फ़ॉलोअर

Balh Airport लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Balh Airport लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 18 अगस्त 2021

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, 6 जिलाधीशों के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को 21 अगस्त को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु सोंपेगा मांग पत्र

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, 6  जिलाधीशों के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को 21 अगस्त को भूमि अधिग्रहण, 2013  कानून को लागु करने हेतु सोंपेगा मांग पत्र



B H K NEWS 18 अगस्त,2021

भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, 6  जिलाधीशों के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को 21 अगस्त को भूमि अधिग्रहण, 2013  कानून को लागु करने हेतु सोंपेगा मांग पत्र

आज दिनाक 18 अगस्त को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच की गूगल मीट के माध्यम से साधारण सभा के साथियोँ की बैठक श्री बी आर कोंडल जी की अध्यक्षता मै आयोजित की गाई जिसमे प्रदेश भर से 6 जिले  शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, काँगड़ा व कुल्लू  के  28 प्रीतिनिधियो ने भाग लिया और सर्व्समिति से फैसला लिया गया कि  सभी जिला स्तर पर अपने-अपने जिलाधीशों के माध्यम से 21 अगस्त को सभी भूमि अधिग्रहण प्रभावित संघठन एक मांग पत्र श्री जयराम ठाकुर जी, माननीय मुख्यमन्त्री, हिमाचल प्रदेश सरकार,  को सोंपेगा 


 

प्रभावित मंच के संजोयक जोगिन्दर वालिया ने कहा की मांग पत्र के माध्यम से सरकार से  मांग   की जायेगी कि सरकार पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआबजा) को फोर लेन व रेलवे लाइन मै लागु  करे व नये प्रोजेक्ट्स के लिए स्थान का चयन तकनीकी आधार पर सोशल इम्पैक्ट सर्वे के पश्चात ही किया जाए व गैर कृषि भूमि व जहां पर न्यूनतम विस्थापन हो ऐसी साइट को वरीयता दी जाए, स्थानीय जनता के इज़मेंट राइट्स को सुनिश्चित किया जाए,  मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए, मुआवजे का  भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर परियोजना से प्रभावित मकानों, जमीन व बगीचे का  नुकसान का मुआबजा दिया जाये, रोड़ प्लान के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाये तथा मिट्टी डम्पिंग के स्थान तय किये जाये व पहाड की तरफ स्टेप कटिंग की जाये, भूमि की निशानदेही कर पक्की बुरजियाँ लगाई जाएं, 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, उच्च न्यायलय व मंडलीय न्यायलय में लंबित जमीन अधिग्रहण के मामलों की निर्धारित समय सीमा में सुनवाई कि जाये व स्थानीय लोगो को सभी परियोजनायों में 70% रोजगार सुनिश्चित किया जाये इसके इलाबा जिला सत्र पर समस्याओं के निवारण व परियोजना कार्यान्वयन हेतु सयुंक्त समिति गठित कि जाये जो उचित निर्णय ले सके 

अध्यक्ष बेलीराम कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के इलाबा मदन शर्मा(बिलासपुर) ,बीएस मेहता (सोलन), नरेश कुकू (कुल्लू), राजेश पठानियां (काँगड़ा), शिव कुमार (शिमला), जितेंदर वर्मा, नरायण सिंह, किसान सभा, सूरज ठाकुर, भारतीय किसान संघ, विजय ठाकुर, हरिसिंह सैनी, प्रशांत, योगेश कुमार, कुशाल भारद्वाज व राज कुमार ने हिस्सा लिया        

बैठक मै हेरानी व्यक्त की गाई कि पिछले  3 बर्ष बीत जाने के बाबजूद  भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है अतः  भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच मांग करता है की उपरोक्त मुद्दों को सरकार जल्दी से सुलझाया जाये अन्यथा अक्टूबर माह में  भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच,  राज्य/जिला  स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य, केंद्र  सरकार व  राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों की होगी I 

सयोंजक 

जोगिन्दर वालिया 

7018390029

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

मंडी के कुम्‍मी में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या, पढ़ें पूरा मामला*

 *मंडी के कुम्‍मी में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में एक व्‍यक्ति की हत्‍या, पढ़ें पूरा मामला*





जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र के कुम्मी में बीती रात को लड़ाई झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है झगड़ा गाड़ी को पास न देना व रोजाना दुकान के बाहर जाम लग जाने के कारण हुआ। मामला कुम्मी के कठयाहल मार्ग का है। वीर सिंह की दुकान के पास रात को गाड़ियां खड़ी थी। उसी गांव के परमानंद का लड़का अपने परिवार सहित घर की ओर जा रहा था। जब वह वीर सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर जाम लगा हुआ था काफी देर तक हॉर्न बजाया, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं हटाई। इस पर वह खुद गाड़ी से उतरा व वीर सिंह सहित वहां मौजूद लोगों को गाड़ी हटाने को कहने लगा, जिस पर कहासुनी हो गई।


इसी दौरान गांव का ही एक व्‍यक्ति छोटु राम लड़ाई को शांत करने के लिए वहां आया। जिसको जोर का धक्का लगा व सड़क पर गिर गया। स्वजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर बल्ह पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच 302 का मामला दर्ज कर लिया है व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

वहीं  वीर सिंह पुत्र हरिया राम गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मंडी ने थाना पर शिकायत दर्ज करवाई है कि परमानंद व इसके दो लड़के गांव छातडू डाकघर कुम्मी गाड़ियों को पास देने के कारण कठियाल सड़क पर इसके साथ झगड़ा कर रहे थे, ये अपनी दुकान के अंदर आकर बैठ गया तो परमानन्द व इसके दोनों बेटे इसकी दुकान के अंदर आकर झगड़ा करने लगे।


45 वर्षीय छोटूराम निवासी कुम्मी गांव के अन्य लोगों के साथ मौका पर आए तथा इसका भतीजा विक्की भी वहां पर आया। परमानंद विक्की से मारपीट करने लगा। जिस पर छोटू राम विक्की को परमानंद से छुड़ाने लगा तो उसने ने छोटूराम को जोर का धक्का दिया, जिस कारण छोटू राम सड़क पर गिरा तथा बेहोश हो गया। इसी समय छोटूराम का बेटा भी मौका पर आया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई।

रविवार, 8 अगस्त 2021

एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया

एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया 






 आज दिनांक 08.08.2021 को एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया 

इसमे छोट छोटे बच्चों खिलाड़ियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को समृति चिन्ह दे कर समानित किया तथा मुख्यमंत्री जी के आगमन पर समस्त खिलाड़ी गदगद हुए  माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक्सीलैसी वुशू केन्द्र द्वारा की गई मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया । वुशू केन्द्र पर मुख्यमंत्री जी के आगमन पर समस्त खिलाड़ी व वुशू कार्याकारिणी गदगद हुए और उनका आभार व्यक्त किया ।



इस मौके पर श्री निहाल चंद, चेयरमैन मिल्क फैडरेशन हिमाचल , श्री इन्द्र सिंह गांधी माननीय लोकप्रिय बल्ह विधायक , श्री पाल वर्मा अध्यक्ष जिला परिषद मंडी, श्री पी. एन. आजाद महासचिव, हिमाचल प्रदेश वुशू संघ , श्री हेम राज कार्यलय सचिव, श्री पूर्ण चंद कोषाध्यक्ष, श्री खेम सिंह, जिला महासचिव, मनी राम चौहान, रमेश कुमार संयुक्त सचिव, कैप्टन विजय सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत चंडयाल, श्री अमी चंद, वुशू कोच श्री चेत राम, श्री भूप चंद, श्री दुर्गा दत, श्री काकु, श्री  सोनु , इत्यादि समस्त अभिभावक, समस्त पदाधिकारियो ने इस समारोह में भाग लिया।

और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेदन किया कि एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक जिला मंडी जो की भारतीय खेल प्राधिकरण से स्वीकृत हैं । हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन है कि श्री अनुराग ठाकुर जी माननीय केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री से इस केन्द्र को आरम्भ करने के लिए शीघ्र अतिशीघ्र पत्राचार करे।

शनिवार, 7 अगस्त 2021

वुशू अकादमी हिमाचल कंसा चौक खेल परिसर में अन्तराष्ट्रीय वुशू कुन्ग-फू खेल दिवस मनाया गया,

 

आज दिनांक 07.08.2021 शनिवार को वुशू अकादमी हिमाचल कंसा चौक खेल परिसर में अन्तराष्ट्रीय वुशू कुन्ग-फू खेल दिवस मनाया गया, 




जिसमे वुशू के समस्त खिलाड़ी (लडके, लकडियां) , व उनके माता पिता ने भाग लिया तथा हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव श्री पी. एन. आजाद , राज्य संघ के कार्यलय सचिव हेम राज, संयुक्त सचिव रमेश कुमार, कोच दुर्गा दत, चेत राम, कठयाल क्लब वुशू प्रधान रोशन लाल, क्लब वुशू कठयाल -2 प्रधान हेमराज, व राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला वुशू संघ खेम सिंह ने कहा कि जिला वुशू प्रतियोगिता बारे चर्चा की गई।  तथा वुशू खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए वुशू एक्सीलैसी खेल परिसर 08.08.2021 से सुबह 6 बजे से 8 बजे व शाम 4से 6 बजे तक खोल दिया गया। 

और रविवार को माननीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के समेलन के लिए कंसा चौक आ रहे हैं इस मौके पर हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू एक्सीलैसी केन्द्र कंसा चौक उनके आगमन पर हार्दिक अभिनन्दन व जोरदार स्वागत करेंगे ।

शुक्रवार, 6 अगस्त 2021

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, 300 मीटर गहरी खाई मे गिरने से बाल-बाल बची निजी बस

 

चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, 300 मीटर गहरी खाई मे गिरने से बाल-बाल बची निजी बस





हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से टल गया और करीब 30 लोगों की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक पांवटा शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर बोहराड़ के पास एक निजी बस करीब 300 मीटर गहरी खाई मे गिरने से बाल-बाल बच गई। चालक ने यदि सूझबूझ न दिखाई होती तो बस में सवार करीब 30 यात्री हादसे का शिकार हो जाते। शुक्रवार को चार बजे के करीब पांवटा साहिब-गताधार रूट पर एक निजी बस पांवटा साहिब से शिलाई की तरफ जा रही थी। कफोटा से करीब 10 किलोमीटर दूर बस जैसे ही बोहराड़ के पास पंहुची तो बस के स्टेयरिंग की रॉड टूट गई, जिससे बस सड़क से नीचे उतर गई।

पंचायत का फैसला: शराब के नशे में मिले तो बीपीएल सूची से कट जाएगा नाम

 *पंचायत का फैसला: शराब के नशे में मिले तो बीपीएल सूची से कट जाएगा नाम*




नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के करसोग की बिंदला पंचायत ने नई पहल की है। छह महिला मंडलों ने ग्राम सभा में यह प्रस्ताव पारित करवाया है कि अगर बीपीएल से नीचे जीवनयापन करने वाला कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है तो इसका नाम इस सूची से काट दिया जाएगा। प्रधान रोशनी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को पारित किया गया। महिलाओं ने पंचायत में शराब के अवैध कारोबार को बंद करने की मांग भी की है। महिला मंडलों की सदस्यों का कहना है कि कई परिवार गरीबी का हवाला देकर बीपीएल सूची में शामिल हो जाते हैं, लेकिन शराब पीने के लिए इनके पास पैसे आ जाते हैं। इससे परिवारों में झगड़े हो रहे हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए महिला मंडलों ने यह प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा। जिसे पारित कर दिया गया है। अब जो भी व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाता है, उसका नाम बीपीएल सूची से हटाया जाएगा। ये प्रस्ताव महिला मंडल तलेहण, महिला मंडल देव बड़ेऊगी, दुर्गा महिला मंडल खडैण, महिला मंडल डवारू, महिला मंडल बिंदला और महिला मंडल मरोला ने लाया। इसके अलावा बिंदला गांव तक सड़क न पहुंचने, प्रधानमंत्री सड़क योजना में माहोटा से तलेहण तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा न होने और मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी लुनसु से बिंदला तक पुल नहीं बनने पर भ रोष जताया गया। लोगों का कहना है कि शाकरा बिंदला सड़क का कार्य 500 मीटर शेष रह गया है। इसके लिए बजट का प्रावधान कर जल्द इस निर्माण कार्य की पूरा किया जाए। प्रधान रोशनी देवी का कहना है कि पंचायत को नशा मुक्त रखने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जो भी व्यक्ति शराब पीते हुए पाया जाता है,

महिला कांग्रेस ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन बिपक्ष के नेता आए साथ, pm ने महिला हाकी टीम से की बातचीत

 महिला कांग्रेस ने किया विधानसभा के बाहर प्रदर्शन बिपक्ष के नेता आए साथ,

pm ने महिला हाकी टीम से की बातचीत



गुरुवार, 5 अगस्त 2021

सरकार चार गुना मुआवजे को लागु करे अन्यथा किसान सामूहिक संघर्ष के लिए तैयार: भूमिअधिग्रहण प्रभावित मंच

 मंडी, 5 अगस्त, 2021   

सरकार चार गुना मुआवजे

 को लागु करे अन्यथा

 किसान सामूहिक संघर्ष के

 लिए तैयार: भूमिअधिग्रहण

 प्रभावित मंच



आज दिनाक 5 अगस्त को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) हेतु, एक राज्यस्तरीय परिचर्चा बैठक वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद भवन, मण्डी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता 5 सदस्य कमेटी सर्व श्री बीआर कोंडल, मंडी  श्री नरेश ठाकुर, कुल्लू, डॉ कुलदीप तंवर, शिमला, श्री मदन शर्मा, बिलासपुर व  श्री राजेश पठानियां, काँगड़ा  दुवारा की गई  जिसमें शिमला, सोलन , बिलासपुर ,मंडी,कुल्लू व काँगड़ा के प्रभावित 60 किसानों ब दुकानदारों  के प्रभावित 16  संघठन के  60 प्रीतिनिधियों ने  हिस्सा लिया 



बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार  पिछले 5 बर्षों से  राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा अनेक फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं जिसमें  मुख्यतः परवाणू-शिमला, किरतपुर- मनाली, मटोर-शिमला, पठानकोट-मंडी , पिंजौर-नालागढ़ , हमीरपुर–कोटली-मंडी  आदि मार्ग शामिल हैं। इन फोरलेन इसके अतिरिक्त लगभग 63 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने हेतु परियोजनाओं के प्रारूप तैयार किये जा रहे हैं।  रेलवे लाइन बिछाने के लिए भानुपल्ली से बिलासपुर –लेह एवं चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जा रही है तथा एअरपोर्ट निर्माण एवं विस्तार हेतु भी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। इससे पूर्व पिछली सरकारों द्वारा  बिजली निर्माण हेतु बांध/ टावर लाइन बिछाने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया है या किया जा रहा है।  उपरोक्त सभी परियोजनायों में भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) को हिमाचल सरकार लागु नहीं कर रही है हालाँकि 2018 में  मंत्री स्तर पर  एक सब कमेटी गठित  कि गई थी लेकिन  3 बर्ष बीत जाने के बाबजूद  भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और भूमि अधिग्रहण कानून को लागु करने में आना-कानी कर रही है। गौरतलब है कि भाजपा 2017 के अपने घोषणा पत्र में चार गुणा मुआवजे के वायदे को भूल चुकी है के जिसके कारण हिमाचल के किसानों में भारी गुस्सा है और सरकार के खिलाफ एक व्यापक प्रदेश स्तरीय भूमि-अधिग्रहण प्रभावित मंच बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया और 21 सदस्य आयोजन समिति का गठन किया गया जिसमे बी आर कौंडल को अध्यक्ष, जोगिन्दर वालिया सयोंजक, नरेश ठाकुर, मदन शर्मा,  राजेश पठानिया व परमानन्द शर्मा  को सह सयोंजक चुना गया  तथा आह्वान किया गया कि किसान एक साथ मिल कर आने बाले दिनों में संघर्ष को तेज करेंगे और सरकार को अपने वाएदे को पूरा करने के लिए मजबूर करेगी.


  

परस्ताबित फोर लेन/रेलवे  में आर्बिट्रेशन मामले 3 साल से मंडलायुक्त  न्यायालय में लंबित पड़े है और कोई सुनवाई नहीं हो रही है  दूसरी तरफ  नगर एवं ग्राम योजना (टीसीपी) को सरकार ने 50 मीटर तक लागू कर दिया गया है प्रस्ताबित फोर लेन के साथ लगते गांवों को टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये,  टावर लाइन में भूमि अधिग्रहण की स्पष्ट निति बनाई जाये, फोर लेन  से अधिग्रहण जमीन ब  मकान के मुल्यांकन/अवार्ड जल्दी घोषित किये जाये ,निशानदेही करके पके निशान लगाये जाएँगे  मकानों का मुआबजा लोक निर्माण बिभाग द्वारा अधिकृत रेट के उनुसार 12% व्याज सहित दिया जाये,  अधिग्रिहत सड़क के बहार प्रभावित जमीनों/मकानों के नुकशान/कटाव का मुआबजा दिया जाये, स्थानीय लोगों को 70% रोजगार, विस्थापित दुकानदारों को उचित मुआवजा, रोड प्लान में कोई बदलाव न किया जाये, टनल के कारण घरों का नुकसान का मुआवजा , पानी का रिसाव, प्रस्तावित बस स्टैंड के पास पैदल पथ या भूमिगत रास्ते बनाये जाने और सम्पर्क मार्ग के लिए  टी पॉइंट और टेलिफोन लाइन, कुएँ ब हैण्ड पंप, स्कूलों, ब मन्दिरों को  पुनर्स्थापित किया जाये I उपरोक्त मांगो को, सरकार तुरंत निपटारा करे अन्यथा जल्दी ही भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, सितम्बर- अक्टूबर माह में  राज्य/जिला  स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिमेबारी राज्य, केंद्र  सरकार ब राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियो की होगी I 



21 सदस्य आयोजन समिति में संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष, जोगिन्दर वालिया (किरतपुर-नेरचोक), जडोल-पुन्घ राजकुमार वर्मा, नोलखा- डडोर से विजय ठाकुर व जितेंदर वर्मा  ,  डडोर-नागचाला, से   बी आर कौंडल, भूप सिंह सकलानी, नागचाला –बिन्द्रबानी से हरी सिंह सैनी , बिंद्राबनी-पंडोह से बीरबल शर्मा , पंडोह–औट से  नेत्र ठाकुर, फोर लेन प्रभाबित किसान संघ , बजौरा-कुल्लू से नरेश ठाकुर , किसान सभा से नारयण सिंह , बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति से गुलाम रसूल, हमीरपुर-मंडी (कोटली) से उमेश व योगेश, किसान संघ से सूरत ठाकुर,  काँगड़ा से हिमाचल मानव अधिकार लोक बोडी श्री राजेश पठानियां, जोगिन्दर नगर–मंडी, किसान सभा से  कुशाल भारद्वाज, बिलासपुर से फोर लेन बिस्थापित समिति, किरतपुर-जडोल  श्री मदन शर्मा, टावर लाइन प्रभावित श्री रजनीश, रोजगार जागरुकता मंच से गौरव शर्मा, भानुपली-बेरी रेललाइन से गोलू, सोलन से फोरलेन प्रभावित श्री बी एस मेहता व चन्दन मेहता व  शिमला से  हिमाचल किसान सभा के प्रतिनिधि डॉ कुलदीप तंवर शामिल किये गए और बैठक में अपने  बिचार रखे और परिचर्चा में शामिल रहे  



सयोंजक, 

जोगिन्दर वालिया 

भूमिअधिग्रहण प्रभावित मंच ,

7018390029