मंगलवार, 31 जनवरी 2023

बाबा भूतनाथ का तेलंगाना महेश्वर के राजराजेश्वर शिवालय के स्वरूप में किया श्रंगार

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


बाबा भूतनाथ का तेलंगाना महेश्वर के राजराजेश्वर शिवालय के स्वरूप में किया श्रंगार



BHK NEWS HIMACHAL 

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान बाबा भूतनाथ मंदिर में देश के अलग अलग स्वरूपों में बाबा भूतनाथ का मखन से श्रंगार किया जाता है इसी कड़ी में आज बाबा भूतनाथ का श्रंगार श्री राजराजेश्वर मंदिर के रुप में किया गया बता दें वर्तमान में श्री राजराजेश्वर मंदिर एक शिवालय के रूप में है, जहाँ 11 अखंड दीपक कई शताब्दियों से जल रहे हैं, और किसी आधी, तूफान, बारिश, बाद, युद्ध इत्यादि से कभी बुझे नहीं माना जाता है की यह सोमवंशिय सहस्त्रार्जुन कार्तवीर्य अर्जुन का समाधि मंदिर है। सहस्त्रार्जुन कार्तवीर्य अर्जुन का जन्मदिन महेश्वर में बड़े उत्साह से मनाया जाता है, तीन दिन चलने वाला यह उत्सव अगहन माह की शुक्ल सप्तमी से प्रारंभ होता है व समाप्ति पर बड़ा भोजन भण्डारा किया जाता है अखंड दीपक हेतु शुद्ध घी का दान, सुखकारक पुन्य वर्धक माना जाता है अतः यहाँ आने वाले श्रद्धालु शुद्ध घी का दान करते है इसीलिए यहाँ हमेशा ही शुद्ध घी का भंडार बना रहता है । महेश्वर का पौराणिक महत्व और इतिहास महेश्वर के अत्यंत गौरवशाली पौराणिक इतिहास के कारण ही देवी अहिल्या ने महेश्वर को राजधानी बनाया था इसके पूर्व महत्वपूर्ण इतिहास में यह शहर पंडित मंडन मिश्र वह उनकी धर्मपत्नी विदुषी भारती देवी की विद्वता से प्रकाशित हुआ करता था व जाना जाता था। फिर इसी स्थान पर जगतगुरु आदि शंकराचार्य से उनके शास्त्रार्थ का गवाह बना व सनातन धर्म को उत्तम दिशा दी। कुछ मतों में बालक शंकर के शंकराचार्य बनने का स्थान भी यही है, जब उन्होंने शास्त्रार्थ में पंडित मंडन मिश्र व उनकी धर्मपत्नी विदुषी भारती देवी को पराजित किया था । वेद, पुराण उपनिषद, वायु पुराण, नर्मदा पुराण, स्कंद पुराण इत्यादि में वर्णित महिष्मति नगरी ही महेश्वर है ।


बाइट-देवानंद सरस्वती, पुजारी



सोमवार, 30 जनवरी 2023

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथी पर मंडी कांग्रेस ने दी श्रद्वांजली

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथी पर मंडी कांग्रेस ने दी श्रद्वांजली 

BHK NEWS HIMACHAL 


अंहिसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75 वीं पुण्यतिथी पर मंडी काॅग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्वांजली दी ।गांधी भवन मंडी में जिला स्तरीय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सदर कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर व काॅग्रेस कार्यकर्ताओ ने महात्मा गांधी को श्रद्वांजली देकर उनके बताये गये अंहिसा के मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्वांजली बताया।  ने बताया कि महात्मा गांधी अंहिसा के पुजारी थे जिसका की सभी अनुसरण करना चाहिए । उन्होंने कहा कि महात्मा गाधी के बताए गए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


बाइट- देवेंद्र शर्मा, प्रदेश सचिव कांग्रेस



गांधी भवन ट्रस्ट हमेशा लोगों की सेवा में रहा तत्पर

गांधी भवन ट्रस्ट हमेशा लोगों की सेवा में रहा तत्पर 



 BHK NEWS HIMACHAL लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


गांधी भवन ट्रस्ट हमेशा लोगों की सेवा में रहा तत्पर 


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी बलिदान दिवस के उपलक्ष्य पर गांधी भवन मैनेजमेंट ट्रस्ट की अध्यक्षा कृष्ण टंडन ने मंडी में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने गांधी भवन ट्रस्ट की उपलब्धियो के बारे में बताया उन्होंने कहा कि ट्रस्ट हमेशा कुष्ठ रोगियों की सहायता करता रहता है और ट्रस्ट के द्वारा चलाया गया स्कूल और अस्पताल लोगों के लिए फायदेमंद रहा है उन्होंने बताया कि अस्पताल में बेहतर इलाज लोगों को मिलता है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु की सुखाश्रय योजना को मध्यनजर रखते हुए  आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर कुष्ठ रोगी,अंपग व अनाथ बच्चों की सेवा की उन्होंने कहा कि ट्रस्ट को जहां भी ऐसे लोग मिलेंगे उनकी सेवा में हम सदैव तत्पर रहेंगे ‌।


बाइट- कृष्ण टंडन, अध्यक्ष गांधी भवन



हिमाचल के मंडी में स्थापित हुई प्रदेश की पहली वुडन भट्टी ईको फ्रेंडली वुडन भट्टी में दाह संस्कार में कम लगेगी लकड़ियां

हिमाचल के मंडी में स्थापित हुई प्रदेश की पहली वुडन भट्टीई को फ्रेंडली वुडन भट्टी में दाह संस्कार में कम लगेगी लकड़ियां


 BHK NEWS HIMACHAL मंडी अजय सूर्या 



हिमाचल के मंडी में स्थापित हुई प्रदेश की पहली वुडन भट्टी

ईको फ्रेंडली वुडन भट्टी में दाह संस्कार में कम लगेगी लकड़ियां

लकड़ी की यह भट्टी आने वाले समय में मिल का पत्थर होगी साबित 

एनआरआई पुष्प कपूर व उनकी पत्नि ने बनवाई है यह भट्टी

हरियाणा की फरीदाबाद की कपंनी ने किया है भट्टी का निमार्ण



हिमाचल प्रदेश की पहली ईको फ्रेडंली वुडल भट्टी को आज जनता को सर्मिपत कर दिया गया। इस भट्टी में दाह संस्कार करने से ना केवल लकड़ियों की बचत होगी बल्कि समय भी कम लगेगा और पर्यावरण भी दूषित नही होगा।





हिमाचल प्रदेश के मंडी में हिमाचल की पहली वुडन भट्टी को आज जनता के लिए सर्मिपत कर दिया गया। इस भट्टी का निमार्ण मंडी के पुष्प कपूर और उनकी पत्नी द्वारा करवाया गया है जो की अमेरिका में रहते है। भट्टी में लकड़ियां डाल कर आग जलाकर प्रयोग किया गया। इस दौरान मंडी नगर निगम की मेयर, डिप्टी मेयर, पार्षद और अन्य लोग मौजूद रहे। उधर नगर निगम मंडी मेयर दिपाली जस्वाल ने कहा कि एनआरआई प्रोफेसर पुष्प राज कपूर और प्रतिभा कपूर द्वारा बनवाए गए ईको फ्रेंडली भट्टी को जनता को सर्मिपत कर दी गई है।  जिसके लिए उन्होने 24 लाख रुपयें दिए थे। हरियाणा फरीदाबाद की कपंनी ने इस भट्टी को एक साल में तैयार किया है। इस भट्टी के इस्तेमाल से प्रदूषण भी नही फैलेगा और लकड़िया भी कम लगेगी।


बाइर्ट.. दीपाली जस्वाल/मेयर, नगर निगम मंडी



वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर वैद्य ने कहा कि लकड़ी की यह भट्टी आने वाले समय में मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होने कहा कि हिमाचल के अन्य जगहो में इलेक्ट्रिकल भट्टी स्थापित है लेकिन हिमाचल के मंडी में यह पहली वुडन भटृटी स्थापित की गई है। इस भट्टी के स्थापित होने से ना केवल पर्यावरण की सुरक्षा होगी बल्कि समय भी कम लेगेगा। उन्होने कहा कि लोग मन में किसी भी प्रकार का भ्रम ना पाले कि यंहा दाह संस्कार के दौरान होने वाले रिती रिवाज नही होगें सभी रिति रिवाज के बाद ही दाह संस्कार के लिए शव को भट्टी में डाला जाएगा।


बाइर्ट... चंद्र शेखर वैद्य/प्रधान, वीर मंडल 

बाइर्ट.. स्थानीय  निवासी



चमन लाल धीमान बने कार्यकारी अध्यक्ष। हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मा विकास सभा ने सौंपा जिम्मा।

 चमन लाल धीमान बने कार्यकारी अध्यक्ष।


हिमाचल प्रदेश विश्वकर्मा विकास सभा ने सौंपा जिम्मा।







BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदर नगर।

हिमाचल प्रदेश विश्व कर्मी विकास सभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक एनआर चौहान की अध्यक्षता में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुंदर नगर में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के वित्त सचिव धर्मानंद मुख्य संगठन सचिव चुनीलाल सकलानी जिला इकाई के प्रधान चमन लाल धीमान उप प्रधान सुदर्शन सिंह वित्त सचिव के लेख राम सकलानी संगठन सचिव राजेंद्र माधवी फाउंडर मेंबर बिशन दास बल्ह इकाई के प्रधान महंत राम नाचन इकाई के प्रधान राजकुमार ठाकुर दास कृष्ण चंद परम देव गुरबचन सुरेंद्र कुमार और बहुत से गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में सर्व सहमति से चमन लाल धीमान को हिमाचल प्रदेश विश्व कर्मी विकास सभा का कार्यकारी अध्यक्ष और आनंद सिंह आनंद राजेंद्र माधवी को महामंत्री विशन दास को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया। यह वक्तव्य एनआर चौहान चेयरमैन ने मीडिया को जारी किए गए बयान में दि या।



शनिवार, 28 जनवरी 2023

कांग्रेस में ऐसे में तो आसान नहीं जीतना मंडी लोकसभा की सीट। प्रतिभा सिंह भी नहीं सिमेट पाई नाचन में बिखरे पार्टी के बिखराव को। लोकसभा उप चुनावों में मिली थी नाचन विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा लीड। संगठन की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी और आपसी अंतर कलेह पड़ रही भारी।

 कांग्रेस में ऐसे में तो आसान नहीं जीतना मंडी लोकसभा की सीट।


प्रतिभा सिंह भी नहीं सिमेट पाई नाचन में बिखरे पार्टी के बिखराव को।


लोकसभा उप चुनावों में मिली थी नाचन विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा लीड।


संगठन की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी और आपसी अंतर कलेह पड़ रही भारी।




BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदरनगर।


प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद प्रतिभा सिंह ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का आगाज 26 जनवरी को मंडी जिला के जोगिंदर नगर से तो कर दिया। लेकिन शनिवार को मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के कनेड़ में आयोजित इस अभियान में ब्लॉक कांग्रेस नाचन के अग्रणी  संगठन के पदाधिकारी शामिल होना तो दूर यह कार्यक्रम का स्थानीय पंचायत के सीमा तक ही सिमट कर रह गया है। इसमें नाचन विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं को दूर-दूर तक सूचना तक पार्टी संगठन की ओर से नहीं दी गई थी। जिसके चलते यह कार्यक्रम नाचन के कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश कुमार की स्थानीय पंचायत तक ही सिमट कर रह गया है । जिसमें इस अभियान को प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने एकजुट होकर आगे आने का संदेश देने के उद्देश्य से रखा था । लेकिन जहां मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह को सबसे अधिक मतदान की लीड मिली थी। उसी विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कांग्रेस में भी बिखराव देखने को मिला है और इसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस भुगत चुकी है । लेकिन फिर भी सबक लेने के लिए तैयार नहीं है। वर्तमान में संगठन के मुखिया के बैनर तले कांग्रेस नाचन में बिखर गई है और इस को संगठित करने के लिए कोई भी दूर दूर तक आज दिन तक कदम प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व और केंद्र के शीर्ष नेतृत्व ने नही उठाए हैं। जिसका खामियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में भी मंडी में कांग्रेस पार्टी को देखने को मिल सकता है। एकाएक अनौपचारिक आयोजित इस कार्यक्रम में नाचन विधानसभा क्षेत्र से ना तो बूथ स्तर के और ना ही पंचायत स्तर से लेकर ब्लॉक तक के और विभिन्न अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल करना नाचन कांग्रेस ब्लॉक के मुखिया ने और कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश कुमार ने उचित नहीं समझा है। वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह अपने कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं में ही गिर कर रह गई है। जिसका अगर वर्तमान में रहते हुए सुधार नहीं किया गया। तो आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी को सीट निकालना मंडी संसदीय क्षेत्र से ही नहीं बल्कि समूचे प्रदेश से टेढ़ी खीर साबित होगा।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने द्रंग भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीत के लिए दिए दिशानिर्देश

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीय ने द्रंग भाजपा कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव जीत के लिए दिए दिशानिर्देश 

BHK NEWS HIMACHAL 


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ बिजनी में भाजपा मंडल द्रंग की बैठक में भाग लिया। जहां स्थानीय विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा के लिए सत्ता सेवा का माध्यम और कांग्रेस के लिए रेवड़ियां बांटने का साधन है। हमारी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के समूचे प्रदेश का विकास किया है। आज यहां अगर विकास नहीं किया होता तो  कांग्रेस का विधायक कौल सिंह ही होता लेकिन हैरानी की बात है कि यही सबसे ज्यादा शोर मचाते रहे कि प्रदेश में धर्मपुर और सराज के अलावा कहीं विकास नहीं हुआ और आज वे खुद दूसरी बार हारकर घर बैठ गए हैं। यहां की जनता ने पूर्ण चंद ठाकुर को अपनी सेवा के लिए जिताकर भेजा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राष्ट्रीय महत्व के दिन भी सार्वजनिक मंचों से राजनीतिक बयानबाजियां कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। एक नए नवेले मंत्री  पहले अपने विभाग को ढंग से समझ लें और उसके बाद ही हमारे ऊपर बयानबाजी करें तो बेहतर होगा।  आज सड़कों की दशा बहुत अच्छी हो चुकी है। 


बाइट- जयराम ठाकुर,नेता प्रतिपक्ष 



 वहीं केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों में मंडी संसदीय सीट को सबसे अधिक मतों से हम कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीतेंगे। मैंने दो दिनों में इस बात को महसूस किया है कि यहां कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और जुनून है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को चेतावनी दी है कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना पर राजनीति ना करें। ऐसा आभास हो रहा है कि राज्य सरकार आयुष्मान भारत योजना को ठंडे बस्ते में डालने जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के हितों पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी हारता नहीं है। या तो वह जीतता है या फिर सीखता है। कल्याणकारी राज्य की परिकल्पना भाजपा करती है जबकि अन्य दलों के लिए देश प्रथम के बजाय सत्ता सर्वोपरि होती है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में 15 करोड़ की व्यवस्था इसलिए की गई है कि इसमें मंडी जिला के लोगों का हित है। हालांकि यह कार्य प्रदेश सरकार का था लेकिन यहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसके लिए केंद्र की ओर से पैसे की व्यवस्था की गई है क्योंकि हमारे लिए सत्ता नहीं जनता के लिए जिम्मेदारी निभाना प्रमुख है। जितना कर सकते हैं उतना ही हम कहते हैं। आने वाले दिनों में फिर यहां का प्रवास करता रहूंगा।


बाइट- मनसुख मांडवीय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री



नीलकंठ मंदिर मंडी में शनिवार को खिचड़ी के भंडारे का किया आयोजन

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


नीलकंठ मंदिर मंडी में शनिवार को खिचड़ी के भंडारे का किया आयोजन 

BHK NEWS HIMACHAL 


मंडी के थनेहड़ा कालेज रोड़ स्थित प्राचीन नीलकंठ मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी खिचड़ी के भंडारे का आयोजन किया गया इस बारे में  मंदिर कमेटी के प्रवक्ता दीपक गुलेरिया ने बताया कि इस भंडारे का आयोजन आज नीलकंठ में किया गया उन्होंने बताया कि 2 किंवटल चावल से खिचड़ी श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई और इस भंडारेे में खिचड़ी के साथ चक्कर मिल्क प्लांट के देसी घी, दही व मूली कंडा के साथ खिचड़ी परोसी गई उन्होंने इस भंडारे के सफल आयोजन को लेकर कमेटी के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गौरतलब है कि मंदिर कमेटी हर साल इस तरह का आयोजन करती है। इसी क्रम में शनिवार को इस भंडारे में भक्तजनो ने खिचड़ी प्रसाद का आनंद लिया।


बाइट-दीपक गुलेरिया, प्रवक्ता मंदिर कमेटी



वरिष्ठ नेता कौल सिंह पर टीका टिप्पणी करना ग़लत: योगेश पटयाल

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


वरिष्ठ नेता कौल सिंह पर टीका टिप्पणी करना ग़लत: योगेश पटयाल 

BHK NEWS HIMACHAL 


सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश पटियाल ने आज मंडी में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में सदर विधायक अनिल शर्मा ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि मंडी में हारे हुए नेता विकास के कार्य को नहीं कर पाएंगे जितने भी विकास कार्य होंगे उनको गति देने में मैं पूर्ण रुप से सक्षम हुं इस बयान की निन्दा करते हुए योगेश पटयाल ने कहा कि भाजपा सरकार मे भी वह विधायक थे लेकिन कोई भी विकास कार्य कर नहीं पाए तब वो क्यों नहीं उन्होंने मंडी सदर में विकास किए योगेश पटयाल ने कहा कि विधायक द्वारा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता कौल सिंह पर टीका टिप्पणी करना उचित नहीं है वह कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व है और मंडी में उनके कुशल नेतृत्व से ही विकास के कार्य किए जाएंगे और सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास किया जाएगा।


बाइट - योगेश पटयाल, अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस सदर



इस दौरान मीडिया पेनलिसट आकाश शर्मा ने कहा कि पधर में सांसद प्रतिभा सिंह ने पधर में कहा था कि अगर द्रंग से कौल सिंह जीतते तो वे मुख्यमंत्री के दावेदार थे उन्होंने कहा कि इस बयान से कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है कांग्रेस पार्टी सुखविंदर सिंह सुखु के नेतृत्व में विकास के नये आयाम स्थापित किए जाएंगे।


बाइट -आकाश शर्मा, मीडिया पेनलिसट



हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन मे लोगो को बताई पूर्व सरकार की जनविरोधी नीतियां

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में सांसद प्रतिभा सिंह ने नाचन मे लोगो को बताई पूर्व सरकार की जनविरोधी नीतियां


 

BHK NEWS HIMACHAL 

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शनिवार को नाचन विधानसभा के कनैड में इस यात्रा में भाग लिया वहीं इस मौके पर कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने कार्यकताओं को इस यात्रा में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया वहीं कांग्रेस के प्रदेश सचिव किशोरी वालिया ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है।  लोगों की आवाज दबाई जा रही है।आपसी सौहार्द को विगाड़ने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान है। देश की अर्थव्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश मे भारत जोड़ो यात्रा ने देश को एक नई राह दिखाई है।उन्होंने कहा कि देश भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान है इसलिए देश को भाजपा के कुशासन से मुक्त करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है। कांग्रेस अपने सभी वादों को चरण  बद्ध ढंग से पूरा करेगी।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में राहुल गांधी के उस संदेश को पहुंचाना है जिसमें भाजपा की जन विरोधी नीतियों व लोगों के मन से किसी भी प्रकार का डर,भय को दूर करना है।


बाइट-किशोरी वालिया, प्रदेश सचिव कांग्रेस



शुक्रवार, 27 जनवरी 2023

विकास के कार्यों में अधिकारी ने बरतें लापरवाही, जनकल्याण योजनाओं को पहुंचाए हर वर्ग तक

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


विकास के कार्यों में अधिकारी ने बरतें लापरवाही, जनकल्याण योजनाओं को पहुंचाए हर वर्ग तक


कांग्रेस सांसद प्रतिभा सिंह ने आज मंडी में अधिकारियों के साथ दिशा बैठक की अध्यक्षता की।इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं को निश्चित समय अवधि में पूरा करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि जन कल्याण की योजनाओं का पूरा लाभ समय पर लोगों को मिलना चाहिए। उन्होंने पूर्व में जिला मंडी में डीआरडीए के तहत एक विशेष क्षेत्र में करोड़ो खर्च करने पर हैरानी जताते हुए भविष्य में इस प्रकार की किसी भी असमानता के प्रति अधिकारियों को चेताया। उन्होंने कहा कि विकास के मामले में कोई भी भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए और कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

बैठक में धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर ने मनरेगा में नए नियम लागू करने को पूरी तरह जन विरोधी बताते हुए मनरेगा में नए आदशों पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना कांग्रेस सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के रोजगार का मुख्य साधन था,जिसे केंद्र की मोदी सरकार कमजोर करने में तुली हैं।

प्रतिभा सिंह ने विधायक चंद्रशेखर के आग्रह पर केंद्र सरकार के मनरेगा पर ताज़ा फरमान को जनहित में संसद में रखेगी।प्रतिभा सिंह ने सरकाघाट की नवाही पंचायत में ऐतिहासिक सरोवर का जीर्णोद्धार अमृत सरोवर योजना के तहत करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐतिहासिक धरोहरों का सरंक्षण किया जाना चाहिए।


बाइट- प्रतिभा सिंह,सांसद



परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय ने की शिरकत

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीय ने की शिरकत 

BHK NEWS HIMACHAL 


केंद्रीय विद्यालय मंडी परिसर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव कार्यक्रम का देखा। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालय मंडी में केंद्रीय  स्वास्थ्य मंत्री मनखुख मांडविया ने शिरकत की वहीं उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,और मंडी के 9 विधायक विधायक समेत भरमौर और आनी के विधायक भी मौजूद रहे।परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान मंत्री मनसुख मांडवीय ने कहा कि आज पूरे देश भर में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम किए जा रहे है जिससे बच्चों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर के बच्चों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यकम में हिस्सा लिया है


बाइट-मनसुख मांडवीय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 



उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से अपने तनाव को कम करने के लिए काम किया जा रहा है और परीक्षा पर चर्चा से बच्चों को परीक्षाओं के दिनों में तनाव से मुक्ति मिल रही है और दबाव से बाहर निकल कर परीक्षा देने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि देश के करोडों छात्रों से पीएम संवाद करते है जिससे देश के बच्चों केा लाभ मिल रहा है।


बाइट-मनसुख मांडवीय, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री 



केंदीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गया तनाव पर संदेश समाज के सभी वर्गों के लिए है वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में एक समान विकास कर रहे हैं जिसका फायदा देश की जनता को मिल रहा है।

महिला मंडलों को ड्रेस देने का बीडीसी विनीत ठाकुर ने किया ऐलान। गणतंत्र दिवस पर महिला मंडलों की रही धमाकेदार प्रस्तुतियां। पंचायत प्रधान उप प्रधान चौकी प्रभारी ने भी किया सम्मानित

 महिला मंडलों को ड्रेस देने का बीडीसी विनीत ठाकुर ने किया ऐलान।


गणतंत्र दिवस पर महिला मंडलों की रही धमाकेदार प्रस्तुतियां।


पंचायत प्रधान उप प्रधान चौकी प्रभारी ने भी किया सम्मानित









। BHK NEWS HIMACHAL 

सुंदर नगर।


विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलापड़ कॉलोनी में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बीडीसी विनीत ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्थानीय महिला मंडलों के सदस्य और पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और एक के बाद एक धमाकेदार प्रस्तुतियां पेश करके सबका मन मोह लिया । इस अवसर पर बीडीसी विनीत ठाकुर ने महिला मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों को अपनी ओर से ड्रेस देने का ऐलान किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के प्रधान उप प्रधान और पुलिस चौकी के प्रभारी ने भी अपनी ओर से महिला मंडलों को सम्मानित किया और आर्थिक राशि देकर पुरस्कृत किया।




माकपा ने बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का किया विरोध नई सरकार से इसका स्थान बदलने की उठायी मांग

 

माकपा ने बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे का किया विरोध

नई सरकार से इसका स्थान बदलने की उठायी मांग



BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी:मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी मंडी ज़िला कमेटी की बैठक आज कॉमरेड तारा चन्द भवन मंडी में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ज़िला सचिवालय सदस्य सुरेश सरवाल ने की और भूपेंद्र सिंह ने रिपोर्ट पेश की।बैठक में पार्टी नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंघा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।बैठक में प्रदेश में बनी नई सरकार द्धारा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने के फ़ैसले का स्वागत किया और सरकार से प्रदेश में बढ़ रही बेरोजगारी को कम करने के लिए तुरन्त कदम उठाने की मांग की गई और सर्विस सलेक्शन बोर्ड हमीरपुर की कर्यप्रणाली सुधारते हुए लंबे अरसे से रुकी भर्तीयों की प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाये।माकपा नेता राकेश सिंघा ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने बिना बजट के जो संस्थान अपने कार्यकाल के अन्तिम  छह महीने में खोले थे उन्हें गुण दोष और जरूरत के आधार पर पुनः स्थापित किया जाये।उन्होंने सरकार से बरमाणा और बाग्घा के सीमेंट उद्योगों को तुरंत बहाल करने के लिए कदम उठाने की मांग की गई जिससे एक लाख परिवारों की रोज़ी रोटी प्रभावित हो गई है।माकपा ने बल्ह की उपजाऊ भूमि पर प्रस्तावित हवाई अड्डे को यहां के बजाए किसी दूसरे स्थान पर बनाने की मांग की है और इस बारे मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर के उस ब्यान की भी निंदा की गई जिसमें उन्होंने इसके निर्माण कार्य में तेज़ी लाने बारे गत दिनों मंडी आकर ब्यान दिया था।पार्टी का मानना है की हवाई अड्डे के निर्माण के लिए जाहू सबसे उपयुक्त स्थान है।इसके अलावा यह भी मांग की गई कि प्रदेश में बन रहे फोर लेन व राष्ट्रीय उच्च मार्गो के लिए ली जा रही भूमि का चार गुणा मुआवजा भूमि मालिकों को दिया जाये।पार्टी ने गत सरकार में रहे जलशक्ति मंत्री द्धारा पाईपों की ख़रीद औऱ नियमों को ताक पर रखकर की गई हज़ारों मज़दूरों की भर्ती प्रक्रिया की तुंरत जांच करवाई जाये।इसके अलावा मंडी कांगनी धार में बन रहे शिवधाम परिसर निर्माण में लगी कम्पनी जो वर्त्तमान में कथित तौर पर काम अधूरा छोड़ कर भाग गई है के ख़िलाफ़ भी कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।पार्टी ने वर्तमान वर्ष में मनरेगा योजना के लिए केंद्र से समय पर बजट न आने के कारण मज़दूरों को निर्धारित दिनों का काम न मिलने पर चिंता व्यक्त की है और केंद्र सरकार द्धारा बीस कार्यों की शर्त और ऑनलाईन हाज़री के नियम को निरस्त करने की भी मांग की है।पार्टी ने मंडी ज़िला में स्वाथ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, आउटसोर्स के बजाए रेगुलर आधार पर विभागों में भर्ती करने, प्रदेश में चालीस हजार से ज़्यादा आउटसोर्सिंग आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को पक्का करने के लिए नीति बनाने,मनरेगा मज़दूरों को 350 रु दिहाड़ी देने, आंगनवाड़ी, मिड डे मील और आशा वर्करों को सरकारी घोषित करने की भी मांग की है।किसानों और बागवानों की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित करने और उसे लागू करने तथा आवारा पशुओं की समस्या से निज़ात दिलाने के लिए इनके दूसरे राज्यों को ले जाने पर पूर्व भाजपा सरकार द्धारा लगाये प्रतिबंध को हटाने की भी मांग की है।पार्टी ने आगामी 5 अप्रैल को महदूरों और किसानों के संसद मार्च को समर्थन देने का भी निर्णय लिया है।संगठन सबंधी निर्णयों में 1से 3 फ़रवरी तक कुल्लू में राज्य स्तरीय कुलवक्तिओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।इसके अलावा छात्रों, युवाओं और महिलाओं की मांगों पर भी योजना बनाकर अभियान चलाने का फ़ैसला लिया गया।बैठक में भूपेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, जयवंती शर्मा, महेंद्र राणा, सुरेश सरवाल, जोगिन्दर वालिया, रविन्द्र कुमार, रविकांत, इंद्र सिंह, बिहारी लाल, दिनेश काकू, वीना वैद्या, सुनीता विष्ट, भीम सिंह आदि ने भाग लिया।







दी सुकेत सीनियर सिटीजन होम देहरी सुंदर नगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव l

 दी सुकेत सीनियर सिटीजन होम देहरी सुंदर नगर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया बसंत पंचमी महोत्सव l


BHK NEWS HIMACHAL 

कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा सुकेत सीनियर सिटीजन होम देहरी सुंदर नगर  वृद्धों के बीच में बड़े हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी महोत्सव मनाया गया l कला क्षेत्र युवा मंडल हर वर्ष बसंत पंचमी को समय-समय  पर मनाता  आ रहा है l बसंत पंचमी भारत में हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार है l इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है, पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन देवी सरस्वती का जन्म माना जाता है l पौराणिक कथाओं के अनुसार यह मान्यता भी है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण जी ने सर्वप्रथम अन को ग्रहण किया था l और इसी दिन कामदेव का जन्म भी हुआ है l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दी सुकेत सीनियर सिटिजन होम के संचालक श्री पी एस गुलेरिया जी थे l कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती वंदना से किया गया जिसे हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष कत्थक स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी व मनीष पराशर जी ने युगल कथक शैली में किया l तत्पश्चात श्री दिनेश गुप्ता जी ने कत्थक शैली में भजन व मनीष पराशर जी ने शुद्ध त्रिताल में कथक नृत्य प्रस्तुत किया l इसी कड़ी में श्री अमृत पाल जी ने गजलों को गाकर दर्शकों को आनंद विभोर कर दिया l अमृत पाल जी के साथ तबले में श्री तरुण कुमार जी ने संगत की l श्री पी एस गुलेरिया जी ने कला क्षेत्र युवा मंडल का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया, और भविष्य में बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए समय समय पर आने का आग्रह भी किया l कला क्षेत्र युवा मंडल के प्रधान श्री दिनेश गुप्ता जी ने बुजुर्गों को मिठाइयां व फल वितरित की तथा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व पौधा भेट किया l







गुरुवार, 26 जनवरी 2023

*ग्राम पंचायत कुम्मी , छातडु में प्रधान ने किया ध्वजारोहण*

 *ग्राम पंचायत कुम्मी , छातडु में  प्रधान ने किया ध्वजारोहण* 



BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार: (नेरचौक) कुम्मी की जनता द्वारा आज ग्राम पंचायत कुम्मी के प्रांगण में गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत छातडु की प्रधान सत्या चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर ग्राम कुम्मी के प्रधान दिनेश छातडु और कुम्मी पंचायत के उपप्रधान हेत राम और राजकुमार के अलावा दोनों पंचायतों के बार्ड सदस्य मौजूद रहे।










ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में प्रधान ने किया ध्वजारोहण

 ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में  प्रधान ने किया ध्वजारोहण


BHK NEWS HIMACHAL रिवालसर (मंडी)


ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में  प्रधान ने किया ध्वजारोहण

रिवालसर की जनता द्वारा आज ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के प्रांगण में गणतन्त्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर की प्रधान कौशल्या देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर ग्राम पंचायत रिवालसर के उप प्रधान पदम सिंह भाटिया, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश शर्मा, डी ए जी संस्था के सचिव ओम प्रकाश, बल्ह कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष किशन बंसल सहित रिवालसर के अन्य व्यापारी और जनता उपस्थित रही।



रिवालसर से अजय सूर्या की रिपोर्ट

हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

 हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार




लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

BHK NEWS HIMACHAL 

हिमाचल की शान बने किसान नेकराम शर्मा को केंद्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी को पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों का ऐलान किया है। आज मंडी में आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र समारोह में उन्हे शिक्षा मंत्री ने समाानित किया। उन्होने मीडिया कर्मीयों से आज अपने इस लंबे सफर को सांझा किया।कृषि क्षेत्र में हिमाचल में जिला मंडी के तहत करसोग के नांज गांव के नेकराम शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। नेकराम शर्मा पिछले करीब 20 सालों से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद 9 अनाजों की पारंपरिक पारंपरिक फसल प्रणाली को पुनर्जीवित करने का नेक कार्य कर रहे हैं। जिसके लिए नेकराम शर्मा को पद्मश्री से नवाजा जाएगा। नाज गांव के साधारण परिवार में जन्मे नेकराम शर्मा वर्ष 1992 से प्राकृतिक खेती से जुड़े हैं। इससे पहले नेकराम शर्मा रसायनिक खेती करते थे, लेकिन लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए नेकराम शर्मा ने जहर वाली खेती को छोड़कर करीब 20 साल पहले 6 बीघा भूमि पर प्राकृतिक खेती की तकनीक से जुड़ने के लिए कदम बढ़ाए। इसके लिए उन्होंने सोलन में स्थित डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी के प्रोफेसर डॉ जेपी उपाध्याय से ट्रेनिंग के दौरान प्राकृतिक खेती के टिप्स लिए। इसके अतिरिक्त नेकराम शर्मा ने बेगलुरु में स्थित कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय धारवाड़ से भी प्राकृतिक खेती की तकनीक की जानकारी हासिल की।नेक राम शर्मा ने बताया कि यह उनकी जिंदगी का लंबा सफर रहा, वे किसान है उनके पिता दादा भी खेतीबाड़ी करते थे। पढ़ाई करने के बाद वे भी नौकरी की तलाश में भटके लेकिन नौकरी नही मिली जिसके बाद वे खेतीबाड़ी में जुट गए। उनहोने बताया कि उन्हे कभी अवार्ड नही मिला और जब अवार्ड मिल रहा है तो उन्हे यकीन नही हो रहा है। वो बताते है कि ये सपने जैसा है वे अपनी बात मीडिया में नही देते उनका सीधा रिस्ता किसानों से है। उनका मानना है कि जो खेतों में उगेगा वोही पेट में जाएगा। आज बीमारियां चरम सीमा पर पहुंच चुकी है जिसका मुख्य कारण गलत खानपान है।



मंडी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण

 मंडी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण 



लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


मंडी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया ध्वजारोहण 

BHK NEWS HIMACHAL 

गणतंत्र दिवस को ऐतिहासिक सेरी मंच में मंडी वासियों ने धूमधाम से मनाया गया शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर  ने तिरंगा लहराकर समारोह का शुभ्भारंभ किया मुख्यातिथि ने परेड का निरीक्षण किया व मार्च पास्ट की सलामी ली कदम से कदम मिलाते,पुलिस व होमगार्ड के जवान, एनसीसी ,एनएसएस एवं स्काऊट स के छात्र-छात्राओं ने परेड की प्रस्तुति दी । इस सामारोह मे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने भाग लेकर , देश के लोकतंत्र के इस पर्व की गरिमा बढ़ाया देशभक्ति से भरपूर समुहगान , रंगारंग नृत्य व हिमाचली पांरपरिक लोक नृत्य नेे उपस्थित जनसमुदाय में देशभक्ति एवं संस्कृति की प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमुदाय का भरपूर मनोरंजन किया । रोहित ठाकुर ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र ने देश में सभी नागरिकों को समानता का अधिकार दिया है ।उन्होंने कहा कि देशभर में हिमाचल पर्वतीय विकास का आर्दश माना जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में वर्तमान सरकार बेहतरीन कार्य करेगी व जो भी कमियां शिक्षण संस्थानों में होगी उसे पूरा किया जायेगा ।उन्होंने कहा कि सरकार का ध्येय है कि सरकारी योजनाओ का लाभ पात्र लोगो तक पहुंचे । उन्होंने कहा कि सुखु सरकार ने ओपीएस व सुखाश्रय योजना को लागू करके प्रदेश में बेहतरीन शुरुआत की है और इसी कड़ी में भविष्य सरकार जनहित में अनेक कार्य करेगी और मंडी में भी विकास को गति दी जाएगी।


मंडी से अजय सूर्या की रिपोर्ट 


बाइट- रोहित ठाकुर, शिक्षा मंत्री



रिवालसर में खुला नया यूनिक ब्यूटी पार्लर

 रिवालसर में खुला नया यूनिक ब्यूटी पार्लर



रिवालसर (मंडी)

BHK NEWS HIMACHAL 

रिवालसर में खुला नया यूनिक ब्यूटी पार्लर रिवालसर क्षेत्र की सीमा देवी द्वारा खोले गए नए यूनिक ब्यूटी सैलून का उदघाटन रिवालसर व्यापार मंडल के प्रधान नरेश शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधान नरेश शर्मा के साथ शीला दीक्षित,स्थानीय व्यापारी राज़, प्रदीप, ओम प्रकाश भी शामिल रहें। व्यापार मंडल के प्रधान नरेश शर्मा ने सीमा देवी को अपने व्यापार मंडल के सदस्य के रूप में शामिल होने पर बधाई दी। यूनिक ब्यूटी पार्लर की मालकिन सीमा देवी ने ब्यूटी पार्लर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ लड़कियों को पार्लर का काम भी सिखाया जाएगा और हमारे यहाँ एक न्यूनतम रेट पर सर्विसेज दी जाएगी।


बाइट  सीमा देवी, मालकिन, यूनिक ब्यूटी पार्लर




बी एच के न्यूज़ हिमाचल के लिए रिवालसर से अजय सूर्या की रिपोर्ट

बुधवार, 25 जनवरी 2023

लोक निर्माण विभाग एवं खेल युवा मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

 लोक निर्माण विभाग एवं खेल युवा मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया




लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


लोक निर्माण विभाग एवं खेल युवा मंत्री बनने के बाद विक्रमादित्य सिंह का मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया मंडी जिला के सुंदरनगर बल्ह और मंडी सदर में मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत सामारोह का आयोजन किया। वही इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी जिला में लोक निर्माण विभाग की रुकी हुई सड़कों के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी और अधिकारियों के साथ बैठक मे मंडी जिला की सड़कों पर विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वहन सत्यनिष्ठा के साथ करूंगा और प्रदेशभर की सड़कों को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करके सड़कों के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा । वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर से हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह यात्रा लोगों के बीच जाएगी और लोगों को पूर्व भाजपा सरकार के नाकामियो के बारे में जागरूक करेगी और वर्तमान में सरकार उन नाकामियो को पूरा करने का काम करेगी उन्होंने कहा कि हम हमेशा जनता के बीच रहे हैं और जनहित के लिए सुखु सरकार अनेक कार्य करेगी।


बाइट- विक्रमादित्य सिंह,लोक निर्माण मंत्री




*मंडी: मंडी की सड़कों की हालत को देखते हुए क्या बोले लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह*


https://youtu.be/9JNFfivZPOY

टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा लगाये गए बेसहारा पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टर

 टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा लगाये गए बेसहारा पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टर 



BHK NEWS HIMACHAL 

अजय सूर्या 

टीम सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को रेडियम रिफ्लेक्टर लगाये गए । रेडियम रिफ्लेक्टर की सहायता से गाड़ियों की रोशनी से ये पशु वाहन चालकों को दुर से ही दिख जाते हैं, जिससे वो अपनी गति धीमी कर सकते हैं और इन बेसहारा पशुओं से  सम्बंधित घटनाओं को कम किया जा सकता है। इसी दिशा में सहभागिता के स्वयंसेवियों द्वारा इन पशुओं की जान बचाने तथा सड़क पर इनसे सम्बंधित दुर्घटनाओं को कम करने के लिए ये कदम उठाया गया है।



बीजू, अध्यक्ष सहभागिता ने जानकारी देते हुए बताया कि आजकल बहुत से जानवर सड़कों पर मिल रहे हैं, जो आये दिन किसी न किसी घटना का शिकार हो रहे हैं। इससे जानवरों का नुकसान हो रहा है। आये दिन कुल्लू – मनाली राष्ट्रमार्ग पर इस कारण दुर्घटनाएं देखने को मिलती हैं। इन्हीं घटनाओं को कम करने का एक रास्ता इन पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाना है जिससे इन दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने बताया कि ये रिफ्लेक्टर उन्हें कार सेवा दल संस्था द्वारा उपलव्ध करवाए गये हैं। उन्होंने कार सेवा दल के अध्यक्ष मनदीप सिंह का इस नेक काम में उनकी सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया है।



स्वयंसेवियों द्वारा ये रिफ्लेक्टर कुल्लू से 15 मील तक लगाए गए। टीम सहभागिता एक ऐसी संस्था है जो सदा ही समय - समय पर समाजिक कार्य के क्षेत्र में जनहित में कार्य करती आई है। चाहे वो नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करना हो या कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सहायता करना वे सदा ही आम जनता की सहायता के लिए तैयार रहते हैं।






मंगलवार, 24 जनवरी 2023

शिवरात्रि महोत्सव में इस बार सेरी मंच पर होगी सांस्कृतिक संध्याए

 शिवरात्रि महोत्सव में इस बार सेरी मंच पर होगी सांस्कृतिक संध्याए


मंडी से अजय सूर्या की रिपोर्ट 


BHK NEWS HIMACHAL 

अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है, जिसको लेकर मंडी के विपशा सदन भ्युलि में जिला प्रशासन द्वारा आम सभा का आयोजन किया गया, सभा की अध्यक्षता करते हुए धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर ने सभा की सहमति से शिवरात्रि की संध्या रात्रि का स्थान बदलने का निर्णय लिया, इसके साथ ही देवी देवता के नजराना को लेकर, खाने पीने को लेकर,रहने  की व्यवस्था का पूरा ख्याल रखने को लेकर चर्चा हुई और देव समाज़ को आश्वास्त किया और कहा कि देवी देवताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा, वहीं देव समाज़ के अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने इस दौरान नजराने में 15.20 ℅ का  इजाफे की मांग की है। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए बनी है और इस मेले में भी उचित व्यवस्था का ध्यान रख कर मेले का आयोजन किया जाएगा उन्होंने कहा कि इस बार मोबाइल शौचालय,देवलुओं के लिए वाहन की व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। वहीं उन्होंने मंडी के कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए आगे लाने की बात कही और दिव्यांग लोगों के लिए भी हरसंभव सहायता मेले के दौरान की जाएगी और सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संध्याए करवाई जाएगी।


बाइट - चंद्रशेखर, विधायक



मंडी: कॉर्पोरेट सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की मंडी से उठी मांग

 लोकेशन: मंडी 


कॉर्पोरेट सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की मंडी से उठी मांग


BHK NEWS HIMACHAL 

अजय सूर्या की रिपोर्ट 


हिमाचल प्रदेश कॉर्पोरेट सेवानिवृत्त समन्वय समिति की बैठक आज मंडी में सीमति के अध्यक्ष के एल वर्मा अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में सीमति के सदस्यों ने भाग लिया और अपनी मांगों पर चर्चा की। बैठक के उपरांत अध्यक्ष के एल वर्मा ने कहा कि हम प्रदेश सरकार के गठन होने पर सभी मंत्रियों को बधाई देते है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु जनहित में फैसले ले रही है  जोकि सराहनीय है उन्होंने कहा कि ओपीएस को बहाल करने का फैसला सरकार का बहुत ही मजबूत फैसला जिसके लिए हम सरकार का धन्यवाद करते हैं वहीं उन्होंने इस मौके पर मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि कारपोरेट सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी 1999 से आज तक कारपोरेट कर्मचारियों को पेंशन दी जरुरी चुकी है उन्होंने बताया कि उस समय 41 हजार कर्मचारी थे जिनमे से 33 हजार कर्मचारीयों को पेंशन मिल चुकी है जिसमें 8 हजार कर्मचारी शेष है उनको भी जल्द पेंशन दी जाए उन्होंने बताया कि अगर वित्तीय क्षेत्र की बात करें तो कारपोरेट का पैसा सीपीएस के खाते में है जो सीधा सरकार के खाते में आएगा इससे सरकार की आय पर कोई बोझ नहीं पडेगा।


बाइट-के एल वर्मा, अध्यक्ष



पंडोल तहसील लड़भड़ोल में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया

 पंडोल तहसील लड़भड़ोल में एक दिवसीय  वित्तीय साक्षरता शिविर  का आयोजन किया गया



BHK NEWS HIMACHAL 

मंडी अजय सूर्या :- हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक वित्तीय साक्षरता केंद्र मण्डी  द्वारा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के सौजन्य से गांव पंडोल तहसील लड़भड़ोल में एक दिवसीय  वित्तीय साक्षरता शिविर  का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय मंडी से वित्तीय साक्षरता समन्वयक राकेश ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि कृषि‍ भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था की रीढ़ है जो न केवल इसलि‍ए कि‍ इससे देश की अधि‍कांश जनसंख्‍या को खाद्य की आपूर्ति होती है बल्‍कि‍ इसलि‍ए भी भारत की आधी से भी अधि‍क आबादी प्रत्‍यक्ष रूप से जीवि‍का के लि‍ए कृषि‍ पर नि‍र्भर है । किसान हमारे देश के स्तंभ हैं। वे जीवन भर देश में रहने वाले सभी लोगों के लिए खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं । उन्होंने कहा कि भारत में, लगभग दो-तिहाई आबादी अपनी आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर है। वे भोजन, चारा और अन्य कच्चे माल का उत्पादन करते हैं, और एक किसान के लिए आय का प्रमुख स्रोत हैं। किसानों  का वित्तीय साक्षर होना बहुत ज़रूरी है जिससे वे अपनी आमदनी  बढ़ा सके तथा खर्चों पर नियंत्रण रख सके।  किसानों को आधुनिक खेती का इस्तेमाल करना  चाहिए जिससे उनका उत्पादन बढ़े और ज्यादा से ज्यादा मुनाफा हो। उन्होंने कहा कि  किसान क्रेडिट कार्ड कम समय  के लिए दिया जाने वाला एक कृषि ऋण है। केसीसी लोन किसानों के साल भर में खेती पर होने वाला खर्च को पूरा करने के लिए दिया जाता है। सरकार द्वारा किसानों को इसे क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक व अन्य सरकारी बैंकों के माध्यम से दिया जाता है। जिनका उपयोग किसान मुख्यतः जैसे फसल की बुहाई, बीज, खाद, खेती व फसल बीमा में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए करते है। बैंक द्वारा केसीसी ऋण देते समय कार्ड धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना   के तहत 50,000 रुपये का बीमा करवाया जाता है। उन्होंने बैंक, आर बी आई और  नाबार्ड द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दी।










इस मौके पर कलेक्टर कम डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं मण्डी श्री कमलेश कुमार ने कहा कि  सहकारिता सभी लोगों में आत्मविश्वास एवं स्वयं सेवा की भावना उत्पन्न करती है, जिससे सामाजिक विषमता कम होती है और आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को सीमित पूंजी एकत्रित कर शक्ति एवं कार्य करने का अवसर प्रदान करती है।  उन्होंने कहा कि  सहकारिता का सिद्धांत है, " सब प्रत्येक के लिए एवं प्रत्येक सबके लिए " इसमें समाज के सभी व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करते हैं एवं पारस्परिक सहयोग प्रदान करते हैं।


शिविर में सहकारी सभा के प्रधान श्री कृष्ण प्रकाश , सचिव श्री विनोद कुमार , पंचायत पूर्व प्रधान श्री कृष्ण चंद , श्री युद्धवीर  सिंह राजपूत , समाजिक कार्यकर्ता श्री हरनाम सिंह सहित गांव के अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।



उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों का किया सम्मानित

 उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों का किया सम्मानित 



BHK NEWS HIMACHAL 

रिवालसर अजय सूर्या :- राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिवालसर में शिक्षा खण्ड रिवालसर की क्लस्टर स्तर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशालाओं की उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों को खण्ड परियोजना अधिकारी शिक्षा खण्ड रिवालसर श्री दया राम ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार उप तहसील रिवालसर संजीव कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शिक्षा खण्ड की 57 प्राथमिक और 19 माध्यमिक पाठशालाओं में से विभिन्न क्लस्टर स्तरों पर 18 उत्कृष्ट पाठशाला प्रबंधन समितियों का पुरस्कार हेतु चयन किया गया।

प्राथमिक पाठशालाओं में रिवालसर क्लस्टर में रा0 के0 प्रा0 पा0 रिवालसर को प्रथम पुरुस्कार, रा0 प्रा0पा0 गरलौनी को द्वितीय पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 रियूर को तृतीय पुरुस्कार, कलखर क्लस्टर में रा0 प्रा0 पा0 छंगेहड़ को प्रथम पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 सरधार को द्वितीय पुरुस्कार, रा0 के0 प्रा0 पा0 सिध्यानी को तृतीय पुरुस्कार,

सेरला खाबू क्लस्टर में रा0 के0 प्रा0 पा0 सेरला खाबू को प्रथम पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 दरब्यास को द्वितीय पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 थींना को तृतीय पुरुस्कार, गुरकोठा क्लस्टर में रा0 प्रा0 पा0 लेदा को प्रथम पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 पनौलू को द्वितीय पुरुस्कार, रा0 प्रा0 पा0 बरस्वान को तृतीय पुरुस्कार मिला।


माध्यमिक पाठशालाओं में रिवालसर क्लस्टर में रा0 मा0 पा0 धारगलु को प्रथम पुरुस्कार, सेरला खाबू क्लस्टर में रा0 मा0 पा0 रोपड़ी को प्रथम पुरुस्कार, कलखर क्लस्टर में रा0 मा0 पा0 कलखर को प्रथम पुरुस्कार, रा0 मा0पा0 गोभरता 1 को द्वितीय पुरुस्कार सिध्यानी क्लस्टर में रा0 मा0 पा0 डहनु को प्रथम पुरुस्कार, रा0 मा0पा0 छंगेहड़ को द्वितीय पुरुस्कार मिला।





पुरुस्कार वितरण समारोह खण्ड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य श्री दया राम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। समारोह के आयोजक बी0आर0सी0 अपर प्राइमरी ओम प्रकाश और बी आर सी  प्राइमरी जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि समग्र शिक्षा एवं शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशानुसार विद्यालयों में अभिभावकों एवं समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष पाठशालाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पाठशाला प्रबन्धन समितियों को क्लस्टर एवं खण्ड स्तर पर सम्मानित किया जाता है।


इस अवसर पर खण्ड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी श्री सुखिया राम चंदेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।