Himachal news Mandi . Shimla . Kullu . solan. kangra . all' Himachal news we news provide
फ़ॉलोअर
शनिवार, 21 अगस्त 2021
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, दुवारा अतिरिक्जित जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु मांग पत्र सोंपा I
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, दुवारा अतिरिक्जित जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु मांग पत्र सोंपा I
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच
राज्य कार्यालय: भौर, डाकघर: कनेड, जिला-मंडी हिमाचल प्रदेश-175019
सम्पर्क: 9418020254, 7018390029 ईमेल: joginderwalia54@gmail.com
बेली राम कौंडल जोगिन्दर वालिया
अध्यक्ष सयोंजक
B H K NEWS Mandi 21 अगस्त,2021
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, दुवारा अतिरिक्जित जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु मांग पत्र सोंपा I
आज दिनाक 21 अगस्त को भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के राज्य अध्यक्ष, श्री बी आर कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के नेतृत्व मै अतिरिक्त जिलाधीश मंडी श्री जतिन लाल के माध्यम से मुंख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी को भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून को लागु करने हेतु एक मांग पत्र सोंपा और इसके इलाबा प्रदेश भर से 6 जिला मै मंच के सह-सयोंजकों जिसमे शिमला मै श्री परमानन्द शर्मा, सोलन मै श्री बी एस मेहता, बिलासपुर मै श्री मदन शर्मा, काँगड़ा मै राजेश पठानिया व कुल्लू से नरेश कुकू ने जिला स्तर पर अपने-अपने जिलाधीशों के माध्यम से एक मांग पत्र श्री जयराम ठाकुर जी, माननीय मुख्यमन्त्री, हिमाचल प्रदेश सरकार, को दिया गया I
भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच के प्रदेश संजोयक, जोगिन्दर वालिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्षों से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण द्वारा विभिन्न फोरलेन सड़कें बनाई जा रही हैं जिसमें मुख्यतः परवाणू-शिमला, किरतपुर- मनाली, मटोर-शिमला, पठानकोट-मंडी , पिंजौर-नालागढ़ , हमीरपुर–कोटली-मंडी आदि मार्ग शामिल हैं। इसके अतिरिक्त लगभग 63 नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग बनाने हेतु परियोजनाओं के प्रारूप तैयार किये जा रहे हैं। रेलवे लाइन बिछाने के लिए भानुपल्ली से बिलासपुर –लेह एवं चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए भी भूमि अधिग्रहण की जा रही है तथा एअरपोर्ट निर्माण एवं विस्तार हेतु भी भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव है। बिजली निर्माण हेतु बांध/ टावर लाइन बिछाने के लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया गया है या किया जा रहा है। उपरोक्त परियोजना मै भूमि अधिग्रहण, 2013 कानून (पुनर्स्थापना, पुनर्वास व चार गुना मुआबजा) को हिमाचल सरकार पूर्णतः लागू नहीं कर रही है इस बात की हेरानी व्यक्त की गई कि पिछले 3 बर्ष बीत जाने के बाबजूद भी हिमाचल सरकार अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं ले पाई है और कानून कों लागु करने मै आना-कानी कर रही है I
राज्य अध्यक्ष श्री बी आर कोंडल ने मांग करते हुए कहा कि श्री जयराम ठाकुर की सरकार, पुनर्स्थापना, पुनर्वास तथा भूमि अधिग्रहण, 2013 के अनुसार फैक्टर-2 (चार गुना मुआबजा) को फोर लेन व रेलवे लाइन मै लागु करे व नये प्रोजेक्ट्स के लिए स्थान का चयन तकनीकी आधार पर सोशल इम्पैक्ट सर्वे के पश्चात ही किया जाए व गैर कृषि भूमि व जहां पर न्यूनतम विस्थापन हो ऐसी साइट को वरीयता दी जाए, स्थानीय जनता के इज़मेंट राइट्स को सुनिश्चित किया जाए, मार्केट रेट के अनुसार मुआवजा दिया जाए, मुआवजे का भुगतान अतिशीघ्र किया जाये, प्रस्तावित सड़क के बाहर परियोजना से प्रभावित मकानों, जमीन व बगीचे का नुकसान का मुआबजा दिया जाये, रोड़ प्लान के अनुसार भूमि अधिग्रहण किया जाये तथा मिट्टी डम्पिंग के स्थान तय किये जाये व पहाड की तरफ स्टेप कटिंग की जाये, भूमि की निशानदेही कर पक्की बुरजियाँ लगाई जाएं, 5 मीटर कंट्रोल विड्थ व 3 मीटर टीसीपी योजना से निरस्त किया जाये, उच्च न्यायलय व मंडलीय न्यायलय में लंबित जमीन अधिग्रहण के मामलों की निर्धारित समय सीमा में सुनवाई कि जाये व स्थानीय लोगो को सभी परियोजनायों में 70% रोजगार सुनिश्चित किया जाये इसके इलाबा जिला सत्र पर समस्याओं के निवारण व परियोजना कार्यान्वयन हेतु सयुंक्त समिति गठित कि जाये जो उचित निर्णय ले सके I भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच मांग करता है की उपरोक्त मुद्दों को सरकार जल्दी से सुलझाया जाये अन्यथा अक्टूबर माह में भूमि अधिग्रहण प्रभावित मंच, राज्य/जिला स्तरीय आन्दोलन करेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य, केंद्र सरकार व राष्ट्रीयउच्च मार्ग के अधिकारियों की होगी I
प्रतिनिधिमंडल मै अध्यक्ष श्री बेलीराम कोंडल, सयोंजक जोगिन्दर वालिया के इलावा जडोल-पुंग से राजकुमार वर्मा, पुंग-नोलखा से बालचंद वालिया, नोलखा-डडोर से जितेंदर वर्मा, डडोर-नागचाला से भूपसिंह सकलानी, नागचाला-बेहना से दीवान चंद , विजय ठाकुर, बिन्द्रबनी-पंडोह से बीरबल शर्मा, थालौट से नेत्र ठाकुर, कोटली से प्रशांत व योगेश कुमार, ने हिस्सा लिया I
सयोंजक
जोगिन्दर वालिया
7018390029
बुधवार, 18 अगस्त 2021
20-08-2021 को ग्राम पंचायत चंडयाल के प्रांगण में जिला खो-खो संघ मंडी की बैठक
20-08-2021 को ग्राम पंचायत चंडयाल के प्रांगण में जिला खो-खो संघ मंडी की बैठक
श्री हेमराज कोषाअध्यक्ष, जिला खो-खो संघ मंडी ने विस्तृत प्रैस को जानकारी देते हुए कहा है कि 20-08-2021 को ग्राम पंचायत चंडयाल के प्रांगण में जिला खो-खो संघ मंडी की बैठक श्री पी.एन. आज़ाद महासचिव जिला खो-खो संघ मंडी एवं ऑफिसियल भारतीय खो-खो संघ की अध्यक्षता में रखी गई है जिसमे जिला खो-खो सब जूनियर, जूनियर और सीनियर प्रतियोगिता करवाने बारे निर्णय लिया जायेगा | और जिला खो-खो कार्यकारणी का विस्तार किया जायेगा तथा जिला स्तरीय खो-खो दो दिवसीय तकनिकी सेमिनार मंडी में 29 से 30 अगस्त तक आयोजित किया जायेगा | सभी जिला खो-खो संघ के पदाधिकारी से निवेदन है कि इस बैठक में समयानुसार आने की कृपा करे |
हेम राज
कोषाअध्यक्ष, जिला खो-खो संघ मंडी
मंगलवार, 17 अगस्त 2021
बल्ह क्षेत्र के दो युवकों से एसआईयू टीम ने पकड़ा 37.89 ग्राम चिट्टाा
बल्ह क्षेत्र के दो युवकों से एसआईयू टीम ने पकड़ा 37.89 ग्राम चिट्टाा
दिल्ली से मनाली आ रही वाल्वो की चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता
B H K NEWS
मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में चिट्टा तस्करी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वहीं, मंडी पुलिस के स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट द्वारा लगातार चिट्टा माफिया पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। ताजा मामले में मंडी जिला पुलिस की एसआईयू को चिट्टा माफिया के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले पुलिस टीम ने चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के पुंघ में नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से 37.89 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला पुलिस की एसआईयू टीम मंगलवार को चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-21 पर सुंदरनगर के पुंघ में नाके पर मौजूद थी। इसी दौरान जब दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस को चेकिंग के लिए रोका तो उसमें सवार मंडी जिला के बल्ह उपमण्डल के गांव लोहरा के 28 वर्षीय मनीष कुमार और बल्ह के ही ढाबन के गांव डडोह निवासी 35 वर्षीय युवक मुहम्मद नजीम के बैग की चेकिंग में चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना सुंदरनगर के हवाले कर दिया है।
मामले पर डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस टीम ने एक मामलें में दो युवकों से 37.89 ग्राम के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच जारी है।
सरोज कुमारी की मौत मामले में उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.
*मंडी: बेटी की मौत पर पिता का आरोप- 'ससुरालियों ने की हत्या', पति-ससुर गिरफ्तार*
मंडी. बल्हघाटी के खांदला गांव की 26 वर्षीय सरोज कुमारी की मौत मामले में उसके माता-पिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है. बल्ह थाना पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर धारा 306 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करके मृतका के पति अनिल सैनी उर्फ विपन और उसके पिता कपूर चंद सैनी को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. कोटलू-गलमा गांव निवासी मृतका सरोज के माता-पिता द्रोमति देवी और डाहलू राम ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे और मारपीट करते थे. सरोज की शादी 2017 में हुई थी. उसके दो बच्चे भी हैं. वहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने रविवार रात को ही मौत के घाट उतार दिया और अगले दिन मायके वालों को आत्महत्या की सूचना दी. इन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ दहेत प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है. वहीं डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है. मृतका के पति और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है. मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल की जा रही है.
बग्गी धनोटु नहर में गिरी कार को खोजने का तीन दिन बाद चला सर्च आपरेशन हाथ खाली
बग्गी धनोटु नहर में गिरी कार को खोजने का तीन दिन बाद चला सर्च आपरेशन हाथ खाली
जो कार नहर में गिरी थी आज उसको निकालनें के लिए गोताखोरों ने तलाश शुरू की लेकिन आज कुछ भी हाथ नहीं लगा
रविवार, 15 अगस्त 2021
छातडु और कुम्मी पंचायत में हर्षोल्लास से फहराया तिरंगा
छातडु और कुम्मी पंचायत में हर्षोल्लास से फहराया तिरंगा
छातुडु पंचायत प्रधान सत्या चौधरी उप प्रधान हेत राम और सभी बार्ड मेंबर मजुद थे
प्रधान सत्या चौधरी ने इस मौके पर जनता से अपील की है अपनी छातडु पंचायत को स्वच्छ रखने में पंचायत का सहयोग करें
आज ग्राम पंचायत भडयाल में 75वें स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमे श्रीमती दीक्षा प्रधान,
आज ग्राम पंचायत भडयाल में 75वें स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया जिसमे श्रीमती दीक्षा प्रधान, श्री हेम राज उप प्रधान , समस्त वार्ड सदस्य, डा. सुरजीत सिंह प्रधानाचार्या, श्री रणजीत सिंह प्रधान SMC, श्री लाल सिंह देशबन्धु, श्री पुष्प राज, श्रीमती नीलम, श्रीमती आशा शिलाई अध्यापिका, श्री भागी रथ पंचायत चौकीदार, श्री मुरारी पशु पालन विभाग, श्री हेम राज जल शक्ति विभाग , अध्यापक गण, गाँव वासी मौजूद रहे।
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021
दुःखद: कलखर- जाहु मार्ग स्थित लकी फ़िलिग स्टेशन के पास टिपर की चपेट में आने के बाद घायल दो युवकों में से एक कटौला के 20 बर्षीय युबक राकेश की मृत्यु हो गई है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें
दुःखद: कलखर- जाहु मार्ग स्थित लकी फ़िलिग स्टेशन के पास टिपर की चपेट में आने के बाद घायल दो युवकों में से एक कटौला के 20 बर्षीय युबक राकेश की मृत्यु हो गई है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोक संतृप्त परिवार को यह वियोग सहन करने की शक्ति प्रदान करें
गुरुवार, 12 अगस्त 2021
जाने क्या कह रहे हैं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता प्रकाश चौधरी कौल सिंह ठाकुर कुलदीप राठौर
🌍 जाने क्या कह रहे हैं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता
प्रकाश चौधरी
कौल सिंह ठाकुर
कुलदीप राठौर
मंगलवार, 10 अगस्त 2021
मंडी के कुम्मी में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, पढ़ें पूरा मामला*
*मंडी के कुम्मी में सड़क पर गाड़ी को पास देने को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, पढ़ें पूरा मामला*
जिला मंडी के बल्ह क्षेत्र के कुम्मी में बीती रात को लड़ाई झगड़े में एक व्यक्ति की जान चली गई। बताया जा रहा है झगड़ा गाड़ी को पास न देना व रोजाना दुकान के बाहर जाम लग जाने के कारण हुआ। मामला कुम्मी के कठयाहल मार्ग का है। वीर सिंह की दुकान के पास रात को गाड़ियां खड़ी थी। उसी गांव के परमानंद का लड़का अपने परिवार सहित घर की ओर जा रहा था। जब वह वीर सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर जाम लगा हुआ था काफी देर तक हॉर्न बजाया, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं हटाई। इस पर वह खुद गाड़ी से उतरा व वीर सिंह सहित वहां मौजूद लोगों को गाड़ी हटाने को कहने लगा, जिस पर कहासुनी हो गई।
इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति छोटु राम लड़ाई को शांत करने के लिए वहां आया। जिसको जोर का धक्का लगा व सड़क पर गिर गया। स्वजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर बल्ह पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच 302 का मामला दर्ज कर लिया है व एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
वहीं वीर सिंह पुत्र हरिया राम गांव व डाकघर कुम्मी तहसील बल्ह जिला मंडी ने थाना पर शिकायत दर्ज करवाई है कि परमानंद व इसके दो लड़के गांव छातडू डाकघर कुम्मी गाड़ियों को पास देने के कारण कठियाल सड़क पर इसके साथ झगड़ा कर रहे थे, ये अपनी दुकान के अंदर आकर बैठ गया तो परमानन्द व इसके दोनों बेटे इसकी दुकान के अंदर आकर झगड़ा करने लगे।
45 वर्षीय छोटूराम निवासी कुम्मी गांव के अन्य लोगों के साथ मौका पर आए तथा इसका भतीजा विक्की भी वहां पर आया। परमानंद विक्की से मारपीट करने लगा। जिस पर छोटू राम विक्की को परमानंद से छुड़ाने लगा तो उसने ने छोटूराम को जोर का धक्का दिया, जिस कारण छोटू राम सड़क पर गिरा तथा बेहोश हो गया। इसी समय छोटूराम का बेटा भी मौका पर आया और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले गए। लेकिन इस दौरान उसकी मौत हो गई।
गाड़ी को पास देने में हुई बहस में एक की मौत
गाड़ी को पास देने में हुई बहस में एक की मौत
मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में कुम्मी क्षेत्र में बिते रात एक हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर किसी बात को लेकर झगड़े हो गया है। और एक व्यक्ति को मौत के घाट उत्तार दिया गया है। बताया जा रहा है कि झगड़ा गाड़ी को पास न देना व रोजाना दुकान के बाहर जाम लग जाने के कारण हुआ है। घटना मंडी के कुम्मी के कठयाहल मार्ग की है। जहां पर वीर सिंह की दुकान के पास रात को गाड़ियां खड़ी थी। उसी गांव के परमानंद का लड़का अपने परिवार सहित घर की ओर जा रहा था।
जब वह वीर सिंह की दुकान के पास पहुंचे तो वहां पर जाम लगा हुआ था काफी देर तक हॉर्न बजाया, लेकिन किसी ने गाड़ी नहीं हटाई। इसके बाद वह खुद बाहर उत्तार गया और गाडियां हटाने को कहने लगा, जिस बाद पर कुछ चालकों से उसकी बहस हो गई। कहासुनी इसनी हुई है। इस दौरान गांव का ही एक व्यक्ति छोटु राम इस मामले को शांत करने के लिए वहां पहुंच गया। लेकिन उसके साथ भी लड़ाई करने लग पड़े। घटना के दौरान छोटू राम को किसी ने जोर का धक्का मारा और व सड़क पर गिर गया। जिससे उसके सिर पर गहरी चोट आ गई।
सोमवार, 9 अगस्त 2021
ग्राम पंचायत भडयाल में *स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021
ग्राम पंचायत भडयाल में *स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021
आज दिनांक 09.08.2021 को ग्राम पंचायत भडयाल में *स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021* के तहत जो *09.08.2021* से *15.08.2021* तक श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री, व हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन मंडी के दिशा निर्देशों के द्वारा चलाया जा रहा हैं ।
और यह *स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021* जिला प्रशासन की तरफ से आज ग्राम पंचायत भडयाल से शुरू किया गया।
जिसमे जिला प्रशासन की तरफ से आये माननीय अतिरिक्त उपायुक्त श्री जतीन लाल , श्री नवीन शर्मा जिला परियोजना अधिकारी , श्री हरि सिंह जिला पंचायत अधिकारी, श्रीमती शैफाली मिशन प्रबंधक, श्रीमती कला देवी महिला समाज शिक्षा आयोजिता,श्रीमती वन्दना महिला ग्राम विकास सयोजिका, श्री मनोज कुमार समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी, युद्वि चंद शर्मा अधीक्षक, विकास खंड बल्ह , डा. सुरजीत सिंह जी प्रधानाचार्या, श्रीमती दीक्षा प्रधान, श्री हेम राज उप प्रधान, श्री सेवक राम पंचायत सचिव, समस्त वार्ड सदस्य , शिलाई अध्यापिक, चौकीदार जागृति महिला मडल भडयाल, महिला मडल मलवाणा, श्री मनसा माता स्वयं सहायता समूह मलवाणा -2, योगमाया स्वयं सहायता समूह मलवाणा, सूर्या स्वयं सहायता समूह भडयाल, व समस्त गाँववासी इस अभियान में मौजूद रहे और इस आयोजन को सफल बनाया।
इसमें अतिरिक्त उपायुक्त जी के साथ पुरे पंचायत में कार्यलय के आसपास, पशु औषधालय, आंगनवाडी स्कूल भडयाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू, तथा पंचायत कार्यलय से लेकर केन्द्रीय प्राथमिक माँडल स्कूल घासणू तक समस्त गाँववासियो ने मिल कर कूड़े कर्कट को इकठ्ठा किया और इस *स्वच्छ हिमाचल अभियान-2021* को सफल बनाया।
और अतिरिक्त उपायुक्त महोदय जी ने *स्वच्छ हिमाचल अभियान* के तहत समस्त गाँववासियो को अपने-2 घर के आस पास साफ सफाई रखने के लिए सभी को जागरूक किया।
रविवार, 8 अगस्त 2021
सेब से भरी पिकअप गिरी , सिरमौर में पहाड़ी दरकी , कुल्लू पुलिस ने पकड़ा में पकडा नशा तस्कर गिरोह
सेब से भरी पिकअप गिरी ,
सिरमौर में पहाड़ी दरकी ,
कुल्लू पुलिस ने पकड़ा में पकडा नशा तस्कर गिरोह
एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया
एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया
आज दिनांक 08.08.2021 को एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक में श्री जय राम ठाकुर जी माननीय मुख्यमंत्री जी का हिमाचल प्रदेश वुशू संघ व वुशू अकादमी हिमाचल द्वारा जोरदार अभिनन्दन व स्वागत किया गया
इसमे छोट छोटे बच्चों खिलाड़ियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी को समृति चिन्ह दे कर समानित किया तथा मुख्यमंत्री जी के आगमन पर समस्त खिलाड़ी गदगद हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने एक्सीलैसी वुशू केन्द्र द्वारा की गई मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया । वुशू केन्द्र पर मुख्यमंत्री जी के आगमन पर समस्त खिलाड़ी व वुशू कार्याकारिणी गदगद हुए और उनका आभार व्यक्त किया ।
इस मौके पर श्री निहाल चंद, चेयरमैन मिल्क फैडरेशन हिमाचल , श्री इन्द्र सिंह गांधी माननीय लोकप्रिय बल्ह विधायक , श्री पाल वर्मा अध्यक्ष जिला परिषद मंडी, श्री पी. एन. आजाद महासचिव, हिमाचल प्रदेश वुशू संघ , श्री हेम राज कार्यलय सचिव, श्री पूर्ण चंद कोषाध्यक्ष, श्री खेम सिंह, जिला महासचिव, मनी राम चौहान, रमेश कुमार संयुक्त सचिव, कैप्टन विजय सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत चंडयाल, श्री अमी चंद, वुशू कोच श्री चेत राम, श्री भूप चंद, श्री दुर्गा दत, श्री काकु, श्री सोनु , इत्यादि समस्त अभिभावक, समस्त पदाधिकारियो ने इस समारोह में भाग लिया।
और हिमाचल प्रदेश वुशू संघ ने माननीय मुख्यमंत्री जी ने निवेदन किया कि एक्सीलैसी वुशू केन्द्र कंसा चौक जिला मंडी जो की भारतीय खेल प्राधिकरण से स्वीकृत हैं । हिमाचल प्रदेश सरकार से निवेदन है कि श्री अनुराग ठाकुर जी माननीय केन्द्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री से इस केन्द्र को आरम्भ करने के लिए शीघ्र अतिशीघ्र पत्राचार करे।
कंन्सा चौक मंडी से सुने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को क्या दिया बल्ह को
कंन्सा चौक मंडी से सुने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को क्या दिया बल्ह को
शनिवार, 7 अगस्त 2021
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू तहसील बल्ह जिला मंडी में SMC की नई कार्याकारिणी का आगामी 3 वर्ष के लिए गठन सर्वसम्मति से प्रधानाचार्या डा. सुरजीत सिंह जी की अध्यक्षता में की गई।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू तहसील बल्ह जिला मंडी में SMC की नई कार्याकारिणी का आगामी 3 वर्ष के लिए गठन सर्वसम्मति से प्रधानाचार्या डा. सुरजीत सिंह जी की अध्यक्षता में की गई।
आज दिनांक 7.8.21 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घासणू तहसील बल्ह जिला मंडी में SMC की नई कार्याकारिणी का आगामी 3 वर्ष के लिए गठन सर्वसम्मति से प्रधानाचार्या डा. सुरजीत सिंह जी की अध्यक्षता में की गई।
इस मौके में प्रधान श्रीमती दीक्षा, उप-प्रधान श्री हेम राज , वार्ड सदस्य श्री खेम चंद, श्री मुकेश, ग्राम पंचायत भडयाल और समस्त अभिभावक, अध्यापक गण , मौजूद रहे।
जिसमे प्रधान श्री रणजीत सिंह, और सदस्य श्री धर्म चन्द, श्रीमती भावना, श्री तिलक राज, श्रीमती उर्मिला , श्रीमती पुष्पा, श्रीमती विन्द्रा, श्रीमती सविता, श्रीमती मीना, श्रीमती मंजु, श्रीमती सुमन, तथा श्री यादविन्द्र को सर्व सम्मति से चुना गया।
और इस कार्रयाकारिणी का गठन शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ।
-
*ठेकेदारों को बड़ा झटका, वन विभाग ने कसमल के एक्सपोर्ट लाइसैंस पर लगाई रोक* पवन भारद्वाज चंबा चम्बा जिले के उपमंडल चुराह में कसमल उखाड़ने के...
-
विश्व संगीत दिवस पर अलवर में 12 घंटे का सतत संगीतमय आयोजन आज 20 ता. को। *नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट* (माचाड़ीअलवर):- अलवर- विश्व संगी...
-
हैल्थ ब्लॉक किहार एवं तिस्सा के अंतर्गत कार्यरत आयुष डॉक्टर्स (सरकारी एवं निजी), प्राइवेट आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट, हाउस फार्मेसी...



















