फ़ॉलोअर

Solan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Solan लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026

अभाविप पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय अभ्यास वर्ग संगरूर पटियाला में शुरू,

 अभाविप पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय  अभ्यास वर्ग संगरूर पटियाला में शुरू,  





बीबीएन /संगरूर पटियाला /पंजाब – 19 जून के एस गौतम 


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) पंजाब प्रांत का 4 दिवसीय वार्षिक अभ्यास वर्ग  साधु आश्रम सर्वहितकारी सीनियर सेकेंडरी विद्या मंदिर संगरूर पटियाला में शुरू हो गया है। 18 जून से 21 जून तक आयोजित चार दिवसीय इस शिविर में राज्य भर से सैकड़ों अभाविप कार्यकर्त सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं, जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

अभ्यास वर्ग  उद्घाटन सत्र के दौरान उतर क्षेत्र संगठन मंत्री गौरव अत्री ने  महत्वपूर्ण संगठनात्मक विचार दिये। प्रांत अभ्यास वर्ग जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया।  उन्होंने कहा कि अभ्यास वर्ग में सत्र के दौरान, महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की भी  घोषणा की जाएगी। उदघाटन सत्र में पंजाब प्रदेशाध्यक्ष डॉ प्रशांत गौतम,सचिव जसकरण भुल्लर सहित अन्य पदाधिकारियों को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के ज्वाइंट सेक्रेटरी स्वस्तिक गौतम ने उनका स्वागत कर  समानित किया। उदघाटन सत्र में संगठन मंत्री शमशेर सिंह चौहान,जिला संगठन सचिव परविंदर नेगी, पी यू यूनिट प्रेसिडेंट आशीष कुमार, सोशल मीडिया इंचार्ज लावण्या, मोक्ष गर्ग, प्रिया शर्मा सहित अनुराग भंडारी आदि भाग ले रहे हैं। प्रांत अभ्यास वर्ग जिसमें संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण, वैचारिक स्पष्टता और भविष्य की कार्य योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 

बुधवार, 7 जनवरी 2026

श्रीराम सेना के 11 सदस्य 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतू ज्योति लाने अयोध्या रवाना, जत्थे में 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल श्री राम सेना ने चौथे दिन निमंत्रण पत्र वितरण के तहत दून भाजपा मंडलाध्यक्ष को दिया न्योता 10 जनवरी शनिवार को शिव मंदिर से राम ज्योति के निकलेगी शोभा यात्रा

 श्रीराम सेना के  11 सदस्य 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव हेतू ज्योति लाने अयोध्या रवाना, जत्थे में 9 वर्षीय बच्चा भी शामिल


श्री राम सेना ने चौथे दिन निमंत्रण पत्र वितरण के तहत दून भाजपा मंडलाध्यक्ष को दिया न्योता 


10 जनवरी शनिवार को शिव मंदिर से राम ज्योति के निकलेगी शोभा यात्रा


बीबीएन 07 जनवरी कविता शांति गौतम 


श्री राम सेना द्वारा बद्दी द्वारा ऐतिहासिक 22 जनवरी को होने वाले श्री राम महोत्सव  हेतु  11  सेवादारों का जत्था श्री राम की ज्योति लाने हेतु रवाना हुआ। जत्थे में 9 वर्षीय बालक भी स्वेच्छा से गया है। श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि 10 जनवरी से शुरू होने वाली शोभा यात्रा शाम को समाप्त होगी। जिंदल ने बताया कि श्री राम सेना प्रदेश की एक मात्र ऐसी संस्था है जो  इस बार 22 जनवरी को श्री राम महोत्सव मनाने जा रही है । उन्होंने बताया कि श्री राम महोत्सव हेतु निमंत्रण पत्र वितरण अभियान के चौथे दिन दून के पूर्व विधायक सहित भाजपा मंडलाध्यक्ष मान सिंह सहित लाला तरक्की लाल कौशल, रमन कुमार, सत्यम स्टेशनर,भगवान दास ,माधो राम ,मनोज कौशल बांटू,गीता राम थाना,शाम लाल ,दर्शन पाल, देश राज ,राम लाल महिंद्र पाल,दीवान , अमी चंद ,बलबीर सिंह,देश राज ,विनोद ,मंजीत सिंह, अमीचंद ,आशीष,कमल ,बिपिन ,मनोज,रमेश शर्मा,राम रतन, लाडी , अंजना ऋषि ठाकुर आदि को निमंत्रण पत्र दिए।



फ़ोटो केप्सन 

मंडलाध्यक्ष को निमंत्रण सौंपते श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल

गुवाहाटी रिफाइनरी में बंकरमैन बद्दी की तकनीक का प्रदर्शन बेहतर रहा

 गुवाहाटी रिफाइनरी में बंकरमैन बद्दी की तकनीक का प्रदर्शन बेहतर रहा




बीबीएन 7 जनवरी कविता शांति गौतम 


शून्य लागत पर प्रत्यक्ष कार्बन कैप्चर की बंकरमैन तकनीक (डीसीसीएनसी) को डीडीसीएस नियंत्रण केंद्र गुवाहाटी में 08 जुलाई 2024 को एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में स्थापित किया गया था। सिस्टम में उपयोग किए जाने वाले रासायनिक फिल्टर को प्रतिस्थापन के बिना 12 महीने तक काम करने की गारंटी दी गई थी। हालाँकि, उनकी अवशिष्ट क्षमता की त्रैमासिक जांच के दौरान फिल्टर के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखने पर, बंकरमैन ने उपयोगकर्ताओं (गुवाहाटी रिफाइनरी) से बिना प्रतिस्थापन के अगले 6 महीने के लिए उसी फिल्टर का उपयोग करने की अनुमति देने का अनुरोध किया ताकि उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन 12 महीने की गारंटी अवधि से परे भी किया जा सके। गुवाहाटी रिफाइनरी इसके लिए सहमत हो गई और फिल्टर के साथ सिस्टम के प्रदर्शन का मूल्यांकन 18 महीने की विस्तारित अवधि के लिए किया गया। यह पाया गया कि सिस्टम और फिल्टर ने संतोषजनक ढंग से प्रदर्शन किया और 12 महीने की गारंटी अवधि के मुकाबले, 18 महीने की अवधि के लिए लगातार जी1 (हल्के) स्तर पर वांछित संक्षारक वातावरण, 800 पीपीएम से नीचे कार्बनडाइआक्साइड एकाग्रता और 400 पीपीबी से नीचे टीवीओसी बनाए रखा।  बंकरमैन के अध्यक्ष मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने बताया कि सिस्टम का यह बेहतर प्रदर्शन इन सुविधाओं के महत्व को ध्यान में रखते हुए और उनके संचालन में व्यवधान/डाउन टाइम की किसी भी संभावना से बचने या कम करने के लिए इन प्रणालियों के डिजाइन में उनके द्वारा विचार किए गए अंतर्निहित सुरक्षा और अतिरेक कारकों में योगदान देता है। 

गुवाहाटी रिफ़ाइनरी ने अब पुराने फ़िल्टर बदलकर नये फ़िल्टर लगा दिए हैं और वार्षिक आधार पर फ़िल्टर बदलने के लिए अगले दो वर्षों के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध प्रदान किया है।    इस पायलट प्रोजेक्ट में बंकरमैन की इस नई तकनीक के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर, भारत में तेल रिफाइनरियां, उद्योग और अन्य विभाग, अब नकारात्मक लागत पर प्रत्यक्ष कार्बन कैप्चर (डीसीसीएनसी) की इस तकनीक को शामिल करते हुए अपनी मुख्य परियोजनाओं के लिए काम शुरू कर रहे हैं।



रविवार, 4 जनवरी 2026

विराट हिन्दू सम्मेलन बद्दी में गूंजी साध्वी प्राची दीदी की ओजस्वी वाणी, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब

विराट हिन्दू सम्मेलन बद्दी में गूंजी साध्वी प्राची दीदी की ओजस्वी वाणी, सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब 




BHK NEWS HIMACHAL:-:बीबीएन 4 जनवरी कविता शांति गौतम 


नालागढ़ जिले के बद्दी नगर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन जी एस रिजॉर्ट अमरावती के प्रांगण में किया गया। सम्मेलन में विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्या विश्व विख्यात हिन्दू शेरनी साध्वी प्राची दीदी ने मंच से उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को कुटुंब प्रबोधन पर मातृ शक्ति से आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल की बुरी लत मत लगने दो उसके बजाय उन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग करते आना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार हमे देने है जो बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसे बने वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर भारतीय परंपरा ओर संस्कृति से विमुख न हो।* ..साध्वी प्राची दीदी ने कहा कि

अपने बच्चो को हनी सिंह, खान के फेन मत बनाओ उन्हें भगत सिंह के फेन बने ऐसी शिक्षा दो....

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त हिंदू सम्मेलन का आयोजन में बद्दी नगर  की 10 बस्तियों के लगभग 5100 से अधिक सनातनी लोग उपस्थित रहे। जिसमे साध्वी सरस्वती जी ने कुटुंब प्रबोधन पर मातृ शक्ति से आग्रह किया कि अपने बच्चों को मोबाइल की बुरी लत मत लगने दो उसके बजाय उन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग करते आना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार हमे देने है जो बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसे बने वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर भारतीय परंपरा ओर संस्कृति से विमुख न हो।

      उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर जब बना तब पूरी दुनिया हर्ष उल्लास था। ऐसा ही पूरा वातावरण हमे पुनः निर्मित करना  होगा जिससे कि सरसंघचालक  जी और प्रधानमंत्री जी स्वयं मंच से कहे कि आज से भारत में गौ माता का वध पूर्णतः प्रतिबंधित है।वह दिन हम सबके लिए धन्य होगा.समाज में संघ के कारण समरसता का  वातवरण निर्मत है. सभी मिलकर एक पंगत एक संगत, एक मंदिर एक श्मशान.. में मिलकर सहभागिता  करते है. यह अपने आप में अनुपम उदाहरण है.।.

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक शिक्षण प्रमुख हरीश कुमार ने संघ की 100 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। उन्होंने संघ द्वारा चलाए जा रहे पंच परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें  स्वदेशी का उपयोग करना चाहिए,नागरिक कर्तव्य का पालन करना चाहिए,हमें जाति पाती का भेद मिटाकर सामाजिक समरसता का पालन करना चाहिए।कुटुंब प्रबोधन पर उन्होंने का परिवार का संयुक्त होना वर्तमान की आवश्यकता है। हमें स्व का बोध होना चाहिए । हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है हमे विदेशों में हो रही विधर्मियो द्वारा हिन्दुओं की निर्मम हत्या से सीख लेने की आवश्यकता है। सिख संगत के गुरपाल सहित मंच जिला संघचालक महेश कुमार  कथा प्रवक्ता मौजूद थे।प्रेरणादायी वाणी से संबोधित किया। उनके उद्बोधन के दौरान पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक संजय कुमार,जिला कार्यवाह श्रवण कुमार, प्रदेश समरसता प्रमुख प्रचारक जितेन्द्र कुमार, नगर प्रचारक दीपक कुमार,सुरुचि शर्मा,नगर श्योजक विनोद कुमार, नगर कार्यवाह यशकर पाल, श्री राम सेना संयोजक राजेश जिंदल, सरस्वती मंदिर गुलरवाला प्रधानाचार्य अंजू पटियाल, कविता शांति गौतम, वंदना कौशल,आरुषि, राकेश कुमार,प्रदीप कुमार, स्वसहायता संगठन से कपिल शर्मा, स्वर्ण ठाकुर, आ भा वि प से स्वस्तिक गौतम, रवि वर्मा न्यू टाउन, सतीश ढूंढवा, सतीश जैन, संजीव ठाकुर गोलू, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, राज संधू,, ऋषि ठाकुर, विचित्र पटियाल,पंकज कुमार, भूमेश कुमार, डा श्री कांत, आशीष, श्री नारायण आदि मौजूद रहे।

रविवार, 9 मार्च 2025

*मातृवंदना जागरण मासिक पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का भव्य नालागढ़ जिला का बद्दी में विमोचन समारोह संपन्न

 *मातृवंदना जागरण मासिक पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का भव्य नालागढ़ जिला का बद्दी में विमोचन समारोह संपन्न*




बात हिमाचल की / बीबीएन / शान्ति गौतम


हिमाचल प्रदेश – मातृवंदना संस्थान, शिमला के तहत जिला नालागढ़ द्वारा मातृवंदना जागरण मासिक पत्रिका के विशेषांक एवं दिनदर्शिका का विमोचन समारोह महाराणा प्रताप नगर बद्दी में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर माननीय जिला संघचालक महेश कौशल  विशिष्ट अतिथि और  प्रतिंद्र नाथ भनोट अधिवक्ता    मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि  मुख्य वक्ता  के रूप में हरि राम धीमान साहित्य कला मंच सदस्य  समारोह में शामिल हुए।



कार्यक्रम का प्रारंभ भारतमाता प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुआ  गजेंद्र द्वारा  मातृवंदना पत्रिका के विशेषांक की विशेषताओं और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि द्वारा इस कार्य को समाज उत्थान संस्कृति निर्माण में अहम भूमिका निभाने व वैचारिक स्थायित्व के लिए आवश्यक  कार्य बताया ।इस दौरान मुख्य वक्ता हरि राम ने विशेषांक में प्रकाशित हिमाचल प्रदेश की संघ यात्रा की जानकारी साझा करते हुए संघ के सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए।



समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य व्यक्तियों एवं माता-भगिनियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला प्रचारक सौरभ कुमार,दीपक कुमार ,जिला प्रचार टोली सदस्य गजेंद्र कुमार, शास्त्री यश, शांति गौतम,कपिल शर्मा,सुमित शर्मा,गुरमेल चौधरी, परमजीत डा श्रीकांत,हरबंश राणा,यशकर नाग,राहुल कुमार,सुधांशु, पवन कुमार, गौ सेवा के नवीन रावत श्रीमती चंदा, कंचन,संगीता,चंद्रप्रकाश,कुलबीर आर्य,राजेश जिंदल ,रमेश कुमार आदि ने भाग लिया।

इस सफल आयोजन के लिए मातृवंदना संस्थान, जिला नालागढ़ बद्दी की पूरी टीम को बधाई दी गई एवं पत्रिका के माध्यम से समाज में जागरूकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की गई।



रविवार, 15 दिसंबर 2024

राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण : डाक्टर प्रभात ओझा*

 *राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका अति महत्वपूर्ण : डाक्टर प्रभात ओझा*




नयी दिल्ली/बीबीएन 15 दिसम्बर स्वास्तिक गौतम


 हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के  तत्वावधान में हरियाणा भवन, नयी दिल्ली में 'राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका' विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार धर्मपाल धनखड़ ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए मीडिया विशेषज्ञ डाक्टर प्रभात ओझा ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन में मीडिया का अहम योगदान रहा है। वर्तमान समय में भी मीडिया देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है। मीडिया अपना दायित्व बाखूबी निभा रहा है, किंतु पत्रकारों को उचित मान सम्मान और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सेमिनार में जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार नवीन आनंद जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय पत्रकारिता का समृद्ध इतिहास रहा है। आज भी पूरा समाज मीडिया से बड़े परिवर्तन की आशा रखता हैं। दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार जाकिर हुसैन ने आज के युग में पत्रकार संगठनों की भूमिका को नगण्य मानते हुए एक सक्रिय और मजबूत पत्रकार संगठन के गठन की आवश्यकता पर बल दिया। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महामंत्री मनोज गोयल ने कहा कि मीडिया हर वर्ग के हितों के लिए संघर्ष करता है तथा समाज की समस्याओं व भावनाओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है। साथ ही सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाता है, लेकिन मीडिया कर्मियों की समस्याओं और परेशानियों को नजरअंदाज किया जाता है। संगोष्ठी की शुरुआत दीप प्रज्वलन करके की गयी। हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश अध्यक्ष संजय राठी ने आए हुए सभी आगंतुकों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में आज के इस युग में पत्रकारों की आवाज उठाने और उनके हितों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत संगठन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन संजय शर्मा ने किया। प्रदीप शर्मा ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर 'उपजा' के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष शांति गौतम, जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान के प्रदेश महामंत्री घनश्याम एस बाघी, जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ़ मध्यप्रदेश के महासचिव महेंद्र शर्मा, मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, प्रेस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जगदीश चंद्र वर्मा, राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सैनी, हरियाणा से सोमबीर सिंह, मुकेश शर्मा, जयपाल सिंह लांबा, भारत ढिल्लन, डॉ राजीव दलाल, डॉ जोगिंदर ढुल, सुक्रम पाल, रश्मि बालियान, डॉ प्रदीप बल्हारा, विपिन कुमार, रवि कंसल, चंडीगढ़ से अनिल आर्य, बलदेव मल्होत्रा, दिल्ली से साधना चौधरी, हर्ष गोयल एवं जसबीर मालिक आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।



*मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय राठी, शांति गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रदीप शर्मा होंगे महासचिव*

 *मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने संजय राठी, शांति गौतम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,प्रदीप शर्मा  होंगे महासचिव*




सोलन: 15 दिसम्बर 


देश में पत्रकारों के एकीकरण और उन्नयन के लिए नई दिल्ली के हरियाणा भवन में आज मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का गठन किया गया। जिसका वरिष्ठ पत्रकार संजय राठी को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उत्तर प्रदेश से 'उपजा' के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा महासचिव, राजस्थान से 'जार' के प्रदेश महासचिव घनश्याम एस बाघी कोषाध्यक्ष, मध्य प्रदेश से 'जंप' के प्रदेश अध्यक्ष नवीन आनंद जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेश महासचिव मनोज गोयल  प्रवक्ता, हिमाचल से शांति गौतम उपाध्यक्ष, दिल्ली से वीरेंद्र सैनी , जाकिर हुसैन, गाजियाबाद से ज्ञानेंद्र शर्मा  सचिव, दिल्ली से जगदीश चंद्र वर्मा को सलाहकार सर्व सम्मति से चुना गया। इसके साथ ही बलदेव मल्होत्रा चंडीगढ़, रश्मि बालियान हरियाणा, जसबीर सिंह मलिक, अनिल आर्य चंडीगढ़, मध्य प्रदेश से महेंद्र शर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी मे निर्वाचित किया गया। उक्त जानकारी मीडिया कौंसिल ऑफ़ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मनोज गोयल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में देश भर के 11 राज्यों से वरिष्ठ पत्रकारों एवं संपादकों ने भाग लिया। उन्होंने आगे बताया कि देश में पत्रकारों की समस्याओं को सही ढंग से उठाने और मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ स्थापित करने के उद्देश्य से इस मीडिया संगठन का गठन किया गया है। हरियाणा से सोमबीर सिंह, मुकेश शर्मा, जयपाल सिंह लांबा, भारत ढिल्लन, डॉ राजीव दलाल, डॉ जोगिंदर ढुल, सुक्रम पाल, रश्मि बालियान, डॉ प्रदीप बल्हारा, विपिन कुमार, रवि कंसल, चंडीगढ़ से अनिल आर्य, बलदेव मल्होत्रा, दिल्ली से साधना चौधरी, हर्ष गोयल आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



शनिवार, 14 दिसंबर 2024

SFI सोलन इकाई का 22 वां जिला सम्मेलन संपन्न

SFI सोलन इकाई का 22 वां जिला सम्मेलन संपन्न




      आज दिनांक 14/12/2024 को SFI सोलन इकाई का 22 वां जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन ने जनवादी तरीके से रोहित शर्मा को जिला अध्यक्ष व रोहित वरधान को जिला सचिव के तौर पर चुनाव किया। सम्मेलन ने रोहित शर्मा, रोहित वर्धान, राघव, शिवानी, विकास बिरसांटा, साहिल ज़िंटा, धंराज , निशांत नेगी, आँचल, सचिन, संगीता, सानिया, विजय, बंधना, हितेश अत्री, आर्यन तथा 7 सदस्य सचिवालय का चुनाव किया गया।



सम्मेलन का उद्घाटन भूतपूर्व जिला सचिव मोहित ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस तरीके से देश और प्रदेश में समावेशी व समतामूलक शिक्षा व्यवस्था पर हमले किए जा रहे हैं, यह हमारी लोकतांत्रिक शिक्षा प्रणाली पर सबसे बड़ी चुनौती है। केंद्र की मोदी सरकार ने 2020 में आपदा को अवसर के रूप में लेते हुए नई शिक्षा नीति 2020 को संसद में बिना चर्चा के छात्रों पर थोपने का काम किया। परिणाम स्वरूप शिक्षा को एक वस्तु की तरह बेचने का काम किया जा रहा है देश और प्रदेश में जिन महाविद्यालयों व विद्यालयों में 3000 से कम विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं उनको जबरन बंद किया जा रहा है। वर्तमान समय में देश में लगभग 13 करोड़ बच्चे ऐसे हैं जो शिक्षा के मूल अधिकार से वंचित है। देश व प्रदेश में लगातार शैक्षणिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला फर्जीवाढ़े का सबसे बड़ा केंद्र उभरकर सामने आया है। 2020 -21 में प्रदेश में भूतपूर्व जयराम ठाकुर की सरकार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में 200 से अधिक फर्जी प्रोफेसर भर्ती किए जिसका परिणाम यह है कि आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का शैक्षणिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह सम्मेलन आने वाले समय में शिक्षा की बेहतरी के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा।



सम्मेलन के समक्ष राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 वापस लो, लिंग संवेदनशील कमेटी, छात्र संघ चुनाव बहाल करो, महिलाओं पर बढ़ते हमले, बढ़ती बेरोजगार, देश प्रदेश में बढ़ती सांप्रदायिकता व नफरत, नशे की चपेट में बढ़ता युवा इत्यादि पर सम्मेलन के समक्ष प्रस्ताव पढ़े गए। जिसे सम्मेलन ने सर्वे सहमति से लागू किया गया।



अंत में एसएफआई राज्य उपाध्यक्ष सनी सेक्टा सम्मेलन का अवलोकन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा सबसे बड़ा बेरोजगार राज्य बन गया है। शिक्षा में हिमाचल प्रदेश का स्थान 21 नंबर पर पहुंच गया है। जहां से पता चलता है प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा किस तरीके से शिक्षा को एक वस्तु की तरह बेचा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश लगातार कर्जे में डूबता जा रहा है। परिणाम स्वरूप प्रदेश सरकार न तो युवाओं को रोजगार दे पा रही है ना ही सरकारी संस्थानों व संस्थाओं को निजी हाथों में देने से बचा पा रही है। उन्होने बात रखते हुए कहा की आज प्रदेश में छात्रों के सामने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने की लड़ाई को लड़ने की ज़रूत है यह सम्मेलन हिमाचल प्रदेश के 8 लाख बेरोजगार युवाओं के लिए आंदोलन का एक रास्ता तैयार करेगा।



    सम्मेलन ने सर्व सहमति से यह फैसला लागू किया कि प्रदेश में छात्रों के जनवादी अधिकारों के लिए लड़ने के ज़रूरत है और छात्रों के ऊपर थोपी जा रही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के खिलाफ आंदोलन तेज़ करना होगा और प्रदेश में बढ़ रही लगातार सांप्रदायिकता व महिला उत्पीड़न के आने वाले समय में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगा। 



रविवार, 17 नवंबर 2024

हिमाचल के पत्रकारों सहित देश की राजधानी के हृदय में भव्यता के साथ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अगले दिन रविवार 17 नवंबर को जंतर मंत्र पर पवित्रा मोहन के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन व विरोध सभा कर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

 हिमाचल के पत्रकारों सहित देश की राजधानी के हृदय में भव्यता के साथ राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अगले दिन रविवार 17 नवंबर को जंतर मंत्र पर पवित्रा मोहन के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन व विरोध सभा कर प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया


एक दर्जन से अधिक राज्यों के पत्रकारों ने प्रतिनिधि के रूप में दर्ज की उपस्थिति पत्रकारहित में बुलंद की आबाज




शांति स्वरूप गौतम



बीबीएन 17 नवंबर  


  देश की राजधानी दिल्ली के अति वीवीआईपी इलाके के कॉंसीटीट्यूशन क्लब एवं ऑल इंडिया प्रेस क्लब में प्रेस दिवस के अगले दिन रविवार को देश के एक दर्जन से अधिक प्रांतों से पहुचे पत्रकारों ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस सहित विरोध प्रदर्शन को बेहद ही जोश खरोश और भव्यता के साथ देश के हृदय जंतर मंत्र पर विशाल  प्रदर्शन व  विरोध संभा कर मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान देवी माँ सरस्वती का ध्यान करते हुये मंचासीन अथितियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। क्रांतिकारी पत्रकार वीरों ने मंच के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुये पत्रकारों के हित में सहयोगात्मक कदम उठाने की माँग की । सम्बोधन की श्रंखला में विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवित्रा मोहन संवत्रराय, राष्ट्रीय पदाधिकारी सुरेंद्र वर्मा,हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष शांति गौतम, हरियाणा से मनोज गोयल,गाजियाबाद से दिनेश त्रिपाठी,मोनिका,आकांक्षा,मीनाक्षी जलोटा,बबलू,धीरज,शबनम,सुनील मिश्रा,पाण्डेय,सुशील कुमार,अरुण गोयल आदि ने पत्रकारों की 22 सूत्रीय मांगों पर  विचार कर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महमूहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्वनी वैष्णव को यह मांग पत्र प्रेषित किया।



गुरुवार, 15 अगस्त 2024

एस एच ओ श्याम लाल व शांति गौतम ने वर्मा शिक्षण केंद्र भुड़ में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

 एस एच ओ श्याम लाल व शांति गौतम ने वर्मा शिक्षण केंद्र भुड़ में 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया




 

बद्दी 15 अगस्त 


गुरुदास कॉलोनी कृष्ण कॉम्प्लेक्स स्तिथ वर्मा जी शिक्षण संस्थान भूड़ में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया। संस्थान के निदेशक अमरदीप वर्मा ने बताया कि  इस मौके पर एस एच ओ मानपुरा श्याम लाल व राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी हिमाचल के अध्यक्ष शांति गौतम,कुलबीर आर्य ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आर्य समाज के कुलबीर आर्य, हिम जनकल्याण समिति  सर्व सहायता संगठन के के शर्मा, इंस्पेक्टर गुरजीत सिंह,महिला इंस्पेक्टर डिंपल राणा,नरेश भारद्वाज, डा आर पी सिंह, ओ पी विश्वकर्मा राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के शांति गौतम, ओम साईं कॉन्ट्रैक्टर मनोज कुमार, राम नगीना वर्मा,चंदन वर्मा,गुरदास सैनी, युवा कवि परमार जौनपुरी, सुरेंद्र कुमार,रविंद्र पटेल,हरिदेव,धर्मेंद्र,हिमांशु तिवारी,राहुल गुर्जर,विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहें। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। उधर हिल व्यू सोसायटी झरमाजरी में दीप आर्य व सुरक्षा सुरुचि शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया, टोरेंटो पार्क में डा श्रीकांत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।



बुधवार, 14 अगस्त 2024

एस एच ओ श्याम लाल व पत्रकार शांति गौतम वर्मा शिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे

 एस एच ओ श्याम लाल   व पत्रकार शांति गौतम वर्मा शिक्षण केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे




 

बीबीएन 14 अगस्त  


गुरुदास कॉलोनी कृष्ण कॉम्प्लेक्स स्तिथ वर्मा जी शिक्षण संस्थान भूड़ में स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा। संस्थान के निदेशक अमरदीप वर्मा ने बताया कि  इस मौके पर एस एच ओ मानपुरा श्याम लाल व राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी हिमाचल के अध्यक्ष शांति गौतम  राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। 78 वे स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर आर्य समाज के कुलबीर आर्य, हिम जनकल्याण समिति  सर्व सहायता संगठन के कपिल शर्मा,,राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के शांति गौतम, ओम साईं कॉन्ट्रैक्टर मनोज कुमार, राम नगीना वर्मा,चंदन वर्मा,गुरदास सैनी, युवा कवि परमार जौनपुरी, सुरेंद्र कुमार,रविंद्र पटेल,हरिदेव,धर्मेंद्र,हिमांशु तिवारी,राहुल गुर्जर,विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।



गुरुवार, 1 अगस्त 2024

राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के नेशनल चेयरमैन की पत्नी नंदिनी कदम के निधन पर पी एम सहित नेताओं,पत्रकारों,अधिकारियों ने जताया गहरा दुख....

 राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी के नेशनल चेयरमैन की पत्नी नंदिनी कदम के निधन पर पी एम सहित नेताओं,पत्रकारों,अधिकारियों ने जताया गहरा दुख....




  01 अगस्त


राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी  के नैशनल चेयरमैन सुरेश कदम की पत्नी नंदिनी कदम का  देहांत हो गया है।  उनका

अंतिम संस्कार मुंबई शहर में किया गया।

नंदिनी कदम की मृत्यु पर भाजपा ,कोंग्रेसी नेताओं व पत्रकारों ने गहरा दुख जताया है और क़दम के शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय सूचना मंत्री अश्वनी वैष्णव, एल मुर्गुन ,अनुराग ठाकुर,मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,मंत्सी  पी एस संजय अवस्थी, विधायक पूर्व सांसद सुरेश चंदेल,जिला भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम लाल गौतम, ए पी आर ओ रविंद्र कुमार, सुदर्शन , राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ एन एम सी हिमाचल के अध्यक्ष शांति गौतम, सुखदर्शन ठाकुर,विकास शर्मा,अजय सूर्या,यादविंदर कुमार, एन यू जे संगठनों के प्रश्ना मोहंती,रनेश राणा, शांति स्वरूप गौतम, सतीश जैन, ऋषि, सुरेन्द्र,संदीप सचदेवा,सुनील शर्मा, विकास शर्मा,अरविंद गोयल, सतीश बंसल , शशि जैन,वसुदेवनंदन,आदि ने दुख व्यक्त किया है और शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट की है। कहा कि उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा,उनका जाना अपूरणीय क्षति है।