फ़ॉलोअर

mandi Himachal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
mandi Himachal लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 6 मई 2022

बैठक जून माह में हिमाचल भाजयुमो की राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंदर मोदी जी की होने वाली रैल्ली के सन्दर्भ रखी गई थी

 

               आज दिनांक 06/05/2022 को भारतीय जनता युवा मोर्चा शिमला जिला की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय शिमला में जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई। 



बैठक जून माह में हिमाचल भाजयुमो की राष्ट्र के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंदर मोदी जी की होने वाली रैल्ली के सन्दर्भ रखी गई थी। इस बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश के पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला महामंत्री, शिमला ग्रामीण, शिमला शहरी, कस्मुप्टी के अध्यक्ष तथा महामंत्री अपेक्षित की श्रेणी में थे। 

               इस बैठक में हाल ही में जो युवा मोर्चा द्वारा वन बूथ ट्वेंटी यूथ, जिसका हर बूथ में युवा मोर्चा के विस्तारकों ने डिजिटली सत्यापन किया है के कार्यकर्ताओं की हैं। इस रैली में पुरे हिमाचल प्रदेश से 1 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं की है, जिसके लिए प्रधानमंत्री जी ने विशेष रूप से अपना समय दिया हैं। 

            श्री पारुल शर्मा ने कहा कि केंद्र में मोदी जी एवं प्रदेश में जयराम जी की सरकारों ने विकास को गति देने के साथ-साथ गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए भी अनेकों योजनाएं चलाई हैं जिनका लाभ देश और प्रदेश के हर वर्ग को मिला है। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपा के पास सरकार की सैंकड़ों जनहित की योजनाएं और एक मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। वहीं कांग्रेस के पास गिनाने के लिए ना कोई नीति ना नियत है, साथ ही कांग्रेस नेतृत्व विहीन, विचारविहीन और कार्यकर्ताविहीन दल है जिसके चलते प्रदेश कांग्रेस अपने दिवंगत नेताओं ने नाम पर श्रद्धांजलि मांग कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास करते हुए केवल परिवारवाद के सहारे चुनावों में उतर रही है। उन्होंने कहा कि जनता जागरूक है, इसलिए कांग्रेस 5 नही 68 अध्यक्ष बना ले परन्तु भाजपा ही प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

               पारुल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा की केंद्र की मोदी जी की तथा प्रदेश की जयराम जी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर जिले का युवा आज भाजपा के साथ जुड़ रहा हैं उसके प्रभाव से शिमला जिले से दस हज़ार से अधिक युवा मोदी जी की जून माह में होने वाली रैली में जायेंगे और प्रदेश में आदरणीय मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के नेतृत्व में पुन: सरकार बनायेंगे। पारुल शर्मा ने कहा कि जून माह में होने वाली इस रैल्ली के लिए अभी से ही युवाओं में खासा जोश-खरोश देखने को मिल रहा हैं।

      इस बैठक में भाजपा जिला विस्तारक जोगिन्दर जी, जिला भाजयुमो प्रभारी अजय चौहान, जिला भाजयुमो विस्तारक अनिल चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे।




गुरुवार, 5 मई 2022

विभिन्न श्रेणियों के (357) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से अंतिम तिथि 19 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं

 हिमाचल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बेहद सुनहरा मौका मिलने जा रहा है. 



प्रदेश की प्लेसमेंट/रिक्रूटमेंट एजेंसी             एचपीयूएसएससए  संगठन ने विभिन्न श्रेणियों के (357) पदों को भरने के लिए इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवारों से  अंतिम तिथि 19 मई 2022 तक ऑनलाइन माध्यम द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं. 



एजेंसी के प्लेसमेंट अधिकारी (एचआर) तुषार कुरील व निदेशक विनीत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, इसमें सिविल सुरक्षा गार्ड ,ऑफिस क्लर्क, कार्यालय सहायक, सिविल हैडगार्ड, ड्राइवर, सिविल गनमैन, टीम मैनेजर,  बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर,  टेलीकॉलर फीमेल, अकाउंटेंट फीमेल ,ऑफिस कोऑर्डिनेटर,  बैक ऑफिस एसोसिएट , आईटीआई ट्रेड   पासआउट ऑल  ,एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर, सिक्योरिटी ऑफिसर (एसओ) , इंश्योरेंस एडवाइजर, एलआईसी एजेंट, प्लेसमेंट अधिकारी एजेंट, फॉर्म सेल्स एग्जीक्यूटिव , अकाउंट बिलिंग वर्कर, अकाउंटेंट फीमेल, रिसेप्शनिस्ट फीमेल, सर्विस एडवाइजर, शोरूम सेल्स कंसलटेंट, होटल वेटर  मेल,     रूमब्वॉय  मेल ,हाउसकीपर मेल , सीनियर ट्रेनिंग ऑफिसर, सर्विस मैनेजर ,एरिया सुपरवाइजर,      ईएमआई रिकवरी एग्जीक्यूटिव, स्वीपर कम चौकीदार, टेक्निकल हेल्पर, जनरल वर्कर हेल्पर, एचआर मैनेजर, शाखा प्रबंधक के  पदों को भरने के लिए अधिसूचना जारी की गई है. प्रदेश के इच्छुक आवेदनकर्ता  साधारण एप्लीकेशन लिखकर, अपना बायोडाटा/सीवी  साधारण फोन नंबर सहित,  आधार कार्ड, पैन कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, रोजगार कार्यालय पहचान पत्र ,प्रधान/पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र  एजेंसी के व्हाट्सएप नंबर 62309-06536 पर भेज सकते हैं. इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को आवेदन करते समय पदनाम लिखना अनिवार्य किया गया है. एजेंसी द्वारा  उम्मीदवारों की  अंतिम/ फाइनल चयन प्रक्रिया  लिखित परीक्षा द्वारा की की जाएगी. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 02 जून 2022 को उम्मीदवारों के व्हाट्सएप नंबर पर ऑनलाइन ही ली जाएगी. लिखित परीक्षा का परिणाम 26 जून 2022 को घोषित किया जाएगा. लिखित परीक्षा में हिमाचल सामान्य ज्ञान ,एवरीडे साइंस, जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश, समाजशास्त्र ,कंप्यूटर न्यूमेरिकल एटीट्यूड ,गणित विषय से संबंधित (150) ऑब्जेक्टिव टाइप /एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे. यहां एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि,  इन सभी पदों के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (1850) रुपए निर्धारित किया गया है , जो कि नॉन रिफंडेबल रहेगा . इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता  आठवीं ,दसवीं ,बाहरवि ,स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए मार्केटिंग/ फाइनेंस, एमकॉम, बीकॉम,  एमसीए ,बीसीए, पीजीडीसीए, बीएससी , एमएससी, बीटेक,  निर्धारित की गई है. एजेंसी द्वारा चयनित उम्मीदवारों का मासिक वेतनमान सीटीसी 10,500 से लेकर 29,700 सीटीसी मासिक तौर पर दिया जाएगा  एवं प्रोविडेंट फंड, मेडिकल इंश्योरेंस, प्रमोशन, ओवरटाइम, अटेंडेंस अलाउंस की सुविधा भी दी जाएगी. चयनित किए गए उम्मीदवारों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी जिले में तैनाती दी जा सकती है. यह सभी पद रेगुलर आधार पर ही भरे जाएंगे. उम्मीदवार अधिकतर जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01907-292034, कार्यालय के मोबाइल नंबर 94181- 39918 पर संपर्क कर सकते हैं


.

बुधवार, 4 मई 2022

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लौंगनी ग्राम पंचायत के त्रैम्बला वार्ड के नाल्ड खड्ड किनारे एक करोड़ 15 लाख 80 हज़ार रुपये की लागत से बनाया

 धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र की लौंगनी ग्राम पंचायत के त्रैम्बला वार्ड के नाल्ड खड्ड किनारे एक करोड़ 15 लाख 80 हज़ार रुपये की लागत से बनाया 



गया गौसदन चोर दरवाज़े से मंत्री ने अपने बेटे की गौ सेवा समिति के हवाले कर दिया है। यही नहीं मंत्री ने सरकारी भूमि भी इसके लिए आवंटित करवा दी है।ये आरोप मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता व पूर्व ज़िला पार्षद ने लगाए हैं।उन्होंने बताया कि मंत्री ने अपने पद का दुरूपयोग करके इस गौ सदन का निर्माण कार्य करवाया है जिसे अप्रत्यक्ष रूप में उन्होंने अपने बेटे की संस्था को ट्रांसफर कर दिया है।भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार ने अपने   वार्षिक बजट में गौवंस की सेवा व रक्षा के लिए अतिरिक्त कर भी लगाया है लेकिन बहुत कम स्थानों पर गौ सदनों का निर्माण कार्य पिछले चार साल में भाजपा सरकार ने किया गया है।जिसके कारण आजकल भी आवारा पशुओं की समश्या जश की तश बनी हुई है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गौसदन का निर्माण त्रैम्बला मुहाल में नाल्ड खड्ड के किनारे खसरा नम्बर 41,45 और 51पर किया गया है।इस गौसदन का निर्माण कार्य अधिशाषी अभियंता जलशक्ति विभाग धर्मपुर के माध्यम से करवाया गया है जिसमें एक सौ पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है।लेकिन पशुओं को चारे की कमी के कारण यहां पर अभी तक 75-80 तक पशु ही रखे गए हैं।जबकि बहुत से पशु अभी तक भी सड़कों पर घूम रहे हैं और फ़सलों को नुक्सान पहुंचा रहे हैं।भूपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया है कि इस गौसदन के संचालन के लिए सरकार पांच सौ रुपये मासिक सहायता राशी प्रदान करती है जो हर माह के बजाये कई बार तीन चार महीनों की इकट्ठा ही दी जाती है।उन्होंने आरोप लगाया है कि इस गौसदन के संचालन में प्रशासन की कोई जिम्मेवारी निर्धारित नहीं की गई है।जिसके कारण ये सदन पूरी तरह निजी संस्था के द्धारा चलाया जा रहा है जबकि इसके निर्माण पर विभाग ने पैसा खर्च किया है।


गुरुवार, 28 अप्रैल 2022

फसल की स्थिति में खराब होने की स्थिति में यह खराब होने की स्थिति में होता है:


फसल की स्थिति में खराब होने की स्थिति में यह खराब होने की स्थिति में होता है: 

बल्ह के फेफडे के लिए एअरपोर्ट को रिपोर्ट किया गया है:



मंच के क्षेत्र के अध्यक्ष बी.आर.कौण्ड ने जितते हैं कि एक ही क्षेत्रीय दल में तैनात हैं। श्री जयराम, श्री जगत प्रकाश नड्डा इस्त्री श्री धूमल/श्री अनुराग जी के बीच में हमेशा के लिए। ️️ ️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️ अधिग्रहण️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️️ ए।

पिछली चार साल पहले जून 2018 में हवाई अड्डे के निर्माण का सपना आया था लेकिन मुख्यमंत्री श्री जयराम जी अपनी सरकार के कार्यकाल में सड़कों के गड्डे तक नही भर सके और अब तक भूमि अधिग्रहण कानून, 2013 ब फोरलेन के विस्थापितों को आज तक चार गुणा मुआबजा यह गलत है। हे मैं

भविष्य में आने वाले भविष्य के लिए आवश्यक होने के कारण भविष्य में परिवर्तन की घोषणा की जाएगी। इस योजना से पहले यह भविष्यवाणी की गई थी, यह भी भविष्य में आने की संभावना है, जब यह योजना 6 गांव में आने की संभावना है या भविष्य में इस तरह की योजना होगी। । अन बेघरों को कोटाना है, यह भी सपना है। बल्ह की 2840 बिघा सिंघ भूमि को कन्कर की विशेषता में बल्ह की सुंदरता और वातावरण पर प्रकाश डालने वाले प्रभाव डालने वाले बल्ह के लोगो को,  




बुधवार, 27 अप्रैल 2022

DYFI ने की JOA IT भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग* *DYFI ने की JOA IT की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग*

 

*DYFI ने की JOA IT भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग*



*DYFI ने की JOA IT की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग*


भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर JOA IT भर्ती परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन किया गया 



प्रदर्शन के माध्यम से भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग की गई इस परीक्षा में प्रदेश के हजारों युवाओं ने परीक्षा दी थी परंतु परीक्षा से पूर्व ही प्रश्न पत्र को लोगों को भेज दिया गया तथा यह भर्ती में हुई अनियमितताओं को पूरी तरह से दर्शाता है तथा साथ ही साथ प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करता है ।



प्रदेश में इससे पूर्व भी भर्ती परीक्षाओं में लगातार धांधलिया सामने आ रही है इससे पूर्व पुलिस भर्ती परीक्षा,  पटवारी परीक्षा में अनियमितताएं सामने आई है । परंतु उन गलतियों से भी ना सीखते हुए भी हर बार परीक्षाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं । 




भारत की जनवादी नौजवान सभा यह मांग करती है कि परीक्षा में हुई धांधली में संलिप्त चयन बोर्ड की भूमिका पर गहनता से जांच करते हुए संलिप्त लोगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए । परीक्षा को रद्द कर उसे दोबारा 1 महीने के अंदर जल्द से जल्द करवाया जाए । परीक्षा केंद्रों को अभ्यर्थियों के नजदीक स्थान पर आवंटित किया जाए व निजी शिक्षण संस्थानों में किसी प्रकार की भर्ती परीक्षा का आयोजन ना करवाया जाए 


प्रदर्शन के बाद भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा ADM प्रोटोकॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा गया ज्ञापन के माध्यम से विभिन्न मसलो पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करने की मांग नौजवान सभा ने की ।


इस प्रदर्शन में राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल राज्य उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा राज्य कोषाध्यक्ष कपिल शर्मा , अमित, नरेश, गगन, रूकसार, अनिल, सुमित, अंकित, पवन,नितीश आदि ने हिस्सा लिया ।




प्रतिभा की अगुवाई में भी कांग्रेस की राह आसान नहीं प्रतिभा को चापलूसों से बचकर रहना होगा, वरना होगा नुकसान: पंडित शशिपाल डोगरा

 प्रतिभा की अगुवाई में भी कांग्रेस की राह आसान नहीं

प्रतिभा को चापलूसों से बचकर रहना होगा, वरना होगा नुकसान: पंडित शशिपाल डोगरा


*सत्यदेव शर्मा सहोड़*




शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी दी है। उनके साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी लगाए गए हैं। जानेमाने अंक गणितज्ञ व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद अंक गणित के हिसाब से गणना करके आने वाले समय के लिए घोषणा की है। उनके अनुसार पीसीसी चीफ की यह घोषणा 26, अप्रैल, 2022 को हुई, अंक 1 सूर्य का है और  अंक 4 राहु का है। जो ग्रहण योग बनाता है। कहीं न कहीं विरोध के स्वर आपस में ही उठ सकते हैं। 2 + 6 = 8 अंक जो शनि का अंक है, शनि न्याय का कारक है। शनिदेव झूठ नहीं मानते। वाणी पर संयम व नियंत्रण रखना होगा। शनि जेल का कारक भी है। पंडित डोगरा ने बताया कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष की राह आसान नहीं होगी। प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून, 1956 को हुआ है। 1 + 6 = 7 अंक जो केतु का अंक है। केतु बिना सिर का ग्रह है। जिसकी अपनी कोई दिशा नहीं होती। जिस तरफ चला दो चल पड़ता है। इस वक्त प्रतिभा सिंह 66 वर्ष में चल रही हैं। 6 + 6 = 12 = 1 + 2 = 3 अंक जो गुरु का अंक है। गुरु का शुक्र से विरोध है। अलगे माह जून में 67वें वर्ष में प्रवेश करेंगे। 6 + 7 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक जो राहु का अंक है। जन्मदिन के बाद किसी बड़े षड्यंत्र की शिकार हो सकती हैं। पंडित डोगरा ने कहा कि प्रतिभा सिंह को चापलूस लोगों से बच के रहना होगा। जोकि उनकी छवि को ख़राब करेंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि कांग्रेस ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। उनका भी 8 अंक ही बनता है, जोकि शनि का अंक है, द्विजन्मा योग बना रहा है, जो संघर्ष देगा। पंडित डोगरा ने कहा कि पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को दोबारा नेता प्रतिपक्ष बनाकर उन पर विश्वास जताया गया है। मुकेश अग्निहोत्री का जन्मांक 9 अंक का है। अंक 9 मंगल का है जो पूर्ण अंक है। मंगल एक अग्नि तत्व ग्रह है जो जहां भी बैठता और देखता है, वहां अपनी दृष्टि व वाणी से आग बरसाता है। विरोधियों को चित करता है। शनि का तोड़ भी मंगल के पास ही है। मंगल के देवता हनुमान जी है। शनि व राहु को हनुमान जी का भय हमेशा रहता है। प्रतिभा सिंह का 67वें वर्ष में राहु का प्रकोप भी मंगल ही शांत कर सकता है। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि तीन लोग बड़े विशेष है। 3 अंक गुरु का है। समाज का गुरु ब्राह्मण ही होता है। अगर ब्राह्मण की नीति व बुद्धि के हिसाब से चलेंगे तो कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।

बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।