फ़ॉलोअर

Himachal chamba लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Himachal chamba लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 जुलाई 2024

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त चंबा आईएएस मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा आज प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त चंबा आईएएस मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा जिसका विषय जिला चम्बा में हर माह D.I.A.G , विभिन संस्थाओ , सकरिय स्वयंसेवकों और आपदा सम्बंधित विभाग की बैठक करवाए जाने को लेकर रहा | इस ज्ञापन में संस्था द्वारा लिखा गया की प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था पिछले 6 वर्षो से लगातार सामाजिक कल्याण में कार्य कर रही है विशेष कर आपदा प्रबंधन में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के साथ साथ जिला में अनेको संस्थाएंं व् विभाग भी इन सब कार्यो को अपने स्तर पर बहुत बहतर तरीके से कर रहे है पर हम चाहते है की जिला चम्बा में सभी संस्थाएं , सकरिय स्वयंसेवकों और संबंधित विभाग मिलकर काम करें ताकि हम संगठित होकर जिला चम्बा के विकास में अपना योगदान दे और किसी भी आपदा के लिए संयुक्त रूप से सभी मिलकर तैयारी कर सके | इसके लिए हम चाहते है की जिला चम्बा में हर माह D I.A.G, विभिन संस्थाओ , सकरिय स्वयंसेवकों और आपदा सम्बंधित विभाग की बैठक का आयोजन किया जाये | हर माह होने वाली बैठक का स्थान अलग होना चाहिए कभी चम्बा , तिस्सा , पांगी , भरमौर , भटियात , डलहौज़ी , सलूणी हो ताकि जिला चम्बा के हर क्षेत्र व् हर वर्ग के लोग इस कार्य में अपना योगदान दे सके | प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था आशा करेंगे की इसकी अध्यक्षता आप स्वयं ( D.C Chamba ) या , संबंधित S.D.M महोदय या D.I.A.G Convenor चम्बा अनीता जी ले | ताकि आपके द्वारा चलायी जाने वाली विकासात्मक योजनाओ को हम सब मिलकर बढ़ावा दे सके साथ ही मौजूद लोग अपनी बात व् सुझाव आपके समक्ष रख सके |

 प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त चंबा आईएएस मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा






आज प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने उपायुक्त चंबा आईएएस मुकेश रेपसवाल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा  जिसका विषय  जिला चम्बा में हर माह  D.I.A.G , विभिन संस्थाओ , सकरिय स्वयंसेवकों  और आपदा सम्बंधित विभाग की बैठक करवाए जाने को लेकर रहा |




इस ज्ञापन में संस्था द्वारा लिखा गया की प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था पिछले 6 वर्षो से लगातार सामाजिक कल्याण में कार्य कर रही है विशेष कर आपदा प्रबंधन में प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के साथ साथ जिला में अनेको संस्थाएंं व् विभाग भी इन सब कार्यो को अपने स्तर पर बहुत बहतर तरीके से कर रहे है पर हम चाहते है की जिला चम्बा में सभी संस्थाएं , सकरिय स्वयंसेवकों और संबंधित विभाग  मिलकर काम करें ताकि हम संगठित होकर जिला चम्बा के विकास में अपना योगदान दे और किसी भी आपदा के लिए संयुक्त रूप से सभी मिलकर तैयारी कर सके | इसके लिए हम चाहते है की जिला चम्बा में हर माह  D I.A.G, विभिन संस्थाओ , सकरिय स्वयंसेवकों  और आपदा सम्बंधित विभाग की बैठक का आयोजन किया जाये | हर माह होने वाली बैठक का स्थान अलग होना चाहिए कभी  चम्बा , तिस्सा , पांगी , भरमौर , भटियात , डलहौज़ी , सलूणी हो ताकि जिला चम्बा के हर क्षेत्र व् हर वर्ग के लोग इस कार्य में अपना योगदान दे सके |


प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था आशा करेंगे की इसकी अध्यक्षता आप स्वयं ( D.C Chamba ) या , संबंधित S.D.M महोदय या D.I.A.G Convenor चम्बा अनीता जी ले | ताकि आपके द्वारा चलायी जाने वाली विकासात्मक योजनाओ को हम सब मिलकर बढ़ावा दे सके साथ ही मौजूद लोग अपनी बात व् सुझाव आपके समक्ष रख सके |

 




शनिवार, 29 जून 2024

अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे चंबा के अमन ठाकुर युगांडा पूर्वी अफ्रीका में दिखाएंगे अपना हुनर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने। प्रदेश के लिए गर्व की बात।

 अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे चंबा के अमन ठाकुर 




 युगांडा पूर्वी अफ्रीका में दिखाएंगे अपना हुनर।


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले प्रदेश के पहले खिलाड़ी बने। प्रदेश के लिए गर्व की बात। 


चंबा। जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ी अमन शर्मा का चयन अंतरराष्ट्रीय पैरा  बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए युगांडा पूर्वी अफ्रीका के लिए हुआ है। 1 जुलाई से 7 जुलाई तक युगांडा की राजधानी कंपाला में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। ये जानकारी जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक वह महासचिव अजय शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि अमन के चयन होने से जिला चंबा में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है। अमन ठाकुर चंबा के रूनेगा गांव लुडू पंचायत के रहने वाले है। उनके पिता शिमला में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ एडवांस्ड स्टडीज में कार्यरत है। अमन जब 18 वर्ष का था  तब खेलते खेलते गिर गया था।  जिसके कारण उसके पैर में गहरी चोटे आ गई जिसके कारण पीजीआई में उसका मेजर ऑपरेशन करना पड़ा। और 2 साल बेड रेस्ट के बाद अमन ने दोबारा से बैडमिंटन खेलना शुरू किया और आज वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जा रहे है। अमन  अभी एम ए की पढ़ाई संजौली कॉलेज से कर रहा है। अमन ने बताया कि वो इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कंपलेक्स शिमला में कोच सनी पापटा की देखरेख में बैडमिंटन सीखते हैं। वही अमन ने बताया कि इसका श्रेय वो माता-पिता कोच सनी पापटा और प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स के संस्थापक व महासचिव ललित ठाकुर प्रदेश पैरा बैडमिंटन के अध्यक्ष बलवंत झोंटा जिला चंबा पैरा स्पोर्ट्स के सभी पदाधिकारी को देते है। जिनके मार्गदर्शन से आज वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए जा रहे हैं। अमन ने बताया कि उनको यहां तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत और संघर्षों का सामना करना पड़ा और उनका सपना देश के लिए मेडल लाकर जिला चंबा सहित प्रदेश देश का नाम रोशन करना है। अमन को जिला चंबा पैरा  स्पोर्ट्स एसोसिएशन और प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सभी खिलाड़ियों वा पदाधिकारी द्वारा शुभकामनाएं दी गई।



*रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा व् प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा सिविल अस्पताल बाथरी में रक्त दान शिवर का आयोजन

*रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा व् प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा सिविल अस्पताल बाथरी में  रक्त दान शिवर का आयोजन










 *रेड क्रॉस सोसाइटी चम्बा व् प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा सिविल अस्पताल बाथरी में  रक्त दान शिवर का आयोजन किया गया जिसमे  बाथरी , देवीदेहरा , बग्गी , डलहौज़ी , बनीखेत , गोली , दरड़ा , पुखरी , नागली , पद्दर के लोगो ने रक्तदान  किया इस रक्तदान शिविर  में 58 लोगो ने  रक्त दान किया जिसमे विशेष तोर पर 4 महिलाओ ने रक्त दान किया |  इस सफल रक्तदान शिविर के लिए प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया  ने सचिव रेड क्रॉस चंबा नीना सहगल , योगेश कुमार लैब टेक्नीशियन, सोनू,  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी डॉ. पुनीत पराशर , ब्लड बैंक चम्बा की टीम सुनील , काका, अंकिता, प्रदीप, हिमांशु, सुरेश , प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्य हरी पंडित , अंजलि , दिलावर व् सभी रक्तदाताओ का आभार व् धन्यवाद् किया |*











गुरुवार, 20 जून 2024

आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन

आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन







 *आज दिनांक 20/6/2024 आयुष विभाग चम्बा और प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था द्वारा एक निःशुल्क योग शिविर का आयोजन खजियार के खुले मैदान में किया गया जिसमे मुख्य तोर पर जिला आयुष अधिकारी चम्बा डॉ सुरिंदर  कुमार जी की मौजूद  रहे | इस योग सत्र को सफल बनाने में  आयुर्वेदिक स्वास्थ केन्द्र में प्रभारी डॉ. रतिका चोपड़ा ने एहम भूमिका निभाई | योग सत्र का संचालन योग प्रशिक्षक   पारुल जसरोटिया ने किया साथ ही उन्होंने  स्वयं  आसन एवं  प्राणायाम  करके भी बताएं  |  इस योग शिवर में भारी संख्या में आयुष विभाग के कर्मचारियों , पर्यटको , स्थानीय लोगो व् प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के सदस्यों ने भाग लिया |  डॉ रतिका ने योग और व्यायाम से क्या लाभ बताएं | डॉ रतिका ने बताया की योग व्यायाम कई लाभ प्रदान करते हैं, जिनमें लचीलापन, शक्ति और संतुलन में सुधार, तनाव और चिंता में कमी, ध्यान में वृद्धि और समग्र शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि शामिल है। आयुष अधिकारी चम्बा डॉ सुरिंदर कुमार द्वारा ध्यान , आलोम विलोम व् कपाल भारती करवाया और नित्य करने के लाभ बताएं | वही प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने बताया की योग  आसन शरीर, मन और आत्मा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। योग तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायक है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है।*


*इस मोके पर आयुष विभाग से जिला आयुष अधिकारी डाॅ. सुरिंदर कुमार जी, आयुर्वेदिक स्वास्थ केन्द्र खजियार में प्रभारी डॉ. रतिका चोपड़ा जी , सुरेश जी ,प्रधान ग्राम पंचायत खजियार देश राज जी, प्रेरणा संस्था के सदस्य हरी पंडित जी  , अतुल गुप्ता जी, सुरेश ठाकुर जी , दीपक भाटिया जी, खजियार में आएं हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया |*









मंगलवार, 18 जून 2024

जिला चम्बा के लिए हमारी 9 ऑक्सीजन (सांद्रक) कॉन्सेंट्रेटर मशीन और चम्बा सदर के लिए 5 ऑक्सीजन (सांद्रक ) कॉन्सेंट्रेटर मशीन

जिला चम्बा के लिए हमारी 9 ऑक्सीजन (सांद्रक) कॉन्सेंट्रेटर मशीन  और चम्बा सदर के लिए  5 ऑक्सीजन (सांद्रक ) कॉन्सेंट्रेटर मशीन








 आज हमें बताते हुए ख़ुशी महसूस हो रही है की जिला चम्बा के लिए हमारी 9 ऑक्सीजन (सांद्रक) कॉन्सेंट्रेटर मशीन  Oxygen Concentrator Machine और चम्बा सदर के लिए  5 ऑक्सीजन (सांद्रक ) कॉन्सेंट्रेटर मशीन  चम्बा में आ गई है इस मशीन का विधिवत शुभारम्भ महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चम्बा के प्रांगण में आचार्य महावीर सिंह संचालक दयानंद मठ चम्बा के द्वारा किया गया | जिस से अस्थमा , हृदय रोग , फेफड़ों का कैंसर , कोविड 19  व् साँस लानेे वाले मरीज़ो को फ़ायदा  मिलेगा | इससे पहले चंबा सदर के लिए 4, भरमौर के लिए 1, तीसा चुराह के लिए 1 , बाथरी (डलहौजी) और सलूणी के लिए 1  मशीन अपनी सेवा दे रही है । जल्द ही   भटियात  और पांगी में भी आप सबके सहयोग से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीने को लाने का प्रयास रहेगा ताकी शहर से लेकर दुर दराज क्षेत्र के मरीज़ो को इसका सीधा लाभ मिल सके | प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने प्रेरणा संस्था को नवां ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन देने के लिए महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चम्बा ,आचार्य महावीर सिंह  जी संचालक दयानंद मठ चम्बा जी  और राहुल ठाकुर जी का  आभार व् धन्यवाद किया है और आगे जन सहयोग से ओर भी स्वास्थ्य मशीने जिला चम्बा के लिए लाने का भरोसा दिया है |


इस मौके पर आचार्य महावीर सिंह संचालक दयानंद मठ चम्बा , श्रीमती बृज बाला गुप्ता  प्रिंसिपल महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चम्बा , महर्षि दयानंद आदर्श विद्यालय चम्बा स्टाफ,  अनीता शर्मा,कामिनी शर्मा , सुमित सिंह,अभिषेक महाजन,कामनी,हितेश,डिंपल ठाकुर, सुमन, अनिल, रजनी, किर्ती, डिंपल, कमलो, चम्पा,  शोभा,साहिल,मृदुल ,अंजलि,पंडित हरि, शेर सिंह,दीपक भाटिया आदि मौजूद रहे |







सोमवार, 17 जून 2024

ईद पर मांगी अमन व चैन की दुआ

 ईद पर मांगी अमन व चैन की दुआ


 


तेलका , पवन भारद्वाज :-

तेलका क्षेत्र में ईद उल अज़हा का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया गया । सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में ईद को लेकर काफी उत्साह रहा ।

रंग विर॔गे परिधान पहनकर सब लोग शाहण की ईदगाह में इकट्ठे हुए ।

 मौलाना मुबारक अली ने ईद की नमाज अदा करवाई इसके बाद मौलाना मुबारक अली ने ईद उल अजहा का खुतबा पढकर सुनाया जिसमें उसने बताया ईद उल अजहा का अर्थ है जीवन की हर बुरी  आदतों को कुर्बान करना है  ।

इस ईद का उद्देश्य है कि संसार में हमें किसी से भी अधिक मोह नहीं रखना चाहिए तथा फर्ज व  सच्चाई के रास्ते पर हमें यदि अपनी कुर्बानी भी देनी पडे तो पीछे नहीं हटना चाहिए  । 

इसके अलावा लोगों ने देश में अमन व शांति हेतु प्रार्थना की ।

इस मौके पर मौलवी बशीर मुहम्मद , मुस्तफा मुहम्मद  , नजीर मुहम्मद, हमीद खान , आशिक अली , मुहम्मद अली , गनी मुहम्मद, मौसम दीन , रशीद मुहम्मद  , युसुफ मुहम्मद , मंजूर मुहम्मद , शरीफ मुहम्मद , सलीम खान व सटीक खान सहित लगभग 200 लोगों ने ईद नमाज अदा की ।

इसके बाद  लोगों ने एक दूसरे के घर में जाकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी तथा कुर्बानी में शामिल हुए ।

इसी प्रकार तेलका , भलेई  में भी लोगों ने ईद नमाज अदा करके एक दूसरे को मुबारकबाद दी ।







गुरुवार, 13 जून 2024

यह है सरकारी तंत्र | नशा मुक्त या नशा युक्त आप स्वयं ही अनुमान लगाएं |

 यह है सरकारी तंत्र |





 


नशा मुक्त या नशा युक्त आप स्वयं ही अनुमान लगाएं |


एक तरफ जहां नशा मुक्त भारत का नारा दिया जा रहा है वही युवाओं को स्वास्थ्य फिटनेस जिम पिछले लम्बे समय से ताला बंद पढ़ी है ताला लगने की वजह से लाखो रुपए की मशीन धूल फूंक रही है तो दूसरी ओर साफ़ दिख रहा है की ऐसा करके  युवा पीढ़ी को स्वास्थ्य और  फिटनेस से दूर रखकर नशे की और धकेला जा रहा है |



*प्रदेश में नहीं मिल रही को सुरक्षा- अभाविप* *निष्पक्ष जांच व आरोपियों को हो कड़ी से कड़ी सजा:– अभाविप* . सुरक्षा प्रदान करने में सुक्खू सरकार विफल: एबीवीपी *देवभूमि फिर हुई शर्मसार, सुक्खू राज में एक और निर्मम हत्या शर्मनाक*

*प्रदेश में नहीं मिल रही को सुरक्षा- अभाविप*


*निष्पक्ष जांच व आरोपियों को हो कड़ी से कड़ी सजा:– अभाविप* 


.  सुरक्षा प्रदान करने में सुक्खू सरकार विफल: एबीवीपी


*देवभूमि फिर हुई शर्मसार, सुक्खू राज में एक और निर्मम हत्या शर्मनाक*




_________________________

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव  देश समाज के जवलंत मुद्दों पर अपनी अग्रणी भूमिका निभाने का काम करती आई है । पिछले कल सलूनी किहार में पुनः हिमाचल को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है, जिला चम्बा के किहार में केंद्रीय खुफिया तंत्र (IB) के कर्मचारी अरुण ठाकुर की पुलिस थाने से  निर्मम हत्या कर दी जाती है,वहीं हिमाचल प्रदेश सरकार अपनी कर्मचारियों वा महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल होती आ रही है। ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश जैसे शांत प्रदेश की छवि को शर्मशार कर रही है और कहीं का न कही कानून का भय कम होने के कारण ऐसी घटनाएं हिमाचल प्रदेश में बढ़ती जा रही है,कही हिमाचल प्रदेश की बेटी पर दिन दहाड़े बस स्टैंड हमला करने का मामला दिल दहला देता है और कहीं प्रवासी युवा द्वारा घर में घुस कर 16 साल की युवती को मौत के घाट उतार दिया जाता है । एक वर्ष पूर्व मनोहर हत्या कांड की ज्वाला अभी बुझी नही थी की इस प्रकार की घटना एक और हमारे सामने आती है जो सम्पूर्ण प्रदेश और जिला चम्बा को झंझोर कर रख देती है । इस घटना के कारण पूरे प्रदेश में और जिला चम्बा में डर का माहोल बना हुआ है । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है वा प्रदेश में इस प्रकार की घटना न हो और प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करती है , वा सरकार और प्रशासन से सुरक्षा और महिला सुरक्षा को लेकर निर्णायक कदम उठाए जाने की मांग करती है और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने की मांग करती है।


                                                                                                                                                   इस तरह की घटना प्रदेश में होना देवभूमि की कानून व्यवस्था के लिए चिंतनीय विषय है।

 जल्द से जल्द इस मुद्दे पर सकारात्मक कदम उठाए जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद सैकडो  हजारों कार्यकर्ताओं को लांमवत करते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी देता है।






सोमवार, 20 मई 2024

विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के माध्यम से इकाई भरमौर के कार्यकर्ताओं ने एक सकोरा एक प्राण नाम अभियान चलाया।

 विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के  माध्यम से इकाई भरमौर के कार्यकर्ताओं ने एक सकोरा एक प्राण नाम अभियान चलाया। 




विकासार्थ विद्यार्थी गतिविधि के  माध्यम से इकाई भरमौर के कार्यकर्ताओं ने एक सकोरा एक प्राण नाम अभियान चलाया। इसके तहत अनेक स्थानों में पक्षियों के लिए जलपात्र और दाना रखा गया। कार्यकर्ताओं ने प्रकृति और के पक्षियों के प्रति लोगों को उनके नों कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया  गया। साथ ही लोगो से आग्रह किया गया । की  गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए  बर्तन में पानी और दाना रखें। 


गर्मियों के मौसम में जल स्रोत सूख जाते हैं, जिसके कारण पक्षियों के लिए बड़ी दिक्कत आती है । 

इसके  लिए एक सकोरा एक प्राण अभियान के बारे में भरमौर के लोगों को किया जागरुक किया । 


और पक्षियों को पीने के पानी की समस्याएं हो सकती है। इससे उनकी मृत्यु तक हो जाती है। उन्होंने सभी लोगों से अपील  कि  है की चिलचिलाती धूप में अपने घरों के बाहर पानी और दानों से भरे कुछ बर्तन रखें, जिससे पक्षियों को गर्मी के कारण पानी की कमी महसूस न हो। इस  अभियान के माध्यम से लोगो को जागरूक करने और पक्षियों के प्रति हमारे कर्तव्यों को करने का बीड़ा विकासार्थ विद्यार्थी ने उठाया है।






डी.सी. ने चुनाव आइकॉन अजय शर्मा को किया सम्मानित।

 डी.सी. ने चुनाव आइकॉन अजय शर्मा को किया सम्मानित।



 


चंबा जिला के पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अजय शर्मा ने मतदाताओं को राष्ट्र के प्रति अपनी  जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान करने का किया आग्रह। 


चंबा। जिला निर्वाचन स्वीप  अभियान की कड़ी में निर्वाचन विभाग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस ग्राउंड बारगाहा में एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मैच डीसी इलेवन और एसपी इलेवन के मध्य खेला गया। इसमें एसपी इलेवन विजयी रही। इस मौके पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जिला  स्वीप आइकॉन अजय शर्मा को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वही एसपी अभिषेक यादव, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राहुल चौहान, कमांडेंट होमगार्ड विनोद धीमान, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद चौहान, एसडीएम अरुण शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी जगदीश शर्मा मौजूद रहे। वही अजय शर्मा ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। सभी लोगों को अपना मनपसंद प्रत्याशी और सरकार चुनने का अधिकार है। इसलिए सभी लोग 1 जून 2024 को अपना मतदान का सही उपयोग करके लोकसभा चुनाव के इस महाकुंभ  में अपनी भागीदारी जरूर सुनिश्चित करें।






शुक्रवार, 10 मई 2024

डलहौजी के नड्डल पंचायत के जुतराहण पोलिंग स्टेशन के मतदाताओं ने किया लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 डलहौजी के नड्डल पंचायत के जुतराहण पोलिंग स्टेशन के मतदाताओं ने किया लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का ऐलान, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन




तेलका पवन भारद्वाज 


डलहौजी हलके की नड्डल पंचायत के दूरस्थ जुतराहण पोलिंग स्टेशन के मतदाताओं ने सडक़ व स्वास्थ्य सुविधा न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का फैसला लिया है। गुरुवार को जुतराहण के प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीणों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन उपायुक्त को सौंपकर अपने इस फैसले की जानकारी भी दे दी है। ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि जुतराहण जम्मू-कश्मीर राज्य से सटा सीमांत क्षेत्र है। जुतराहण के लिए सडक़ न होने के चलते आज भी ग्रामीणों को सात से आठ किलोमीटर का पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सडक़ सुविधा को लेकर अभी तक महज आश्वासन ही मिलते आ रहे हैं। इसके साथ ही इस सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थान भी अभी तक नहीं खुल पाया है। इस कारण आज भी मरीज को पालकी में डालकर मुख्य सडक़ पर पहुंचाना पड़ता है।




इसके चलते कई बार मरीज समय पर चिकित्सीय सुविधा न मिलने से बीच रास्ते में ही दम तोड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि जुतराहण को सडक़ व स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से महज आश्वासन ही मिल पाए हैं। इन सुविधाओं की कमी ग्रामीणों पर काफी भारी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने वर्ष 2014 के चुनावों के बहिष्कार का ऐलान किया था। मगर प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद यह फैसला वापस ले लिया था। मगर बड़े खेद का विषय है कि इसके बावजूद अभी तक ग्रामीणों की सडक़ सुविधा की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस सरकारी व प्रशासनिक उदासीनता के चलते अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार का फैसला लिया है।





बुधवार, 8 मई 2024

नडल गांव में जांचा 100 लोगों का स्वास्थ्य

 नडल गांव में जांचा 100 लोगों का स्वास्थ्य




BHK NEWS HIMACHAL तेलका पवन भारद्वाज


द हंस फाऊंडेशन तीसा टीम ने ग्राम पंचायत नडल नडल गांव में एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया, 


डॉक्टर स्पर्श सहदेव ने इस कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों को सही दिशा में अग्रसर किया।इस दौरान टीम के बाकी सदस्य- सामजिक सुरक्षा अधिकारी लीशा शर्मा, लैब टेक् शांति जरयाल, फार्मासिस्ट महेंद्र कुमार, पायलट - यमन गौतम ने भी सभी गतिविधियों मे पूरा सहयोग दिया। 


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लड प्रेशर व महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना था। हंस फाउंडेशन की इस पहल को नडल के लोगो ने बड़ी सराहना की है।


इस अद्भुत पहल के माध्यम से, हंस फाउंडेशन ने न केवल समाज में जागरूकता बढ़ाई है बल्कि महिलाओं के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य, ब्लड प्रेशर व खून की जांच की गई। शिविर लोगों को निःशुल्क आवश्यक दवाइयां दी गई। इसके अलावा गांव के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। शिविर में 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। यह शिविर महीने में दो बार आयोजित किया जाता है।


यह जानकारी नडल के अनिल कुमार ने दी।







बुधवार, 13 दिसंबर 2023

हिमाचल के दो खिलाड़ी अंकित चंदेल और अजय शर्मा का चयन डीसीसीआई हैप कप के लिए हुआ। देश के टॉप 50 क्रिकेट खिलाड़ियों में चंबा के अजय और बिलासपुर के अंकित का नाम शामिल। प्रदेश के लिए गर्व की बात। हैदराबाद में दिखाएंगे दोनों खिलाड़ी दमखम।

 हिमाचल के दो खिलाड़ी अंकित चंदेल और अजय शर्मा का चयन डीसीसीआई हैप कप के लिए हुआ। 


देश के टॉप 50 क्रिकेट खिलाड़ियों में चंबा के अजय और बिलासपुर के अंकित का नाम शामिल।  

 प्रदेश के लिए गर्व की बात। हैदराबाद में दिखाएंगे दोनों खिलाड़ी दमखम।



Bhk NEWS Himachal 

चंबा डीसीसीआई,पीसीसीआई और आईसीसीएल की और से करवाई जा रही इंटरनेशनल सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग हैप कप 28 से 30 दिसंबर को हैदराबाद के लाल बहादुर क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। ये जानकारी हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के महासचिव नीरज सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि इस कप में देश की कुल तीन टीमें परवीन इलेवन,हार्ले इलेवन,और आनंद इलेवन हिस्सा लेगी। जिसमें हिमाचल प्रदेश के कुल दो खिलाड़ी अंकित और अजय का चयन हुआ है। दोनों के चयन से प्रदेश में खुशी का माहौल है। प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर सहित गुरमीत धीमान, अनिल शर्मा, रिंटू जसवाल अनिल हर्जेट, रमेश कैथ, मनोज भारद्वाज,रोहित शर्मा, अंकेश केष्टा,अनिल भारद्वाज, सहित सभी ने दोनों के चयन से खुशी व्यक्त की है। हैप्पीनेस कप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आने वाली इंग्लैंड और इंडिया के बीच सीरीज में खेलने का मौका मिलेगा। नीरज सैनी ने बताया कि अभी हाल ही में हुई राजस्थान के उदयपुर शहर में तीसरी राष्ट्रीय  क्रिकेट चैंपियनशिप में उनके प्रदर्शन को देखते हुए। डीसीसीआई कमेटी ने उनका चयन किया है। ये प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है।





सोमवार, 13 नवंबर 2023

प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की चम्बा के लिए तीसरी ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन सेवाएं देने के लिए तैयार

 प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था की चम्बा के लिए  तीसरी ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन सेवाएं देने के लिए तैयार





आज हमें बताते हुए ख़ुशी महसूस हो रही है जिला  चम्बा के लिए  हमारी तीसरी ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन सेवाएं देने के लिए तैयार है जिसका आज विधिवत रूप से पूजा अर्चना के बाद मिंजर हॉस्पिटल सरोल में  पंचायत जन सेवा के लिए 24 घंटे के लिए निःशुल्क उपलब्ध रहेगी |  जिस से अस्थमा , हृदय रोग , चम्बाफेफड़ों का कैंसर , कोविड 19  व् सांस की तकलीफ  वाले मरीज़ो को फ़ायदा  मिलेगा | यह मशीने 24 घंटे के लिए निःशुल्क जरूरतमंद मरीज़ो को दी जाएगी और भरमौर में मशीन मुहैया करवाने के बाद जल्द ही अन्य तहसीलो चुराह , भटियात , डलहौज़ी , सलूणी और पांगी में भी आप सबके सहयोग से ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीने को लाने का प्रयास रहेगा ताकी शहर से लेकर दुर दराज क्षेत्र के मरीज़ो को इसका सीधा लाभ मिल सके | प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया ने प्रेरणा संस्था को तीसरी  ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर मशीन लेने के लिए सहयोग के लिए  योगिंदर बगलवान जी, मिंजर हॉस्पिटल सरोल (अनूप चंदेल जी ) , प्रोफेसर नितिन व्यास जी शिमला  ,विवेक शर्मा जी , बाबा मेडिकोस ( कुशान महाजन जी )  व् आप सभी का आभार व् धन्यवाद किया है और आगे जन सहयोग से और भी स्वास्थ्य मशीने जिला चम्बा के लिए लाने का भरोसा दीया है |


इस मोके पर डॉ. राकेश वर्मा जी, कुशान महाजन जी  , डॉ शालिनी जी , डॉ अनूप , ॐ दत्त जी , इरशाद जी , मिनाक्षी , भुवनेश पूरी जी व् दीपक भाटिया जी विशेष तौर से मौजूद रहे |







बुधवार, 11 अक्टूबर 2023

चंबा के अजय शर्मा सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले प्रदेश के पहले डिफरेंटली एबल क्रिकेट खिलाड़ी बने। चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्व की बात

 चंबा के अजय शर्मा सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले प्रदेश के पहले डिफरेंटली एबल क्रिकेट खिलाड़ी बने। 


चंबा सहित प्रदेश के लिए गर्व की बात।








अजय शर्मा ने यह कारनामा अभी राजस्थान के उदयपुर में चल रही तीसरी राष्ट्रीय  क्रिकेट चैंपियनशिप में करके दिखाया है। उन्होंने 30  मैच खेलकर 1010 रन अपने पूरे किए।  

ये चैंपियनशिप डीसीसीआई और नारायण सेवा संस्थान के द्वारा मिलकर करवाई जा रही है।  जिसमें देश के 24 राज्यों के 400 डिफरेंटली एबल क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। यह देश का सबसे बड़ा और पहला टूर्नामेंट है।  जिसे  गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। अजय शर्मा चंबा जिले के एक छोटे से क्षेत्र जुम्महार के रहने वाले है और वो बचपन से ही खेलों में काफी रुचि रखते थे। उनका बचपन का सपना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलना था। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। उनके साथ बहुत बड़ा हादसा हुआ।  लेकिन  उसके बाद भी अजय ने हार नहीं मानी और दुबारा से क्रिकेट खेलना शुरू किया डॉक्टर के मना करने के बावजूद भी अजय रुके नहीं। और लगातार कड़ी मेहनत, संघर्ष और पूरी लगन के साथ अपना अभ्यास करते रहे। और लगातार राज्य वह राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का प्रदर्शन करते गए।  हालांकि  खेलने से उनको काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश के लिए खेल रहे है। ये बहुत बड़ी बात है। अभी हाल ही में हुई पंजाब के खिलाफ नेशनल क्रिकेट सीरीज में अजय ने अपना शानदार प्रदर्शन किया था। उसके बाद तीसरे नेशनल T-20 क्रिकेट में पैर में चोट लगने के बाद भी उनका प्रदर्शन देखने को मिला।  अजय क्रिकेट के साथ-साथ जिला चंबा के पहले अंतरराष्ट्रीय पैरा वॉलीबॉल खिलाड़ी भी है। जिन्होंने कजाकिस्तान में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अजय ने हमेशा ही खेलों में हिमाचल प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। अजय राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर 1000 रन पूरे करने वाले प्रदेश के पहले क्रिकेट खिलाड़ी बन गए हैं।  जिसमें  उनके 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए है। अजय का सर्वश्रेष्ठ स्कोर T-20  क्रिकेट मैच में 138 रन रहा है। जो कि अभी तक  हिमाचल के स्पेशल क्रिकेट में सबसे बड़ा रिकॉर्ड अजय के नाम  है। अजय ने बैटिंग के साथ - साथ बोलिंग  में भी अपना अच्छा प्रदर्श किया है। उन्होंने 30 मैचों  में 28 विकेट भी हासिल किए है। अजय के इस प्रदर्शन से  जिला चंबा सहित प्रदेश में खुशी का माहौल है।






गुरुवार, 5 अक्टूबर 2023

देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश। अंकित की नाबाद शतकीय पारी ने दिलाई हिमाचल प्रदेश को शानदार जीत।

 देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल ने पहली बार क्वार्टर फाइनल में किया  प्रवेश।


अंकित की नाबाद  शतकीय पारी ने दिलाई हिमाचल प्रदेश को शानदार जीत। 




तीसरी राष्ट्रीय नेशनल T20 क्रिकेट चैंपियनशिप राजस्थान के उदयपुर शहर के एनएसएस  क्रिकेट ग्राउंड में  हिमाचल और बड़ौदा के बीच पांचवा मैच खेला गया। जिसमें  बड़ौदा ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया और हिमाचल के सामने एक विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बड़ौदा टीम ने 20 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 191 रन का लक्ष्य हिमाचल टीम को दिया। जिसमें हितेश गोडासरा ने 83 रन और वरुण तायेवाड ने 67 रन अपनी टीम के लिए बनाए। हिमाचल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कृष को सिर्फ एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल के ओपनर बल्लेबाज अजय शर्मा ने 28 गेंदों में 45 रन और अंकित ने  52 गेंदों में नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेलकर हिमाचल टीम को विजय बनाया।  हिमाचल प्रदेश ने ये लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। इस मैच के प्लेयर ऑफ द मैच अंकित चंदेल को चुना गया। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने दी उन्होंने बताया कि हिमाचल लगातार तीसरे राष्ट्रीय दिव्यांग T20 क्रिकेट चैंपियनशिप में हिमाचल टीम अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखा रही है। और आज देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल पहली बार लगातार चार मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में पहुंची है। ये प्रदेश के लिए बहुत बड़े गर्व की बात है।  हिमाचल प्रदेश में अभी तक इन क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। जैसे कि उनको मिलना चाहिए उन्होंने पूरी उम्मीद जिताई है।  कि इस टूर्नामेंट के बाद सरकार, और एचपीसीए, इन खिलाड़ियों के मदद के लिए आगे आएगा।  इन खिलाड़ियों को भी वो सभी सुविधा मिलनी चाहिए जो नॉर्मल खिलाड़ियों को मिलती है। इससे प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल सहित देश प्रदेश का नाम ऊंचा करेंगे।





बुधवार, 4 अक्टूबर 2023

इस वर्ष विश्व पशु दिवस का विषय " पशु बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें " पर आधारित था |

 इस वर्ष विश्व पशु दिवस का विषय " पशु बड़े हों या छोटे, उन सभी से प्यार करें " पर आधारित था |




आज दिनांक 04-10-2023 को पशुपालन विभाग उपनिदेशक जिला चंबा की अध्यक्षता में बचत भवन चंबा में विश्व पशु दिवस का आयोजन किया गया | उपनिदेशक  डॉ. नरेश कौशल ने इस दिन का महत्व बताते हुए कहा की यह दिन विश्व के सभी प्राणियों को मानवाधिकार की तरह पशुओ के भी अधिकार है इस बारे में जागरूक करता है | इस मोकके पर चंबा के सात स्कूलो के 24 विद्यार्थियो ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व् चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया | इस मोकके पर प्रेरणा द इंस्पिरेशन संस्था के अध्यक्ष दीपक भाटिया जी को " गेस्ट ऑफ़ ऑनर " से सम्मानित किया गया | उनके साथ टीम प्रेरणा द इंस्पिरेशन से मृणाल महाजन , रितेश चंद्रा , हर्षित ठाकुर भी मौजूद रहे | 



मोहित कपूर और अर्णव ठाकुर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार स्कूल के विद्यार्थियों मोहित कपूर और अर्णव ठाकुर ने प्रथम स्थान तथा सेंट स्टीफन स्कूल के इशिता नारील और शीतल  छात्रों ने दूसरा स्थान और राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय चम्बा के छात्रों रितिका राजपूत और अतिका ​​मिर्जा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया |



चित्रकला प्रतियोगिता में अंश कुमार डीएवी के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया राइजिंग स्टार स्कूल चंबा से अन्वेषा को दूसरा और डीएवी चंबा से सुहानी को तीसरा स्थान मिला |


विजेता छात्रों को नगद राशि , प्रशंसा पत्र तथा समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया |








रविवार, 1 अक्टूबर 2023

जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी किलाड़ मे बेटियां स्माइल अवार्ड का किया गया आयोजन

 जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी किलाड़ मे बेटियां स्माइल अवार्ड का किया गया आयोजन


BHK NEWS HIMACHAL 

हिमाचल एकता मंच द्वारा जिला चंबा के पांगी किलाड़ मे बेटियां व महिलाओं को जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य किए है उन्हे बेटियां स्माइल अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवक प्रकाश ठाकुर , डॉक्टर प्रोमिला प्रधानाचार्य महाविद्यालय पांगी , सतीश राणा बी डी सी सदस्य , धर्मपाल समाजसेवक , आशा किरण चेयरमैन बी डी सी पांगी , नरेंद्र समाजसेवक, विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मंच के चेयरमैन दीप लाल भारद्वाज ने बताया कि हिमाचल एकता मंच द्वारा 60 महिलाओं बेटियां को जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य किए है सभी को बेटियां स्माइल अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया । जिसमे रेखा राणा, प्रिया बालूनी, कमला, प्रियंका, बबीता, रचना आशा किरण बी डी सी चेयरमैन , सुनीता महिला मंडल प्रधान, प्रियंका प्रधान सुराल स्पोर्ट्स क्लब पांगी, कमला शर्मा पूर्व बी डी सी ग्राम पंचायत मिन्धल एवं पूर्व निदेशक (BOD) ऊन विपणन संघ हिमाचल प्रदेश ,सुनीता ठाकुर वार्डन के जी बी बी साच पांगी, महेशी वर्मा ग्राम रोजगार सेविका ,रचना नर्स सिविल अस्पताल पांगी , सुनीता नेगी प्रधान महिला मंडल ,रीता राठौर स्टाफ नर्स , राज कुमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,कमला कुमारी कृषि क्षेत्र , अमर देई हस्त कला क्षेत्र मे श्रेष्ठ कार्य , सिरजन हस्त कला क्षेत्र , शोंकी प्राचीन कला क्षेत्र पल्ले , सुगी हस्तकला क्षेत्र जोजी, बिमला पूर्व प्रधान पांगी क्षेत्र की कला व संस्कृति को प्रमोट करते है , मीना कुमारों बैक पैकर्स होम स्टे , रेखा ठाकुर समाजसेविका , सीता देवी सशक्त नारी, बबीता कुमारी स्वयं सहायता समूह, गीता शर्मा समाजसेविका , इंद्रा कुमारी सिलाई सेंटर , समाजसेविका , शालू राणा गायिका ,उषा ठाकुर गायिका ,प्रिया बालोनी मॉडल ,सपना चौहान एथलीट व पेंटर , पुष्पा ठाकुर ब्लॉगर आर्टिस्ट ,उषा खेल व टॉपर पढ़ाई , प्रीति 1 डांसर , अर्पिता डांसर, शिरंगी बलोनी लिटिल डांसर , कविता शर्मा एम बी बी एस अंतिम वर्ष की छात्रा , लेखक व ब्लॉगर,प्रीति 2 डांसर ,शाइना ठाकुर मॉडल , हिना ठाकुर डिजाइनर ,नेहा ठाकुर पेंटिंग & डांसर ,सुषमा ठाकुर कृषि क्षेत्र ,सुशीला शर्मा गायिका व मॉडल ,सविता वर्मा स्पोर्ट्स ,सुशीला ठाकुर बेस्ट एथलीट , रेखा राणा समाजसेविका प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनीषा स्वयं सहायता समूह धरवास ,राज कुमारी स्वयं सहायता समूह सुराल ,बबीता बी डी सी सदस्य धरवास , मीना कुमारी स्वयं सहायता समूह टकवास ,बीन देइ स्वयं सहायता समूह मालियत इत्यादि 60 महिलाओं को अवार्ड दे कर सम्मानित किया गया । इस तरह का कार्यक्रम पांगी मे पहली बार किया गया । सभी ने कार्यक्रम की खूब सराहना की ओर खा की मंच आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम निरंतर क्रिया रहे । इस कार्यक्रम मे मंच के चेयरमैन दीप लाल भारद्वाज , प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा राणा , जिला चंबा अध्यक्ष पुष्प कुमार, ब्लॉक पांगी अध्यक्ष शिव सूर्यवंशी , ब्लॉक भरमौर अध्यक्ष योग राज उपस्थित रहे।