जनता इस परिवारराज को ख़त्म करने के लिए मतदान करेगी और इन्हें बाहर का रास्ता दीखतयेगी।





राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया है

 राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में  सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया है



BHK NEWS HIMACHAL

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महादेव में दिनांक 15.10.2022 से 21.10.2022 तक सात दिवसीय विशेष शिविर  आयोजित किया गया है। आज शिविर के पांचवें दिन  स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर, गोदिकृत गांव घांघल,महादेव बाजार में 50 किलोग्राम टॉलरेंस प्लास्टिक कचरा  एकत्र कर स्थानीय जनता को स्वच्छता जागरूकता संदेश दिया। यह सब कार्य परियोजना कार्य के अंतर्गत किए गए जिसमें प्रधानाचार्य  कृष्ण चंद, उप प्रधानाचार्य राजेश सैणी  व कार्यक्रम अधिकारी सुश्री ललिता बांगिआ ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन व सहयोग किया। यह जानकरी कार्यक्रम अधिकारीग सुश्री ललिता बांगिआ ने प्रदान की।





विद्यालय कैंपस , कम्युनिटी हॉल के प्रांगण में और जवाहर पार्क मैदान से प्लास्टिक और अन्य व्यर्थ पदार्थ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इक्कठा करके नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को स्पुर्थ किया।

 विद्यालय कैंपस , कम्युनिटी हॉल के प्रांगण में और जवाहर पार्क मैदान से प्लास्टिक और अन्य व्यर्थ पदार्थ राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने इक्कठा करके नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को स्पुर्थ किया।



BHK NEWS HIMACHAL

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या सुंदरनगर में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सरस्वती जी और अश्विनी गुलेरिया जी की देखरेख में विद्यालय कैंपस , कम्युनिटी हॉल के प्रांगण में  और जवाहर पार्क मैदान से प्लास्टिक और अन्य व्यर्थ पदार्थ राष्ट्रीय सेवा योजना  के स्वयंसेवकों ने इक्कठा  करके नगरपालिका के सफाई  कर्मचारियों को स्पुर्थ किया। सफाई अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्य श्रीमती चम्पा ठाकुर जी ने प्लास्टिक न गलता है और न ही सड़ता है जिससे कई बीमारियां पैदा होती है इसलिए इसे इकट्ठा करके किसी एक जगह रखकर हमें किसी एजेंसी को  स्पुर्थ करना चाहिए ताकि हमारा परिवेश हरा भरा रहे। दीवाली आ रही है हम सब को घर के आस पास और मुहल्ले में भी प्लास्टिक इकट्ठा करके  सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। इस मौके पर विद्यालय के रसायन प्रवक्ता श्री दिनेश ठाकुर श्री दिनेश शर्मा ललित दुर्गा  ठाकुर  हेतराम और प्रताप ठाकुर भी साथ रहे।


स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर दिया जागरूकता संदेश.......महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक

 स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर दिया जागरूकता संदेश.......महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक



BHK NEWS HIMACHAL

 स्वयंसेवियों ने प्लास्टिक कचरा इकट्ठा कर दिया जागरूकता संदेश.......महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर के एन एस एस स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ कविता शर्मा के निर्देशन में स्वच्छ भारत अभियान -2 के तहत महाविद्यालय परिसर और आस पास के क्षेत्र से कई किलो प्लास्टिक कचरा (ख़ाली बोतलें, रैपरस )आदि एकत्र किया और प्लास्टिक व अन्य कूड़ा कर्कट के उचित निपटान के लिए आस पास के लोगों को जागरूक किया

इस अभियान को मिनिस्ट्री ऑफ युथ एंड स्पोर्ट्स के द्वारा चलाया गया है। इस अभियान के माध्यम से स्वयसेवियो को अपने आस पास के कूड़े कचरे को कूड़ेदान में डालने का आग्रह किया गया। 

इस अभियान में यूनिट के सभी स्वयसेवियो ने अपना

 सहयोग दिया।





अलोकतांत्रिक असंचिधान निंदनीय असहनीय तुष्टिकरण ध्रुईकरण का परिचायक ठाकुर हीरापाल सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव

 अलोकतांत्रिक असंचिधान  निंदनीय असहनीय तुष्टिकरण ध्रुईकरण का परिचायक ठाकुर हीरापाल सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव

BHK NEWS HIMACHAL

गुजरात हिमाचल चुनाव के ठीक ऐवज में केंद्र सरकार के इशारे पर गुजरात सरकार की अनुशंसा पर बिल्किश बानो बलात्कार हत्या मामले में सजायाफ्ता कल्प्रिट को क्षमा करना अलोकतांत्रिक असंचिधान  निंदनीय असहनीय तुष्टिकरण ध्रुईकरण का परिचायक ठाकुर हीरापाल सिंह पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव




छात्रों को SVEEP के बारे में जागरुक किया तथा मतदान क्यों जरूरी है इसके महत्व पर भी चर्चा

 छात्रों को SVEEP के बारे में जागरुक किया तथा मतदान क्यों जरूरी है इसके महत्व पर भी चर्चा 



BHK NEWS HIMACHAL

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  मझवाड में नोडल ऑफिसर स्वीप सह खंड विकास अधिकारी कु o प्रियंका जी ने  पाठशाला में उपस्थित   सभी छात्रों को SVEEP के बारे में जागरुक किया तथा मतदान क्यों जरूरी है इसके महत्व पर भी चर्चा की यदि हम मतदान करते हैं तो अपनी पसंद की सरकार का चुनाव करते है I  स्थानीय  पाठशाला के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा खण्ड विकास अधिकारी सह नोडल ऑफिसर स्वीप प्रियंका जी का इस ऐक्टिविटी को करवाने का धन्यवाद किया तथा अपनी पाठशाला के   समस्त अध्यापक और विद्यार्थियों को इस जानकारी का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने का अनुरोध किया l मौका पर इलेक्शन क्वीज का आयोजन भी करवाया गया l 

इसके अतिरिक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटमोर्स और बड़ोग में भी स्वीप का आयोजन किया गया तथा इलेक्शन क्वीज का अयोजन भी किया l जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया l इस अवसर पर ग्राम पंचायत मझवाड  , भरोंन और धार के पंचायत प्रधान पंचायत सचिव, वार्ड पंच और  समाज शिक्षा एवम खण्ड योजना अधिकारी भी उपस्थित रहें l




बुधवार, 19 अक्तूबर 2022

एस0एफ0आई0 ने चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता को चकमा देने वाले सत प्रकाश बंसल के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की

 एस0एफ0आई0 ने चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता को चकमा देने वाले सत प्रकाश बंसल के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की



BHK NEWS HIMACHAL

एसoएफoआईo ने डा. सत प्रकाश बंसल, अतिरिक्त प्रभारी कुलपति के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत

एस0एफ0आई0 ने चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता को चकमा देने वाले सत प्रकाश बंसल के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की

एसoएफoआईo ने शिक्षकों की भर्ती के लिए सभी तरह के साक्षात्कार रद्द करने और आदर्श आचार संहिता का सम्मान करने की मांग की

एसoएफoआईo ने चुनाव आयोग से विश्वविद्यालय के दागी अधिकारियों जैसे अरविंद भट, पी.एल. शर्मा और ज्योति प्रकाश की शक्तियों को निरस्त किया जाए।


स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, एच.पी. विश्वविद्यालय इकाई आपके संज्ञान में लाना चाहती है कि अतिरिक्त प्रभारी कुलपति डॉ. सत प्रकाश बंसल माननीय चुनाव आयोग (ईसीआई) द्वारा लागू की जा रही आदर्श आचार संहिता का जानबूझकर उल्लंघन कर रहे हैं और मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शिक्षकों के चयन के लिए साक्षात्कार की तिथि निर्धारित की गई है।

एस.पी. बंसल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के एक अतिरिक्त प्रभारी हैं और वह हमेशा पहियों पर या ज्यादातर समय हेली टैक्सी का उपयोग करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में जाकर जल्दबाजी में साक्षात्कार आयोजित करते हैं और फिर वापस उड़ान भरते हैं।

विश्वविद्यालय में कई साक्षात्कार आयोजित किए गए हैं, हालांकि उनमें से अधिकांश धोखाधड़ी हैं, लेकिन अभी भी सार्वजनिक रूप से कोई कार्यक्रम अधिसूचित नहीं किया गया है कि कब और कब साक्षात्कार होगा।

एसपी बंसल ने बहुत ही चतुराई से चुनाव आयोग के एमसीसी को चकमा देने के लिए दिनांक 13-10-2022 की पिछली तारीख को एक कार्यक्रम अधिसूचित किया कि वे 3-4 विषयों के लिए साक्षात्कार आयोजित करेंगे। (अनुलग्नक)। यह चुनाव आयोग के एमसीसी का सरासर उल्लंघन है और इसे राज्य में आम विधानसभा चुनाव-2022 के मद्देनजर रद्द कर दिया जाना चाहिए।

4. अन्य अधिकारी भी हैं जो विश्वविद्यालय के नियमित कार्यों में भ्रष्ट आचरण में लिप्त हैं, एसपी बंसल के पीछे काम कर रहे हैं, उनकी शक्तियों को भी चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक रोकना आवश्यक है। वे हैं:

o डॉ. ज्योति प्रकाश प्रो-वाइस चांसलर हैं, वे अपनी सीट पर बैठकर केवल अवैध निर्णय लेने और विभिन्न हितधारकों को माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर करने के लिए विभिन्न अवैध समिति की अध्यक्षता करते हुए नोट करते हैं। उन्होंने 27 साल पहले की गई अपनी पिछली सेवाओं को अवैध रूप से गिना है, उनका मामला कई बार खारिज कर दिया गया था लेकिन पीवीसी का प्रभार धारण करने के बाद ही उन्होंने अपना काम किया है और वीसी के पद के लिए अपनी दस साल की सेवाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

o डॉ. अरविंद भट्ट डीन प्लानिंग एंड टीचर्स मैटर्स हैं, उन्होंने अपनी बेटी को यूजीसी के नियमों के उल्लंघन में पीएचडी में भर्ती कराया है। यह न केवल एसएफआई बल्कि अन्य छात्रों, शिक्षण और गैर-शिक्षण संगठनों द्वारा मीडिया में बहुत व्यापक रूप से उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं उन पर धोखाधड़ी के कई दस्तावेज पेश कर रूसा के फंड का गलत इस्तेमाल करने का संदेह है। वह यूजीसी राज्य सरकार के नियमों और विनियमों के विपरीत शराब कारखाने में प्रदान की गई अपनी सेवाओं की गिनती के लिए प्रक्रिया में हेरफेर भी करता रहा है।

o डॉ. पी.एल. शर्मा यूआईआईटी के निदेशक हैं, वह यूजीसी विनियमन के खिलाफ बिना किसी प्रवेश परीक्षा के सीधे अपने बेटे को स्वीकार करने में भी शामिल थे और विश्वविद्यालय के लिए बदनाम किया क्योंकि इस भ्रष्ट व्यवहार को मीडिया द्वारा व्यापक रूप से कवर किया गया था और बड़े पैमाने पर समाज द्वारा निंदा की गई

उपरोक्त को ध्यान में रखते हुए राज्य में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने का विनम्र अनुरोध है कि विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले सभी प्रकार के साक्षात्कार रद्द करने की कृपा करें। इसके अलावा, भ्रष्ट आचरण में शामिल उपरोक्त सूचीबद्ध अधिकारियों की शक्तियों को रोक दिया जाए।



जैसा कि ऊपर उल्लेख किया गया है कि विश्वविद्यालय ने शिक्षण पदों यानी 260 शिक्षकों के लिए पिछली भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार के लिए अनुसूची को कभी भी अधिसूचित / प्रकाशित नहीं किया है। एसपी बंसल ने इस बार भारत के माननीय चुनाव आयोग के एमसीसी को चकमा देने और उसी के लिए अनुमति लेने के लिए इसे प्रकाशित किया है, एसएफआई ने मांग की है कि उन्हें साक्षात्कार आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाए, हालांकि उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू की जाए।