फ़ॉलोअर

Himachal una लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Himachal una लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 12 मार्च 2024

देवभूमि फॉउंडेशन ऊना को एम्बुलेंस खरीदने के लिए प्रयास संस्था ने भी दिया सहयोग 11000/- की सेवा भेज मरीजों के लिये दी एक छोटी सी सेवा

 देवभूमि फॉउंडेशन ऊना को एम्बुलेंस खरीदने के लिए प्रयास संस्था ने भी दिया सहयोग


11000/- की सेवा भेज मरीजों  के  लिये दी एक छोटी सी सेवा




           हिमाचल प्रदेश में कई ऐसी समाजसेवी संस्थाये क्रियाशील है जो बिना किसी सरकारी अनुदान के  आम लोगों के छोटे छोटे सहयोग से समाज के हर वर्ग के लाचार ,पीड़ित, बेसहारा बीमारों,गरीब विद्यार्थियों को उन के घर दुआर जाकर तुरन्त  बिना किसी औपचारिकता में उलझाये हुए तुरंत बिना किसी भेदभाव के निष्काम सेवा प्रदान कर रही है।

               ऊना जिला में देवभूमि फॉउंडेशन वर्षों से बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है। बात चाहे लाचार परिवारो को मासिक राशन देने की हो या गरीब परिवारों के बीमारों के इलाज और आपरेशन की हो या किसी के टूटे फूटे घर की मुरम्मत की हो या नया घर बंनाने की हो,गरीब विद्यार्थियो की पढ़ाई में आ रही अड़चन की हो,या मरीजों को कहीं अस्पताल या पी जी आई चंडीगड़ या अन्य जगह ले जाने की हो यह संस्था बढ चढ़ कर अपना योगदान दे रही है ।

  गरीब और साधनहीन  मरीजों को समय समय  पर उपचार के लिए ले जाने में आ रही मुश्किल जो देखते हुए  देव भूमि फॉउंडेशन ऊना ने एम्बुलेंस सेवा शुरू  करने का निश्चय किया। 

             प्रयास फॉउंडेशन ने भी इस सेवा के लिए 11000 का सहयोग देव भूमि फॉउंडेशन ऊना  को दिया है।

     बताते चले शिवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर यह ऐम्बुलेंस कुछ भुगतान करके देवभूमि फॉउंडेशन ऊना ने खरीद ली है जिसका 3 लाख का भुगतान अभी बाकी है।

            प्रयास संस्था के सह संचालक  जीवन प्रकाश ने कहा सभी इस कार्य में अपना थोड़ा थोड़ा सहयोग देकर जरूरतमंद मरीजों के लिए एक मसीहा की भूमिका निभा सकते है।




शुक्रवार, 11 अगस्त 2023

*ऊना में होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक - आकाश नेगी* *ऊना में होने जा रही प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगामी आंदोलनों व गतिविधियों पर होगा गहन मंथन - अभाविप

 





*ऊना में होगी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक - आकाश नेगी*



*ऊना में होने जा रही प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में आगामी आंदोलनों व गतिविधियों पर होगा गहन मंथन  - अभाविप*





-------------------------------------

दिनांक - 11/08/2023



अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रदेश मंत्री आकाश नेगी ने एक ब्यान जारी करते हुए जानकारी दी है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 19 व 20 अगस्त,2023 को ऊना में कृषि विज्ञान केंद्र में होने जा रही है। इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश के 135 प्रतिनिधि भाग लेंगे।



उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश कि इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पूर्व में किए गए कार्यक्रमों, आंदोलनों व गतिविधियों की विस्तारपूर्वक चर्चा कर समीक्षा की जाएगी।व आगामी प्रदेश में किए जाने वाले कार्यक्रमों , आंदोलनों व गतिविधियों की रणनीति तैयार की जाएगी।



उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की इस प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अभाविप के 18 संगठनात्मक जिलों से प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे।इस बैठक में प्रदेश स्तर पर आने वाले समय में किए जाने‌‌ वाली संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक गतिविधियां पर गहन मंथन करके रणनीति तैयार की जाएगी।



आकाश नेगी ने बताया कि इस बैठक को आयोजित करने के‌ लिए ऊना जिला के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। तेज़ धूप में कार्यकर्ता बैठक में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए घर घर जाकर व दुकानों में जाकर समाज से धन संग्रह के माध्यम से सहयोग ले रहे।


मंगलवार, 25 जुलाई 2023

सनातन हिंदू एकता मंच हिंदूओं के आराध्य देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।

 सनातन हिंदू एकता मंच हिंदूओं के आराध्य देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।




BHK NEWS HIMACHAL मैहतपुर।


व्यापार मंडल नगर परिषद मैहतपुर- बसदेहड़ा (रिजस्टर्ड) के अध्यक्ष, सनातन हिंदू एकता मंच के सदस्य एवं मुख्य शिकायतकर्ता सुभाष ऐरी ने कहा कि हिंदूओं के आराध्य देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। हिंदूओं की भावनाओं से खिलबाड़ करने वाले एक विशेष समुदाय के डॉक्टर नदीम अख्तर की याचिका को प्रदेश हाईकोर्ट ने रद कर दिया गया है। उक्त डॉ. ने देवभूमि हिमाचल की शांति को भंग करने का प्रयास किया। हिंदूओं की भावनाओं के साथ सोशल मीडिया में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिस पर जिला ऊना समेत पूरे प्रदेश की हिंदू संगठनों ने इसका कड़ा संज्ञान लेते हुए इसके खिलाफ कानूनी कार्यवाई की। आरोपी डॉक्टर को सलाखों के पीछे पहुंचाने में सभी हिंदू संगठनों ने मिलकर प्रयास किया है। ऐरी ने कहा कि इसमें मुख्यत: मैहतपुर-बसदेहड़ा व्यापार मंडल (रजि.), प्रदेश व्यापार मंडल, संयुक्त व्यापार मंडल, हिंदू एकता मंच, व्यापार मंडल संतोषगढ़, गगरेट, हरोली, बंगाणा, दौलतपुर, अंब समेत सभी धार्मिक संगठनों ने अपनी अह्म भूमिका निभाई है। ऐरी ने कहा कि डॉ. नदीम अख्तर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो जाने से हमारा मकसद पूरा नहीं हो जाता है। हम इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएंगे। इसके लिए सभी सनातनी धर्माबिलंबियों, धार्मिक संगठनों, युवा शक्ति तथा व्यापार मंडल के सभी पदाधिाकारियों को मिलकर साथ चलना होगा। सुभाष ऐरी ने कहा कि डॉ. नदीम अख्तर की अभी तक जमानत याचिका खारिज हुई है, इसको कोर्ट से सजा दिलवाकर हिंदूओं के देवी-देवताओं के खिलाफ मजाक उड़ाने वालों को करारा जबाव दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सभी हिंदूओं ने एकजुटता दिखाई है और आगे भी यह एकजुटता ऐसे ही कायम रहेगी। हिंदू देवी-देवताओं को बदनाम करने का किसी को अधिकार नहीं है। सभी धर्मों का सम्मान तभी होगा, यदि दूसरे लोग आपके धर्म का सम्मान करें। डॉ. नदीम अख्तर केस के मुख्य शिकायतकर्ता सुभाष ऐरी ने कहा कि इस मामले में डॉ. नदीम अख्तर को कोर्ट से सजा दिलवाकर हम सनातनी एक नजीर पेश करना चाहते हैं ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी धर्म का मजाक न बना सके।



सोमवार, 28 नवंबर 2022

अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: *टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के नाम रहा अंडर-17 फुटबॉल का खिताब* फाइनल मुकाबले में हिमालयन एफसी को पेनल्टी शूट में हराया

 अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप:

*टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के नाम रहा अंडर-17 फुटबॉल का खिताब*

फाइनल मुकाबले में हिमालयन एफसी को पेनल्टी शूट में हराया



*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा पहली बार करवाई गई लडक़ों की अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का खिताब टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने जीती। यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में हुए चैंपियनशिप के बेहद रोमांचकारी फाइनल में टेक्ट्रो ने हिमालयन एफसी किन्नौर को पेनल्टी शूट में 3-2 से हराया। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पहले हॉफ में हिमालयन एफसी किन्नौर ने एक-शून्य बढ़त बनाए रखी। दूसरे हाफ में टेक्ट्रो की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मैच के 52वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच समाप्त होने तक दोनों टीमें एक-एक के स्कोर की बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूट के जरिए विजेता टीम का फैसला किया गया। जिसमें टेक्ट्रो की टीम ने 3-2 से विजयी प्राप्त की। चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी रणजीत सिंह राणा बतौर चीफ गेस्ट उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल में फुटबॉल खेल का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ लगातार किसी न किसी जिले में प्रतियोगिताएं करवा कर युवाओं को आगे लाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में फुटबॉल खेल को एक जनून की तरह खेला जाता है। यहां हर गांव में फुटबॉल की एक ललक हर युवा में देखी जाती है। इस मौके पर बोलते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने कहा कि इस चैंपियनशिप की विजेता तथा उपविजेता टीमें राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली लडक़ों की अंडर-17 फुटबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही जिला में लड़कियों की अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

*बेस्ट प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर*

चैंपियनशिप में सर्वश्रेष्ठ प्लेयर, गोलकीपर और स्कोरर भी चुने गए। फाइनल मुकाबले के बाद टेक्ट्रो यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के केतन को बेस्ट स्कोरर चुना गया। केतन ने टीम के लगातार तीन गोल किए। जबकि टेक्ट्रो की टीम से ही साहिल को बेस्ट गोलकीपर के खिताब के लिए चुना गया। इसी तरह हिमालयन फुटबॉल क्लब के टी. वेफई को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। इन तीनों को संघ की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

*इन्होंने दर्ज करवाई उपस्थिती*

चैंपियनशिप के फाइनल मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैनी, महासचिव सुखविंदर सैनी, पूर्व संतोष ट्रॉफी प्लेयर सुरेश मान, जिला खेल अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा, शुभम गुरुंग, कश्मीर सिंह, मंगत राम, जगदीश, नीरज, तुषार, आशुतोष, तिलक राज सैनी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



रविवार, 27 नवंबर 2022

*अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप:* टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला

 *अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप:*

टेक्ट्रो और हिमालयन एफसी में होगा फाइनल मुकाबला


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

ऊना। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा जिला फुटबॉल संघ के सहयोग से करवाई जा रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला पूल- ए की टॉप टीम टेक्ट्रो एफसी और पूल- बी की टॉप टीम हिमालयन एफसी के बीच खेला जाएगा। चैंपियनशिप में पूल- ए से टेक्ट्रो एफसी की टीम ने सर्वाधिक मैच जीतकर टॉप में जगह बनाई। जबकि पूल-बी से हिमालयन एफसी की टीम ने अपने पूल से सभी मैच जीतकर टॉप पर जगह बनाई। दोनों पूलों की टॉप की टीमें कल आपस में भिड़ेंगी।





आज यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को टैक्ट्रो एफसी ने वेंगा बॉयज कुल्लू को 15 से मुकाबले एक गोल से पराजित किया। टैक्ट्रो की टीम ने पूरे मैच में वेंगा बॉयज कुल्लू को एकतरफा खेल दिखाते हुए बॉल पर अपना कब्जा बनाए रखा और लगातार गोल करते रहे। दूसरे मैच में नॉर्दन एफसी मंडी ने साईं कांगड़ा की टीम को 4-0 से पराजित किया। हालांकि नॉर्दन एफसी को भी चैंपियनशिप की प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन नॉर्दन की टीम अपना स्वाभाविक खेल इस चैंपियनशिप में नहीं दिखा पाई।



तीसरा मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और गोलाजो एफसी हमीरपुर की मध्य हुआ। किन्नौर ने इसमें एकतरफा खेल दिखाते हुए गोलाजो को 8-0 से पराजित किया। चैंपियनशिप के तीसरे दिन का आखिरी मैच खड्ड एफसी ऊना और हिमाचल फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया। हिमाचल फुटबॉल क्लब ने खड्ड एफसी को 7-1 से पराजित किया। हिमाचल फुटबॉल क्लब जीतकर भी फाइनल में जगह नहीं बनाई। बेहतर गोल एवरेज के आधार पर हिमालयन फुटबॉल क्लब ने चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की की। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को सुबह 11:00 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान में ही खेला जाएगा।



शनिवार, 26 नवंबर 2022

अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप: नॉर्थन, खड्ड व टैक्ट्रो ने जीते मैच हिमालयन एफसी और हिमाचल एफसी ने एक-एक से ड्रॉ खेला

 अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप:

नॉर्थन, खड्ड व टैक्ट्रो ने जीते मैच

हिमालयन एफसी और हिमाचल एफसी ने एक-एक से ड्रॉ खेला





BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


ऊना। यहां इंदिरा गांधी खेल मैदान में चल रही अंडर-17 क्लब फुटबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन चार मैच करवाए गए। चैंपियनशिप के दूसरे दिन का पहला मैच नॉर्दन एफसी और वेंगा बॉयज के बीच खेला गया। इसमें नॉर्दन एफसी ने एकतरफा खेलते हुए वेंगा बॉयज को 5-2 से पराजित किया। दूसरा मैच खड्ड बनाम गोलाजो के मध्य हुआ। खड्ड की टीम ने गोलाजो की टीम को एक-शून्य से पराजित किया। जबकि तीसरा मैच टैक्ट्रो एफसी बनाम साईं कांगड़ा एफसी के बीच हुआ। टैक्ट्रो ने साईं कांगड़ा को 6-0 से पराजित किया। अंतिम मैच हिमालयन एफसी किन्नौर और हिमाचल एफसी के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने एक-एक गोल करके मैच बराबरी पर खेला।



शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

*अंडर-17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:* टैक्ट्रो व हिमालयन एफसी ने जीत से की शुरुआत

 *अंडर-17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप:*

टैक्ट्रो व हिमालयन एफसी ने जीत से की शुरुआत


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

ऊना। स्थानीय इंदिरा गांधी खेल मैदान में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ द्वारा अंडर -17 क्लब फुटबॉल लीग चैंपियनशिप शुरू हुई। फुटबॉल लीग में आठ क्लब भाग ले रहे हैं। यह जानकारी संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि नॉर्थन एफसी मंडी, टेक्ट्रो एफसी, वेंगा बॉयज कुल्लू, साईं कांगड़ा एफसी, खड्ड एफसी ऊना, हिमालयन एफसी किन्नौर, गोलाजो एफसी हमीरपुर व हिमाचल फुटबॉल क्लब भाग ले रहे हैं। इन टीमों को दो पूलों में विभाजित किया गया है। पूल ए में नॉर्थन एफसी मंडी, टेक्ट्रो एफसी, वेंगा बॉयज कुल्लू, साईं कांगड़ा फुटबॉल क्लब तथा पूल बी में खड्ड एफसी ऊना, हिमालयन एफसी किन्नौर, गोलाजो एफसी हमीरपुर व हिमाचल फुटबॉल क्लब को शामिल किया गया है। लीग के पहले दिन चैंपियनशिप के चार मैच करवाए गए। पहला मुकाबला नॉर्थन एफसी और टैक्ट्रो एफसी के बीच खेला गया। टैक्ट्रो एफसी ने नॉर्थन एफसी पर 5-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मुकाबला खड्ड एफसी और हिमालयन एफसी किन्नौर के मध्य खेला गया। किन्नौर ने खड्ड को 6-0 से करारी हार दी। लीग का तीसरा मुकाबला वेंगा बॉयज कुल्लू और साईं कांगड़ा के बीच खेला गया। दोनों टीमें एक-एक गोल करके बराबरी पर रहीं। जबकि पहले दिन का आखिरी मैच गोलाजो एफसी और हिमाचल एफसी के बीच खेला गया। शुभारंभ मौके पर जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सैणी और हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शर्मा, पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी सुरेश मान, कश्मीर सिंह, शुभम गुरुंग समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित हुए।



सोमवार, 7 नवंबर 2022

*चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा: पंडित डोगरा* *चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल* *किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव रहेगा*

 *चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा: पंडित डोगरा*

*चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल*

*किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव रहेगा*


BHK NEWS HIMACHAL

*कुमार भावेश*

*ऊना।* साल 2022 के आखिरी सूर्य ग्रहण के बाद अब साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। आखिरी सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर, 2022 को लगा था। वहीं आखिरी चंद्र ग्रहण सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद यानी 8 नवंबर  2022  मंगलवार को लगने जा रहा है। 8 नवंबर को कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि है। पंडित शशि पाल डोगरा ने बताया कि चंद्र ग्रहण मेष राशि में भरणी नक्षत्र में लगेगा। पंडित डोगरा ने कहा कि साल 2022 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भारतीय समय के अनुसार 8 नवंबर को दोपहर करीब 2:39 बजे से शुरू होगा और शाम 6:19 बजे तक रहेगा।

*चंद्र ग्रहण 2022 का सूतक काल*

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल का समय सुबह 5:30 से शुरू हो जाएगा। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसलिए चंद्र ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा।



*किस राशि के जातक पर क्या प्रभाव रहेगा*

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशि पाल डोगरा के अनुसार मेष राशि वाले लोगों को कष्ट उठाना पड़ सकता है। वृषभ राशि के जातकों को हानि और मिथुन वालों को लाभ होगा। इसी तरह कर्क राशि के जातकों के लिए ग्रहण सुखदायी होगा। सिंह राशि वालों को अपमान का सामना करना पड़ सकता है, कन्या राशि वालों के लिए कष्टकारी, तुला राशि वालों के लिए दांपत्य जीवन में कष्ट, वृश्चिक राशि वालों के लिए सुखकारक, धनु के लिए चिंताग्रस्त, मकर राशि के लिए कष्टकारी, कुंभ राशि के लिए धन लाभ वाला, मीन राशि वाले जातकों को हानि उठानी पड़ सकती है। अंक ज्योतिषी पंडित शशि पाल डोगरा ने कहा कि 15 दिन के अंदर सूर्य व चंद्र ग्रहण का लगना शुभ संकेत नहीं है। जहां सूर्य सत्ता का कारक है वही चंद्र मन का कारक है। जिसके कारण सत्ता में बैठे नेताओं के लिए शुभ संकेत नहीं है। बड़े बड़े नेताओं को संकट में डाल सकता है। वही चंद्र जो मन का कारक है जनता के मन को विचलित करेगा। जनता सोचेगी कुछ व करेंगी कुछ। जिसके कारण राजनीति में बड़ी उथल पुथल के योग बन रहे हैं।



रविवार, 6 नवंबर 2022

*अंक गणना: भाजपा की राह आसान नहीं लग रही: पंडित शशिपाल डोगरा* *दोनों दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना तय*

 *अंक गणना: भाजपा की राह आसान नहीं लग रही: पंडित शशिपाल डोगरा*

*दोनों दलों के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना तय*



BHK NEWS HIMACHAL


*ऊना।* जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे सत्ता के महाकुंभ पर विशेष गणना करके दोनों प्रमुख दलों की वस्तुस्थिति प्रस्तुत की है। पंडित डोगरा के मुताबिक इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 15 दिनों के भीतर ही लगने वाले दो ग्रहण (25 अक्टूबर का सूर्य ग्रहण व 8 नवंबर का चंद्र ग्रहण) सत्ता के लिए शुभ संकेत नहीं है। यह विधानसभा चुनाव एक इतिहास बनाएगा। अगले माह 8 दिसंबर को परिणाम आना है जो शनि का अंक है। शनि न्याय और राजनीति का कारक है। कुछ नेताओं के साथ जो अन्याय हुआ है उसके कारण इस चुनाव में दोनों पक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों का हारना भी तय है। ऐसे लोगों को सत्ता सुख देगा जिसकी कल्पना नहीं की होगी। पंडित डोगरा के कहा कि आने वाली 12 नवंबर, 2022 को प्रदेश में 14वीं विधानसभा के लिए मतदान होगा। इसका परिणाम 8 दिसंबर, 2022 को आएगा। इस वक्त प्रदेश में भाजपा सत्तासीन है और कांग्रेस विपक्ष में बैठी है। भाजपा का 1 अंक है, वहीं कांग्रेस का 8 अंक बनता है। यह दोनों ही अंक आपस में शत्रु हैं। वर्ष 2022 के 6 अंक पर होने वाले इन विधानसभा चुनावों में 6 अंक शुक्र जहां भाजपा के 1 अंक सूर्य का शत्रु हैं, वहीं  कांग्रेस के 8 अंक शनि का मित्र अंक है। जिसके कारण कांग्रेस को इस चुनाव में लाभ मिलता दिख रहा है। विडंबना देखो अंकों की, जो बड़ा मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है ओपीएस का उसका अंक (6 + 7 + 1 = 14, =1 + 4 = 5) अंक बनता है, यह बुध का अंक है। जहां बुध - सूर्य के अंक के साथ हमेशा चलता है, वहीं वो 8 अंक का मित्र भी है। भाजपा सरकार डबल इंजन की बात करती है। उस डबल इंजन का अंक (4 + 6 + 3 + 2 + 3 + 5 + 5 + 5 + 7 + 9 + 5 + 5 = 59, =5 + 9 = 14, = 1 + 4 = 5 अंक) बनता है। 14वीं विधानसभा है, उसका भी 1 + 4 = 5 अंक। बार-बार 5 अंक का आना द्विजन्मा योग बनाता है, जोकि शुभ नहीं माना जाता। बुध वाणी को खराब करता है। नेताओं को वाणी पर संयम रखना होगा। इसी माह 12 नवंबर को चुनाव हैं, जिसका अंक 1 + 2 = 3 अंक बनता है। जो गुरु का अंक है। 5 अंक बुध, 3 अंक गुरु का शत्रु अंक है। जिसके कारण जनता सत्ता के खिलाफ मत दे सकती है। परिवर्तन चाह सकती है। अंक गणना भाजपा को सत्ता सुख से वंचित करवा सकती है। भाजपा की राह आसान नहीं लग रही और विपक्ष में बैठी कांग्रेस योजना के साथ चले तो लाभ मिल सकता है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।



गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

शिवसेना ने जारी की विस प्रत्याशियों की पहली सूची राजीव मेनन ऊना व रविन्द्र बिंदी फतेहपुर से लड़ेंगे चुनाव

 शिवसेना ने जारी की विस प्रत्याशियों की पहली सूची


राजीव मेनन ऊना व रविन्द्र बिंदी फतेहपुर से लड़ेंगे चुनाव



BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


ऊना।

शिवसेना बाल ठाकरे ने हिमाचल विधानसभा में अपने प्रत्याशियों की पहली  सूची जारी कर दी है। शिवसेना बाल ठाकरे हिमाचल के अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने वीरवार को बताया कि राजीव मेनन ऊना सदर से विधानसभा चुनाव लडेंगे। इसके अलावा जय दत्ता हरोली, रविन्द्र बिंदी फतेहपुर और लोट राम ठाकुर कुल्लू सदर विधानसभा प्रत्याशी होंगे। वशिष्ठ ने बताया कि विधानसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शिवसेना बाल ठाकरे हिमाचल विधानसभा चुनावों में पूरे दमखम के साथ उतरेगी।



*कार्यकारिणी का विस्तार*

शिवसेना बाल ठाकरे अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने वीरवार को स्टेट कार्यकारणी का भी विस्तार किया है। उन्होंने कुल्लू के लोट राम ठाकुर को प्रदेश भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और नीरज उधवानी को प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अजय सोंधी को अनुशासन समिति का अध्यक्ष व भाग सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। स्टेट कार्यकारणी में राजेश कुमार राजू को शिवसेना हिमाचल इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष, पंकज कोशल को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं आशीष शर्मा को युवा सेना का अध्यक्ष, अंकुश शर्मा को सचिव, हरदीप सैनी को उपाध्यक्ष व रजत शर्मा को युवा सेना संगठक बनाया गया है। शिवसेना बाल ठाकरे के अध्यक्ष एडवोकेट शिवदत्त वशिष्ठ ने बताया कि रविन्द्र बिंदी को प्रदेश संगठन व जसवंत कटोच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा आरती सोनी को भवानी सेना की प्रदेश अध्यक्ष और रेखा ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया है।



शनिवार, 11 जून 2022

ल्यूमिनस वर्कर यूनियन पिछले लगभग चार साल से लगातार प्रबंधन से बार बार अपनी बात सुनाने की कोशिश कर रही है

 ल्यूमिनस वर्कर यूनियन पिछले लगभग चार साल से लगातार प्रबंधन से बार बार अपनी बात सुनाने की कोशिश कर रही है














 आज दिनांक 11 जून 2021 को Luminous Powetechnolgy Limited गगरेट जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के संदर्भ में जो हड़ताल  9 जून से 11 जून 2021 चल रही है यह कोई अचानक घटनाक्रम नहीं है जैसा कि सरकार और कंपनी द्वारा लगातार दुष्प्रचार किया जा रहा है।

   यह हड़ताल तक जाने से पहले ल्यूमिनस वर्कर यूनियन पिछले लगभग चार साल से लगातार प्रबंधन से बार बार अपनी बात सुनाने की कोशिश कर रही है। लेकिन बात सुनना तो दूर की बात उल्टा दमनकारी रवैया अपनाया है। इसके बाबजूद यूनियन ने 30 अगस्त 2019 को  कानूनी रुप से मांग पत्र दिया। जिसमें कोई भी ऐसी मांग नहीं थी जिस पर बातचीत से हल नहीं निकाला जा सके। लेकिन इतने समय में 30 बार से  ज्यादा बार श्रम विभाग में प्रबंधन का नकारात्मक रवैया अपनाया है। और आज दिन तक कोई भी बात नहीं मानी गई। जिसमें मुख्य रूप से सालाना वेतन बढ़ोतरी, शिफ्ट भता, महंगाई भत्ता, पदोन्नति व्यवस्था, इत्यादि था। इसके अलावा यूनियन के नाम पर मजदूरों को प्रताड़ित करना बन्द करें।

   लेकिन प्रबंधन ने इतने समय बीत जाने पर भी कभी सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया।

   इसके बाद 26 मई 2022 को कानून की पालना करते हुए मजदूर एवं कर्मचारी यूनियन की तरफ से हड़ताल का नोटिस दिया गया। जिसमें मांगपत्र पर समझौता न करना व लगातार मजदूरों को प्रताड़ित करना, विभागीय तबादला, गैरकानूनी वेतन कटौती, मानसिक प्रताड़ना बन्द करना।, न्यायलय द्वारा बहाल किये मजदूरों को काम पर लेना। ऐसा कोई भी गैर सांवधैनिक काम नहीं है। इस सबके बावजूद आज दिन तक प्रबंधन बात करने को तैयार नहीं है। इसलिए 9 जून 2022 को मजदूरों को मजबूर कर हड़ताल पर जाना पड़ा। जो कि आज 11 जून 2021तक दिन रात जारी है।

   लेकिन सरकार और प्रबंधन वर्ग मजदूरों के खिलाफ लगातार झूठ तन्त्र का सहारा लेकर दिन रात दुष्प्रचार कर रहे हैं। और प्रशासन दिन रात ओछे हथकंडे अपनाए हुए हैं। जबकि मजदूर भी इस देश के नागरिक हैं और उनके हितों की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। लेकिन मजदूर कभी भी इन हथकंडों से पीछे नहीं हटने वाला है और इन सब हालात का एकजूटता से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

   और ऐसे किसी भी प्रयास का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

   इस संघर्ष में सैंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी और जिला ऊना कमेटी पूरी तरह से शामिल होकर मजदूरों के साथ खड़ी है।

   इसके अलावा इलाके की आम जनता, पंचायत प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, हिमाचल किसान सभा, रविदास सभा ऊना, युवा कांग्रेस गगरेट, वाई एस पी युवा, अधिवक्ता , आम मजदूरों और किसानों का समर्थन किया है।



   इस संबंध में आज के कार्यक्रम में कामरेड राकेश सिंघा विधायक ठियोग विधानसभा क्षेत्र एवं भूतपूर्व राजयाधयक्ष सी आई टी यू  व किसान नेता विशेष रूप से समर्थन देने के लिए पहुंचे। इसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। राज्य सी आई टी यू की तरफ से कामरेड प्रेम गौतम,  राज्य महासचिव , कामरेड दलजीत सिंह, कामरेड ओम दत्त शर्मा, कामरेड विजय शर्मा, जिला सी आई टी यू की और से कामरेड गुरनाम सिंह महासचिव, कामरेड सुरिंदर शर्मा उपाध्यक्ष, कामरेड शिव कुमार द्विवेदी सहसचिव, हिमाचल किसान सभा जिला ऊना की और से कामरेड के के राणा जिलाध्यक्ष, कामरेड रणजीत सिंह महासचिव, कामरेड नरिन्द्र सिंह उपाध्यक्ष,  प्रेम सिंह गिल, कामरेड जयराम, कामरेड जोगा सिंह, नरेगा मजदूर यूनियन की ओर से कामरेड प्यारा सिंह, कामरेड ओ पी सिद्दू, डी वाई एफ आई की और से कामरेड अश्विनी सैनी,पंकज , एस एफ आई की और से कामरेड अंकुश चौधरी, कामरेड आकाश राणा, कामरेड राजिंदर भारद्वाज , बार एसोसिएशन की तरफ़ से अशोक राणा, रविदास सभा की और से नरेश कुमार एडवोकेट, युवा कांग्रेस की और से अमन ठाकुर, वाई एस पी की और से हर्षित , ल्यूमिनस वर्कर एवं कर्मचारी यूनियन की तरफ से मनोज कुमार, संदीप शर्मा, सुच्चा राम, विजय मेहरा, विशाल,विजय, मकबूल, लवदीप,विजय,करनैल,कमल चन्द, संजय, अंकुश ने संबोधित किया।

   


शनिवार, 9 अप्रैल 2022

अम्ब पुलिस को मिला लड़की का शव छानविन में जुटी पुलिस

 अम्ब पुलिस को मिला लड़की का शव छानविन में जुटी पुलिस





दिनांक 5 अप्रैल 2022 की शाम को पुलिस थाना अम्ब में सूचना प्राप्त हुई कि प्रतापनगर (पुलिस थाना अम्ब) में एक लड़की का शव बरामद हुआ है। पुलिस थाना अम्ब की • टीम द्वारा सूचना मिलने पर तुरंत घटनास्थल का दौरा किया गया व पुलिस अधीक्षक ऊना द्वारा भी सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।



उक्त सूचना पर अभियोग संख्या 59/2022 दिनांक 05 अप्रैल 2022 अधीन धारा 302 भादं० संहिता पुलिस थाना अम्ब, जिला ऊना में दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा आर०एफ०एस०एल० की सहायता से घटनास्थल पर मौजूद सभी भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। जांच के दौरान यह पता चला कि दिनांक 05/04/2022 को दोपहर लगभग 1:00 बजे मृतका के घर के पास एक अख़बार बांटने वाला लड़का आसिफ मोहम्मद देखा गया था। इस सूचना के आधार पर उस लड़के से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उसने बतलाया कि पिछले साल उसने मृतका के घर में पलम्बर का काम किया था और उसके बाद से वह इलाके में अख़बार बांटने का काम कर रहा था।



दिनांक 05/04/2022 को दोपहर लगभग 1:00 बजे जब वह मृतका के घर समाचार पत्र के पैसे लेने गया तो उसने देखा कि वह घर में अकेली थी। जब मृतका ने घर का दरवाजा खोला तो उसने उसके अकेले होने का फायदा उठाने की कोशिश की। लेकिन जब मृतका ने इस बात का विरोध किया तो आसिफ मोहोम्मद ने एक तेजधार हथियार से मृतिका पर वार कर दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गया और हथियार को सड़क के किनारे फेंक दिया।



आरोपी आसिफ मोहम्मद पुत्र ताज मुहम्मद उम्र 23 वर्ष, निवासी अंब को पुलिस द्वारा 07/04/2022 को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर अपराध में इस्तेमाल किये गये हथियार को भी बरामद किया गया है। आरोपी आसिफ मोहम्मद को न्यायालय में पेश कर पुलिस द्वारा 04 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। अभियोग में अन्वेषण जारी है।



शनिवार, 19 मार्च 2022

हिमाचल महिलाओं के समग्र विकास में अग्रणीय रहा है:खुशहाल दास खड्ड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय एएफसी महिला फुटबॉल दिवस

 हिमाचल महिलाओं के समग्र विकास में अग्रणीय रहा है:खुशहाल दास

खड्ड में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय एएफसी महिला फुटबॉल दिवस


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

ऊना। 

खड्ड (हरोली) स्थित फुटबॉल स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय एएफसी महिला फुटबॉल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया फुटबॉल महासंघ से महासचिव खुशहाल दास विशेष तौर पर यहां पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रही हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन पूरे राज्य में महिला फुटबॉल का विकास कर रही है। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने सभी जिलों में फुटबॉल खेल को विकसित करने का बीड़ा उठाया है। इससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिला है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के समग्र विकास में भी यह अपना एक अलग प्रभाव डाल सकता है। हिमाचल उत्तर भारत में सबसे अधिक महिला लिंगानुपात में से एक है। देश का "पर्यटक केंद्र" होने के नाते, यह राज्य हमेशा यहां की महिला आबादी के समग्र विकास में अग्रणी रहा है। कार्यक्रम में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अपनी उपलब्धि और योगदान से राज्य को गौरवान्वित किया है। खुशहाल दास ने प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एशियाई फुटबॉल परिसंघ महिलाओं को प्रोत्साहित कर सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत हैं।



इस राज्य को एचपीएफए के रूप में महिला फुटबॉल को एक बड़ा उत्प्रेरक मिला है। एसोसिएशन के सचिव दीपक शर्मा ने कहा कि  "इस क्षेत्र की लड़कियां सभी बाधाओं को पार कर रही हैं और प्रतिस्पर्धी फुटबॉल में सक्रिय रुचि विकसित कर रही हैं। वे एक पेशेवर खिलाड़ी के रूप में विकसित होने के लिए पूरे साल कड़ी मेहनत कर रही हैं और नगंगोम बाला देवी के नक्शेकदम पर चल रही हैं। जो देश में महिला फुटबॉलर के लिए नेतृत्व कर रही है"।

अंतर्राष्ट्रीय एएफसी महिला दिवस की पूर्व संध्या पर, एसोसिएशन ने गोलाज़ो एफसी हमीरपुर बनाम खड फुटबॉल क्लब ऊना के बीच एक प्रदर्शनी मैच हुआ। इस अवसर पर एचपीएफए के कोषाध्यक्ष नरेश सिंह राणा, डीएफए मंडी अध्यक्ष लीला विलास, डीएफए हमीरपुर अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, सचिव संजेश जंबाल, महासचिव कुल्लू पवन कुमार, सदस्य एचपीएफए पंकज दत्ता, वीरेंद्र सेन, खड्ड फुटबॉल क्लब गर्ल्स की  अध्यक्ष पूनम दत्ता, सचिव नंदिता शर्मा, एआईएफ मैच कमिश्नर दीपक शर्मा, रेफरी संजीव वर्मा, कश्मीर सिंह, विनोद, शुभम गुरुंग, शिवा एफसी नादौन कोच हरचरण सिंह, वाईएफसी खड्ड सचिव अश्विनी दत्ता, सामाजिक कार्यकर्ता अजय जोशी समेत कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 17 मार्च 2022

खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 19 को मनाया जाएगा एएफसी महिला दिवस

 खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 19 को मनाया जाएगा एएफसी महिला दिवस


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

ऊना।

जिला ऊना के हरौली विधानसभा क्षेत्र में स्थित खड्ड फुटबॉल स्टेडियम में 19 मार्च को सुबह 11:00 बजे एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इस मौके पर खड्ड फुटबॉल अकादमी बनाम गोलाजा फुटबॉल क्लब पुणे (महाराष्ट्र) के बीच एक प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। इसके अलावा इस मौके पर स्थानीय तथा ग्रामीण महिलाओं के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। यूं तो अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, परंतु एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने इसे 19 मार्च को मनाने का निर्णय किया है। इसके लिए एएफसी ने जिला ऊना के खड्ड फुटबॉल स्टेडियम को चुना। इसमें भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से महिलाओं की एक विशेष टीम यहां आ रही है। इस दौरान खड्ड फुटबॉल अकादमी की लड़कियों का इस क्लब के साथ एक प्रदर्शनी मैच रखा गया है। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि एएफसी महिला दिवस को मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला को चुनने का वह एएफसी का आभार व्यक्त करते हैं। इसमें स्थानीय लड़कियों को अपने खेल की प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह हिमाचली लड़कियों के लिए सौभाग्य का विषय है। इसमें प्रदेश भर की लड़कियों को टीम में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी जिला फुटबॉल संघ को भी शामिल करने का न्योता दिया गया है। दीपक शर्मा ने बताया कि रंगों का त्योहार होली भी इस मौके पर धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने सभी खेल प्रेमियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आवाह्न किया है।



अंक ज्योतिष के अनुसार लंबी पारी खेल सकते है पंजाब से नए “मान” *मोदी और मान का अंक 8, जिससे विरोधी हुए चित: पंडित शशिपाल*

 अंक ज्योतिष के अनुसार लंबी पारी खेल सकते है पंजाब से नए “मान”

*मोदी और मान का अंक 8, जिससे विरोधी हुए चित: पंडित शशिपाल*


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


ऊना।

जानेमाने  अंक ज्योतिषी एवं वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को लेकर अंक गणना की है। उनके अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भगवंत मान का मूलांक 8 बनता है। यह अंक शनि अर्थात न्याय का कारक है। दोनों ने ही जीवन में काफी संघर्ष के बाद ही कोई मुकाम पाया है। पंडित डोगरा ने कहा कि भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर नई पारी की शुरुआत की है, उन्हें इसके लिए अनेक शुभकामनाएं। पंडित डोगरा के अनुसार पंजाब में 17वें मुख्यमंत्री के रूप में 16 मार्च, 2022 को भगवंत सिंह मान ने शपथ ग्रहण की। अंक ज्योतिष के अनुसार 1 + 7 = 8 अंक शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री भगवंत मान का जन्म 17 अक्टूबर, 1973 को संगरूर में हुआ है। मुख्यमंत्री का मूलांक भी 1 + 7= 8 अंक, शनि का अंक है। शनि जोकि कर्म का कारक भी है। भगवंत मान को शनि के  8 अंक ने जीवन में बहुत संघर्ष करवाया व अपने कर्म के द्बारा इस शीर्ष पद तक पंहुचाया। अंकों के हिसाब से लगता है कि पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री लंबी पारी खेल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी 8 अंक ही है। इसी वजह से ज्यादा समय तक राज कर पा रहे हैं। ठीक वैसा ही योग इस समय पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री का भी बन रहा है। ऐसा लगता है कि भगवंत मान भी लंबे समय तक पंजाब में राज करेंगे। उनके कार्यकाल में पंजाब के लोगों को न्याय मिलेगा। अंक 8 में जन्म लेने के कारण ही विरोधी चित हुए हैं। परन्तु 16 मार्च को शपथ ली है, जिसका अंक 1 + 6 = 7 बनता है। अंक 7 केतु का है और केतु मंगल तुल्य है। ऐसा लगता है कि अपना प्रभाव दिखा देगा। जहां केतु अचानक बहुत कुछ देता है, वहीं दूसरी ओर केतु बिना सिर का है, बिना लक्ष्य का भी है, कहीं भी भटका सकता है। इसलिए बहुत सोच समझ कर चलना होगा। साथ में उन्हें 2022 में 49वां वर्ष चल रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार 4 + 9 = 13 = 1 + 3 = 4 राहु का अंक है, जो विपक्ष के द्वारा किसी षड्यंत्र को दे सकता है। अपने भी रच सकते हैं। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।



बुधवार, 9 मार्च 2022

पुलिस करवाती है शॉर्टकट तरीके से माता चिंतपूर्णी के दर्शन! जुगाड़ के लिए लिफ्ट के नजदीक दलालो से सम्पर्क कर सकते है!

 पुलिस करवाती है शॉर्टकट तरीके से माता चिंतपूर्णी के दर्शन!

 जुगाड़ के लिए लिफ्ट के नजदीक दलालो से सम्पर्क कर सकते है! 



चिंतपूर्णी : माता चिंतपूर्णी के दर्शनो के लिए आमजन जहा घण्टो लाईनो मे नजर आते है वही हिमाचल की चिंतपूर्णी पुलिस दलालो से साठ गाठ कर वीआईपी दर्शन के लिए जुगाड़ करती नजर आ रही है। ऐसा ही नजारा पिछले कुछ दिनों से यहा देखने को मिल रहा है।यहा पर व्योवृद्धो व बीमार लोगो के लिए शुरू की गई लिफ्ट सेवा अब कुछ लोगो के लिए कमाई का धन्धा बन गई है जिसमे चिंतपूर्णी पुलिस पुरा सहयोग कर रही है। दलालो द्वारा की गई बुकिंग पर पुलिस लिफ्ट से माता के शॉर्टकट दर्शन करवा रही है। इस कृत्य से जहा भक्तजनो के मन की भारी लठेस पहुच रही वही भ्रष्टाचार का बोलबाला है। मामले की जानकारी देते है सुंदरनगर के अश्वनी सैनी 9816062408  ने ऊना प्रसाशन व पुलिस उच्च अधिकारियों से कार्यवाही की मांग की है।

video



सोमवार, 3 जनवरी 2022

*जलरक्षको का सपना भी साकार करो सरकार कब तक झेलनी पड़ेगी मुश्किलें*

 *जलरक्षको का सपना भी साकार करो सरकार कब तक झेलनी पड़ेगी मुश्किलें*



*जलरक्षक संघ ऊना ने की एमसी पार्क में मीटिंग* 



BHK NEWS HIMACHAL 


यादविंदर : ऊना आज जलरक्षक संघ जिला ऊना कि मीटिंग एम सी पार्क ऊना में हुई । जिसमें प्रधान इकवाल सिंह उपप्रधान विजय कुमार सचिव गुरमेल सिंह कोषाध्यक्ष विजय शर्मा को सभी जलरक्षको की सर्वसहमति से बनाया । और जलरक्षको ने यह मांग कि सभी जलरक्षको को आठ साल पुरा होने पर अनुबंध पर लिया जाए  । और जिन जलरक्षको का कार्यकाल आठ बर्ष कम है उन्हें कम से कम 9300 रुपए दिया जाए । अगर सरकार सरकार जलरक्षको की मांगें नहीं मानती है तो जो प्रदेश के जलरक्षक आगे रणनीति समय आने पर बता दिया जाएगा ।।

    आज की मीटिंग में जिन जलरक्षको ने भाग लिया विजय कुमार , रसीद मोहम्मद , लाल मोहम्मद , देवराज , केशव कुमार अश्विनी कुमार , सर्वजित सिंह , राम किशन , अव्दुल मजीद , रविन्द्र सिंह , गौरव , भगवान सिंह , मनमोहन सिंह , विशाल कुमार , जगतार सिंह , विक्रांत कुमार , सुनिल कुमार शामिल थे ।।



रविवार, 19 दिसंबर 2021

*किसान की बेटी ने एम्स में पाया 336वां रैंक* बसदेहड़ा की लडक़ी एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में देगी सेवाएं

 *किसान की बेटी ने एम्स में पाया 336वां रैंक*

बसदेहड़ा की लडक़ी एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के रूप में देगी सेवाएं


BHK NEWS HIMACHAL

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


*मैहतपुर (ऊना)।*


नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा की लडक़ी शिवानी मिन्हास ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस (एम्स) में बतौर नर्सिंग ऑफिसर अपनी सेवाएं देगी। हाल ही में नॉर्थ जोन की नार्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलीजिविल्टी टेस्ट (एनओआरसीईटी)-2021 को पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण करके अपने माता-पिता के साथ-साथ जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया। शिवानी मिन्हास ने इस टेस्ट में 99.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके अपनी योग्यता सिद्ध की। शिवानी के पिता सुरेश कुमार मिन्हास पेशे से किसान हैं। जबकि माता एक गृहणी हैं। शिवानी ने बताया कि नर्सिंग की पढ़ाई करते हुए तृतीय वर्ष से ही इस टेस्ट की पढ़ाई को लेकर तैयारी शुरू कर दी थी। नर्सिंग की पढ़ाई पूूरी करने के बाद रोजाना 8 से 10 घंटे तैयारी की। इसके साथ-साथ जोधपुर (राजस्थान) की एक निजी अकादमी से ऑन लाइन कोचिंग प्राप्त की। मुझे पहले दिन से ही विश्वास था कि मैं यह टेस्ट अवश्य पास करूंगी। मेरे मन में इस टेस्ट को लेकर कभी कोई डर का माहौल नहीं रहा। कई विद्यार्थी किसी भी परीक्षा को लेकर अपने मन में डर की भावना पैदा कर लेते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। लगन और मेहनत के साथ-साथ लक्ष्य निर्धारित करने की एक बार जब मन में ठान लो तो फिर उसे हासिल करने का जज्बा भी अपने आप पैदा हो जाता है। 

*मां-बाप ने नहीं करने दिया घर का काम*

शिवानी बताती हैं कि मेरे माता-पिता ने कभी भी मुझे घर का काम करने के लिए मजबूर नहीं किया। उन्होंने हमेशा मुझे पढऩे के लिए ही प्रोत्साहित किया। बाहरवीं की परीक्षा पास करने के बाद मुझे आइल्टस करके विदेश भेजने का विचार भी उनके मन में आया था, लेकिन मैंने इस पेशे को प्राथमिकता देते हुए परीक्षा की तैयारी आरंभ की। शिवानी ने बताया कि उसे आज भी खाना बनाना नहीं आता, जिसके चलते मुझे एक प्राइवेट जॉब भी छोडऩी पड़ी थी।

*मेरे पहली पंसद ऋषिकेश*

सामान्य वर्ग श्रेणी में 336वां रेंक हासिल करने वाली शिवानी मिन्हास ने बताया कि उसकी पहली पंसद उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स में अपनी सेवाएं देने की रहेगी। उसने बताया कि वहां पर मुझे इस क्षेत्र में और अधिक सीखने को मिलेगा। उसने बताया कि चूंकि हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अभी एम्स पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हुआ है, इसलिए वह ऋषिकेश में सेवाएं देना चाहेंगी।



शुक्रवार, 19 नवंबर 2021

दिसम्बर महीने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ-2 का शुभारंभ 22 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन इस बार 50 लाख की इनामी धनराशि से होगा प्रतिभाओं का सम्मान

 दिसम्बर महीने से हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महाकुंभ-2 का शुभारंभ 


22 नवम्बर से 3 दिसंबर तक होंगे रजिस्ट्रेशन

इस बार 50 लाख की इनामी धनराशि से होगा प्रतिभाओं का सम्मान



     *सत्यदेव शर्मा सहोड़*


ऊना। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ-2 का आयोजन इस वर्ष में दिसंबर माह में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संसदीय क्षेत्र की समिति सदस्य सतपाल सत्ती, प्रेम ठाकुर व सुमीत शर्मा ने यहां जारी संयुक्त बयान में बताया कि पूर्व में साल 2018 में सांसद खेल महाकुंभ का आयोजन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था जिसमें लगभग 5 हजार गांव के 40,000 प्रतिभागियों ने पांच खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। पिछले 2 वर्षों से कोरोना की वजह से खेल महाकुंभ नहीं हो पाया, लेकिन इस बार भारी उत्साह और भव्य तरीके से इसका आयोजन किया जाएगा। जिसमें हजारों की संख्या में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका पंचायत स्तर पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने बताया कि खेल महाकुंभ-2 के लिए नवंबर 22 से दिसंबर 3 तक तक पंजीकरण की प्रक्रिया हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तीनों जिला ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और तहसील देहरा में ब्लॉक स्तर की टीमों की जाएगी। इस बार क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी और फुटबॉल के साथ एथलेटिक्स की 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर और 1600 मीटर की प्रतिस्पर्धा को आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के संसदीय खेल महाकुंभ में लगभग 50 लाख रुपये की राशि विजेता प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान वितरित की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स स्किल काउंसिल द्वारा सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट भी वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि संसदीय क्षेत्र में  क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता को ₹100000 की राशि उपविजेता को 50000 की राशि तीसरे स्थान के लिए 31000 और चौथे स्थान के लिए 21000 की राशि दी जाएगी। अन्य संसदीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेता को 51000, उपविजेता को 31000, तीसरे स्थान पर 21000 और चौथे स्थान के लिए ₹11000 दिया जाएगा। वहीं विधानसभा स्तर  के  विजेता को 5100, उपविजेता को  ₹3100, प्रथम रनरअप को 2100 व दूसरे रनरअप को भी  ₹2100 की पारितोषिक राशि दी जाएगी। साथ ही प्रतिभागियों को टीशर्ट भी प्रदान की जाएगी। एथलेटिक्स में विजेताओं को 

₹ 11, 000 उपविजेता को ₹ 5100

तीसरे स्थान पर  ₹ 3100 व की इनामी राशि दी जाएगी। विधानसभा स्तर पर विजेता को ₹2,100

उपविजेता को ₹1,100 दूसरे स्थान पर 1100 दिए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए विधानसभा स्तर तक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, टेक्निकल कमेटियों सहित अन्य समितियों का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में उच्च स्तरीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जानकारी को भी संसदीय क्षेत्र में रजिस्टर्ड किया जाएगा और संसदीय क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रतियोगिता में आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे। पिछली बार अनुराग ठाकुर ने जिस प्रकार खेल महाकुंभ का आयोजन करवाया था, उस तर्ज पर उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सभी सांसद खेल महाकुंभ करवा रहे हैं। यह हम सब के लिए गर्व की बात है कि हमारे मॉडल को देशभर में इतनी सराहना मिल रही है।

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में बहुत जल्द ही पंचायत स्तर पर खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन आरंभ हो जाएगी। क्रिकेट के लिए रजिस्ट्रेशन फ़ीस 500 रुपए व अन्य खेलों के लिए 200 रुपए है। एथलेटिक्स के लिए पंजीकरण शुल्क 10 रुपए है। इस बार सांसद खेल महाकुंभ-2 में महिला टीमें में भी भाग ले सकेंगी जिनका रजिस्ट्रेशन निःशुल्क होगा। यह आयोजन जिला हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना के अतिरिक्त देहरा और धर्मपुर में किए जाएंगे। गौर रहे कि खेल महाकुंभ के प्रथम आयोजन में गांव एवं पंचायत स्तर से युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था एवं विभिन्न प्रकार के खेलों में अपना दमखम दिखाया था। गत आयोजन में हजारों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया एवं इनाम भी प्राप्त किए हैं। अब जबकि आयोजन फिर से होने जा रहा है तो इसके दूसरे सीजन के लिए खिलाड़ियों में अभी से ही उत्साह बना हुआ है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के युवाओं एवं खिलाड़ी वर्ग ने केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा इस आयोजन को दोबारा आरंभ करवाने पर आभार व्यक्त किया है



रविवार, 14 नवंबर 2021

*हर्षण योग में होगा तुलसी विवाह:* बैंड-बाजे के साथ बसदेहड़ा से बाथू जाएगी ठाकुर जी की भव्य बारात

 *हर्षण योग में होगा तुलसी विवाह:*

बैंड-बाजे के साथ बसदेहड़ा से बाथू जाएगी ठाकुर जी की भव्य बारात



*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

BHK NEWS Una

मैहतपुर (ऊना)।

हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का विशेष महत्व है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम अवतार के विवाह का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु 4 माह की योग निद्रा के बाद जागृत होते हैं। शुभ मुहूर्त एकादशी तिथि 15 नवंबर सुबह 6:29 तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू हो जाएगी। तुलसी विवाह 15 नवंबर दिन सोमवार को किया जाएगा। द्वादशी तिथि 15 नवंबर को सुबह 6:39 से प्रारंभ होगी जो कि 16 नवंबर को सुबह 8:01 तक रहेगी। ठाकुरद्वारा मंदिर बसदहेड़ा से कमलेश देवी पत्नी ओंकार सिंह के निवास बाथू ठाकुर जी की भव्य बारात जाएगी। ठाकुरद्वारा मंदिर कमेटी बसदेहड़ा के बख्तावर सिंह व नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तुलसी विवाह का आयोजन धार्मिक मान्यताओं, रिति-रिवाज के अनुसार करवाया जा रहा है। इस दौरान वर पक्ष की ओर से हिंदू धर्म के अनुसार सभी मान्यताओं का निर्वहन किया गया। ठाकुरद्वारा मंदिर में इस दौरान ठाकुर जी को हल्दी रस्म और महिला संगीत का रस्म को अदा किया गया। इस मौके पर नगर परिषद के पार्षद विपन कुमार, बलराम चंदेल, पूर्व पार्षद डॉ. रामपाल सैणी, दिनेश कुमार, लोकभानु भारद्वाज, बलराम भारद्वाज, सुभाष चंद, बीना, योद्वा सिंह समेत कई कृष्ण प्रेमी उपस्थित रहे। 

*तुलसी विवाह का महत्व*

वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि तुलसी विवाह करने से कन्यादान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। इसलिए अगर किसी ने कन्यादान न किया हो तो उसे जीवन में एक बार तुलसी विवाह करके कन्या दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह विधि विधान से संपन्न कराने वाले भक्तों को अंत में मोक्ष की प्राप्ति होती है और भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामना पूरी होती है। वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलने की भी मान्यता है।

*हर्षण योग का शुभ संयोग*

पंडित शशिपाल डोगरा के अनुसार तुलसी विवाह के दिन हर्षण योग का शुभ संयोग बन रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर्षण योग 15 नवंबर की देर रात 1:44 तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए हर्षण योग को उत्तम माना जाता है।