*ऑपरेटर ट्रेनी के 200 पदों के लिए उपरोजगार कार्यालय गोहर में 9 जुलाई को साक्षात्कार*
*6 जुलाई 2024 गोहर(राकेश);* मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ( टेक्नो सिम ट्रेनिंग सर्विस) गुड़गांव ,हरियाणा के द्वारा स्टूडेंट ट्रेनीं (ऑपरेटर ट्रेनीं) के 200 पद (केवल पुरुष )अधिसूचित किए गए हैं इन पदों के लिए साक्षात्कार आगामी 9 जुलाई 2024 को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय गोहर में लिया जाएगा ।
इस बारे में जानकारी देते हुए प्रभारी उप रोजगार कार्यालय गोहर राकेश कुमार ने बताया कि स्टूडेंट ट्रेनीं (ऑपरेटर ट्रेनीं) के इन पदों के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि व स्थान पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं जिनके लिए निर्धारित शैक्षणिक की योग्यता दसवीं पास व आयु सीमा 18 वर्ष से 20 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित आवेदक को प्रतिमाह 16500 रुपए अतिरिक्त भत्ता सहित दिए जाएंगे तथा इसके अतिरिक्त अध्ययन, सामग्री ड्रेस ,अटेंडेंस ,बोनस व हेल्थ इंश्योरेंस भी जाएगी । चयनित आवेदक की नियुक्ति गुड़गांव और मानेसर (हरियाणा) में की जाएगी अतः इच्छुक आवेदकों को सूचित किया जाता है कि वे अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम , रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उपरोजगार कार्यालय गोहर में साक्षात्कार हेतु उक्त नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हो ताकि आवेदन का साक्षात्कार हो सके ।
इस साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता या अन्य मानदेय नहीं होगा।
*जायका के अंतर्गत बहाव सिंचाई परियोजना की इडली स्याजीं सब परियोजना का निरीक्षण*
*किसानों के हितों को ध्यान में रखकर परियोजना के निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करें-परियोजना निदेशक*
*6 जून 2024 गोहर(राकेश);* हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के दूसरे चरण के अन्तर्गत परियोजना निदेशक डॉ सुनील चौहान के द्वारा खंड परियोजना प्रबंधक इकाई गोहर में चल रही सब परियोजनाओं बहाव सिंचाई परियोजना का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने सर्वप्रथम बताया कि जिला परियोजना प्रबंधन इकाई मंडी में चार खण्ड प्रबंधन इकाइयों अर्थात मंडी, गोहर, सरकाघाट और कुल्लू के तहत 86 साइटों पर काम किया जा रहा है, जिसमे से खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के अंतर्गत 18 उप परियोजनाएं हैं और इसके अंतर्गत 391.99 हेक्टेयर क्षेत्रफल आता है | उन्होंने सब परियोजना इदली स्यांजी में बनी कुल्ह के कार्य की गुणबता को जांचा तथा कूल्ह के हेड वियर से लेकर अंतिम तक निरीक्षण किया व निरीक्षण के दौरान डाॅ चौहान ने खंड परियोजना प्रबंधक इकाई गोहर व ठेकेदार को निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्वक अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए और शेष बचे कार्य को जल्द पूरा करे तथा कुछ बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने को कहा ताकि किसानों को समय पर सिंचाई की सुबिधा मिल सके, इस मौके पर उपस्थित कृषि विकास संघ के प्रधान दया राम व उनके सभी सदस्यों से विस्तार से चर्चा की गई जिसमे उन्होंने किसानों से आह्वान किया फसल विविधीकरण को अपनाए तथा उन फसल को बेचने के लिए अन्य बाजार ढूढने की सलाह दी गई जिससे किसानों को फसल का सही मूल्य मिल सके। किसानों को जायका वेजिटेबल गार्डन, उत्पादन प्रबंधन और मूल्य प्राप्ति योजना तथा नकदी फसलों को उगाकर अपनी आर्थिकी को कैसे मजबूत किया जाए के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । इस सब परियोजना के अंतर्गत 7.21 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा, जिस पर कुल लागत 17.66 लाख रूपये खर्च किये जा रहे है । उप परियोजना सम्बंधित निर्माण कार्यों, परियोजना के उदेश्यों अथवा इस क्षेत्र में उगाई जा रही नगदी फसलों की डिजिटल मार्केटिंग की संभावनाओं और एफपीओ का गठन, भण्डारण, सामूहिक खेती इत्यादी के बारे में किसानों के साथ विस्तृत चर्चा की | साथ ही उन्हें निर्माण कार्यों की जांच में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया | इनके साथ आये विषय वाद विशेषज्ञ डाॅ जगदीश व कंस्ट्रक्शन इंजीनियर विवेक सकलानी ने सब परियोजना का आंकलन किया ।
डा. चौहान जी ने खण्ड परियोजना प्रबंधन इकाई गोहर के अधिकारियों से पुनर्रीक्षण वार्ता की गई तथा उन्हें परियोजना के उदेश्यों को पूर्ण करने तथा किसानों के विकास के लिए अत्यंत समर्पण से कार्य करने की सलाह दी | सब परियोजना में कृषक विकास संघ के प्रधान दया राम व उनकी कार्यकरणी तथा अन्य 40-50 किसानों ने भाग लिया। उन्होंने परियोजना से जुडे हुए महत्वपूर्ण कंपोनेंट खेती के मशीनीकरण पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बार इस कंपोनेंट पर एक पुराने ढर्रे से हटकर काम करने की योजना है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को किसानों की जरूरतों को ध्यान में रख कर इसके हिसाब से एक वृहद योजना तैयार करने के लिए कहा तथा किसानों में भी उन्हीं को महत्व दिया जाएगा जो इस मामले में पूरी जबावदेही व सक्रियता के साथ आगे बढेंगे।
इस मौके डाक्टर सोनल गुप्ता (जिला परियोजना प्रबंधक), डा. धर्म चंद चौहान (खण्ड परियोजना प्रबन्धक) गोहर , कंस्ट्रक्शन इंजीनियर सोनू शर्मा , कृषि विकास आधिकारी सुरेश सोनी तथा अन्य आधिकारी कर्मचारी खण्ड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट के प्रभारी ,अधिकारी मौजूद रहे।
**हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी को अंतरराष्ट्रीय कल्कि गौरव सम्मान से नवाजा गया **
हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी को दिल्ली की संस्था कल्कि न्यूज एंड कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कथक नृत्य के अथक प्रचार व प्रसार हेतु कल्कि गौरव सम्मान से नवाजा गया l यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिया जाता है l यह संस्था हर वर्ष सांस्कृतिक, साहित्यिक,सामाजिक व धार्मिक क्षेत्र में योगदान हेतु यह सम्मान देती है l हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी को कथक क्षेत्र हेतु पहले भी हिमालय कल्चर हेरिटेज अवार्ड, महाराजा सर चंद्र प्रकाश अवार्ड ,हिमाचल केसरी अवार्ड, हिम तरु अवार्ड ,स्वामी विवेकानंद अवार्ड, कल के कलाकार अवार्ड, हिमाचलो री शान अवार्ड, हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्ड, हिमालय कलर अवार्ड ,नृत्य शिरोमणि अवार्ड,गुरु शिष्य परंपरा आदि पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है l श्री दिनेश गुप्ता जी ने कथक प्रेमियों के लिए कथक शब्दकोश नामक पुस्तक भी लिखी है तथा कला क्षेत्र युवा मंडल संस्था की स्थापना भी की है l कथक नृत्य के प्रचार व प्रसार हेतु श्री दिनेश गुप्ता जी देश व प्रदेश में अपने कई सफल कार्यक्रम दे चुके हैं और कई बार निशुल्क कथक नृत्य की कार्यशालाएं भी लगते हैं l आजकल श्री दिनेश गुप्ता जी डी ए वी पब्लिक स्कूल सुंदर नगर में नृत्य शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं l
दूसरा खाबू में भारी बारिस के चलते 4 कमरा मकान क्षतिग्रस्त
रिवालसर अजय सूर्या 5 जुलाई : ग्राम पंचायत दूसरा खाबू के उप प्रधान ने एक व्यान देते हुए बताया कि 5 जुलाई को हुई भारी वारिस के कारण श्रीमती लीला देवी पत्नी डिहवा लाल गांव सेरला खाबू ग्राम पंचायत दूसरा खाबू का रिहायशी मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। लीला देवी व उसका परिवार इसी मकान में रहते थे जिन्हे कमला देवी पत्नी सोहन सिंह निवाली सेरला खाबू के घर में शिफ्ट कर दिया गया है। लीला देवी बहुत ही गरीब परिवार से संबंध रखती है तथा बी पी एल परिवार के अन्तर्गत आती है। वहीं लीला देवी को प्रशासन की तरफ से हल्का पटवारी खाबू नीलमणि के द्वारा 10 हजार की शशि फॉरी राहत दी गई
*बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों व खड्डों से रहें दूर-एसडीएम*
*अनावश्यक यात्रा करने से करें परहेज*
*जोगिन्दर नगर, 13 जुलाई:* एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग नदी नालों व खड्डों से दूरी बनाये रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नदी-नालों व खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना बनी रहती है ऐसे में वे नदी-नालों व खड्डों से दूर रहें।
एसडीएम ने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों व खड्डों से दूर रखने का आह्वान किया है ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी - नालों व खड्डों के समीप न जाने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि जरूरी होने पर ही यात्रा करें। उन्होने बताया कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली बोर्ड को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ताकि बरसात के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होने कहा कि बरसाती मौसम के दौरान कई तरह की बीमारियों के पनपने की संभावना बनी रहती है, ऐसे में लोग सड़े गले फल व सब्जियां खाने से भी परहेज करें तथा अपने घरों के आसपास भी समुचित साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही उन्होने लोगों से घरों के समीप बरसाती पानी एकत्रित न होने देना, घास इत्यादि की झाडियां न उगने देने की भी सलाह दी है ताकि मच्छर इत्यादि पनपने की संभावना न रहे।
*पधर, 6 जुलाई:* तहसीलदार पधर भावना वर्मा अतिरिक्त कार्यभार उपमंडला अधिकारी नागरिक ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग नदी नालों व खड्डों से दूरी बनाये रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो । उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नदी-नालों व खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना बनी रहती है ऐसे में वे नदी-नालों व खड्डों से दूर रहें। उन्होंने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों व खड्डों से दूर रखने का आह्वान किया है ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी - नालों व खड्डों के समीप न जाने की सलाह दीसक उन्होंने कहा कि उपमंडल पधर में बरसात के कारण होने वाली घटनाओं की सूचना देने हेतु उपमंडला अधिकारी नागरिक कार्यालय पधर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जिसका दूरभाष नंबर 01908260666 है तथा अधीक्षक वर्ग उपमंडला अधिकारी नागरिक कार्यालय पधर में जो नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है उनका मोबाइल नंबर 9418638763 है कंट्रोल रूम में 24 घंटे कर्मचारी ड्यूटी पर हाजिर होंगे अत बरसात के कारण हुए नुकसान की सूचना उपरोक्त नंबर पर कभी भी दी जा सकती है उन्होंने कहा कि पधर उपमंडल के अधीन क्षेत्र में बरसात के कारण अगर कोई नुकसान की आशंका है या हो रहा है हुआ है की जानकारी कार्यालय के नंबरों पर दें ताकि उसे स्थिति में बचाव कार्य राहत आदि का उचित प्रबंध समय पर किया जा सके
*राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर के निश:क्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन*
सुंदरनगर, 05 जुलाई 2024।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर में टीवीएस मोटर कंपनी, नालागढ़, जिला सोलन द्वारा निश:क्त प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें वर्ष 2024 में फिट्टर, इलेक्ट्रीशियन, कोपा ट्रेड के पास आउट होने वाले 38 निश:क्त प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। संस्थान के प्रधानाचार्य आदित्य रैना ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पीडब्ल्यूडी सुंदरनगर प्रदेश का एक मात्र ऐसा आईटीआई है जहां पर निश:क्त बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, इसलिए निश:क्त बच्चों को सुनहरे अवसर प्रदान किए जाते हैं l कंपनी की ओर से आए हुए एचआर मैनेजर हिम्मत सिंह और उनके सहयोगी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि चयनित बच्चों को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप ट्रेनी रखा जाएगा तथा उनको रुपए 14500 का मासिक वेतन दिया जाएगाl
मंडी में भारी बारिश से महिला की मौत, चंडीगढ़-मनाली फोरलेन का डंगा गिरा, सुंदरनगर में पुंघ-नौलखा बाइपास धंसा, उफान पर सुकेती खड्ड
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून सीजन के आगाज के बाद अब बारिश का दौर शुरू हुआ है। सूबे में मंडी जिले में सबसे अधिक बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोग सहमें हुए हैं। मंडी में दो दिन की बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है।
मंडी जिले में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे में चार मील के पास डंगा गिर गया है और यहां पर एकतरफा यातायात चल रहा है। वहीं, सुंदरनगर में फोरलेन की एक साइड धंस गई और यहां भी ट्रैफिक एकतरफा किया गया है।
जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के सुंदरनगर में पुंघ-नौलखा बाईपास भी धंस गया है। इस बाइपास को 15 जून को ही खोला गया था। इस कारण अब बाइपास की एक लेन को बंद किया गया है। उधर, बाईपास के शुरू होने के दो सप्ताह के भीतर ही धंस जाने से निर्माण कंपनी सवालों में है।
इस बाईपास पर कुल्लू की ओर जाने वाली लेन कई स्थान पर धंसी है।पुंघ के पास से धंसी हुई सड़क को मशीनों के माध्यम से टायरिंग उखाड़ने का कार्य भी शुरू हो गया है। बाइपास पर अब केवल कुल्लू से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है, जबकि दूसरी लेन से आने वाले वाहनों को पुराने सुंदरनगर हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।
उधर, मामले को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के यहां पर परियोजना अधिकारी वरुण चारी से संपर्क नही हो पाया।
लगातार बारिश से 10 करोड़ 81 लाख का नुकसान
मंडी जिला में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश के 10 करोड़ 81 लाख का नुकसान हुआ है और महिला की जान भी चली गई है। मंडी जिला के सुंदरनगर में प्रदेश भर में सर्वाधिक 118 एमएम बारिश दर्ज की गई है। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि बारिश के कारण जिला भर में सरकारी और गैर सरकारी संपत्ति का 10 करोड़ 81 लाख का नुकसान आंका गया है, जबकि 1 महिला की मौत भी इस दौरान हुई है। यह मौत गोहर उपमंडल के तहत आने वाले शाला गांव में हुई है। मृतका की पहचान वांकी देवी पत्नी पोल्दू के रूप में हुई है। दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते जिला भर में 162 सड़कें अवरूद्ध हुई थी। सुकेती के उफान से सहमे बल्हघाटी के लोग लगातार जारी बारिश के कारण मंडी जिले की सुकेती खड्ड अपने उफान पर नजर आई और सुकेती खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण चक्कर के पास फोरलेन के लिए निर्माणाधीन पुल की शटरिंग ढह गई हालांकि, निर्माणाधीन पुल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। पुलघराट के पास हो रहे लैंडस्लाइड के कारण हाईवे की रफ्तार रुक-रुक की चलती रही। कुछ लोगों ने वाया भडयाल जाने का प्रयास किया, लेकिन वहां पर भी गाड़ियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
*सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य का साथ खेलना नहीं उचित - आकाश नेगी*
प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने छात्र विरोधी निर्णयों से बाज नहीं आ रही है आउटसोर्स आधार पर 6297 प्री प्राइमरी शिक्षक को अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन की भर्ती करेगी शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी की है
विभाग यह भारती स्वयं नहीं करेगा बल्कि हिमाचल प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन इसके लिए एजेंसी तय करेगा नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर एजुकेशन एनसीटीई नियमों के तहत भर्ती होगी अभी इन बच्चों को जेबीटी शिक्षक ही पढ़ रहे हैं प्रारंभिक शिक्षा सचिव ने शिक्षा विभाग के निदेशक को कहा है कि वह स्कूलवार पदों का पूरा ब्योरा तैयार कर इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन को भेजें प्रदेश के 6297 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू की गई है इनमें 50000 से अधिक बच्चों ने दाखिला लिया है।
पूर्व सरकार के समय यह भारती लटकी हुई थी पिछले सप्ताह मंत्रिमंडल की बैठक में इसे स्वीकृति मिली थी शिक्षा विभाग ने इसके लिए नियम व शर्तें तय कर दी है।
प्री प्राइमरी शिक्षकों का मानदेय ₹10 हजार रुपए तय किया गया है जो सरकार की ओर से जारी होगा इस पर एजेंसी जीएसटी कटेगी अभी जीएसटी की दर तय नहीं की गई है भर्ती एनसीटीई नियमों के अनुसार होगी इसके लिए अभ्यर्थी के पास दो विषय एनटीटी डिप्लोमा होना अनिवार्य है प्रदेश में अधिकतर के पास एक साल का डिप्लोमा है जो प्रदेश से बाहर हो जाएंगे।
प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार जब सत्ता में आई तो बड़े बड़े वादे किए गए की हिमाचल के युवाओं को पक्की नौकरी दी जाएगी पर इस प्रकार आउटसोर्स करना प्रदेश के लाखो युवाओं के साथ धोखा है अगर समय रहते सरकार ने अपनी ये युवा विरोधी या छात्र विरोधी निर्णयों पर रोक नहीं लगाई तो विद्यार्थी परिषद इसके खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
बेटे ने बढ़ाया पिता का मान 15 साल का बेटा विदेश से जीत लाया मेडल,पिता HRTC में करते हैं नौकरी,
स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग की यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी. चैंपियनशिप में एशिया के 16 देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया.
मंडी – अजय सूर्या
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला की बल्हघाटी के भड़याल गांव के 15 वर्षीय वरुण वालिया ने स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग में ब्रांज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इंडोनेशिया में संपन्न हुई पांचवीं स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग चैंपियनशिप के जूनियर 42 किलो भार वर्ग में वरुण ने यह मेडल हासिल किया है।
वरुण 10वीं कक्षा का छात्र है और इसके पिता अमर चंद एचआरटीसी में कार्यरत हैं, जबकि माता नेहा वालिया गृहिणी है। वरुण के पिता भी इस खेल में तीन बार नेशनल खेल चुके हैं और एक बार गोल्ड मेडल भी जीत चुके हैं। वरुण की छोटी बहन भी इस खेल में सक्रिय है।
बेटे की इस कामयाबी से घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। ब्रांज मेडल जीतकर वापिस घर पहुंचे वरुण ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता-पिता, स्वात एसोसिएशन और अपनी कोच संतोषी शर्मा को दिया और भविष्य में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने की इच्छा जताई।
पिता अमर चंद ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है और उन्हें बेटे की इस कामयाबी पर नाज है। वहीँ राज्य स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि वरुण वालिया ने पांचवीं शियन सवात (फ्रेंच बॉक्सिंग) चैंपियनशिप में बेहरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक झटका है। यह देश के साथ हिमाचल के लिए बड़ी बात है। छोटी उम्र में ही वरुण वालिया ने बड़ा काम करके दिखाया है।
दरअसल, स्वात फ्रेंच बॉक्सिंग की यह प्रतियोगिता 25 से 29 जून तक इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी. चैंपियनशिप में एशिया के 16 देशों से आए प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें भारत, नेपाल, श्रीलंका, बंगलादेश, आफगानिस्तान, ईरान, जापान, चीन, उजबेकिस्तान और इंडोनेशिया शामिल थे। भारत की तरफ से 8 खिलाड़ी गए थे, जिसमें हिमाचल प्रदेश से वरुण वालिया भी शामिल थे। भारत के 2 खिलाड़ियों ने गोल्ड, दो ने सिल्वर और चार ने ब्रांज मेडल जीते हैं।
*इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह जुलाई का रूट चार्ट जारी*
*4 जुलाई को बसाही , 8 को ऐहजु, 18 को भराडू व 30 जुलाई को त्रामट में आएगी एलपीजी गैस*
*जोगिन्दर नगर, 01 जुलाई :* इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह जुलाई-2024 का रूट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।
इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि 1 जुलाई को द्रुब्बल, लडवाण, जोन, कुनकर, चडोंझ, नागण, बनवार, लोअर द्रुब्बल, सलेरा व फोगला जबकि 2 जुलाई को कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुंआ, बैला, रोहटा सपैडू, सरमाणा, अलमरा, भरोला, जटेहर व कुठेहड़ा, में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा। इसी तरह 3 जुलाई को लोअर जोन, झमेहड़, चक्का, चक्का से कढेरनू, पाबो बनौण, त्रैम्बली, गोन्थला, लखनोट, कुफरु व मोर चक्का में एलपीजी गैस का वितरण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को नागनाला, द्राहल, अप्पर समोहली, बसाही, मकरीड़ी व भडयाड़ा, नेरी लांगणा, निचला भड़याड़ा, खड़ी हार, कमेहड़, चलहारग, दरकोटी व बल्ही 5 जुलाई को बल्ह, बनौण, जोल, जगैहड़ा, जौली, मच्छयाल, मचकेड़ा, टिकरू व ककडैना 6 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, 8 जुलाई को मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजु, सूकाबाग, चौंतड़ा, बीड रोड़, मटरू, सूजा, काथला व लोअर सेरी तथा 9 जुलाई को अपरोच रोड, कूपड़, शानन, हरनाला, हार, आरठी, निचला गरोडू सामुदायिक भवन, छपरोट, रेलवे लाइन वाया सिंगला अस्पताल पंजागणा में रसोई गैस (एलपीजी) का वितरण किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि 10 जुलाई को बृजमंडी, हराबाग,गलू व छानग 11 जुलाई को जिमजिमा, गलु पट्ट, बनाड़, दुल व नगर परिषद, 12 जुलाई को बालकरूपी, घमरेड़, मझवाड़, दारट बगला, भरोलू वाया जालपा रोड़, अपर घमरेहड़, मकड़ैना व सजानका मोहल्ला, 13 जुलाई को सेरू, जलपेहड़, बनाई हार, झलवाण, पहलून, भटठा, मसौली, धरूं लिंक रोड़, खुदर, छतर, हार झलवान, सेरू स्कूल से खवोड़ा व सूद बस्ती, 15 जुलाई को नगर परिषद जोगिंदर नगर, 16 जुलाई को मझारनू, कुफरू, स्यूरी, नेर, बस्सी, मनोह, मच्छयालु भलैन्दरा, भुझडू, बडौण, कुन्डूनी व बनेहड़, 18 जुलाई को भराडू, बिहूं, टिक्कर, छाम्ब, गडूही, कस, लोअर कस, बटोहलू, कोठी, आलगावाड़ी व सरस्वती स्कूल तथा 19 जुलाई को नगर परिषद जोगिन्दर नगर में एलपीजी गैस का वितरण होगा।
इसी तरह जहां 20 जुलाई को सैंथल, लोअर चौंतड़ा, चौंतड़ा, राजा चौकी, द्रौबड़ी, सगनेहड़, कोहरा, भाला रिहड़ा, चांदनी, सांलग, टटानका व डूहकी, 22 जुलाई को घटटा, मोहनघाटी, रड़ा भखेड़, ऐहजू, रोपड़ी कलैहडू, गाहरू, लकरेहड़, द्रुब्बल, लडवाण, चक्का, बसाही, चलारग, मकरीड़ी, द्राहल व मोर डूहग व भरोहन, 23 जुलाई को मटरू, सूजा, भजराला, खौली, भटवाड़ा, सन्द्राहल, कुराटी, पीपली, कुठेहड़ा, सुआ व रोहटा सपैडू, 24 जुलाई को स्यूण, बदेहड़, ठारू, भैरू, चांजड़ा, सतैन, अप्पर मचकेहड़, अपरोच रोड, शानन, ब्रिज मंडी, हराबाग, गलू, जिम्म जिमा व आरठी 25 जुलाई को बीड़ रोड़, मचकेहड़, सुकाबाग, पस्सल, बीड़ कालोनी, टिकरी मुशैहरा, खज चौगान, चौंतड़ा, तिब्बती कालोनी, सगनेहड़ हार वाया चौंतड़ा, बालकरूपी, मझवाड, दारट बगला, सेरू व बनाई में तो वहीं 26 जुलाई को बजगर, लदरूंही, भडयाड़ा, बरनाहूं, धनैतर, पातकू, अपर ढ़ेलू, खलेही, हरड़ बेहडू, डकबगड़ा, भगेहड़, गदयाड़ा व घोडऩ, 27 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर, झलवाण, भटठा, मसौली, छतर लिंकरोड, मकड़ैना, 29 जुलाई को लोअर ढ़ेलू, ढ़ेलू वार्ड नम्बर-चार, योरा, टिकरू, भचकेहड़ा, भालारिड़ा, आडू, सांलग, चांदनी, ठठरी व बलोहल, 30 जुलाई को डोहग, सारली, सैंथल, पड़ैन, कोहरा द्रौबड़ी, मझारनू, नेर, बस्सी, मनोह, भराडू, बिंहू, कस, बडोण, लोअर चौंतड़ा राजा चौकी, त्रामट, सगनेहड़, हार व सरौली तथा 31 जुलाई को नगर परिषद् जोगिन्दर नगर में घरेलु रसोई गैस का वितरण किया जाएगा।
उन्होने बताया कि रूट चार्ट के अनुसार निर्धारित तिथि पर किसी कारणवश गाड़ी नहीं पहुंच पाती है तो अगले दिन घरेलु एलपीजी गैस की सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा कच्ची सडक़ों में गैस की सप्लाई मौसम पर निर्भर करेगी।
सरकाघाट अजय सूर्या :- सहायक अभियंता विधुत उपमंडल सरकाघाट राज सिंह ने बताया कि 03 जुलाई 2024 को 11के. वी. सरकाघाट फीडर पर आवश्यक मुरम्मत करने हेतु इसके अधीन पड़ने वाले क्षेत्र बेहड़, दबरोग, राम नगर, लाका, कराड़ी, लोअर व अप्पर बाजार, जमसाई, अस्पताल तथा कुणालग में विधुत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दी
एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य प्रीति आर्या के नेतृत्व में संस्था माध्यम से T20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी में तिरंगा झंडा लहराकर भारत माता की जयकारों के साथ हर्ष उल्लास मनाकर भारतीय क्रिकेट टीम सहित देशवासियों को वर्ल्ड कप जीत की मंगलमय शुभकामनाएं दी
इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू सदस्य मनीष साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि भगवान के आशीर्वाद से भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप जीतकर पूरे भारत देश को नई उमंग उत्साह के साथ खुशी से भर दिया है जिसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने लगभग हारे हुए मैच को अपने शानदार प्रदर्शन से जीत में परिवर्तन कर दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर विजयी विश्व तिरंगा प्यारा विश्व में लहराकर क्रिकेट जगत के इतिहास में स्वर्णिम कीर्तिमान स्थापित कर भारत का नाम विश्व में रोशन किया है जो युगों युगों तक भारतीय क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का मार्ग बना रहेगा इस शानदार ऐतिहासिक जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सहित सभी देशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं
इस दौरान हर्ष उल्लास मनाकर शुभकामनाएं देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू महामंत्री चिरौंजी लाल प्रीति आर्या समाजसेवी हेमन्त साहू सूरज मिस्त्री दीपक कुमार सुशील राय मनीष साहू निखिल कुमार सुशीला देवी नवल आर्या रितिक साहू रोहतास प्रजापति अंकित वाल्मीकि राजवीर सिंह करण बिष्ट निलेश गुप्ता अमन कुमार सूरज कुम्हार मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे
कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन व प्रभारी देहरा विधानसभा राजीव राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिये बीहन वार्ड मे नुक्कड़ सभा द्वारा व डोर टू डोर वोट मांगे,
राजीव राणा ने कहा कि देहरा की जनता का अपनी बेटी कमलेश ठाकुर के प्रति प्यार और जो आस्था जताई है, उसे देख कर ये पुख्ता हो चूका है, कि देहरा से प्रत्याशी कमलेश ठाकुर भारी बहुमत से विजयी होंगे।
राजीव राणा ने कहा कि एक तरफ जहाँ आम जनता की सरकार सुख की सरकार के जनहित के कार्य हों जैसे ओल्ड पेंशन योजना, प्यारी बहना सम्मान निधि 1500 ₹ की, आपदा मे 4500 करोड़, और यहीं नहीं देहरा को एस पी जिला करना, करोडो की लागत का चिड़िया घर, आदि का काम ये साबित करता है कि ये कांग्रेस की सुक्खू सरकार आम जनमानस की सरकार है,और प्रत्याशी कमेटी
कमलेश ठाकुर की जीत के उपरांत देहरा के विकास मे चार चाँद लगेंगे लेकिन अगर देहरा की ही बात करें तो आज़ाद प्रत्याशी के तौर पर होशियार सिंह को जनता ने पांच बर्ष चुन कर भेजा था, लेकिन उन्होंने अपने निजी स्वार्थ के चलते देहरा की जनता को धोखा दिया, उनके विश्वास को छला, बीजेपी के खन्न माफिया प्रत्याशी सिर्फ अपने और सिर्फ अपने लिये जनता का जनता का इस्तेमाल किया,
लेकिन यहाँ की जनता ने अब पक्का मन बना लिया है, कि अब देहरा मे होशियार की होशियारी नहीं चलेगी, और बीजेपी प्रत्याशी को घर बिठाना है।
राणा ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्त्ता व जुड़े लोग उनकी ही पार्टी मे होशियार के आने के बाद घुटन महसूस कर रहे हैं।
राजीव राणा के साथ डॉ पुष्पिंदर शर्मा, शौर्य ठाकुर, वार्ड सदस्य अंकित कुमार,विशाल राणा, अश्वनी कुमार सेठू,सूबेदार दिनेश राणा आदि स्थानीय पदाधिकारियों के साथ प्रचार किया।
पंचायत प्रधान की गुंडागर्दी के आगे विभाग भी हुआ लाचार
मामला ग्राम पंचायत लोहारा का है। दिसंबर 2020 में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे। जिसमें प्रधान पद के जो उम्मीदवार थे सभी ने अपने,अपने शपथ पत्र में चुनाव आयोग को लिखित में दीया था । कि हम में से किसी ने भी सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा नहीं किया है। लेकिन उस वक्त जो प्रधान पद के उम्मीदवार चुने गए । पन्नालाल पुत्र स्वर्गीय साऊणु राम ने 30 ,40 साल पहले ही मुहाल रिंज में सरकारी भूमि खसरा नंबर 309 पर अवैध कब्जा करके इस पर रिहाईसी मकान और दुकान बना रखी है ।जिसका पन्नालाल ने अपने शपथ पत्र में कोई जिक्र नहीं किया है और चुनाव आयोग को झूठा शपथ पत्र देकर गुमराह किया गया । इसी दौरान इसकी कंप्लेंट वकायदा तहसील दार बल्ह को श्यामलाल और अन्य पांच लोगों द्वारा की गई थी। लेकिन इनको क्या पता की हम फिजूल में सर खफा रहें हैं।क्योंकि पन्ना लाल का रसूख इतना है की S .D.M. तहसीलदार, कानून गो पटवारी सब प्रधान के आगे पानी भरते हैं जिसका जीता जागता प्रमाण आपके सामने है। खैर खबर पुरी पढ़ लो तभी सचाई का पता लगाया जा सकता है। ,,और इस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने कानूनगो नलसर और पटवारी हल्का लोहारा को मौका अनुसार इसकी रिपोर्ट तैयार करके मंगाई थी । और यह रिपोर्ट तहसील दार को सौंप दी गई थी। जिस पर तहसीलदार बल्ह ने ।अधिनियम 1954 की धारा 163 के अंतर्गत इस अवैध निर्माण को हटाने के आदेश दे दिए गए थे ।लेकिन इसके उपरांत प्रधान पन्नालाल ने उप मंडल अधिकारी नागरिक के पास याचिका दायर करके इस याचिका को उपमंडल अधिकारी नागरिक द्वारा मार्क्स करके तहसीलदार बल्ह को आपति के साथ लौटा दिया था । कि उक्त भूमि की निशानदेही संबंधित पक्षों की उपस्थिति में मौके पर विताआयुक्त हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी हिदायतों के अनुरूप करके अपनी विस्तृत रिपोर्ट यथाशीघ्र दोबारा पेश करें। नायाब तहसीलदार बल्ह द्वारा दिनांक 16 अगस्त 2022 को क्षेत्रीय कानूनगो नलसर को कब्जा नाजायज की मिसल सहित दोबारा मौकानुसार निशान देही करने के आदेश किए थे । परंतु लगभग 1 वर्ष 10 महीने बीत जाने के उपरांत भी कानून गो नलसर तथा पटवारी हल्का लोहारा द्वारा कोई भी कार्यवाही ना करते हुए मामले को ठंडे बस्ते डाल दिया गया है । औरआगे देखिए प्रधान पन्ना लाल की कारगुजारी अभी हाल ही में पन्ना लाल द्वारा इसी सरकारी भूमि खसरा नंबर 309 पर अपने चचेरे भाई छोटू राम जिसकी पत्नी पंचायत सदस्य है। श्रीमती रीता देवी ।प्रधान की सरपरस्ती में गौशाला का निर्माण करवा दिया गया। जिसके ऊपर मनरेगा के अंतर्गत रुपए 40536 खर्च हो चुके हैं। जो की सरकारी धन का दुरुपयोग है । और इसकी शिकायत परभू राम ने B.D.O और S.D.M. को भी की थी लेकिन अभी तक कोई विभागिय कार्यवाही इस पर संतोष जनक नहीं हुई है। इसी रंजीश के चलते पंचायत प्रधान पन्नालाल ने बिना किसी कारण या बिना कोई छानबीन किए बगैर श्यामलाल को बीपीएल सूची से भी बाहर कर दिया जो की प्रधान की अपनी मनमर्जी थी ।जबकि प्रार्थी कच्चे मकान में रहता है और प्रार्थी बीपीएल के लिए डिजर्व करता है। इन सब मामलों को जिला उपायुक्त मण्डी के पास भी दो दो बार रखा गया लेकिन वही,एक ढाक के तीन पात। पहली बार आश्वासन मिला कि दस दिनों में मामला सौलब हो जायेगा लेकिन दस महीने तक कोई कार्यवाही नजर नहीं आई l फिर दोबारा उपायुक्त जी के पास जाने पर कहा गया कि यह मामला S.D.M लेबल का है तो कार्यवाही वंही से ही होगी। अतः अब आप ही बताइए की इस मामले की जांच किस विभाग से कराई जाय जो प्रधान की गुंडागर्दी से न डरते हो ।और इसकी निष्पक्ष जांच कर संके।इस मामले को हम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के ध्यान में लाना चाहते हैं ? मुख्य्मंत्री जी आप तो व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं । लेकिन अधिकारी आपकी व्यवस्था इस तरह से परिवर्तित करने पर तुले हुए हैं। अतः आपसे निवेदन करते हैं की इस मामले को प्रमुख्ता से लें और आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।तथा विभागीय कार्यों को अनावश्यक रूप से लटकाने के लिए फील्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें ताकी लोगों को आपकी व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार में न्याय मील सके।
लेबर कोड निरस्त करने के लिए 17 जुलाई को मंडी में होगा प्रदर्शन
आंगनवाड़ी, मिड डे मील, मनरेगा, निर्माण, रेहड़ी फहड़ी मजदूरों की मांगों बारे देंगे मांगपत्र
मंडी अजय सूर्या :- सीटू मंडी ज़िला कमेटी की बैठक आज कामरेड तारा चन्द भवन मंडी में ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई राज्य महासचिव प्रेम गौतम विशेष तौर पर शामिल हुए।राज्य महासचिव ने कहा कि भाजपा ने जो चार सौ पार का नारा दिया था उसे पीछे धकेलने में किसानों व मज़दूरों ने अहम भूमिका निभाई है और एनडीए को मुश्किल से बहुमत के लिए सीटें जुटानी पड़ीउनकी साम्प्रदायिक नीति को भी नकारा है ।लेक़िन फ़िर भी केंद्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सत्ताशीन हुई सरकार ने अपनी सौ दिनों की प्राथमिकताओं में श्रम कानूनों को समाप्त करके चार श्रम सहिंताओं को लागू करने का भी निर्णय लिया है जिसके ख़िलाफ़ सीटू ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया है।जिसके तहत हिमाचल प्रदेश में 17 जुलाई को सभी ज़िला मुख्यालयों पर प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे और इन श्रम सहिंताओं को निरस्त करने की मांग की जाएगी।इस आह्वान पर मंडी में भी विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।सीटू ज़िला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सीटू आंगनवाड़ी केंद्रों को ही नर्सरी स्कूल का दर्जा देने की मांग कर रहा है लेकिन हिमाचल सरकार ने अब नर्सरी टीचर की भर्ती आउटसोर्स आधार पर भर्ती करने का निर्णय लिया है जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को भी इसी पॉलिसी के तहत नर्सरी में भर्ती करने का निर्णय लिया जिसका यूनियन विरोध करेगी और रेगुलर आधार पर भर्ती की मांग की जायेगी।इसके अलावा ग्रेउअचटी जारी करने और मिनी सेंटरों की फूल सेंटर बनाने तथा हेल्पर्ज को वर्करज बनाने की आयु सीमा बढ़ाने की भी मांग की जाएगी।इसके अलावा मिड डे मील वर्करों को सुप्रीम कोर्ट की डब्बल बैंच द्वारा बारह महीने का वेतन देने,बच्चों की संख्या के आधार पर छंटनी रोकने, छुटियां देने और हर माह वेतन जारी करने और बढ़ा हुआ वेतन जारी करने की मांग को लेकर भी मिड डे मील वर्करज भी प्रदर्शन में भाग लेंगे।इसके अलावा मनरेगा मजदूरों को बढ़ी हुई दिहाड़ी 300 रु जारी करने तथा उन्हें श्रमिक कल्याण बोर्ड में सदस्य बनने और उनके लंबित लाभ भी जल्दी जारी करने की मांग उठाई जाएगी।इसके अलावा मज़दूरों को श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकरण के कार्य को तुरन्त शुरू नहीं किया गया तो यूनियन फ़िर से आंदोलन शुरू करेगी।इसके अलावा मंडी में लंबे अरसे से रेहड़ी वालों के लंबित लाइसेंस जारी करने नाम की प्लेट जारी न होने और यलो लाईने अभी तक भी न लगने के ख़िलाफ़ भी यूनियन प्रदर्शन करेगी।इसके अलावा सीटू आशा वर्करों,सफ़ाई मज़दूरों,कामकाजी महिलाओं और आउटसोर्स मज़दूरों को भी संगठित करेगी।बैठक में आंगनबाड़ी यूनियन की प्रधान हमिन्द्री शर्मा, बिमला शर्मा, सुदर्शना, गोदावरी, सरोज लता, रामदेई, मीना कुमारी, सोमा देवी, विनाक्षी, नागो देवी, सुनीता, कमलेश व जानकी तथा मिड डे मील के इन्द्र सिंह निर्माण के गुरदास वर्मा, गोपेन्द्र, करतार सिंह, सुख राम, लुद्दर सिंह,रणताज़ राणा,राजेन्द्र कुमार,मॉन सिंह, ललित कुमार रेहड़ी यूनियन के सुरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार इत्यादि ने भाग लिया।
*कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न*
*जाईका परियोजना के 29 अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण*
सुंदरनगर, 29 जून 2024।
एचoपीoसीo डीoपीo (फेज-II) जाईका -ओo डीo ऐo, हमीरपुर जिला हमीरपुर द्वारा प्रायोजित “पोषक अनाजों की खेती के माध्यम से खाद्य विविधीकरण और पोषण सुधार” पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर में किया गया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉo भारत भूषण ने बताया कि कार्यक्रम में 29 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जाईका परियोजना में कार्यरत जिला मंडी, सिरमौर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, उना, शिमला ब बिलासपुर से आए हुए कृषि अधिकारियों ने भाग लियाI
प्रशिक्षण के दौरान प्रधानाचार्य, कृषक प्रशिक्षण केंद्र सुंदरनगर डॉo प्राची ने बताया कि जलवायु परिवर्तन की समस्या के परिवेश में पोषक अनाजों की खेती एक अच्छा विकल्प है क्योंकि इन्हें बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। साथ ही साथ पोषक अनाज पोषण सुधार में तथा आधुनिकतम जीवन शैली से उत्पन्न होने वाली बीमारियों के प्रबंधन में एक कारगर भोजन हैI
कार्यक्रम में डॉo भारत भूषण व डॉo नरेश द्वारा हिमाचल प्रदेश के महत्वपूर्ण पोषक अनाजों की पहचान और पोषक तत्व के बारे चर्चा की गई I डॉo सतीश गुलेरिया द्वारा हिमाचल प्रदेश में महत्वपूर्ण पोषक अनाजों की वैज्ञानिक विधि द्वारा उत्पादन तकनीक, पोषक अनाजों की प्राथमिक और माध्यमिक प्रसंस्करण बारे चर्चा की गई I
स्टार्टअप उद्यमी यशपाल चंदेल ने पोषक अनाजों के व्यापार एवं विपणन, इसकी आपूर्ति श्रृंखला, कृषि स्टार्टअप का अनुभव सांझा किया।
कृषि बिज्ञान केंद्र सुंदरनगर से डॉo कल्पना आर्य द्वारा पोषक अनाजों से बनाई जाने वाली विभिन्न प्रकार के व्यंजनों को बनाने की विधियाँ सिखाई गई।
साथ ही साथ डॉक्टर हितेन्दर वाइस प्रिंसिपल द्वारा पोषक अनाजों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयत्नों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवायाI
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कृषि व पोषक अनाजों के उत्पादन व संरक्षण की भूमिका पर चर्चा की गई। अतः विकास प्रक्रिया में लैंगिक समानता के उद्देश्य से महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ने पर बल दिया गया I
*देश प्रदेश के वेटरन्स सैनिकों से बिनम्र निवदेन कि एक मंच पर भारतीय जवान किसान पार्टी का साथ दें व सहयोग और समर्थन करें- वैटरन बालक राम शर्मा*
*ज़रा याद करो कुर्बानी*
*जरा आंख में भर लो पानी*
*सैनिक हैं देश की ढाल और दिवार*
*सबकी एक ही कहानी*
*सैनिक ही होते हैं सर्वोच्च बलिदानी*
*जयहिंद जयहिंद जयहिंद*
*बिलासपुर 29 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी और पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में अपना संदेश देते हुए देश प्रदेश के वेटरन्स सैनिकों से बिनम्र निवदेन है कि अपनी समसयाओं और वैलफेयर सम्बन्धित अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एकजुट होकर सहयोग व समर्थन करें ताकि हम सब मिलकर एकजुट होकर संख्याबल के साथ अपनी ताक़त का ऐहसास करवाते हुए हमारे साथ हो रहे अन्याय भेदभाव और अन्य समस्याओं जैसे जमींनी झगड़े व सैनिक परिवारों के साथ हुए अत्याचार उनके अपनी आवाज बुलंद की जा सके मणिपुर में सैनिक फैमली से हुए जघन्य कांड या कई अन्य राज्यों में रेप केस जैसे जघन्य अपराधों का सामना करने के लिए हमें एकजुट होना बहुत ही आवश्यक है जैसे जैसे वैटरन सैनिक काफ़ी हद तक देश प्रदेश में जाग चुके हैं परन्तु एकजुट नहीं हो पाये जिसका मुख्य कारण पद प्रतिष्ठा की लालसा और कुछ राजनैतिक तौर पर जुड़े हैं वह भी बाहर नहीं निकल पा रहे हैं परन्तु कुछ वैटरन सैनिक ये कह रहे कि ये राजनैतिक पार्टी से नहीं जुड़ेंगे हम बड़े आफ़सोस के साथ कहना पड़ रहा कि वह किसी न किसी पार्टी से जुड़े होकर स्पोट करते हैं वह सब पता नहीं अपने आप को ज्यादा समझदार बनते हैं हैं तो किसी राजनैतिक पार्टी जुड़कर उनको स्पोट करते हैं तो वह कहीं कहीं राजनैतिक तौर पर जुड़े हैं पता नहीं ऐसा क्यों सोचते हैं*
*भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष होने के नाते हम देश प्रदेश के सभी वेटरन्स से हाथ जोड़कर बिनम्र अपील करते हुए कहते हैं कि अपनी भाई सैनिक कल्याण एंव विकास के लिए एक साथ आगे आओ और ये सोचना छोड़ दो कि वैटरन सैनिकों राजनैतिक रास्ता अख्तियार कर लिया और ये भी मज़बूरीवश अख्तियार किया गया अगर केंद्र सरकार हमारी मांगों की सुनवाई करती और हमारे साथ बातचीत करती तो शायद ये राजनैतिक लड़ाई में नहीं जाते नेशनल मीडिय भी बंद कर दिया बातचीत करना भी मुनासिब नहीं समझा इससे बड़ा अपमान तोहींन और क्या हो सकती है आज हमें अपनी पहचान के लिए आगे बढ़ो। "वोट करो - सपोर्ट करो"। *भारतीय जवान किसान पार्टी* *के लक्ष्य "टार्गेट" पर निशाना साधते हुए "विजय पथ" पर सक्रिय हो जाओ अपने हिस्से का विशुद्ध सोच विचार को त्याग कर कर्म और अंशदान सहित समर्पित करो चुनावी समर में बेईमान भ्रष्ट एवं प्रदूषित स्वयंभू नकाबपोश नेताओं को ललकारते हुए मोर्चा संभालते हुए आगे बढ़ चुके हैं फ़ौजी भाइयों ने विजयश्री आपके क़दम चूमेगी सैनिकों के इस त्याग व बलिदान से भारत माता खुशी से झूमेगी अपने वीर बेटों की कामयाबी पर क्योंकि सच्चाई व इमानदारी की एक मशाल है*
गोहर(राकेश)सभी उपभोक्ताओ को सूचित किया जाता है कि विद्युत उप मंडल गोहर के अंतर्गत चैल चौक,गणेश चौक, कैटलोग, Chachyot,मंडोगलु, नौ ग्राओ, नाउन ,कोट,पठान,चरखा, movi seri, फंगयार, चौकडी, स्यांज, घंयारी, बुराहटा, बस्सी, हैंडोचा, काशन, गढवार, बोन्धर, टिल्ली,बागा,कोटला
28.06.2024 को इन सभी क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक एच टी लाइन का रखरखाव व पेड़ो की कांट छांट के कार्य के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।।
यह जानकारी विद्युत उपमंडल गोहर के सहायक अभियंता ई 0हरीश शर्मा ने दी तथा जनता से सहयोग की अपील की ।।
पार्वती नदी के किनारे सेल्फी लेते पर्यटक महिला का पाँव फिसलने से मौत
कुल्लू अजय सूर्या :- जिला कुल्लू की मनिकर्ण घाटी के कटागला में पार्बती नदी में एक महिला पर्यटक बहने का मामला सामने आया है। आजकल ब्यास व पार्वती नदी में फोटो खींचने के लिए सैलानी अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामले में मणिकर्ण के कटागला में हरियाणा का एक दंपती नदी किनारे फोटो शूट कर रहा था कि अचानक महिला का पांव फिसल गया और उफनती पार्वती नदी में जा गिरी।
एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन समय करीब 6.30 बजे शाम, पुलिस चौकी मनीकर्ण से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला पर्यटक कटागला के पास पार्वती नदी के किनारे फोटो लेते समय अचानक पांव फिसलने के कारण नदी में गिरकर बह गई। जिसकी तलाश जारी थी।
जिसे आज पुलिस, रैस्क्यू टीम व स्थानीय लोगों द्वारा मृतक महिला के पति अजय निवारण की मौजूदगी में सुमा-रोपा के पास पार्वती नदी के किनारे उक्त महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी शिनाख्त अजय निवारण द्वारा अपनी पत्नी कविता के रूप में की गई है।
मृतक महिला की पहचान कविता पत्नी अजय निवारण निवासी गांव, डाकघर व जिला झज्जर, हरियाणा व उम्र 31 साल के तौर पर हुई है।