फ़ॉलोअर

Punjab mohali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Punjab mohali लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

एचपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग गुजरात के ‘छोकरों’ ने जीती क्रिकेट लीग

 एचपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग

गुजरात के ‘छोकरों’ ने जीती क्रिकेट लीग



BHK NEWS

*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


डेराबस्सी (मोहाली)।

टायनॉर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला गुजरात और उत्तराखंड के बीच खेला गया। गुजराती ‘छोकरों’ ने उत्तराखंड को पछाडक़र क्रिकेट लीग को अपने नाम किया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खो कर 150 रन बनाए। गुजरात के सलामी बल्लेबाज रेक्स सिल्वारा ने 42 और वरुण ने 40 रनों की शानदार पारियां खेलीं। इसके अलावा जय पटेल ने 28 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 135 रनों पर ढ़ेर हो गई। गुजरात टीम के सलामी बल्लेबाज रेक्स सिल्वारा को मेन ऑफ दि सीरिज अवार्ड से नवाजा गया। क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में हिमाचल राज्य हेंडलूम फेडरेशन के चेयरमैन शिव शरण चौहान बतौर मुख्यतिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विजेता तथा उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स जब अस्पताल छोडक़र मैदान में आ गए हैं तो आम लोगों को भी खुद को तंदरूस्त रखने के लिए अवश्य मैदान का रूख करना चाहिए। क्योंकि मैदान में खेलने से न सिर्फ शरीर फिट रहता है, बल्कि मन-मस्तिष्क भी स्वस्थ्य रहता है। क्रिकेट लीग को करवाने का सपना सरंक्षक डॉ. हितेष, डॉ. जितेष व डॉ. अरशद ने देखा, जिसे हिमाचल हीलर्स ने मिलकर साकार किया। इस क्रिकेट लीग को सफलता पूर्वक करवाने में मैडोक्सी के टायनॉर के एएमडी पीजे सिंह, एमडी डॉ. रोहित अरोड़ा, आरआर डिस्टलरी एंड वॉटलर्स के राजीव राणा, सुमीत कंसारा, केएसएनआर के डॉ. विरेंद्र विक्रम, डॉ. समीर शर्मा, डॉ. नितिन भट्टी ने अपना सहयोग किया।



शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

आईपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग दिल्ली-पंजाब और हरियाणा-गुजरात के बीच दूधिया रोशनी में होगा सेमिफाइनल

 आईपीसीएल राष्ट्रीय क्रिकेट लीग

दिल्ली-पंजाब और हरियाणा-गुजरात के बीच दूधिया रोशनी में होगा सेमिफाइनल


*सत्यदेव शर्मा सहोड़*

BHK NEWS

डेराबस्सी (मोहाली)।

मेजबान हिमाचल प्रदेश ने दरियादिली दिखाते हुए लीग से बाहर हो चुकी पंजाब की टीम को सेमिफाइनल खेलने का मौका दिया है। अब सेमिफाइनल में पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमिफाइनल हरियाणा और गुजरात के बीच होगा। यह दोनों मैच दूधिया रोशनी में खेले जाएंगे। लीग का फाइनल मुकाबला तीन अक्टूबर को डेराबस्सी के एक निजी क्रिकेट मैदान में खेला जाएगा। इससे पहले लीग के दूसरे दिन दूधिया रोशनी में हुए मैच में हिमाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 7 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर तेलंगाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम के सलामी बल्लेबाज राजेंद्र नाहटा ने (45) नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत का स्वाद चखाया। इसके अलावा अनूप कुमार ने 22 रनों बेहतरीन पारी खेलते हुए टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई। दूसरे मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 7 विकेट से हराया। राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 85 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने यह लक्ष्य 3 विकेट गवांकर हासिल कर लिया। लीग के तीसरे दिन शनिवार को पहला मैच गुजरात और उत्तर प्रदेश के बीच खेला गया। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर 172 रन बनाए। गुजरात के रेक्स सिल्वेरा ने 64 और जय पटेल ने 38 रनों की उम्दा पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तर प्रदेश की सारी टीम 133 रनों पर ढ़ेर हो गई। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रवीन कसाना ने 48 रनों की पारी खेली। दूसरे मैच में जम्मू-कश्मीर ने आंध्र प्रदेश को 40 रनों से हराया। जेएंडके ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खो कर 172 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश की सारी टीम 132 रनों पर ढ़ेर हो गई। 



*दोस्ताना मैच में प्रेस इलेवन जीता*

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर खेले गए एक दोस्ताना मैच में प्रेस इलेवन डेराबस्सी ने फिजियो डॉक्टर्स को पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी प्रेस इलेवन ने की।

--------------------



शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट राष्ट्रीय क्रिकेट लीग हरियाणा ने किया सेमिफाइनल में प्रवेश हर जिला में निजी क्रिकेट ग्राऊंड तैयार करने की योजना: सुमीत शर्मा

 इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट राष्ट्रीय क्रिकेट लीग

हरियाणा ने किया सेमिफाइनल में प्रवेश

हर जिला में निजी क्रिकेट ग्राऊंड तैयार करने की योजना: सुमीत शर्मा



*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


BHK NEWS

*डेराबस्सी (मोहाली)।*

टायनॉर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट क्रिकेट लीग में हरियाणा ने लगातार दो जीत दर्ज करते हुए सेमिफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लीग के दूसरे दिन आज हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को 8 विकेट से पराजित कर सेमिफाइनल में प्रवेश किया। लीग के दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं नॉर्थ रेलवे बोर्ड के सदस्य सुमीत शर्मा विशेष तौर पर खिलाडिय़ों से मुलाकात करने पहुंचे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी ऐसी निजी क्रिकेट ग्राऊंड तैयार करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने देश भर से क्रिकेट खेलने आए सभी फिजियो डॉक्टर्स को हिमाचल आने का निमंत्रण दिया। सुमीत शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के हर जिला में एक क्रिकेट ग्राऊंड तैयार करने की योजना एचपीसीए बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस समय घरेलू क्रिकेट के मैच करवाए जा रहे हैं। जिसमें ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं को तराशने का काम किया जा रहा है।

इससे पहले दिल्ली ने सिक्किम को 10 विकेट से करारी हार दी। सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट गवांकर 95 रन बनाए। जिसे दिल्ली की टीम ने बिना विकेट खोये आसानी से जीत का स्वाद चखा। दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बज्जेबाजी करने उतरी हिमाचल की टीम ने 84 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। इसके बाद पंजाब की टीम आसान रनों के लक्ष्य को पीछा करने उतरी। जबकि वर्षा के कारण इस मैच को रद्द कर दिया गया। इससे दोनों टीमों को एक-एक अंक प्राप्त हुआ। तीसरे मैच में हरियाणा ने जेएडंके को 62 रनों से पराजित किया। हरियाणा ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खो कर 159 रन बनाए। जबकि जेएडंके की टीम 8 विकेट पर 97 रन ही बना पाई। पहले दिन के आखिरी मैच में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला गया। उत्तराखंड ने उत्तर प्रदेश को 8 विकेट से पराजित किया। लीग के दूसरे दिन का पहला मैच राजस्थान और सिक्किम के बीच खेला गया। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 205 रनों का अवेद्य लक्ष्य सिक्किम के समक्ष रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की पूरी टीम मात्र 33 रनों पर ढ़ेर हो गई। दूसरा मैच पंजाब और तेलंगाना के मध्य खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन बनाए। तेलंगाना लक्ष्य का पीछा करते हुए 66 रनों पर ही सिमट गई। तीसरा मैच हरियाणा और आंध्र प्रदेश के बीच हुआ। टॉस जीतकर आंध्र प्रदेश ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 152 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने मैच को दो ओवर शेष रहते हुए जीत लिया।

*आज प्रेस और फिजियो में होगा मुकाबला*

महात्मा गांधी की जयंति के उपलक्ष्य में स्थानीय प्रेस इलेवन और फिजियो के बीच मैत्री मैच खेला जाएगा। प्रेस क्लब की ओर से मनोज राजपूत टीम की अगुवाई करेंगे। जबकि दूसरी ओर फिजियो टीम की ओर से डॉ. अनूप कुमार अगुवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि गांधी जयंति पर प्रेस और डॉक्टर्स के बीच खेला जाने वाला यह मैत्री मैच लोगों को स्वच्छता और आपसी भाईचारे का संदेश देगा।



बुधवार, 29 सितंबर 2021

30 से शुरू होगी इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट राष्ट्रीय क्रिकेट लीग देश भर से 12 टीमें लेंगी हिस्सा

 30 से शुरू होगी इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट राष्ट्रीय क्रिकेट लीग

देश भर से 12 टीमें लेंगी हिस्सा



*सत्यदेव शर्मा सहोड़*


BHK NEWS Himachal

डेराबस्सी (मोहाली)।

स्थानीय निजी क्रिकेट मैदान में टायनॉर इंडियन फिजियोथैरेपिस्ट क्रिकेट लीग का आगाज 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इसमें देशभर के फिजियोथैरेपिस्ट राष्ट्रीय डे-नाइट क्रिकेट लीग खेलने पहुंच रहे हैं। इसमें देश भर से करीब 12 राज्यों के फिजियोथैरेपिस्ट क्रिकेट लीग का हिस्सा बनेंगे। यह जानकारी आज यहां होटल आरएस रॉयल्स में पत्रकार वार्ता में बोलतेे हुए आयोजन समीति से डॉ. अनूप कुमार, सुमित कुमार शर्मा, सौरभ ग्रेवाल, रोहित अरोड़ा, विरेंद्र विक्रम सिंह, वरुण राणा, जतिन गलगट चार्मिंग अंवेसेडर अक्षिता सिंह व क्रिकेट लीग के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने बताया कि सीमित ओवरों की इस क्रिकेट लीग में करीब 250 फिजियोथैरेपिस्ट भाग ले रहे हैं। इसमें कुल 15 मैच खेले जाएंगे। जिनमें 12 लीग मैच और दो सेमिफाइनल तथा इसके बाद फाइनल मैच होगा। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को बाद दोपहर करीब एक बजे लीग के शुभारंभ मौके पर बतौर मुख्यातिथि नगर निगम मोहाली मेयर सरदार अमरजोत सिंह सिद्धू तथा विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रभजोत सिंह शिरकत करेंगे। इस लीग का मुख्य मेजबान हिमाचल प्रदेश है। 

*ये टीमें भाग ले रही हैं*

क्रिकेट लीग के मीडिया कोऑर्डिनेटर सत्यदेव शर्मा सहोड़ ने बताया कि इसमें हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

*कोविड प्रोटोकॉल का पालन*

क्रिकेट लीग में भाग लेने वाले सभी प्लेयर्स को आरटीपीसीआर टेस्ट अथवा कोविशील्ड की डबल डोज अनिवार्य किया गया है। सभी प्लेयर्स को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। इसके लिए बाकायदा विशेष कमेटी का गठन किया गया है।

*लीग में मैच के साथ पढ़ाई भी*

लीग के दौरान मैचों के साथ सभी डॉक्टर्स के लिए शिक्षण और प्रशिक्षण का सत्र भी साथ-साथ चलेगा। इसके लिए एक अनुभवी डॉक्टर्स का एक पैनल बनाया गया है। जोकि अपने अनुभवों के साथ-साथ आज के दौर में इस्तेमाल होने वाली तकनीकों के बारे में बताएंगे। इसमें नानावती (मुंबई) के सुपर स्पेशलिस्ट अस्तपाल में फिजियोथैरेपी और स्पोस्ट्स मेडिसन व पुनर्वास केंद्र के प्रमुख प्रो. डॉ. अली ईरानी विशेष तौर पर पधार रहे हैं। इसके आवाला इंडिया ए टीम, इंडिया-23 तथा हिमाचल रणजी क्रिकेट टीम के फिजियो डॉ. सुरेश राठौर, डॉ. प्रलाद प्रियदर्शी, डॉ. नंदलाल पाठक, डॉ. शायना वर्मा, डॉ. सुर्या, डॉ. प्रभात रंजन, डॉ. निशांत जैमिनी, डॉ. प्रभात बलोडिया  व डॉ. अमनदीप सिंह शामिल हैं।

----------------------------------------------------------