फ़ॉलोअर

Hamirpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Hamirpur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 जनवरी 2026

सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाने का मामला गरमाया, परंपराओं पर सवाल — नगर परिषद जांच के घेरे में

 सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाने का मामला गरमाया, परंपराओं पर सवाल — नगर परिषद जांच के घेरे में




सुजानपुर में शिलान्यास पट्टिका हटाए जाने का मामला अब स्थानीय राजनीति और प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर 9 में कन्या स्कूल के सामने बनाए गए सेल्फी पॉइंट एवं यात्री ठहराव स्थल को लेकर यह विवाद चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, इस स्थल का शिलान्यास अक्टूबर 2023 में तत्कालीन विधायक राजेंद्र राणा द्वारा नगर परिषद अध्यक्ष कुंतल देवी एवं प्रधान मनीष गुप्ता की मौजूदगी में विधिवत रूप से किया गया था। उस समय शिलान्यास पट्टिका भी नियमों के अनुसार स्थापित की गई थी। हाल ही में इस निर्माण का लोकार्पण वर्तमान विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा द्वारा किया गया, जिसके दौरान नई उद्घाटन पट्टिका तो लगाई गई, लेकिन पूर्व में लगी शिलान्यास पट्टिका को हटाकर कथित तौर पर किसी अज्ञात स्थान पर फेंक दिए जाने की चर्चा सामने आई है।

इस घटनाक्रम से स्थानीय लोगों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि शिलान्यास और उद्घाटन दोनों की पट्टिकाएं एक ही स्थान पर लगाना प्रशासनिक परंपरा है। सरकार बदलने पर पुरानी पट्टिकाएं हटाना न तो नियमसंगत है और न ही स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा।

मामले पर नगर परिषद अधिकारी रमन कुमार शर्मा ने कहा कि संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया जाएगा और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन ऐसी परंपरा कभी नहीं रही। उन्होंने इस मामले में स्पष्ट जवाबदेही तय करने की मांग की है।

अब सवाल यह है कि क्या सुजानपुर में प्रशासनिक मर्यादाओं से हटकर नई “रिवायत” शुरू की जा रही है? जांच के नतीजों पर सबकी नजरें टिकी हैं।

सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत से मिले व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधि, विश्रामगृह सुजानपुर में शिष्टाचार भेंट करके व्यापारिक गतिविधियों को लेकर की सार्थक चर्चा

 सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत से मिले व्यापार मंडल सुजानपुर के प्रतिनिधि,


विश्रामगृह सुजानपुर में शिष्टाचार भेंट करके व्यापारिक गतिविधियों को लेकर की सार्थक चर्चा



 सुजानपुर


व्यापार मंडल सुजानपुर का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को विधायक सुजानपुर कैप्टन रंजीत से व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता की अगवाई में मिला विश्राम गृह में आयोजित इस शिष्टाचार भेंट वार्ता में व्यापारीक गतिविधियों के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर चर्चा की गई इस मौके पर व्यापार मंडल सुजानपुर के महासचिव गौरव जैन ने विधायक सुजानपुर का धन्यवाद करते हुए कहा कि शहर में जो विकास के कार्य आज लगाए गए हैं जिसके लिए व्यापार मंडल के तमाम सदस्य आपका आभार एवं धन्यवाद करते हैं इस मौके पर बताया गया कि सुजानपुर बस स्टैंड में नियमित बसें आती रहे इसको लेकर सरकार की तरफ से एक नोटिफिकेशन करवाई जाए ताकि व्यापारिक गतिविधियों पर बस स्टैंड के शिफ्ट होने का कोई असर न पड़े इसके साथ-साथ यह भी मांग रखी गई कि मार्च महीने में जो होली मेला होना है उसकी समय अवधि 2 सप्ताह से अधिक ना हो और 20 दिन के भीतर मेला ग्राउंड खाली करवाया जाए होली मेला के साथ-साथ शहर के विकास को लेकर जहां कहीं भी कोई बैठक होती है उसमें व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि जरूर शामिल हो रेस्ट हाउस में जो पार्किंग व्यवस्था का कार्य लगाया गया है और एक आम जनमानस के लिए जो रास्ता निकाला जा रहा है उस रास्ते के ऊपर दो पहिया वाहन आवाजाही कर सके ऐसा प्रावधान करवाया जाए शहर में प्रवासी लोग लगातार बढ़ रहे हैं उनका पुलिस विभाग से कहकर पंजीकरण करवाना जरूरी किया जाए इसके साथ-साथ जहां यह लोग रह रहे हैं उन लोगों का नाम पता भी थाना में पंजीकृत करवाना जरूरी किया जाए तमाम बातों को लेकर चर्चा की गई जिस पर विधायक सुजानपुर उन्हें कहा कि व्यापार मंडल सुजानपुर का गठन हुआ है जिसके लिए पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं हैं शहर में विकास कार्य लगाए गए हैं और जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह लोगों के सहयोग से ही करवाए जा रहे हैं इस बार उनका टारगेट होली मेला में कम से कम 2 करोड़ रूपया राजस्व इकट्ठा करने का है की आधे पैसे को बचाकर शहर की सुंदरता पर खर्च किया जाए पहली बार ऐसा होगा कि मेले का सारा सिस्टम सुजानपुर उप मंडल अधिकारी के माध्यम से ही चलाया जाएगा उन्होंने कहा कि लोग सहयोग करें तो शहर को विकसित और एक बेहतरीन शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी 


 इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रवक्ता अमृता आजाद सोशल मीडिया इंचार्ज सौरभ गुप्ता व्यापारी संजय चौधरी विपुल महाजन मनीष गुप्ता शानू जैन कमलनयन इत्यादि प्रतिनिधि मौजूद रहे

महाराणा प्रताप की धरती से सेना को सलाम, 15 जनवरी को सुजानपुर चौगान में ऐतिहासिक सम्मान समारोह

 महाराणा प्रताप की धरती से सेना को सलाम, 15 जनवरी को सुजानपुर चौगान में ऐतिहासिक सम्मान समारोह



हमीरपुर —

राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई को सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा तथा भूतपूर्व सैनिक लीग की ओर से महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित किए जा रहे विशाल एवं गरिमामय कार्यक्रम का विधिवत निमंत्रण प्राप्त हुआ है।


यह ऐतिहासिक आयोजन 15 जनवरी 2026, सुबह 10 बजे, सुजानपुर के चौगान मैदान में आयोजित किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए अन्य विशिष्ट अतिथियों के साथ महाराणा प्रताप के वंशज लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सिसौदिया वंश के 77वें संरक्षक, भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।


महाराणा प्रताप ने अपने शासनकाल में मुगल बादशाह अकबर को चुनौती देकर न केवल अपने राज्य और प्रजा की रक्षा की, बल्कि सम्पूर्ण हिंदू समाज के लिए शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की अमर मिसाल कायम की। राजपूत महासभा अपने लोगो में महाराणा प्रताप और उनके वीर घोड़े चेतक की तस्वीर को गर्व से स्थान देती है।


आज के समय में वही परंपरा भारतीय सेना, पूर्व सैनिकों और अर्धसैनिक बलों द्वारा निभाई जा रही है, जिनका योगदान राष्ट्र की सुरक्षा में अतुलनीय है।


इसी भावना के साथ राजपूत महासभा हमीरपुर जिला इकाई इस गौरवमयी निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए समस्त समाज एवं सभी संगठनों से आह्वान करती है कि वे 15 जनवरी को चौगान मैदान पहुंचकर महाराणा प्रताप की विरासत और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करें।

रविवार, 4 जनवरी 2026

उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी का आदर्श शर्मा राज्य युवा उत्सव बिलासपुर में चित्रकला में उपविजेता रहा। आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया

 उप मंडल बड़सर गांव बढ़नी का आदर्श शर्मा राज्य युवा उत्सव बिलासपुर में चित्रकला में उपविजेता  रहा। आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया। 



दो और तीन जनवरी को राज्य युवा उत्सव का बिलासपुर में दो दिवसीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आदर्श शर्मा जवाहरलाल नेहरू कॉलेज शिमला से शिक्षा ग्रहण कर रहा है ।आदर्श शर्मा उप मंडल बड़सर के ग्राम पंचायत बलयाह के गांव बढनी का रहने वाला है आदर्श शर्मा ने राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल किया आदर्श शर्मा ने बचपन में कई मेडल जीतकर हिमाचल प्रदेश का और हमीरपुर का नाम रोशन कर चुका है। ड्राइंग सर विवेक शर्मा जी  आदर्श शर्मा का समय-समय पर मार्गदर्शन करवाते रहते हैं इनका बहुत सहयोग रहता है और हौसला बढ़ाते रहते हैं। उनका भी आशीर्वाद रहता है। हिमाचल प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा जी ने  आदर्श शर्मा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर और भी मंत्री खेल मंत्रालय के गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। आदर्श शर्मा समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं । नवदुर्गा मां गुरुजनों और माता-पिता का आशीर्वाद सदा ऐसे ही बना रहे। उप मंडल बड़सर ब गांव बढ़नी में खुशी की लहर छा गई है।

सुजानपुर में विकास के कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी : कैप्टन रंजीत सिंह राणा

 सुजानपुर में विकास के कार्यों की नहीं छोड़ी जा रही कोई कमी : कैप्टन रंजीत सिंह राणा



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विकास और जनसुविधाओं को लेकर किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में लगातार तेजी से काम हो रहा है। यह बात सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सुजानपुर का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के लोगों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार पहले से कहीं अधिक तेज हुई है। चाहे बात सुजानपुर अस्पताल की हो, बस स्टैंड क्षेत्र की हो, किंग देव वोटिंग स्कूल की हो या फिर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों और पेयजल सुविधाओं की—हर क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारना है।

उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए तारबंदी का कार्य युद्धस्तर पर करवाया जा रहा है। यह समस्या लंबे समय से किसानों के लिए गंभीर चिंता का विषय रही है। तारबंदी से न केवल फसलों की सुरक्षा होगी, बल्कि किसानों की मेहनत भी सुरक्षित रहेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

विधायक राणा ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न बस्तियों को जोड़ने के लिए कुल 8 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। इनमें कई सड़कें ऐसी हैं जिनकी मांग वर्षों से की जा रही थी। उन्होंने विशेष रूप से चबूतरा–सीरी को जोड़ने वाली सड़क का उल्लेख किया और कहा कि यह सड़क लगभग 40 वर्षों से लोगों की मांग थी। अब जाकर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। इस सड़क के बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

पेयजल समस्या पर बोलते हुए विधायक ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 18 करोड़ रुपये की पानी की योजना को अप्लाई से स्वीकृति मिल चुकी है और कार्य भी शुरू हो गया है। इस योजना से बनाल पंचायत, री पंचायत, देह पंचायत, नौन पंचायत और करोड़ पंचायत के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और लोगों को पानी की समस्या से जूझना न पड़े।

शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने बताया कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के करोड़ में लगभग 150 कनाल भूमि पर बनने वाले राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का कार्य शुरू हो चुका है। यह स्कूल क्षेत्र के बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिलेगा।

स्वास्थ्य सेवाओं पर बोलते हुए विधायक राणा ने कहा कि सुजानपुर के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि सुजानपुर अस्पताल में 8 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों सहित कुल 13 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले लोगों को इलाज के लिए हमीरपुर या अन्य जिलों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के सभी पद भर दिए गए हैं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता से न केवल इलाज में सुधार हुआ है, बल्कि लोगों का विश्वास भी सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा है।

कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हमीरपुर जिला सहित पूरे प्रदेश में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिले के लिए विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी है और हर क्षेत्र में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर दिखाई दे रहा है। सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, पानी की योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं और किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक राणा ने यह भी कहा कि जनता का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में भी सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार और तेज होगी। कोई भी क्षेत्र, कोई भी पंचायत और कोई भी बस्ती विकास से अछूती नहीं रहेगी।

अंत में उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आज की जरूरतों को पूरा करना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, विकसित और सुविधासंपन्न सुजानपुर तैयार करना है। सुजानपुर का विकास ही उनका संकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए वे पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहेंगे।

स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति जल्द सिद्धू चौक पर होगी स्थापित : उदय कुमार

 स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति जल्द सिद्धू चौक पर होगी स्थापित : उदय कुमार


बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

कांग्रेस युवा नेता उदय कुमार ने एक अहम और ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी सिद्धू राम की मूर्ति जल्द ही सिद्धू चौक पर स्थापित की जाएगी। उन्होंने इसे क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताते हुए कहा कि यह कदम न केवल भावनात्मक है, बल्कि इतिहास को सम्मान देने की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण है।

उदय कुमार ने कहा कि चौधरी सिद्धू राम ने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक उनके नाम से जुड़े सिद्धू चौक पर उनकी मूर्ति स्थापित नहीं हो पाई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने वर्षों तक उनके अतुलनीय योगदान की उपेक्षा क्यों की गई। यह एक ऐसी कमी थी जिसे दूर किया जाना बेहद जरूरी था।

उन्होंने इस पहल के लिए सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा का विशेष रूप से धन्यवाद किया और कहा कि विधायक राणा ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारने का बीड़ा उठाया है। उनकी सकारात्मक सोच और प्रयासों से अब सिद्धू चौक पर स्वर्गीय सिद्धू राम चौधरी की मूर्ति स्थापित होने जा रही है।

उदय कुमार ने कहा कि मूर्ति स्थापना के बाद सिद्धू चौक की पहचान और भी सशक्त होगी। यह चौक केवल एक चौराहा नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और बलिदान की जीवंत मिसाल बनेगा। उन्होंने कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और योगदान के बारे में जानने का अवसर मिलेगा और समाज में देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल होगी।

*सुक्खू सरकार में नियमों की अनदेखी, ‘मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम’ फुल स्पीड पर: राजेंद्र राणा*

 *सुक्खू सरकार में नियमों की अनदेखी, ‘मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम’ फुल स्पीड पर: राजेंद्र राणा*



बात हिमाचल की, बिंदिया ठाकुर, हमीरपुर, 

हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में आज शासन व्यवस्था नहीं, बल्कि मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम पूरी रफ्तार से चल रही है। उन्होंने कहा कि कानून, नियम और प्रशासनिक मर्यादाओं को पूरी तरह ताक पर रखकर मुख्यमंत्री अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने में जुटे हुए हैं।



आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि बीते तीन वर्षों से प्रदेश में मित्र मंडली फ्रॉड स्कीम, मित्र मंडली प्रॉपर्टी डीलिंग स्कीम और मित्र मंडली कर्ज माफ स्कीम के नाम पर सत्ता का खुला दुरुपयोग किया गया और अब नए साल की शुरुआत मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम अनलिमिटेड से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात एक सीनियर सिस्टम मैनेजर को सभी नियमों और प्रक्रियाओं को दरकिनार कर कैबिनेट से पास करवाकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में डिप्टी सेक्रेटरी नियुक्त कर दिया गया। इसी तरह डीएआरओ रैंक के एक अधिकारी, जो नादौन में तहसीलदार रह चुके हैं, को नियमों की खुलेआम अनदेखी करते हुए एचएएस अधिकारी के रूप में प्रमोट किया गया। राणा ने कहा कि यह योग्यता का नहीं, बल्कि नजदीकी का इनाम है।



भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के कार्यकाल में मित्र मंडली को अनलिमिटेड ओएसडी, मीडिया एडवाइजर, मीडिया कोऑर्डिनेटर और विभिन्न प्रकार के सलाहकार पदों से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री की नीति साफ है कि उनका कोई भी मित्र सत्ता में पीछे न रह जाए, भले ही इसके लिए संविधान, सेवा नियम और प्रशासनिक ढांचे को ही क्यों न कुचलना पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश को मित्रों की जागीर में तब्दील किया जा रहा है।


राजेंद्र राणा ने कहा कि एक ओर मित्र मंडली को प्रमोशन और पदों की लॉटरी लग रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की जनता बुरी तरह परेशान है। विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा, पेंशनरों को पेंशन नहीं मिल रही, मेडिकल क्लेम महीनों से लंबित हैं। युवा सरकार से नाराज हैं, महिलाएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और ठेकेदारों को उनके कार्यों का भुगतान नहीं हो रहा। इसके उलट भू-माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया और प्रमोशन माफिया सरकार की शरण में सुरक्षित और खुश नजर आ रहे हैं।


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासनिक तानाशाही की सारी सीमाएं तब पार कर दी गईं जब एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को, जिनका सेवानिवृत्ति का कार्यकाल अभी पूरा भी नहीं हुआ था, केवल इसलिए जबरन रिटायर कर दिया गया ताकि मुख्यमंत्री का करीबी अधिकारी प्रमोशन पा सके। राणा ने कहा कि यह व्यवस्था परिवर्तन नहीं, बल्कि प्रशासनिक पतन और नियमों की खुली हत्या है।


राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिम केयर योजना और शहर योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब और जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता था, लेकिन सुक्खू सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को संकट में डाल दिया। मुख्यमंत्री जनता के लिए कोई ठोस नई योजना नहीं ला सके, जबकि अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने की योजनाएं पूरी रफ्तार से चलाई जा रही हैं।


 राजेंद्र राणा ने मित्र मंडली प्रमोशन स्कीम अनलिमिटेड सहित सभी संदिग्ध नियुक्तियों और प्रमोशनों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और हिमाचल प्रदेश को मित्रों की नहीं, बल्कि कानून, संविधान और जनता की सरकार मिलनी चाहिए। राणा ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी इस मुद्दे को सड़क से सदन तक पूरी मजबूती से उठाएगी और जनता के हितों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन

 सुजानपुर में भारतीय सेना के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

सुजानपुर में आगामी 15 जनवरी को भारतीय सेना के अदम्य शौर्य, बलिदान और राष्ट्रसेवा के सम्मान में सेना दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और इसका उद्देश्य देश की रक्षा में समर्पित सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानपूर्वक नमन करना है।

इस गरिमामय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर करेंगे।

इसके अतिरिक्त, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौदान सिंह, 

महाराणा प्रताप के वंशज एवं मेवाड़ राजघराने से श्री लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ स्पेशल गेस्ट ऑफ ऑनर तथा सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल बी. एस. जसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, पूर्व सैन्य अधिकारी, वीर नारियां, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं, अनुशासन और बलिदान को स्मरण किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, सेना दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर है। ऐसे आयोजन समाज में राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करते हैं और युवा पीढ़ी को सेना के प्रति प्रेरित करते हैं।

सुजानपुर में आयोजित यह सेना दिवस समारोह भारतीय सेना और पूर्व सैनिकों के सम्मान में एक स्मरणीय और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा।

“सनातन की हुंकार सुजानपुर से—घर-घर जागृति, एकजुटता ही भारत की सुरक्षा : राजेन्द्र राणा ”

 “सनातन की हुंकार सुजानपुर से—घर-घर जागृति, एकजुटता ही भारत की सुरक्षा : राजेन्द्र राणा ”



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर। 

सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित विशाल हिंदू सम्मेलन ने सनातन चेतना का प्रचंड संदेश दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र राणा ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि सनातन को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। भारत माता की जय बोलने के साथ-साथ भारत के लिए समर्पित होना होगा और इसकी शुरुआत अपने घर से करनी होगी।

राजेन्द्र राणा ने कहा कि पश्चिमी सभ्यता का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज में अपनापन कमजोर हुआ है, लेकिन यह संतोषजनक है कि हिंदू समाज अब जाग रहा है। जिस प्रकार से जागृति फैल रही है, उससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में सनातन संस्कृति और अधिक सशक्त होकर सामने आएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि लोगों को जागृत करना, जोड़ना और एकजुट करना है, क्योंकि यह सिद्ध हो चुका है कि एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, बिखरे तो कमजोर पड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं और शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इन सभी कार्यक्रमों का लक्ष्य हिंदुओं को अपने मूल्यों, संस्कारों और दायित्वों का बोध कराना है। उन्होंने नववर्ष पर देवस्थलों में उमड़ी भारी भीड़ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संकेत है कि देश सनातन पथ की ओर लौट रहा है।

राजेन्द्र राणा ने जन-जन से आह्वान किया कि अपने घरों में ऐसा वातावरण बनाएं, जहां पश्चिमी सभ्यता का अंधानुकरण प्रवेश न कर पाए। परिवार के साथ भोजन, सुबह-शाम प्रभु सिमरन, आरती और पूजा-पाठ को जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि बच्चों को अपने संस्कार, सिद्धांत और उद्देश्य का स्पष्ट ज्ञान हो। उन्होंने कहा, भारत माता की जय कहना आसान है, लेकिन भारत को बचाने के लिए आगे आना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।


सम्मेलन में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। माता ज्वाला जी, जिला कांगड़ा से लाई गई पवित्र जोत के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हुए। प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ शुभारंभ और राष्ट्रीय गान के साथ समापन हुआ।


वैदिक मित्रों के साथ विधिवत पूजा-पाठ एवं हवन का आयोजन किया गया। मध्य मैदान में बने हवन कुंड में राजपुरोहित आशुतोष शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन आहुतियां डलवाईं।

“सनातन की रक्षा के लिए हर घर से उठे जागरण की लौ, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : राजेन्द्र जी (RSS)”

 “सनातन की रक्षा के लिए हर घर से उठे जागरण की लौ, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे : राजेन्द्र जी (RSS)”



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्रीय व्यवस्था प्रमुख राजेन्द्र जी ने सनातन संस्कृति की रक्षा और समाज की एकजुटता पर ज़ोर दिया। मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “सनातन को बचाने के लिए हम सबको आगे आना होगा। भारत माता की जय कहना गर्व की बात है, लेकिन भारत के लिए समर्पित होना उससे भी बड़ा दायित्व है।”

उन्होंने कहा कि पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से समाज में अपनापन कम हुआ है, लेकिन आज हिंदू समाज जाग रहा है, जो शुभ संकेत है। आने वाले समय में यह जागृति और मजबूत होगी। सम्मेलन का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और एकजुट करना है, क्योंकि यह सिद्ध हो चुका है कि “एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, बंटे तो कमजोर पड़ेंगे।”

राजेन्द्र जी ने आह्वान किया कि सनातन की शुरुआत अपने घर से करें—परिवार के साथ भोजन करें, सुबह-शाम प्रभु सिमरन, आरती और पूजा-पाठ की परंपरा अपनाएं, ताकि बच्चों को अपनी संस्कृति, सिद्धांत और उद्देश्य का बोध हो। उन्होंने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका लक्ष्य हिंदू समाज को जागृत करना है।

सम्मेलन में संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही। माता ज्वाला जी, जिला कांगड़ा से लाई गई पवित्र जोत के दर्शन हुए, प्रसाद वितरित किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मध्य मैदान में हवन कुंड बनाकर राजपुरोहित आशुतोष शर्मा द्वारा हवन आहुतियां दिलवाई गईं। कार्यक्रम वंदे मातरम् से आरंभ होकर राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को मनिहाल पंचायत के नव-निर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण कर उसे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को समर्पित किया।

 सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने रविवार को मनिहाल पंचायत के नव-निर्मित पंचायत भवन का विधिवत लोकार्पण कर उसे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों को समर्पित किया।



बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर।

विधायक के पंचायत भवन परिसर में पहुंचने पर स्थानीय पंचायत प्रधान शारदा देवी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांववासियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया।

लोकार्पण अवसर पर विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ कर पंचायत भवन का शुभारंभ किया। इसके पश्चात पंचायत प्रधान द्वारा उन्हें शॉल एवं टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत प्रधान शारदा देवी ने कहा कि मनिहाल को पंचायत भवन की सौगात विधायक कैप्टन रणजीत सिंह के प्रयासों से ही प्राप्त हुई है, जिसके लिए समस्त ग्रामवासी उनके आभारी हैं।

विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आज पंचायत भवन के भूतल का उद्घाटन किया गया है तथा आने वाले समय में इसकी द्वितीय मंजिल का निर्माण कार्य भी शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनिहाल क्षेत्र में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी गई है। अब तक लगभग 20 से 30 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि पंचायत भवन का कुल बजट 1 करोड़ 16 लाख रुपये है, जिसमें से लगभग 40 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक ने कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि पस्तल क्षेत्र में किसानों की फसलों को सुरक्षित रखने के लिए बाढ़-बंदी करवाई जाएगी। साथ ही क्षेत्र के एक शहीद के सम्मान में शहीदी गेट का निर्माण भी किया जाएगा।

सुजानपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन: 1700 श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता, आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा नगर

 सुजानपुर में भव्य हिंदू सम्मेलन: 1700 श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक सहभागिता, आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा नगर 





बात हिमाचल की, सुजानपुर, बिंदिया ठाकुर 

जिला हमीरपुर के सुजानपुर नगर में आज आयोजित हिंदू सम्मेलन अत्यंत भव्य, अनुशासित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में लगभग 1700 लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, जिससे संपूर्ण नगर आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।

सम्मेलन की शुरुआत विधिवत हवन-यज्ञ के साथ की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और आहुतियों से वातावरण पवित्र एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से यज्ञ में सहभागिता की और धर्म-संस्कृति के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत की गईं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। पारंपरिक गीत, नृत्य और आध्यात्मिक संदेशों से भरपूर प्रस्तुतियों ने जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिन्हें उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

सम्मेलन में आदरणीय अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया।

राजिंदर जी, उत्तर क्षेत्र के सह व्यवस्था प्रमुख ने समाज में संगठन और संस्कारों की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

संतोष जी, जिला हमीरपुर की ब्रह्माकुमारी प्रचारक ने आत्मिक शुद्धता और सकारात्मक जीवन मूल्यों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए।

वहीं प्रज्ञा जी साध्वी ने सनातन संस्कृति की महत्ता और सामाजिक समरसता पर प्रभावशाली संदेश दिया।

इस विशाल आयोजन की सफलता में स्वयंसेवकों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से गृह संपर्क अभियान के माध्यम से जन-जन तक पहुंच बनाकर अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कुल मिलाकर, यह हिंदू सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरण और सनातन मूल्यों का सशक्त और प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा, जो लंबे समय तक स्मरणीय रहेगा

शनिवार, 23 अगस्त 2025

हमीरपुर: साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र ऋषव ठाकुर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में, प्रिंसिपल ने दी बधाई

 हमीरपुर: साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल के छात्र ऋषव ठाकुर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में, प्रिंसिपल ने दी बधाई




हमीरपुर।

साईं यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल कलंझडी देवी स्थित खरोह के छात्र रिशव ठाकुर का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के लिए हुआ है। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर ने रिशव ठाकुर का मुंह मीठा करवा कर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। रिशव ठाकुर के पिता राजेंद्र कुमार प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि माता सुमन देवी ग्रहणी है रिशव ठाकुर निवासी सराहकड तहसील व जिला हमीरपुर से संबंध रखते हैं और बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार है और जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा उत्तीर्ण करके रिशव ठाकुर ने अपने बौद्धिकता का परिचय दिया है और अपने माता-पिता का क्षेत्र और स्कूल का नाम रोशन किया है और स्कूल के दूसरे छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है। स्कूल प्रिंसिपल सुनीता ठाकुर ने स्कूल के अन्य बच्चों को भी रिशव ठाकुर से पढ़ाई के क्षेत्र में प्रेरणा लेकर इस तरह से आगे बढ़ने और अपने स्कूल में माता-पिता का नाम रोशन करने का आह्वान किया है और कहा कि बच्चों को विद्यार्थी जीवन में ही अनुशासित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दिन-रात मेहनत करने चाहिए और सच्ची लगन के साथ बच्चे अगर विद्यार्थी जीवन में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करेंगे। तो मंजिल अवश्य प्राप्त होगी। आज का दौर कंपटीशन का दौर है और हर कदम-कदम पर कंपटीशन देखने को मिल रहा है। इसलिए बच्चों को अपने आप को वर्तमान के परिवेश की पढ़ाई के माहौल को देखकर तैयार करने का उन्होंने आह्वान किया और कहा कि बच्चे सोशल मीडिया में अपना समय बर्बाद ना करके अपना पूरा ध्यान अपनी पढ़ाई पर फोकस करें और जो भी पढ़ाई के दौरान छोटी-छोटी कठिनाइयां आ रही है। उनका समय पर ही अपने शिक्षकों के साथ चर्चा करके  डाउट्स को क्लियर करें ताकि आगे चलकर बड़ी कक्षा में बच्चों को कोई भी परेशानियां पेश न आ सके।



मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, 19.5 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा

 बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में श्रद्धालुओं का उमड़ा आस्था का सैलाब, 19.5 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा





बात हिमाचल की / पवन धीमान / उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में मंगलवार को भक्तों द्वारा चढ़ाए गए दान और चढ़ावे की गणना की गई। मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस दिन श्रद्धालुओं ने कुल 19,57,838 रुपये का चढ़ावा अर्पित किया। इसमें 13,16,878 रुपये का भेंट चढ़ावा और 6,41,860 रुपये का दान शामिल है।



इसके अलावा, भक्तों ने मंदिर को 1 ग्राम 90 मिलीग्राम सोना और 45 ग्राम 410 मिलीग्राम चांदी भी अर्पित की। केवल भारतीय मुद्रा ही नहीं, श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्राओं में भी दान दिया, जिसमें इंग्लैंड पाउंड 920, अमेरिकी डॉलर 365, यूरो 20, कनाडाई डॉलर 235, ऑस्ट्रेलियाई डॉलर 50, यूएई दिरहम 5, न्यूज़ीलैंड डॉलर 60 और ओमान रियाल 4 शामिल हैं।


मंदिर में इस दिन लगभग 22,000 से 25,000 श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जो इस पवित्र स्थल की भव्यता और श्रद्धा का जीवंत प्रमाण है। श्रद्धालुओं की यह आस्था और भक्ति मंदिर की महानता को और भी बढ़ा रही है, जो हर साल हजारों भक्तों का दिल जीतती है।





हमीरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिस में तीन के खिलाफ मामाला दर्ज की गई है

 हमीरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिस में तीन के खिलाफ मामाला दर्ज की गई है 



बात हिमाचल की / हमीरपुर / पवन धीमान

हमीरपुर पुलिस नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई 1.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया है जिस में तीन के खिलाफ मामाला दर्ज की गई है 


 हमीरपुर सदर थाना के अंतर्गत पंजीकृत अभियोग बीती शाम को धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम 1985 के संदर्भ में हमीरपुर पुलिस टीम ने अग्घार क्षेत्र में तीन युवकों से चिट्टा बरामद किया गया है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनमोल सिंह पुत्र कमलजीत सिंह गांव व डाकघर खुथडी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर साजन सिंह पुत्र अनोखा राम गांव खप्पर खेडी, डा. छिपाटा, तह. वेरका , जिला अमृतसर पंजाब पलविन्दर सिंह जसविन्दर सिंह गांव व डा0 पमारसी वलन्द थाना सरहन्द, तह0 व जिला फतेहगढ पंजाब  के निवासी हैं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1.82 ग्राम चिट्टा पकड़कर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में छानबीन जारी है। उपरोक्त व्यक्ति के विऱद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करके हमीरपुर थाना में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।



हिमाचल प्रदेश सरकार कर रही है व्यावसायिक शिक्षकों के साथ अन्याय, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला

हिमाचल प्रदेश सरकार कर रही है व्यावसायिक शिक्षकों के साथ अन्याय, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला



 हमीरपुर पवन धीमान 



हिमाचल प्रदेश सरकार कर रही है व्यावसायिक शिक्षकों के साथ अन्याय, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सरकार पर बोला तीखा हमला





हिमाचल प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षकों ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर अपने हक के लिए संघर्ष शुरू कर दिया है। व्यावसायिक (वोकेशनल) शिक्षकों की सीधी सरकारी भर्ती और बिचौलियों को हटाने की मांग को लेकर बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि व्यावसायिक शिक्षकों के साथ हो रहे अन्याय को समाप्त नहीं किया गया, तो सरकार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ेगा।


सरकार ने किया वादा, फिर मुकर गई!


विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षकों ने नवंबर 2024 में भी अपने अधिकारों के लिए हड़ताल की थी। उस समय सरकार ने उनकी मांगों को मानने का वादा किया था और आंदोलन को समाप्त करवाया था। लेकिन अब सरकार अपने वादों से पलट गई है और एक बार फिर इन शिक्षकों को निजी कंपनियों और ठेकेदारों के हवाले करने की साजिश कर रही है। यह सरासर अन्याय और धोखा है!



सरकार शिक्षकों को निजी कंपनियों के भरोसे क्यों छोड़ रही है?


विधायक लखनपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार और निजी कंपनियों के बीच हुआ समझौता (MoU) अब समाप्त हो रहा है। यह सुनहरा मौका है कि सरकार इन शिक्षकों को सीधा सरकारी सेवा में शामिल करे और उन्हें सरकारी वेतनमान के तहत लाए। लेकिन सरकार ऐसा करने की बजाय फिर से कोई नया ठेका देकर ठेकेदारों को फायदा पहुंचाना चाहती है, जिससे शिक्षकों का शोषण जारी रहेगा।


उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति सीधे केंद्र सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच हुए समझौते के तहत होनी चाहिए। इससे शिक्षकों को सीधे सरकार से वेतन मिलेगा और बिचौलियों को हटाया जा सकेगा।


शिक्षकों के साथ धोखा, ठेकेदारों को फायदा!


विधायक लखनपाल ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार ने चुनावों से पहले वादा किया था कि आउटसोर्सिंग प्रणाली को खत्म किया जाएगा और सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने निजी ठेकेदारों को संरक्षण देना शुरू कर दिया और शिक्षकों की जायज मांगों को ठुकरा दिया। यह सरकार केवल ठेकेदारों और दलालों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।



बीजेपी शिक्षकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी लड़ाई


विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने सरकार को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही व्यावसायिक शिक्षकों की मांगों को नहीं माना गया, तो भारतीय जनता पार्टी शिक्षकों के समर्थन में खुलकर सड़कों पर उतरेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य का निर्माण करते हैं और उनके साथ इस प्रकार का अन्याय सहन नहीं किया जाएगा।


मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र उजागर


विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने तीखे शब्दों में कहा कि जो व्यक्ति आउटसोर्सिंग का सबसे ज्यादा विरोध करता था और कहता था कि जब हम सत्ता में आएंगे, तब स्थाई रोजगार देंगे, वही आज मुख्यमंत्री बनने के बाद स्थाई नौकरी तो दूर, हर भर्ती आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर रहा है। यह जनता के साथ विश्वासघात और शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ है।



उन्होंने सरकार से जल्द से जल्द व्यावसायिक शिक्षकों की नियुक्ति सरकारी प्रक्रिया के तहत करने और उन्हें नियमित करने की मांग की।


अंतिम चेतावनी: सरकार जल्द फैसला ले, अन्यथा होगा बड़ा आंदोलन


“शिक्षकों के हक की इस लड़ाई में हम पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं। यदि सरकार जल्द फैसला नहीं लेती, तो हम सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।”



होली मेले से लौटते समय गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर रूप से घायल

 होली मेले से लौटते समय गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर रूप से घायल



 हमीरपुर पवन धीमान

जिला हमीरपुर के टौणी देवी तहसील की पंचायत गुवारडु के टिहरी मोड़ पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें दो सेना के जवान घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, विकास (24) पुत्र राकेश और सौरव (27) पुत्र मदन, जो करसोह गांव से संबंध रखते हैं, भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक होली मेले से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लोहाखर के पास टिहरी मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे ।



हादसे में विकास और सौरव दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। बता दें कि इस दुर्घटनास्थल से लगभग 1 किलोमीटर के इर्द-गिर्द पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है।



मंगलवार, 4 मार्च 2025

उत्सव के लिए पुख्ता प्रबंध करें संबंधित विभाग और नगर परिषद : कैप्टन रणजीत सिंह

 उत्सव के लिए पुख्ता प्रबंध करें संबंधित विभाग और नगर परिषद : कैप्टन रणजीत सिंह




रिपोर्टर : बिंदिया ठाकुर, सुजानपुर 



सुजानपुर के होली उत्सव को देंगे भव्य रूप : सुरेश कुमार


 सुजानपुर के राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को यहां हमीर भवन में एक बैठक आयोजित की गई। भोरंज के विधायक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।



 इस अवसर पर सुरेश कुमार ने कहा कि 12 से 15 मार्च तक आयोजित किए जा रहे सुजानपुर के होली उत्सव को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। इसमें सुजानपुर की होली की समृद्ध परंपराओं के साथ-साथ जिला हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति और अन्य गतिविधियों का समावेश भी सुनिश्चित किया जाएगा।

 उन्होंने कहा कि मेले के शुभारंभ और समापन अवसर पर निकाली जाने वाली झांकियों, सांस्कृतिक संध्याओं और प्रदर्शनियों में हिमाचल के लोक कलाकारों, पारंपरिक वाद्य यंत्र वादकों और लुप्त होती लोक कलाओं के प्रदर्शन को अधिक से अधिक अवसर प्रदान किए जा सके।



सोमवार, 3 मार्च 2025

स्तरीय होली उत्सव के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए बोली कार्यक्रम सुजानपुर को आयोजित

 स्तरीय होली उत्सव के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए बोली कार्यक्रम सुजानपुर को आयोजित



रिपोर्टर : बिंदिया ठाकुर, सुजानपुर 



उपमंडल सुजानपुर के चौगान में होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के लिए वाहनों की पार्किंग के लिए बोली कार्यक्रम सुजानपुर को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छह बोलीदाताओं ने भाग लिया। मेला अधिकारी डॉ रोहित शर्मा की अध्यक्षता में चौगान में बोलीदाताओं ने बोली लगाई। अंतिम बोली अनिल पुरी ने साढ़े सात लाख रुपये की दी। इससे पहले 2024 में पार्किंग करीब पंद्रह लाख रुपये में नीलाम हुई थी। लेकिन इस वर्ष पार्किंग मात्र साढ़े सात लाख रुपये में नीलाम हुई। यह पिछले साल के मुकाबले करीब साढ़े सात लाख रुपये कम है। वहीं 2023 में होली मेले के लिए वाहन की पार्किंग की बोली नौ लाख रुपये में संपन्न हुई

                                          वहीं होली मेले में बिजली व्यवस्था भी बेहतर रहेगी। बिजली सुविधा देने के लिए भी बोली हुई। राजेश कुमार ने बिजली का जिम्मा लेने के लिए छह लाख 38 हजार की अंतिम बोली दी। पिछले साल बिजली सुविधा देने की अंतिम बोली करीब अढ़ाई लाख रही थी। सोमवार को डोम की नीलामी किसी कारणवश सोमवार को नहीं हो पाई है। जल्द ही इसकी तिथि निर्धारित कर दी जाएगी। छोटे स्टॉल की नीलामी चार से छह मार्च तक होगी। गौर रहे कि इससे पहले झूले की बोली भी पिछले साल के मुकाबले कम हुई थी।

कोट

-वाहनों की पार्किंग के लिए बोली आयोजित की गई। पार्किंग की अंतिम बोली अनिल पुरी ने साढ़े सात लाख रुपये दी। पिछले वर्ष के मुकाबले यह कम है। बिजली सुविधा देने का जिम्मा राजेश कुमार ने लिया है। उन्होंने छह लाख 38 हजार की अंतिम बोली दी।-डॉ रोहित शर्मा,

एसडीएम सुजानपुर व मेला अधिकारी।



पूर्व विधायक आज तक अपनी हार का दर्द नहीं भूला पा रहे कै रणजीत सिंह

 पूर्व विधायक आज तक अपनी हार का दर्द नहीं भूला पा रहे  कै रणजीत सिंह


 


रिपोर्टर : बिंदिया ठाकुर, सुजानपुर 


सुजानपुर विधायक कै रणजीत सिंह जी ने पूर्व विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि जो दर्द पूर्व विधायक क़ो सुजानपुर विधानसभा कि जनता ने उपचुनावों में दिया था उस दर्द क़ो आज तक नहीं पचा पा रहे। पूर्व  विधायक मंत्री बनने की चाह में अपनी ही सरकार क़ो डुवाने का प्रयास करते रहे विकास कहा से होना था। पूर्व विधायक के लिए मंत्री पद महत्वपूर्ण था ना कि सुजानपुर का विकास। विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक एक ट्रांसफरी नेता थे उन्हें ट्रांसफर करवाना विकास करवाने से ज्यादा महत्वपूर्ण लगता था। आज जो जो बड़ी बड़ी बाते वें कहते है कि ये हमने किया ये हमने किया तो किया तो कहा से किया और वो दिखा क्यों नहीं अगर पैसा सरकार ने दिया था तो वो उस पैसे क़ो लगा क्यों नहीं पाए? 15 साल वें विधायक रहे तब ये काम क्यों नहीं हुए अब जो विकास के कार्य हों रहे है वो तब क्यों नहीं हुए। विधायक ने कहा कि मैंने फौज में देश की सेवा की है और अब जनता की सेवा करने के लिए आया हूँ। आज सुजानपुर में 8 महीने के विकास से वे इतने बोखला गए है अभी तो और कई नयी योजनाए नए कार्य होगे उसके बाद उनका क्या होगा। विधायक ने कहा कि पूर्व विधायक सिर्फ सोशल मीडिया के नेता बनकर रह चुके है लेकिन धरातल पर उनके कार्य शून्य है पूर्व विधायक ने जोर जरूर दिया लेकिन सिर्फ फटे लगाने में। 





विधायक ने बमसन भाजपा के अध्यक्ष बिक्रम सिंह के जवाबो का उत्तर देते हुए कहा कि मुझे इस बात काफ़ी दुख होता है कि वें चंडीगढ़ से सुजानपुर विधायक बनने के लिए आए थे और उसके बाद उनकी demotion पर demotion होती जा रही है। पहले वें जिला उपाध्यक्ष रहे उसके बाद विधानसभा सुजानपुर भाजपा के मण्डल अध्यक्ष और अब वें एक मात्र ब्लॉक के अध्यक्ष बनकर रह गए है जिसका मुझे बहुत दुख है। 



पूर्व विधायक व उनकी टीम क़ो मेरी और मुख्यमंत्री जी कि चिंता करने कि जरूरत नहीं है  वें सुजानपुर आएंगे भी और करोड़ो कि सोगते भी देंगे और उद्घाटन भी करेंगे।