फ़ॉलोअर

Mandi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mandi लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 जनवरी 2026

लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल सम्मानित

 लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल सम्मानित




सुंदरनगर - नाचन विधानसभा क्षेत्र के गांव महादेव से संबंध रखने वाले लघुकथाकार व साहित्यकार हीरा सिंह कौशल को भारतीय पच्चीसी खेल महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ के चेयरमैन डाॅक्टर संजय कुमार को मां कोयला महिला मंडल महादेव के एक विशेष समारोह में टोपी व मफलर ओढ़ाकर सम्मानित किया।


यह सम्मान हीरा सिंह कौशल को डी डी हिमाचल दूरदर्शन में नववर्ष एक जनवरी 2026 में वागधारा में "नववर्ष की आमद व लघुकथा की प्रासंगिकता" जगदीश शर्मा द्वारा लिए गए साक्षात्कार पर प्रदान किया। हीरा सिंह कौशल का लघुकथा संग्रह "ख्यालों के साये में" प्रकाशित हुआ है। इससे पहले भी हीरा सिंह कौशल को अनेक सम्मानों से नवाजा गया है।

इस मौके पर डॉ संजय कुमार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पच्चीसी खेल महासंघ , चेयरमैन हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल खेल संघ एव समाज सेवी नाचन विधान सभा क्षेत्र , लछमण दास , ग्राम पंचायत प्रधान नील कमल , हीरा सिंह कौशल जी, ,माँ कोयला महिला मंडल प्रधान सोमा देवी ,सचिव रमेशा देवी , उपप्रधान रजनी देवी , कार्यकारिणी सदस्य नागनी देवी ,मुख्य स्लाहकार पूर्णी देवी ,सरंक्षक पद द्रुमति देवी वह अन्य सभी मौजूद रहे ।


मंगलवार, 19 अगस्त 2025

डॉ. रोनित ठाकुर ने पहले प्रयास में पास की एफएमजीई परीक्षा भारत की सबसे कठिन लाइसेंस परीक्षा पास कर हिमाचल का नाम किया रोशन।

 डॉ. रोनित ठाकुर ने पहले प्रयास में पास की एफएमजीई परीक्षा


भारत की सबसे कठिन लाइसेंस परीक्षा पास कर हिमाचल का नाम किया रोशन।




सुंदरनगर मंडी।


कुछ लोगों की सफलता की यात्रा लंबी पढ़ाई और मेहनत से तय होती है, लेकिन मंडी जिला के सुंदर नगर के चमुखा पंचायत के पढेर निवासी डॉ. रोनित ठाकुर की राह और भी कठिन थी । एक वैश्विक महामारी, युद्ध का मैदान और ऐसी परीक्षा, जिसे पास करना देश के डॉक्टरों के लिए भी बड़ी चुनौती माना जाता है।

हाल ही में हुई फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्ज़ामिनेशन (FMGE) में 37,207 अभ्यर्थियों में से केवल 7,452 ही पास हो पाए। यानी महज़ 18% की पासिंग दर, जो पिछले सत्र के लगभग 30% से काफी कम है। यह अब तक के सबसे कठिन FMGE सत्रों में से एक माना गया। कई उम्मीदवार इसे पास करने के लिए सालों तक, 2–3 बार से लेकर 10 बार तक प्रयास करते हैं। ऐसे में, रोनित का इसे पहले ही प्रयास में पास करना उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष की मिसाल है।



रोनित ने अपनी मेडिकल पढ़ाई की शुरुआत यूक्रेन के माईकोलाइव स्थित पेत्रो मोहिला ब्लैक सी नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी से की। COVID-19 महामारी के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं और पाबंदियों के बीच पढ़ाई जारी रखी। फिर, 2022 की शुरुआत में यूक्रेन में युद्ध छिड़ गया। लगातार 3–4 दिनों तक गोलाबारी और सायरनों की आवाज़ के बीच गुज़रते हुए। अंततः उन्हें और अन्य छात्रों को सुरक्षित भारत लाया गया।

बहुत से लोग यहीं हार मान लेते, लेकिन रोनित ने अपने सपने को टूटने नहीं दिया। उन्होंने जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी स्थित काकेशस यूनिवर्सिटी में स्थानांतरण लिया और वहाँ अपनी पढ़ाई पूरी कर फरवरी 2025 में MBBS की डिग्री हासिल की।रोनित के अनुसार



“महामारी ने सहनशक्ति की परीक्षा ली और युद्ध ने हमारे साहस की। मैंने ठान लिया था कि कोई भी बाधा मुझे डॉक्टर बनने से नहीं रोक सकती। FMGE को इसके सबसे कठिन सत्र में पास करना, वर्षों की मेहनत और परिवार, शिक्षकों व शुभचिंतकों के अटूट सहयोग का परिणाम है,” रोनित ने गर्व से कहा।

उनके पिता सुरजीत कुमार जो कि बीबीएमबी स्कूल सलापड से प्रवक्ता के पद से सेवा निवृत हैं और माता सुनीता भल्ला जोकि मेडिकल कॉलेज नेरचौक से नर्सिंग सुपरीटेंडेंट के पद से सेवानिवृत है और वर्तमान में अभिलाषी यूनिवर्सिटी में एमपीएचडब्ल्यू विभाग में एचओडी के पद पर सेवारत है, ने बेटे की इस सफलता पर गर्व जताते हुए कहा कि हमें हमेशा विश्वास था कि चाहे जीवन में कितनी भी मुश्किलें आएं, रोनित अपने लक्ष्य तक ज़रूर पहुंचेगा।

FMGE पास करने के बाद, डॉ. रोनित ठाकुर अब भारत में अनिवार्य इंटर्नशिप शुरू करेंगे, जहाँ वे अपने समुदाय की सेवा न केवल चिकित्सा कौशल से बल्कि उस करुणा, साहस और धैर्य से करेंगे, जो उनकी इस अद्भुत यात्रा ने उन्हें सिखाया है।

रोनित का बड़ा भाई कुनाल ठाकुर सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक करने के बाद जीरकपुर में एक कंपनी में मार्केटिंग के पद पर सेवारत है।



रविवार, 29 जून 2025

*हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर-राकेश

 *हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों में परिवारवाद चरम सीमा पर-राकेश 



        आम आदमी पार्टी नाचन प्रवक्ता  राकेश कुमार ने मीडिया में एक बयान जारी करते हुए कहा  कि हिमाचल प्रदेश के कर्जे में डूबे होने का एक मुख्य कारण है परिवारवाद l जिस तरह से स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने शामित के धोबटन में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 2027 के विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक विरासत को अपने बेटे कर्नल संजय शांडिल को सौंपने का जो ऐलान किया है। वह यह दर्शाता है कि चाहे वह भारतीय जनता पार्टी हो या कांग्रेस पार्टी यह दोनों ही परिवारवाद से अछूती नहीं हैं।

    

जिस प्रकार से केंद्र की सरकारो मैं भी अगर आज तक इतिहास पिछला देखा जाए तो परिवारवाद का बोलबाला रहा है। उसी कड़ी में राज्य सरकारों  में परिवारवाद चरम सीमा पर है। अगर हम हिमाचल की बात करें वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर जो की देहरा की विधायक हैं। 


शिमला से स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र जी की पत्नी प्रतिभा सिंह जो वर्तमान में कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष हैं और उनके सुपुत्र विक्रमादित्य सिंह जो पीडब्ल्यूडी में वर्तमान में मंत्री हैं। इसी तरह कांगड़ा से स्वर्गीय पूर्व मंत्री जीएस बाली के बेटे रघुवीर सिंह बाली जो वर्तमान में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष हैं। पालमपुर से कांग्रेस से बुटेल परिवार के तीसरी पीढ़ी के नेता आशीष बुटेल जो निगम में अध्यक्ष पद पर हैं। उनके परिवार में सबसे पहले कन्हैया लाल बुटेल उसके बाद उनके बेटे कुंज लाल बुटेल और और बाद में कुंजलाल बुटेल ने अपनी राजनीति विरासत अपने छोटे भाई बृज बिहारी लाल बुटेल को सौंप थी और यह पांच बार पालमपुर से विधायक चुनते आए हैं जो विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे हैं।


इसी तरह कांग्रेस दिग्गज नेता सुजान सिंह पठानिया के बेटे भवानी पठानिया इसी तरह सिरमौर से दिग्गज कांग्रेसी नेता ठाकुर गुमान सिंह के बेटे हर्षवर्धन चौहान अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाल रहे हैं धर्मशाला से सुधीर शर्मा अपने पिता और दिग्गज कांग्रेस नेता स्वर्गीय  पंडित संतराम की विरासत को देख रहे हैं इसी तरह सिरमौर से कांग्रेस नेता डॉक्टर प्रेम सिंह के बेटे विनय कुमार सोलन दून कांग्रेस नेता चौधरी लज्जा राम भी कई बार चुनाव जीत चुके हैं और उनके बेटे रामकुमार उनकी राजनीतिक विरासत को संभाले हुए हैं।


इसी कड़ी में कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल के पोते  रोहित ठाकुर अपने दादा की राजनीति विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं जो वर्तमान में कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री हैं मंडी से स्वर्गीय सुखराम जो केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं उनके बेटे अनिल शर्मा राजनीति विरासत को संभाले हुए हैं शिमला लोकसभा से 6 बार सांसद रहे स्वर्गीय के केडी सुल्तानपुरी के बेटे विनोद सुल्तानपुरी इसके उदाहरण हैं।


अगर भाजपा की बात करें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री छोटे बेटे अरुण धूमल जो बीसीसीआई में सचिव पद पर हैं।


भाजपा के धर्मपुर से नेता और जो चुनाव जितने के अनूठे रिकॉर्ड के लिए चर्चित महेंद्र सिंह ठाकुर और उनके बेटे रजत ठाकुर ऊपरी शिमला से भाजपा के नरेंद्र वरागटा के बेटे चेतन वरागटा भाजपा में कुल्लू से कुंज लाल ठाकुर के बेटे गोविंद सिंह ठाकुर राजनीति में उनकी विरासत संभाल रहे हैं।


जिला हमीरपुर से स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर भाजपा के बड़े नेता उनके बेटे नरेंद्र ठाकुर और बहू उर्मिला ठाकुर विधायक रह चुके हैं।

इसी तरह राजनीति में यदि पिता से विरासत मैं सीधे पुत्र संभालता है तो उसी को वंशवाद  ही कहा जाएगा हालांकि राजनेता तर्क देते हैं कि उनके परिवार के लोग अपने बूते पर अपनी जगह राजनीति में बनाते हैं फिलहाल ऐसा लगता है आने वाले समय में भी राजनीति से वंशवाद को अलग करना संभव नहीं दिखाई देता है।


इसी तरह एक अलग पहलू से देखें तो हिमाचल में परिवार के एक से अधिक सदस्यों की बात करें तो पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल , पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय पंडित सुखराम और शिमला जिले से कश्यप परिवार के सदस्य राजनीति में हैं।


शिमला जिले से कश्यप परिवार से स्वर्गीय बालकराम कश्यप के परिजनों में वीरेंद्र कश्यप, डॉक्टर राजेश कश्यप, एच एन कश्यप जैसे नाम हैं। जो भारतीय जनता पार्टी से हैं।


इसी तरह अगर राजनीति में परिवारवाद का दबदबा और बोल वाला रहा तो राजनीति में आम व्यक्ति और कर्मठ कार्यकर्ता जो राजनीतिक अनुभव रखते हैं और जो ईमानदार पढ़े लिखे लोग  राजनीति में आकर समाज सेवा करना चाहते हैं  कोई स्थान नहीं रहेगा।


आम आदमी पार्टी सभी दलों का जो इस प्रकार परिवारवाद , वंशवाद को बढ़ावा देती है उसका विरोध करती है। राजनीति में स्वच्छ एवं साफ छवि और पढ़े-लिखे लोगों को आगे करने की बात अगर कोई करती है तो वह आम आदमी पार्टी करती है।


आम आदमी पार्टी की विचारधारा कट्टर ईमानदारी, कट्टर देश भक्ति और इंसानियत पर आधारित है। जो देश में एक वैकल्पिक राजनीति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।



शुक्रवार, 6 जून 2025

हेल्पिंग हैंड संस्था का सुंदर नगर में कार्यालय का उद्घाटन

 हेल्पिंग हैंड संस्था का सुंदर नगर में कार्यालय का उद्घाटन 



हेल्पिंगहैंड संस्था एनजीओ जो महिला सशक्तिकरण में पिछले 9 सालों से जिला शिमला वह जिला मंडी में कार्यरत है उन्होंने अपने कार्यालय का सुंदर नगर में ऑफिस का उद्घाटन किया तथा महिलाओं को उषा सिलाई स्कूल के प्रणाम पत्र वितरित किए गए संस्था अध्यक्ष श्री कपिल कुमार ने बताया कि हेल्पिंग हैंड संस्था पिछले 9 सालों से महिला सशक्तिकरण में काम कर रही है उन्होंने बताया कि संस्था से लगभग 5000 महिलाएं जिला मंडी व जिला शिमला में जुड़ी है महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ वह आत्मनिर्भर भी बनाते है ताकि वह समाज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।




शुक्रवार, 23 मई 2025

आहलूवालिया फेडरेशन के रामकुमार वालिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल ट्रस्टी पूजा वालिया ने दी बधाई। बोले जल्द ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुलाया जाएगा दिल्ली में सम्मेलन।

 आहलूवालिया फेडरेशन के रामकुमार वालिया बने राष्ट्रीय अध्यक्ष 


हिमाचल ट्रस्टी पूजा वालिया ने दी बधाई।


बोले जल्द ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बुलाया जाएगा दिल्ली में सम्मेलन। 


सुंदर नगर।
उत्तराखंड के पूर्व राज्य मंत्री तथा वरिष्ठ समाज सेवी रामकुमार वालिया को अपने समाज की बड़ी जिम्मेदारी मिली है ।भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय संस्था एवं ट्रस्ट अहलूवालिया कलाल कलवार कलार फाउंडेशन के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया बने हैं। हिमाचल की ट्रस्टी पूजा वालिया ने राज कुमार वालिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। विदित रहे कि अकेले भारत में ही लगभग 16 करोड़ है अहलूवालिया कलाल कलवार कलार समाज के लोग पूरे भारत में अधिकतर शराब तथा होटल का व्यवसाय करते हैं। इस समाज के लोग एक अनुमान के अनुसार भारत सरकार को प्रतिवर्ष एक लाख करोड़ का राजस्व मिलता है। शराब तथा होटल के व्यवसाय से ट्रस्ट का अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री वालिया ने समाज के सभी लोगों का किया आभार व्यक्त।उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में समाज के लोगों को शीघ्र ही दिल्ली में एकजुट किया जाएगा। संगठन का सम्मेलन  प्रधानमंत्री को भी बुलाने का प्रयास किया जाएगा। इस संगठन को भारत सरकार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय 
 ट्रस्ट की मान्यता भी प्रदान कर दी है ।दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव में बड़ी संख्या में इस समाज के प्रतिनिधि इकट्ठा हुए तथा उन्होंने भी सर्वसम्मति से वालिया को अपना अध्यक्ष चुनते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज की मजबूती हेतु एकजुट रहने का आवाहन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री वालिया ने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरे समाज ने मेरे ऊपर इतना बड़ा विश्वास व्यक्त किया है। आज पूरे भारत के अंदर 16 करोड़ के करीब हमारे समाज के लोग हैं ।मेरा प्रयास होगा कि उनके साथ-साथ जो पूरे विश्व में हमारे समाज के लोग रह रहे हैं। उनको भी एकजुट किया जाए।



शुक्रवार, 16 मई 2025

नितिन कुमार बना शिक्षा खंड निहरी का टॉपर, दसवीं में झटके 674 अंक पिता करते हैं बागवानी, मां हैं गृहणी — बेटे की सफलता से अभिभावक और स्कूल स्टाफ गदगद

 

नितिन कुमार बना शिक्षा खंड निहरी का टॉपर, दसवीं में झटके 674 अंक
पिता करते हैं बागवानी, मां हैं गृहणी — बेटे की सफलता से अभिभावक और स्कूल स्टाफ गदगद



सुंदरनगर (निहरी)।
राजकीय उच्च पाठशाला कथाची के छात्र नितिन कुमार ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 674 अंक हासिल किए हैं। खेम राज वर्मा और रीना कुमारी के बेटे नितिन ने शिक्षा खंड निहरी में टॉप कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

खेम राज वर्मा बागवानी का कार्य करते हैं, जबकि उनकी पत्नी रीना कुमारी गृहणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि से पूरे जनोह गांव और स्कूल स्टाफ में खुशी की लहर है।

हर विषय में दिखाई मेधा
नितिन ने गणित में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। हिंदी और संस्कृत में 98, कला में 97, विज्ञान और समाजशास्त्र में 96 तथा इंग्लिश में 89 अंक हासिल किए हैं।

सम्मान और मिठाई से हुआ स्वागत
नितिन की इस सफलता पर स्कूल स्टाफ और परिजनों ने मिठाई बांटी और उसका मुंह मीठा करवा कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।



देशराज ठाकुर ने दी बधाई
भाजपा निहरी मंडल के युवा नेता व महामंत्री देशराज ठाकुर ने नितिन की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ, अभिभावकों और नितिन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नितिन जैसे होनहार छात्र शिक्षा खंड के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

बोर्ड परीक्षा में नितिन ने रचा इतिहास, अब लक्ष्य है बड़ा
अब नितिन का लक्ष्य है आगे की कक्षाओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना और एक सफल करियर की ओर कदम बढ़ाना। स्कूल प्रबंधन ने भी भविष्य में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।



बुधवार, 2 अप्रैल 2025

पलाहोटा स्कूल में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ

 पलाहोटा स्कूल में बच्चों के लिए कंप्यूटर लैब का हुआ शुभारंभ



 


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलाहोटा में  कंप्यूटर लैब का शुभारंभ करके बच्चों के लिए समर्पित की गई। इस अवसर पर  ग्राम पंचायत पलाहोटा के प्रधान भुवनेश्वर ठाकुर ने मुख्य अतिथि में रूप में  शिरकत की। यह जानकारी पाठशाला के कार्यवाहक प्रधानाचार्य  कर्म सिंह भारती ने दी।उन्होंने पाठशाला की तरफ से मुख्य अतिथि का टोपी पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हाईटेक बनाने के लिए सरकार द्वारा सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिसका लाभ स्थानीय जनता को  अधिक से अधिक बच्चों को  सरकारी स्कूलों में दाखिल करके लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज देखा देखी में निजी पाठशालाओं में भारी भरकम फीस देकर बच्चों को पढ़ाने की होड़ लगी हुई है। जबकि सरकारी स्कूलों में चयन परीक्षा पास करके आए स्टाफ के साथ बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। कंप्यूटर साइंस के प्रवक्ता कमलेश ठाकुर ने बताया कि  स्कूल में विभाग की तरफ से 4 कंप्यूटर बच्चों के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं ।इसके साथ-साथ विभाग की तरफ से दी गई चार एलईडी के साथ चार स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए गए हैं ।जिसमें छठी से लेकर 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हाईटेक कंप्यूटर शिक्षा से लाभान्वित होंगे । कहा कि  उच्च तकनीकी से सुसज्जित कंप्यूटर और एलईडी सीधे रूप से वाईफाई सिस्टम से जोड़कर संचालित किए जा रहे हैं। कहा कि प्रौद्योगिकी के इस दौर में बच्चों को दी जाने वाली इन सुविधाओं से उन्हें  हर तरह से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर पाठशाला बच्चों समेत समस्त स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।



मंगलवार, 1 अप्रैल 2025

*जोगिन्दर नगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला शुरू* *उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, झंडा फहराकर मेले का किया शुभारंभ

 *जोगिन्दर नगर का पांच दिवसीय राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला शुरू* 


 *उपायुक्त अपूर्व देवगन ने की देवी-देवताओं की भव्य जलेब की अगवानी, झंडा फहराकर मेले का किया शुभारंभ* 



 * एक से पांच अप्रैल तक मनाये जाने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। पुराने मेला मैदान में चौहार घाटी के आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट सहित उपस्थित समस्त देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के बाद आराध्य देव श्री हुरंग नारायण व देव श्री पशाकोट की अगवानी में देवी-देवताओं की भव्य जलेब निकली। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने जलेब की अगवानी की। इसके बाद उपायुक्त ने मेला मैदान जोगिन्दर नगर में मेले का झंडा फहराकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस मौके पर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने समस्त प्रदेश वासियों को लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि मेले व त्यौहार हमारी पुरातन संस्कृति और जीवन शैली के आधार हैं। इन लोक उत्सवों के माध्यम से नई ऊर्जा, नए उल्लास, नई उमंग और नए उत्साह का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध देव संस्कृति की अपनी एक अलग पहचान है। लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर में प्रतिवर्ष हमारी श्रद्धा व आस्था के प्रतीक सैंकड़ों देवी-देवता अपना आशीर्वाद देने यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान देवी-देवताओं के आगमन एवं मेल मिलाप से जहां हमारी प्राचीन देव संस्कृति को बल मिलता है तो वहीं अधिक मजबूत व समृद्ध भी होती है। साथ ही इस तरह के आयोजनों से हमारी नई पीढ़ी को प्रदेश की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने व सहेजने का सुअवसर भी प्राप्त होता है। उन्होंने इस पुरातन संस्कृति को सहेजने में आमजन से भी सहयोग का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज में फैली चिटटे की बुराई को समाप्त करने तथा इसके अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे धकेलने में पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से भी इस दिशा में पुलिस प्रशासन व सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने मेला समिति को मेला अवधि के दौरान समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित बनाए रखने के भी निर्देश दिये।  

इससे पूर्व उपायुक्त ने पुराने मेला मैदान में लगी विभिन्न विभागों एवं स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।

मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने सभी देवी-देवताओं के साथ मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए मेले के आयोजन बारे विस्तृत जानकारी रखी।

इस मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, मेला समिति के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यगण, विभिन्न पंचायती राज व शहरी निकाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।



सोमवार, 31 मार्च 2025

हिमाचल प्रदेश के नर्सिंग स्टूडेंट्स को अपने घर के पास मिलेगा विश्वस्तरीय नर्सिंग प्रशिक्षण - हिमाचल की बेटियों का नर्सिंग करियर अपनाकर देश विदेश में मरीजों की सेवा करने का सपना होगा पूरा - विधायक राकेश जमवाल

 हिमाचल प्रदेश के नर्सिंग स्टूडेंट्स को अपने घर के पास मिलेगा विश्वस्तरीय नर्सिंग प्रशिक्षण




 - हिमाचल की बेटियों का नर्सिंग करियर अपनाकर देश विदेश में मरीजों की सेवा करने का सपना होगा पूरा  - विधायक राकेश जमवाल 







सुंदरनगर, 31 मार्च
 देवभूमि हिमाचल प्रदेश के नर्सिंग स्टूडेंट्स को अब बेहतरीन नर्सिंग शिक्षा के लिए चंडीगढ़ और अन्य राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा। पिछले कई वर्षों से हिमाचल के छात्र बेहतर नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए चंडीगढ़ या अन्य राज्यों का रुख कर रहे थे, लेकिन वहां की महंगी शिक्षा और होस्टल फीस सहित  अपने बच्चों को घर से दूर भेजना कई परिवारों के लिए एक बड़ी चुनौती थी। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, चंडीगढ़ की प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कनिका ने हिमाचल प्रदेश के मंडी क्षेत्र के छात्रों के लिए सुंदरनगर में अपनी नर्सिंग प्रशिक्षण शाखा की शुरुआत की है। संस्थान का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री राकेश जमवाल के कर-कमलों द्वारा किया गया। चंडीगढ़ में पिछले 10 साल से नर्सिंग के क्षेत्र में कोचिंग दे रही कनिका अकैडमी संस्थान का उद्देश्य स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और किफायती नर्सिंग शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे अपने घर के पास ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें।
उद्घाटन के मौके पर मुख्य मेहमान श्री राकेश जमवाल जी ने कहा कि उन्हें बहुत ही खुशी हो रही है कि प्रदेश की बेटियों को उनके घर के पास ही नर्सिंग की कोचिंग मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर पहले से ही एजुकेशन हब है और अब यहां  नर्सिंग अकैडमी खुलने से बच्चों को खासा लाभ मिलेगा। जिससे हिमाचल के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए शिक्षा के साथ-साथ नौकरी करने के अवसर बढ़ेंगे।
इस मौके पर कनिका नर्सिंग अकैडमी की डॉ. कनिका ने कहा, “हमारा लक्ष्य हिमाचल के छात्रों को उत्कृष्ट नर्सिंग शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे चिकित्सा क्षेत्र में सफल करियर बना सकें और समाज की सेवा कर सकें।”यह संस्थान आधुनिक सुविधाओं, अनुभवी प्रशिक्षकों और उच्च गुणवत्ता वाले पाठ्यक्रम के साथ हिमाचल के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

इस मौके पर नगर परिषद सुंदर नगर के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा एरिया पार्षद नरेश वर्मा तथा ओपी नायक, हरप्रीत सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद्, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे। 



पैसे की तंगी के कारण कोई बच्चा नर्सिंग कोचिंग से  नहीं रहेगा वंचित -
कनिका नर्सिंग अकैडमी ने आज यहां जरूरतमंद बच्चों के लिए नर्सिंग कोचिंग के लिए स्कॉलरशिप देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पैसे की तंगी  कारण अगर कोई बच्चा नर्सिंग की कोचिंग नहीं कर सकता तो ऐसे बच्चों के लिए उनके संस्थान में द्वारा खुले हैं कोचिंग सेंटर के इस ऐलान को लेकर श्री राकेश जमवाल  ने कहा कि यह एक प्रशंसनीय फैसला है उन्होंने संस्थान के इस फैसले को लेकर धन्यवाद किया।


बुधवार, 12 मार्च 2025

तबादलों को लेकर पैसों के लेनदेन के लिए फर्जी पत्र बना कर मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश : ब्रह्मादास चौहान

 तबादलों को लेकर पैसों के लेनदेन के लिए फर्जी पत्र बना कर मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश : ब्रह्मादास चौहान




बात हिमाचल की / सुन्दर नगर / यादविन्द कुमार / 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पुर्व प्रवक्ता ब्रह्मदास चौहान ने

तबादलों को लेकर पैसों के लेनदेन में फर्जी पत्र बनाकर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम घसीटने की साजिश की कड़े शब्दों में निंदा की है। सुंदरनगर के धनोटू में प्रेस वार्ता में ब्रह्मदास चौहान ने आरोप लगाया है कि नाचन विधानसभा क्षेत्र में कुछ लोगों के साथ मुख्यमंत्री का नाम भी इसमें जोड़ कर जो पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जो असहनीय है। उन्होंने कहा कि पत्र में जिसके नाम पर शिकायत की गई है उस नाम का कोई शख्स संबंधित स्कूल में है ही नहीं, जो अपने आप साबित करता है कि यह सरकार को बदनाम करने की मंशा से जारी किया गया फर्जी नाम का पत्र है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जैसे ईमानदार छवि ने नेता को बदनाम करने की साजिश में विपक्ष का हाथ हो सकता है। जो सरकारी की जनकल्याणकारी नीतियों का जनता से मिल रहे समर्थन से सदमे में है। उन्होंने कहा कि जिस मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए अपनी सारी जमापूंजी समर्पित कर दी हो ऐसे नेता को बदनाम करना किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार व पुलिस विभाग से मांग की है कि इस फर्जी पत्र के साथ षड्यंत्र रचने वालों की धरपकड़ के लिए एस.आई.टी. गठित की जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मौके पर सिधू राम, रोशन लाल, श्रवण कुमार, हरि सिंह, श्याम चंद, वीरेंद्र कुमार, हेतराम, ओम प्रकाश भारद्वाज टेक चन्द नागणु राम केबल कुमार भगत राम, मीरा ठाकुर,क्रिष्ण बर्मा हल्का राम व सुंदर लाल भी मौजूद रहें।



सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के कमांडेंट ने प्रशस्ति पत्र देखकर किया सम्मानित समाज में बेहतरीन कार्य के लिए पहले भी पुलिस जिला प्रशासन ने सराहे प्रयास। आपदा और कोरोना काल जरूरतमंदों के लिए मददगार बने मोक्ष मीडिया सर्विस।

 समाज में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मोक्ष मीडिया सर्विस को मिला सम्मान। 


सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के कमांडेंट ने प्रशस्ति पत्र देखकर किया सम्मानित 


समाज में बेहतरीन कार्य के लिए पहले भी पुलिस जिला प्रशासन ने सराहे प्रयास।


आपदा और कोरोना काल जरूरतमंदों के लिए मददगार बने मोक्ष मीडिया सर्विस। 




सुंदरनगर।

मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स के कमांडेंट विशाल बंसल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दें कि इससे पहले भी मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम जनहित के कार्यों में निरंतर जुटी हुई है। आपदा और कोरोना काल में भी मोक्ष मीडिया सर्विस ने जनहित कल्याण के लिए कार्य किए है। जिसके लिए सरकार प्रशासन पुलिस सहित विभिन्न विभागों से समाज में उत्कृष्ट सेवा भाव से काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं दूसरी ओर जरूरतमंद लोगों को मुक्त में राशन मुहैया करवाने में भी मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने बखूबी अपने कर्तव्य का निर्वहन किया है और लोगों को समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ने और उनका जीवन स्तर सुधारने से लेकर ऊपर उठने के काम में अग्रणीय भूमिका निभाई जा रही है। बीबीएमबी पुलिस विभाग की आलाधिकारी जिला प्रशासन अन्य विभागों के विभाग अध्यक्ष मोक्ष मीडिया सर्विस की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए कई बार प्रशस्ति पत्र देकर टीम को सम्मानित कर चुकी है। मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा का कहना है कि उनके नेतृत्व में टीम समाज में जनकल्याण के कार्यों में निरंतर प्रयासरत है।



मंगलवार, 11 मार्च 2025

मोक्ष मीडिया सर्विस ने लॉन्च किया मैगजीन का 10th एडिशन। बीबीएमबी के अध्यक्ष ने किया संस्करण जारी।

 मोक्ष मीडिया सर्विस ने लॉन्च किया मैगजीन का   10th एडिशन।


बीबीएमबी के अध्यक्ष ने किया संस्करण जारी।






सुंदर नगर।

*मोक्ष मीडिया सर्विस ने नव पर्व पर इस बार अपनी मैगजीन का 10th संस्करण जारी कर दिया है।* भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी ने मैगजीन के  10th संस्करण का लोकार्पण किया। इस दौरान मोक्ष मीडिया सर्विस के मैनेजिंग डायरेक्टर विमल शर्मा ने 

10th एडिशन की मैगजीन की प्रति भेंट की। गौर रहे कि इससे पहले भी मोक्ष मीडिया सर्विस समाज सेवा के क्षेत्र में कई उत्कृष्ट कार्य कर चुका है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। कोरोना कल के दौर में मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंध वर्ग ने लोगों को जागरूक करने से लेकर राहत सामग्री पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। जिसके लिए मोक्ष मीडिया सर्विस के प्रबंधन वर्ग को प्रशासन पुलिस और अन्य अग्रणी संस्थाओं की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया है।



चम्पा पर बेतुकी बयानबाजी से बाज आयें आश्रय शर्मा :- एन के पंडित

 

 

चम्पा पर बेतुकी बयानबाजी से बाज आयें आश्रय शर्मा :- एन के पंडित 




मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के तेज तरार ब्रांड फायर प्रवक्ता और कांग्रेसी नेता एन के पंडित ने आश्रय शर्मा को नसीहत दी है की वो मण्डी कांग्रेस की नेत्री चम्पा ठाकुर पर ओछी बयानबाजी ना करके अपने गिरेबान में झांक कर देख ले !

एन के पंडित ने कहा की बीजेपी नेता का इतना बड़ा कोई बीजेपी में कद नहीं है कि वो चम्पा ठाकुर के बारे में कुछ बोल सके चम्पा ठाकुर कांग्रेस पार्टी कि जमीन से जुडी हुई नेत्री है और वो दिन रात सुबह शाम जनता के बीच में रहकर लोगो की समस्यायों को सुनती है !

एन के पंडित ने बीजेपी नेता आश्रय शर्मा पर तीखी और राजनीतिक टिपणी करते हुए कहा की ये तो बिन पेंदे के लोटे है कभी बीजेपी में और कभी कांग्रेस ज्वाइन कर लेते है !

एन के पंडित ने आश्रय शर्मा और अनिल शर्मा पर बड़ा राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि ये तो हिमाचल के पलटू राम है उन्होंने कहा कि ये तो चूहे कि तरह उछल कूद करते रहते है कभी बीजेपी और कभी कांग्रेस में चले जाते है !



मण्डी सदर ब्लॉक कांग्रेस के प्रवक्ता एन के पंडित ने आश्रय शर्मा और अनिल शर्मा को याद दिलाते हुए कहा कि वो दिन क्या भूल गए जब जय राम सरकार में ना तो इनको मंच मिलता था और ना ही उनको कुर्सी नसीब होती थी और वो हर मंच से रोना रोते थे कि बीजेपी सरकार में हमारी कोई इज्जत नहीं मिल रही है !

एन के पंडित ने कहा कि जनता अच्छी तरह जानती है कि पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह कि बेटी चम्पा ठाकुर हर सुख - दुःख में जनता का साथ देती है !

एन के पंडित ने कहा कि आश्रय शर्मा और विधायक अनिल शर्मा मण्डी कि जनता को गुमराह करके अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम करते है !



मण्डी कांग्रेस के तेज तर्रार प्रवक्ता और ब्रांड फायर नेता एन के पंडित ने मण्डी के विधायक अनिल शर्मा पर राजनीतिक तंज कसते हुए कहा कि अनिल शर्मा खुद दबी जुबान में ये मान चुके है कि सुखु सरकार ही मण्डी का विकास करवाने में सक्ष्म है जबकि अनिल शर्मा को ये पता था कि पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर सदर के विकास में सबसे बड़ा रोड़ा है ! एन के पंडित ने कहा कि आने वाले समय में चम्पा ठाकुर ही विधायक होगी और मण्डी कि जनता ये भली भांति जानती है कि चम्पा ठाकुर विधायक ही नहीं पर कैबिनेट मंत्री भी होगी ! एन के पंडित ने बीजेपी नेता आश्रय शर्मा द्वारा जो टिपणी कि थी कि चम्पा ठाकुर सिर्फ ट्रांसफर करवाने के लिए शिमला जाती है उसकी कड़े शब्दों में निंदा कि है और आश्रय शर्मा को नसीहत दी है कि वो अनाप सनाप बयानबाजी से बचने कि सलाह दी है !



सोमवार, 10 मार्च 2025

नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार विधायक विनोद ने किया ऐलान, सहयोग को साथ आई नाचन की जनता भी

 नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार



नाचन के विधायक विनोद कुमार चिट्टा तस्करों की सूचना देने वालों को देंगे 51 हजार विधायक विनोद ने किया ऐलान, सहयोग को साथ आई नाचन की जनता भी

 युवाओं को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए नाचन के विधायक एवम भाजपा प्रदेश सचिव विनोद कुमार ने अपने हल्के में अभियान छेड़ दिया है।



विनोद कुमार कहते हैं कि हमारे युवा साथी व बच्चे देश का भविष्य हैं तथा युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि नाचन हल्के में इस चिट्टे को पनपने से रोकने के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चिट्टा तस्करों सूचना देने व पकड़वाने वाले को 51 हजार रुपये के इनाम देने की भी घोषणा की है। इससे पूर्व चुराह विस क्षेत्र के विधायक डॉ हंस राज ने भी अपने विस क्षेत्र में चिट्टा तस्कर की सूचना देने वाले को 51 हजार का इनाम रखा है। नाचन क्षेत्र में चिट्टा तस्कर उभर न पाए और अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता से दूर करने के लिए विधायक के इस निर्णय की चारों ओर तारीफ की जा रही है। विधायक के इस फैसले में सहयोग के लिए नाचन क्षेत्र के अन्य लोग भी सहयोग के लिए धनराशि देने की घोषणा कर रहे हैं। मंडी जिला में चिट्टा तस्करी ने बच्चों का भविष्य जहां खराब करके रखा है वहीं अभिभावक भी अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता में है। उधर नाचन क्षेत्र की शिल्हन्नु पंचायत ने भी प्रस्ताव पारित कर पंचायत में चिट्टा तस्कर की सभी सुविधाएं व मदद बंद करने का ऐलान किया है। जिसके लिए अनेक महिला मंडल भी आगे आए हैं।




तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला सम्पन्न पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया मेले का समापन

 तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला सम्पन्न


पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने किया मेले का समापन





मंडी (रिवालसर) अजय सूर्या 


तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला रिवालसर आज विधिवत रूप से सम्पन्न हो गया। समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि त्रिवेणी नाम से विख्यात धार्मिक स्थल रिवालसर में बौद्ध धर्म गुरू पदम सम्भव के जन्म दिन के रूप में इस मेले का आयोजन हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। उन्होंने कहा कि सिक्खों के दसवें गुरू गोबिन्द सिंह और लोमष ऋषि की तपोस्थली के नाम से रिवालसर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भी है। 


उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि बल्ह का विकास काँग्रेस की देन है और बल्ह में जो भी विकास हुआ है वह राजा वीरभद्र के आशीर्वाद से संम्भव हुआ है। उन्होंने कहा आज प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू हैं और उनकी दूरदर्शी सोच के कारण प्रदेश का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री व्यवस्था परिवर्तन के तहत प्रदेश को आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाया जा सके।



उन्होंने कहा कि जहाँ तक बल्ह के विकास की बात है, बल्ह को उपमण्डल का दर्जा देकर यहाँ पर हर विभाग का कार्यलय स्थापित कर आम जनमानस को सुविधा उपलब्ध करवायी गई है ताकि उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्य करवाने में आसानी हो सके। उन्होंने कहा भविष्य में बल्ह में सिविल जज कार्यालय, डीएसपी कार्यालय और रिवालसर में जल शक्ति विभाग का मण्डल कार्यालय मुख्यमंत्री के माध्यम से स्थापित करने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि रिवालसर झील के चारों ओर के क्षेत्र का सौंदर्यकरण किया जाएगा जिसके लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से इस पर होने वाले अनुमानित खर्च के अनुसार धनराशि स्वीकृत करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का आशीर्वाद व सहयोग हमेशा मिलता रहा है और इसी के चलते बल्ह के विकास को गति प्रदान की जा रही है।


इस मौके पर पूर्व मंत्री ने मेले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया।



इन्हें किया गया सम्मानित


सुई धागा प्रतियोगिता में पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन ने प्रथम जबकि नव ज्योति महिला मण्डल सदेहड़ा दूसरे स्थान पर रहा। तीन टाँग दौड़ में महिला मण्डल गुलैला प्रथम और पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन दूसरे स्थान पर रहा। रस्सा कस्सी में महिला मण्डल धनेड़ ने पहला स्थान जबकि महिला मण्डल आमलागलू गुम्हू दूसरे स्थान पर रहा। वहीं म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में अंजना कुमारी और शीला शर्मा विजेता रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में महिला मण्डल धनेड़ की रेवती देवी प्रथम, नैणा माता महिला मण्डल की लता देवी द्वितीय तथा पीर बाबा महिला मण्डल गदवाहन की गीता देवी तीसरे स्थान पर रही। पुरूषों की शतरंज प्रतियोगिता में रमेश कुमार शर्मा प्रथम, आदित्य शर्मा द्वितीय और सम्राट सोनी तीसरे स्थान पर रहे। जबकि महिलाओं की शतरंज प्रतियोगता में तृप्ता शर्मा प्रथम और रूहानिका शर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं मुख्यातिथि ने विभिन्न महिला मंडलों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित भी किया। मेले के दौरान महिला मंडलों, स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।



मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।



शनिवार, 8 मार्च 2025

सरकाघाट मैं मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

 सरकाघाट  में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस,




 सरकाघाट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बेटियां फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश चेयरमैन मानिक शाह ने की। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल,स्वयं सहायता समूह, महिलाओं, बेटियो, बच्चों ने डांसिंग, सिंगिंग, पोयम, से अपनी प्रस्तुति पेश की। कार्यक्रम में ग्राम के पंचायत के प्रधान वार्ड मेंबर, बेटियां फाउंडेशन के प्रदेश के चेयरमैन मानिक शाह, जरनल सेक्रेटरी वंदना शर्मा, मंडी वाइस प्रेसिडेंट राजकुमारी, मंडी जरनल सेक्रेटरी मीना ठाकुर, गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, न्याय के लिए, प्रदेश चेयरमैन ने सभी बेटियों से कहा कि, हमारी राष्ट्रीय संस्था बेटियों के लिए रोजगार के साधन उपलब्ध करवा रही है यह रोजगार के साधन हमीरपुर मंडी कुल्लू कांगड़ा में खुलने वाले हैं, जिससे बेटियां सिलाई कढ़ाई, ब्यूटीशियन, करके आत्मनिर्भर  बनेगी, और अपने और अपने परिवार का खर्चा चला पाएगी




महिला दिवस पर धर्मपुर को नशा मुक्त करने के लिए मातृशक्ति का शंखनाद साक्षरता-ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने आयोजित किया शिविर और निकली रैली पब्लिक पुलिस और पॉलिटिक्स तीनों की एकजुटता नशा मुक्ति के लिए ज़रूरी

 महिला दिवस पर धर्मपुर को नशा मुक्त करने के लिए मातृशक्ति का शंखनाद

साक्षरता-ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने आयोजित किया शिविर और निकली रैली

पब्लिक पुलिस और पॉलिटिक्स तीनों की एकजुटता नशा मुक्ति के लिए ज़रूरी









मंण्डी साक्षरता एवं हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति तथा धर्मपुर नशा मुक्ति अभियान समिति द्धारा आज राजकीय महाविद्यालय परिसर धर्मपुर में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को नशा मुक्तिदिवस के रूप में मनाया और शहर में नशे के ख़िलाफ़ प्रभावशाली रैली निकाली जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और धर्मपुर को को नशा मुक्त करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक धर्मपुर संजीव सूद ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए और अंतराष्ट्रीय एथेलीक्स कोच भूपिंदर भूप्पी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की वहीं राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य व पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए ।मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति की सचिव सुनीता बिष्ट व हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की खण्ड सचिव कंचना देवी के नेतृत्व व समन्वयन में आज का कार्यक्रम व रैली आयोजित की गई जिसमें समिति कार्यकर्ताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी व आशा वर्करों तथा विभिन्न संगठनों के जुड़े लोगों ने भाग लिया और एकजुट होकर धर्मपुर में नशे को रोकने का सँकल्प लिया।समिति की सचिव सुनीता विष्ट ने अपने सबोधन मे कहा कि इस बार साक्षरता,ज्ञान विज्ञान व नशा मुक्ति अभियान समिति ने महिला दिवस को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। कियूंकि ये आज की सबसे बड़ी समस्या बन गई है और इसे रोकने में माताओं, बहनों और बेटियों को महिला दिवस पर ये सँकल्प लेना होगा कि वे नशे के ख़िलाफ़ गांव गांव में मोर्चा संभालेंगी और इसे रोकने में कामयाबी हासिल करेंगी।मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक संजीव सूद ने कहा कि पुलिस प्रशासन लगातार नशे की रोकथाम के लिए काम कर रहा है लेकिन बिना समुदाय की भागीदारी व जागरूकता के ये काम सफलता हासिल नहीं कर सकता है कियूंकि अब नशे की समस्या हर गांव की समस्या बन गई है और इसे रोका नहीं गया तो कोई भी घर व युवा इससे बच नहीं पायेगा।उन्होंने नशे की रोकथाम के लिए बने एनडीपीएस क़ानून की भी जानकारी प्रदान की और आह्वान किया कि समाज को और विशेषकर महिलाओं को इसके लिए आगे बढ़ कर इसमें भाग लेना होगा कियूंकि महिलाएं समाज में अधिक संगठित हैं और वे इसे रोकने में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं। साक्षरता एवं ज्ञान विज्ञान समिति के संस्थापक एवं पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह ने कहा कि समिति ने मंडी ज़िला में पूर्ण साक्षरता अभियान नब्बे के दशक में सफलता पूर्वक चलाया था उसके बाद महिलाओं को समूहों में संगठित करके समता अभियान और फ़िर कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध बेटी बचाओ अभियान उसके बाद खेती बचाओ, पर्यवरण बचाओ जैसे अनेकों अभियान संचालित किए हैं और पिछले दो साल से युवा बचाओ-भविष्य बचाओ अभियान चलाया जा रहा है जिसके लिए धर्मपुर में भी कमेटी गठित की गई है और अब ये नशा मुक्ति कमेटियां सभी क्षेत्रों, पंचायतों व गांवों तथा शिक्षण संस्थानों व अन्य जगहों पर गठित की जा रही हैं और उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि वे जनता को जागरूक व संगठित करके नशे की रोकथाम करने में भी सफ़ल होंगे।नशा मुक्ति अभियान समिति के खंड अध्यक्ष व अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स कोच भुपिंदर भूप्पी ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की तरफ़ जोड़ने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से सरकारों की ग़लत नीतियों के कारण स्कूलों, कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में खेल कम हो गए हैं और आज का युवा मोबाईल फोन में ही डूबा रहता है और व समाज, गांव व परिवार से कटता जा रहा है और यही नहीं आज जो सिंथेटिक नशा बढ़ रहा है उसके पीछे हमारे परिवारों में पहले से ही शराब, भांग व अन्य प्रकार के नशे का खुले आम प्रयोग करना और उसे अपनी अमीरी व हैसियत का सिंबल बनाने का भी असर आज के युवाओं पर है।इसलिए हमें सभी प्रकार के नशे का भी विरोध करना होगा।उन्होंने कहा कि आगामी 18 अप्रैल को युवाओं को नशे के ख़िलाफ़ जागरूक करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय मैराथन दौड़ आयोजित की जायेगी।मैडिकल ऑफिसर मढ़ी सुशांत शर्मा ने नशे के स्वस्थ पर पड़ने वाले कुप्रभावों बारे जानकारी दी वहीं एडवोकेट सुरेश शर्मा ने क़ानून व नशे के बारे में जानकारी प्रदान की।आज निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में धर्मपुर उपमंडल के संधोल, टिहरा, मंडप, सजाओ क्षेत्रों में भी जागरूकता रैलियां आयोजित की जाएंगी और इसी प्रकार निचले स्तर तक नशा मुक्ति अभियान समितियों का गठन किया जाएगा और नए शैक्षणिक स्तर में स्कूल, कालेज, आईटीआई व अन्य शैक्षणिक संस्थाओं में अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने इसके लिए पुलिस प्रशासन को भी पूर्ण सहयोग देने का भी पूर्व आश्वाशन दिया है लेकिन ये भी सचेत किया है कि नशे की रोकथाम में पब्लिक,पुलिस औऱ पोलिटिक्स अर्थात सरकारों को एकजुट होकर काम करना  होगा।सुनीता बिष्ट ने आज के कार्यक्रम के लिए व्यापार मंडल के प्रधान राजकुमार सोनी और कपड़ा व्यापारी हेमराज रही जी , कैमिस्ट शुभाष जी के द्धारा सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और पेयजल प्रायोजित करने तथा कॉलेज प्रिंसीपल द्धारा हाल उपलब्ध कराने के लिए समिति की ओर से धन्यवाद किया 



सोमवार, 3 मार्च 2025

कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि ऑडिशन से 257 कलाकारों से चुने गए हैं टॉप 10 कलाकार

 कल चुना जाएगा वॉयस ऑफ शिवरात्रि

ऑडिशन से 257 कलाकारों से चुने गए हैं टॉप 10 कलाकार




मंडी, 3 मार्च। अतिरिक्त उपायुक्त एवं अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक उप समिति के अध्यक्ष रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि का फाइनल कल 4 मार्च को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए 257 कलाकारों में से टॉप 10 का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया गया था। अब इन टॉप 10 में से वॉयस ऑफ शिवरात्रि का चयन होगा।  



 उन्होंने बताया कि फाईनल मुकाबले में कलाकार मुकुल शर्मा, शालु धीमान, गुलशन, विकास, शुभम चोपड़ा, रागिनी, आनंद कुमार, देवांश शर्मा और रजनी ठाकुर ने अपनी जगह बनाई है।

मुकुल शर्मा ने 2025 में आई मुबी द रैबिट हाऊस में एक गाना गाया है और दो गाने लिखे हैं। मुंबई में उन्होंने तीन साल म्यूजिक प्रोडक्शन सीखी है। उनके कई गाने यूट्यूब पर आ चुके हैं।

शालु धीमान ऑल इंडिया लेवल की मृदु क्रिएशन सिंगिंग इवेंट की विजेता, वॉयस ऑफ शिमला की दो बार की और वॉयस ऑफ हिमाचल की एक बार उपविजेता और रफी नाईट की विजेता रही है। ।

गुलशन म्यूजिक में मास्टर कर रहे हैं। वॉयस ऑफ हिमाचल के विजेता रह चुके हैं। ऑडिशन के माध्यम से प्रदेश में होने वाले अधिकांश मेलों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।



विकास कुमार वॉयस ऑफ पंजाब में टॉप 15 में रहे हैं। वॉयस ऑफ सुकेत और वॉयस ऑफ मंडी भी रह चुके हैं।

शुभम चोपड़ा हिमाचल आईकन आवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। वह खुद गानों की कंपोजिशन करते हैं। उनके कई गाने यूट्यूब पर हैं एक गाने को तो 10 लाख व्यूज मिल चुके हैं।

रागिनी हिमाचल की आवाज की जुनियर वर्ग की विजेता रही हैं। द टैलेंट वर्ड शो की विजेता रही हैं और सारेगामापा में टॉप 26 में स्थान बना चुकी हैं।

आनंद कुमार वॉयस ऑफ मनाली कार्निवल के उप विजेता और रफी नाईट के विजेता रह चुके हैं।

एकता हिमाचल की आवाज प्रतियोगिता में 2023 में सेमीफाइनल तक पहुंची हैं।   

रजनी ठाकुर 2023 में आयोजित लता मंगेशकर अवार्ड की विजेता रह चुकी हैं। आकाशवाणी शिमला और दूरदर्शन शिमला में भी गाना गा चुकी हैं।



हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई, मंडी की समीक्षा बैठक

 हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई, मंडी की समीक्षा बैठक




 बात हिमाचल की / मंडी / यादविन्द कुमार / हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जिला इकाई, मंडी की समीक्षा बैठक जिला अध्यक्ष ललित शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय जन विज्ञान आंदोलन के कार्यकारिणी सदस्य जोगिंदर वालिया राज्य कोषाध्यक्ष भीम सिंह सहित 24 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। 

बैठक में जोगिंदर वालिया ने वर्तमान समय में अंतराष्ट्रीय व राष्ट्रीय परिस्थिति के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया व ऐसी परिस्थिति में जन विज्ञान आंदोलन की क्या भूमिका हो सकती है इसके बारे बताया ।



हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अभियान के बारे में बताया की समिति पुरे प्रदेश में नशे के खिलाफ 'युवा बचाओ अभियान' चला रही है। जिसके तहत समिति 8 मार्च से 17 मार्च तक जिला बाल संरक्षण विभाग के साथ मिलकर विशेष कैंप आयोजित करेगी जिसमें 8 मार्च को जंजेहली, 10 मार्च को रिवाल्सर, 11 मार्च को गोहर, 12 मार्च को टकोली तथा 17 मार्च को करसोग में नशे के खिलाफ कैम्प आयोजित किये जाएंगे।

इसके अलावा 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर माझवाड़, रिवाल्सर, खिलड़ा, गोहर, बालद्वारा, धर्मपुर, लड़भडोल, थुनाग व चुराग में खण्ड स्तर पर कैंप आयोजित किये जाएंगे व नशे के खिलाफ रैली भी निकली जाएगी।



रविवार, 2 मार्च 2025

*उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल* *सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार है- मुकेश अग्निहोत्री*

 *उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की मध्य जलेब में हुए शामिल*

*सरकार ने न किसी मन्दिर से कोई पैसा लिया न भविष्य में लेने का कोई विचार है- मुकेश अग्निहोत्री*




बात हिमाचल की / मंडी / यादविन्द कुमार / उप-मुख्यमंत्री  मुकेश अग्निहोत्री छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 मे देवी-देवताओं के साथ निकली श्री राज देव माधो राय की पारंपरिक ‘मध्य जलेब’ शोभा यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने राज देवता श्री राज माधो  राय मंदिर में पूजा-अर्चना की। मध्य जलेब श्री राज माधो राय मंदिर से शुरू होकर पड्डल मैदान में संपन्न हुई। खिली धूप में हजारों की संख्या में लोग  जलेब में शामिल हुए। शोभायात्रा में देवी-देवताओं के साथ आए देवलु पारंपरिक परिधान पहने अपने स्थानीय देवताओं के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे। बता दें, महोत्सव में पूरे क्षेत्र से 200 से अधिक देवी-देवता पधारे हैं।

पड्डल में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव हमारी आस्था का प्रतीक है। शिवरात्रि महोत्सव में इस देवभूमि में देवताओं का समागम पूरे भारत में हिमाचल को पहचान दिलाता है। मंडी शिवरात्रि हो या कुल्लू दशहरा और मिंजर, यहां आयोजित होने वाले मेले हमारे प्रदेश की शान हैं। इन मेलों में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।



उन्होंने इस अवसर पर इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संचालन में मंदिरों के चढ़ावे का पैसा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम ईश्वर में आस्था रखते हैं। मन्दिरों को पैसा उपलब्ध करवाते हैं। मंदिरों का जीर्णोद्धार करने के लिए सरकारी कोष से पैसा उपलब्ध करवाया जाता है। किसी मन्दिर का पैसा सरकार ने न तो लिया है और न ही भविष्य में किसी मन्दिर से पैसा लेने का कोई विचार है। कुछ लोगों की विकृत मानसिकता से यह गलत धारणा फैलाई जा रही है। मन्दिरों का रखरखाव, जोर्णोद्धार करके सर्किट तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि की अंतरराष्ट्रीय पहचान कायम करने लिए विधायक चन्द्रशेखर और उपायुक्त सहित उनकी सारी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने कि यहां पर आयोजित ब्यास आरती अब लंबे समय तक आयोजित की जाएगी और आने वाले समय में प्रयास किया जाएगा की यहां ब्यास आरती घाट बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मंडी शिवरात्रि महोत्सव को नई ऊंचाईयों देने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।  



उन्होंने कहा कि भाषा विभाग हिमाचल में जितने भी त्यौहार होते हैं, उनकी तारीखों और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर एक सूची तैयार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के स्थानीय कलाकारों को इन त्यौहारों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में समुचित मंच उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेले में व्यय होने वाली निश्चित राशि निर्धारित करके स्थानीय कलाकारों पर व्यय की जा रही है।  

परिवहन सुविधाओं में विस्तार की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि शिमला में 2000 करोड़ की लागत से रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंडोह में स्थापित रोपवे आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। कुल्लू में दो रोपवे स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ों को इस ढंग से रोपवे से जोड़ा जाएगा ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां पहुंचे।



इससे पहले उन्होंने टारना में श्यामाकाली मन्दिर, अराध्य बड़ा देव कमरूनाग और भीमाकाली मन्दिर में भी पूजा-अर्चना की।  

इस अवसर पर विधायक धर्मपुर चन्द्रशेखर, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल, एचपीएमसी निदेशक मंडल के सदस्य जोगिन्द्र गुलेरिया, मेयर नगर निगम विरेन्द्र भट्ट, नरेश चौहान, चेत राम ठाकुर, धर्मेन्द्र धामी, केशव नायक, डॉ चन्द्रशेखर, जगदीश रेडडी, विकास कपूर, पार्षद राजेन्द्र मोहन, अलकनंदा हांडा, अनिल सेन, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा सहित नगर निगम पार्षद व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।