फ़ॉलोअर

Bilaspur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Bilaspur लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026

" *भारतीय नारी , विशेष* "

 "   *भारतीय नारी ,  विशेष*  " 




( वसुंधरा धर्माणी  ) 


गृहिणियां केवल परिवार की देखभाल करने वाली महिलाएं नहीं होती, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की आधारशिला भी हैं। एक सशक्त ,संस्कारित और जागरूक समाज की नींव घर से ही पड़ती है और इस नींव को मजबूत बनाने का कार्य मुख्यतः गृहिणियां  ही करती हैं। इसीलिए यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि गृहिणियां वास्तव में राष्ट्र निर्माता हैं, क्योंकि उनके द्वारा निर्मित संस्कारित और ज़िम्मेदार नागरिक ही किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति और भविष्य का निर्धारण करते हैं  | 

                     #

 

=   वसुंधरा धर्माणी ,

   जिला बिलासपुर  { हि. प्र. }

*BHK*  में 

प्रस्तुति  : -  मुमुक्षु  के. ठाकुर

बुधवार, 3 दिसंबर 2025

योगराज सिंह क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच अजय शर्मा ने चंडीगढ़ टीम के खिलाफ लगाया शानदार शतक

 योगराज सिंह क्रिकेट अकादमी के मुख्य कोच अजय शर्मा ने चंडीगढ़ टीम के खिलाफ लगाया शानदार शतक


47 गेंदों में बनाए नाबाद 100 रन। 


अजय ने अपने मेंटोर योगराज सिंह को दिया इसका श्रेय। 


अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर हिमाचल ओर चंडीगढ़ टीम के मध्य एक T-20 मैत्री मैच खेला गया।



विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य पर फिजिकली चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ के द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड में हिमाचल ओर चंडीगढ़ टीम के बीच T20  मुकाबला हुआ जिसमें चंडीगढ़ टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 147 रन का लक्ष्य हिमाचल टीम को दिया जिसमें चंडीगढ़ टीम के  कप्तान लखविंदर ने 54 रन संजय ओर सूरज ने 18,18 रन राजिंदर ने 15 रन बनाए वही गेंदबाजी में हिमाचल की तरफ से गुरमीत धीमान को दो विकेट वही तरुण, सोनम, संजीव को एक एक विकेट मिला। वही लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिमाचल की टीम ने मात्र दो विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जिसमें हिमाचल के कप्तान अजय शर्मा के द्वारा 47 गेंदों में  नाबाद 100 शतकीय पारी खेली जिसमें 16 चौके और 1 छका लगाया वही युधिष्ठिर नेगी ने भी 20 रन का योगदान अपनी टीम को दिया वही गेंदबाजी में सिर्फ चंडीगढ़ टीम के राजिंदर को एक विकेट मिला। वहीं हिमाचल ने यह मैच 8 विकेट शेष रहते अपने नाम किया। 

 वहीं प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर और सचिव नीरज सैनी  सहित सभी पदाधिकारी ने टीम को शुभकामनाएं दी।

स्कोरकार्ड



रविवार, 23 मार्च 2025

हिमाचली ड्रामा किंग रोहित ढटवालीया: छोटे गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर

 

हिमाचली ड्रामा किंग रोहित ढटवालीया: छोटे गांव से राष्ट्रीय पहचान तक का सफर



हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर तहसील झंडुता के छोटे से गांव डाहड के स्थाई निवासी रोहित ढटवालीया ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रतिभा और समर्पण की जरूरत होती है। हिमाचली ड्रामा किंग के नाम से मशहूर रोहित ने बिना किसी कोचिंग के अपना करियर शुरू किया और आज वह न केवल हिमाचल, बल्कि पंजाब, हरियाणा, यूपी और भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।



रोहित ने अपने करियर में कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • MTV Dance National Gold Medal
  • Talent Hunt Haryana National Gold Medal
  • Himachal Pradesh University Shimla Best Speaker Gold Medal
  • Gaiety Theatre Shimla Acting Gold Medal
  • Gaiety Theatre Shimla Best Dancer Himachal Award
  • Gaiety Theatre Shimla Comedy Himachali Drama King Award


इन पुरस्कारों ने रोहित की प्रतिभा को न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान दिलाई। उनका डांस और कॉमेडी स्टाइल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, और उनकी वीडियो हमेशा ट्रेंडिंग में बनी रहती हैं।

रोहित ढटवालीया का यह सफर यह साबित करता है कि यदि किसी व्यक्ति में हुनर हो और उसे सही दिशा मिले, तो वह किसी भी मुश्किल को पार कर सफलता हासिल कर सकता है। उनका यह उदाहरण युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुका है, और वह लगातार हिमाचली ड्रामा किंग के रूप में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहे हैं।



सोशल मीडिया पर भी बनी रहती है चर्चा

रोहित किसी न किसी वजह से हमेशा सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी अनोखी शैली, मस्त कॉमेडी और बेहतरीन डांस की वीडियो अब राष्ट्रीय मंचों पर भी छाई हुई हैं।



शनिवार, 22 फ़रवरी 2025

चिट्टे के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी --- ज्योति प्रकाश आठ मार्च महिला दिवस पर चिट्टे के ऊपर निकली जाएगी एक विशाल रैली,---ज्योति प्रकाश

 चिट्टे के खात्मे के लिए सामूहिक  प्रयास जरूरी --- ज्योति प्रकाश


आठ मार्च महिला दिवस पर चिट्टे के ऊपर निकली जाएगी एक विशाल रैली,---ज्योति  प्रकाश



विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर


उमण्डल घुमारवीं के तहत आने बाली कुठेड़ा पंचायत में पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठक हुई

जिसमे कुठेड़ा पंचायत के अधीन आने बाले सभी महिला मण्डलो ओर युबक मंडलो के सदस्यों ने भाग लिया  इस 

 बैठक में महिलाओं से नशे के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा  की गई

 जिसमे निर्णय लिया गया कि  इस बढ़ते  नशे के खिलाफ सभी महिलामण्डल एक जन  आंदोलन चलाएंगी ओर नशा बेचने वालों की सूचना प्रशासन को देंगी ।ओर  युवाओं को जागरूक करने के प्रयास कर करेगी। पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने बताया कि  ऐसी बैठकों का मुख्य उद्देश्य तस्करों पर नज़र रखना, प्रशासन के साथ समन्वय बनाना और समाज में जागरूकता फैलाना होता है। कई स्थानों पर महिलाएं खुलकर सामने आ रही हैं और नशे के खिलाफ अभियान चला रही हैं, जिससे नशे के सौदागरों पर दबाव बढ़ता है।  इस बैठक में  निर्णय  लिया गया कि 8 मार्च को मिहिला दिवस के ऊपर कुठेड़ा पंचायत के सौजन्य से  खेलकूद प्रतियोगिता ओर एक कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया गया।ओर पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने बताया कि 8 मार्च को नशे के ऊपर समस्त महिलामण्डल युवक मंडल स्कूली बच्चो  ओर लोगो के जन सहयोग  से चिट्टे के ऊपर एक विशाल रैली का आयोजन  कुठेड़ा पंचायत से कुठेड़ा बाजार तक किया जाएगा और लोगो को इस के लिए जागरूक भी किया जाएगा ताकि आने बाली युवा पीठी इस चिट्टे के मकड़जाल से बाहर निकल सके। ज्योति प्रधान ने अपनी पंचायत के समस्त लोगो समाजिक संस्थाओं और व्यापार मंडल 

से अपील की है कि बो 8 मार्च को इस विशाल रैली में शामिल हो कर अपनी  और आने बाली पीठी को नशे से बचने के लिए आगे आये। ओर एक नशा मुक्त पंचायत बनाये।

इस मौके पर समस्त पंचायत प्रतिनिथि उपस्थित रहे।



रविवार, 12 जनवरी 2025

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के छात्र शिवम शर्मा का 13 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ चयन I प्रदेश से दो ही बच्चे लेंगे भाग

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के छात्र शिवम शर्मा का  13 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में  होने वाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के लिए हुआ चयन I

प्रदेश से दो ही बच्चे लेंगे भाग I 




विनोद चड्ढा कुठेड़ा बिलासपुर


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं के छात्र शिवम शर्मा का चयन 13 जनवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा (पीपीसी) 2025 से संबंधित पैनल व विशेषज्ञ चर्चा में भाग लेने के लिए हुआ है I जोकि समूचे जिला व प्रदेश के लिए खुशी व हर्ष का विष्य है I बच्चे के चयन पर शिक्षा जगत व क्षेत्र में खुशी की लहर है I



भोजन, शरीर और सफलता शिर्षक विष्य के आधार पर शिवम् चर्चा में भाग लेगा I 

उल्लेखनीय है कि शिवम शर्मा का चयन हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 2024 मैरिट लिस्ट की दसवीं कक्षा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है ।      एससीआरटी सोलन द्वारा जारी  लिस्ट के अनुसार हिमाचल प्रदेश से मात्र सिर्फ दो ही छात्रों का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ है I जिनमें से एक छात्र सरकारी स्कूल बरठीं (बिलासपुर) से और दूसरी छात्रा न्यूगल मॉडल पब्लिक स्कूल भावरना (काँगड़ा) से है I इसके साथ ही दोनों पाठशालाओं के प्रधानाचार्य भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चयनित हुए हैँ I राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं से  ओम प्रकाश कपिल का चयन इस कार्यक्रम के लिए हुआ है जोकि पाठशाला व क्षेत्र के लिए बहुत ही गर्व की बात है I एस एम सी कमेटी के प्रधान राजेश गौतम के साथ तमाम सदस्यों ने स्कूल प्रधानाचार्य व बच्चों को बधाई प्रेषित की है I



बुधवार, 1 जनवरी 2025

*हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व जिला बिलासपुर सैनिक लीग वायोवृद्ध वेटरन्स सैनिकों को करेगी घर जाकर सम्मानित और जानेगी हाल चाल- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*

 *हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व जिला बिलासपुर सैनिक लीग वायोवृद्ध वेटरन्स सैनिकों को करेगी घर जाकर सम्मानित और जानेगी हाल चाल- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*




1-*भारत के रत्न 28 गोल्ड मैडल 16 सिल्वर 8 ब्रांज मैडल जितने वाले सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम ठाकुर वीएसएम vsm और सुबेदार मेजर अर्जुन सिंह चंदेल को सम्मानित करेगी जिला बिलासपुर लीग- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा

2-*महामहिम राष्ट्रपति श्री नीलम संजीव रेड्डी द्वारा राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम ठाकुर वीएसएम vsm को देश प्रदेश व नेता,शासन प्रशासन सब भुल गये*

3-*28 गोल्ड मैडल 16 सिल्वर मैडल 8 ब्रांज मैडल जीतने वाले को कोई हालचाल जानने कोई नहीं आया*

4-*देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से एक मांग कि 

सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम ठाकुर वीएसएम vsm की आखिरी खोआईस की देश को इतना सम्मान दिलाने को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाना चाहिए वैटरन कैप्टन अंनत राम ठाकुर वीएसएम vsm जी अर्जुनअवार्ड या खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित करने की मांग प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा  करते हैं* 





बिलासपुर 01 जनवरी 20 25

               *हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष व बिलासपुर जिला सैनिक लीग के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में जानकरी देते हुए बताया कि - जिला बिलासपुर सैनिक लीग ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम ठाकुर वीएसएम व सुबेदार मेजर अर्जुन सिंह चंदेल को घर करेगी सम्मानित*



        हमारे बिलासपुर तहसील झंडूता बैहरन के जन्में सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम जो अक्टूबर 1932 के जन्मे और 1947 में अंबाला में भर्ती होकर पंजाब रेजिमेंट सेंटर मेरठ में बेसिक ट्रेनिंग की और ट्रेनिंग के बाद सेंटर में एमटी में ड्राइवर में रखा गया 

     सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन अंनत राम को कुछ और ही करने का जुनून था और वैटरन कैप्टन अंनत राम ने जिमनास्टिक में अपना भाग्य को आगे बढ़ाते हुए 1954 में कोलकता में भाग लिया और पहला गोल्ड मैडल जीता उसके बाद जीत लगातार मिलती गई 1955 बाॅबे 2 गोल्ड मैडल,1956 पटियाला 2 गोल्ड मैडल, 1957 (देहली) दिल्ली -3 गोल्ड मैडल, 1959 एपीटीसी पुन्ने -4 गोल्ड मैडल, 1961-62 पटियाला पंजाब 2 गोल्ड मैडल एक साल दुसरे साल 3 गोल्ड मैडल, 1963 झांसी 5 गोल्ड मैडल, 1965 अगरतला 2 गोल्ड मैडल 1966 रोपड़ पंजाब 2 गोल्ड मैडल टोटल 28 गोल्ड मैडल और सिल्वर मैडल 16 ब्रांज मैडल 8 जीत दिलाकर देश प्रदेश को गौरवान्वित किया ऑल राऊड ट्रॉफी जिती और महामहिम राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित किया गया था 



सैनिक में 32 साल सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर ऑनरेरी कैप्टन वीएसएम vsm एक सम्मान जनक रैंक के साथ घर सेवानिवृत्त हुए आज 92 साल के हो चुके हैं अच्छी बातचीत अच्छी यादाश्त से मैंने बात-चीत की और सारी जानकरी के बारे डिटेल से बात-चीत हुई

     सुबेदार मेजर अंनत राम ने अपने जीवन काल का सारा विवरण बताया और उन्होंने बताया कि मैं अपनी जिंदगी से संतुष्ट हुं परन्तु मुझे नेताओं शासन प्रशासन किसी ने याद नहीं किया न कभी किसी समारोह में बुलाया गया। जयहिंद



शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

*शहीद राकेश कुमार को हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*

 *शहीद राकेश कुमार को हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*




बिलासपुर 26 ,हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा  पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला बिलासपुर सैनिक लीग सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने शहीद नायक राकेश कुमार को रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रध्दांजलि अर्पित की और देश प्रदेश के शहीदों को दो लाईन गा कर शोक श्रद्धांजली दी। 



*1- शहीदों की चिताआओँ में लगेंगे हर वर्ष मेले*

*वतन पर मिटने वालों का आखिर यही निशां होगा*

*2- जो टकराये पहाड़ों से उसे तुफान कहते है* 

*जो लड़े शरहदों पर* 

*खड़े शरहदो पर* 

*शहादत दे शरहदों पर* 

*तिरंगा ओढ़े शरहदों पर* 

*उसे भारतीय सेना का जवान कहते है* 

*3-कदम ऐसा चलो कि निशान खास बन जाए*

*काम ऐसा करो की पहचान खास बन जाए* 

*दुश्मन पर वार करना है तो ऐसा करो कि दुश्मन का नमोनिशां मिट जाए* 

*4- युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन जगदीश वर्मा व हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा शहीद राकेश कुमार को पुष्प श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए*

5- *मुख्य अतिथि जीतराम कटवाल ने शहीद सटैचु के रखरखाव के लिए-1 लाख रुपए देने की घोषणा की और हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व जिला बिलासपुर लीग के सदस्यों ने शहीद राकेश कुमार की माता रतनी देवी को 5100/ सहयोग राशि दी तिरंगा वैज से सम्मानित किया और स्थानीय डाक्टर ने 5100/ की सहयोग राशि दी गई*



  बिलासपुर  26 दिसंबर 2024 को आज विधानसभा झंडुता के ग्राम बहरन जंगला नायक राकेश का शहीदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस मौके में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल जी ने शिरकत किया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नायक राकेश कुमार जी का जन्म 8 अप्रैल 1982 को पिता स्वर्गीय  श्री नाथूराम जी और माता श्रीमती रतनी देवी के घर में हुआ था राकेश कुमार जी की प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडुता में हुआ था नायक राकेश कुमार जी भारतीय सेवा की 21 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और एक होनहार सैनिक थे कुछ समय बाद इनको 37 राष्ट्रीय राइफल में सेवा देने का मौका मिला इसी सेवा के दौरान लाइन ऑफ़ कंट्रोल जम्मू एंड कश्मीर के बीच में  26 दिसंबर 2012 दुश्मन की गोलाबारी से नायक राकेश कुमार जी शहीद हो गए थे नायक राकेश कुमार जी एक होनहार सैनिक होने के नाते भारत सरकार द्वारा इनको काफी मेडल से नवाजा गया था और अपनी वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए  नायक राकेश कुमार  जी ने अपने जीवन को देश के लिए अर्पित कर दिया इस मौके पर बच्चों द्वारा बहुत रंगारंग कार्य कारण किए गए और बहुत सारे सैनिकों ने एक साथ उनका पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा (भूतपूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष बिलासपुर) युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन जगदीश वर्मा,शहीद मेजर अरुण शर्मा के माता पिता कैप्टन आर एन शर्मा व उनकी धर्म पत्नी गायत्री शर्मा शहीद अंकेश भारद्वाज के माता व पिति वैटरन बांचा राम व माता साथ थी,सूबेदार सागर सिंह चंदेल ,सूबेदार नानक चंद ,सूबेदार कुलवंत सिंह पटियाल (हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष) नायव सुबेदार राजकुमार पटियाल (सचिव बिलासपुर भूतपूर्व सैनिक लीग )सूबेदार रणजीत सिंह चंदेल, झंडुता इकाई अध्यक्ष सुबेदार मेजर विपन चंद शर्मा, हवलदार प्रकाश चंद चौहान वीर नारी मीरा देवी शहीद नरेश कुमार की बेटी काजल ठाकुर सूबेदार सुभाष  सिंह चंदेल ,कैप्टन धनीराम, सूबेदार मेजर सरबजीत सिंह, (अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति) सूबेदार जगजीत सिंह खारियल, कैप्टन योगेंद्र पाल (सेना मेडल) सूबेदार शिवकुमार भगोरिया, सूबेदार कुलवंत सिंह ढटवालिया, नायव सूबेदार वासुदेव वर्मा ,सूबेदार  रामलाल वर्मा, सहित सैकड़ो सैनिक कौन है शाहिद नायक राकेश कुमार जी को भावपूर्ण पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया और नायक राकेश कुमार अमर रहे के नारे के साथ पूरा झंडा विधानसभा का इलाका गूंज उठा धन्यवाद।जयहिंद






भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने प्रदेश सरकार पर बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का आरोप

 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने प्रदेश सरकार पर बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का आरोप



विनोद चड्ढा घुमारवीं।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्मानी ने प्रदेश सरकार पर बच्चों को शिक्षा के अधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया है । धर्माणी  ने प्रेस को जारी अपने बयान में कहा कि खुद सरकार के ही विभाग के द्वारा किए गए ताजा सर्वे में यह बात सामने आई है कि जब से प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में शिक्षण संस्थान बंद किए हैं तब से बंद किए शिक्षण संस्थानों के करीब 67 बच्चे ऐसे भी है जो दोबारा किसी स्कूल में गए ही नहीं।। उन्होंने कहा कि यह बेहद  हैरान कर देने वाला विषय  है।लेकिन सरकार इस बात से अनजान है।




उन्होंने कहा कि  सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों में 1000 से अधिक शिक्षण संस्थान बंद किए गए हैं और इन शिक्षण संस्थानों को बंद करने के बाद बहुत से बच्चे ऐसे है जो शिक्षा जैसे  मूलभूत अधिकार से वंचित हो गए हैं ।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मैं बेशक राजनीतिक मनसा के तहत भाजपा सरकार द्वारा खोले गए शिक्षा संस्थानों को बंद किया हो। लेकिन यह फैसला आज प्रदेश के बच्चों पर भारी पड़ गया है ।



धर्मानी ने कहा एक तरफ तो कांग्रेस के ही पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह कहते थे कि प्रदेश में एक भी बच्चा अशिक्षित नहीं रहेगा और अगर उन्हें एक बच्चे के लिए भी स्कूल खोलना पड़े तो वैसा करेंगे। लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इसके विपरीत केवल राजनीतिक द्वेष के तहत काम कर रहे हैं । देशभर की रैंकिंग व्यवस्था में हमेशा शीर्ष पर रहने वाला राज्य आज 21 स्थान पर पहुंच चुका है। लेकिन सरकार अभी भी करीब 300 और शिक्षण संस्थानों को बंद करने का फैसला ले चुकी है ।


धर्मानी ने प्रदेश में शिक्षा के लगातार गिरते स्तर के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है तथा कहा कि  सरकार के गैर जिम्मेदाराना रवैये व फैसलों के कारण प्रदेश के बच्चे शिक्षा वंचित हो रहे हैं ।उन्होंने कहा कि आज सरकार शिक्षा के गिरते स्तर को शिक्षा विभाग व अधिकारियों को इसका जिम्मेदार ठहरने में लगी है। जबकि यह सारी जिम्मेदारी सरकार की है।

 उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में सिर्फ शिक्षण संस्थानों को बंद करने के अलावा और कोई काम नहीं किया है यही कारण है कि शिक्षा के गुणवत्ता के मामले में प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है।


गुरुवार, 26 दिसंबर 2024

*शहीद नायक राकेश कुमार को हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*

 *शहीद नायक राकेश कुमार को हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली- प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*









बिलासपुर 26 ,हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा  पत्रकार वार्ता में बताया कि जिला बिलासपुर सैनिक लीग सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति ने शहीद नायक राकेश कुमार को रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रध्दांजलि अर्पित की और देश प्रदेश के शहीदों को दो लाईन गा कर शोक श्रद्धांजली दी। 



1- शहीदों की चिताआओँ में लगेंगे हर वर्ष मेले !

वतन पर मिटने वालों का आखिर यही निशां होगा !

2- जो टकराये पहाड़ों से उसे तुफान कहते है 

जो लड़े शरहदों पर 

खड़े शरहदो पर 

शहादत दे शरहदों पर 

तिरंगा ओढ़े शरहदों पर 

उसे भारतीय सेना का जवान कहते है 


कदम ऐसा चलो कि निशान खास बन जाए 

काम ऐसा करो की पहचान खास बन जाए 

दुश्मन पर वार करना है तो ऐसा करो कि दुश्मन का नमोनिशां मिट जाए 

  बिलासपुर  26 दिसंबर 2024 को आज विधानसभा झंडुता के ग्राम बहरन जंगला नायक राकेश का शहीदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस मौके में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक जीतराम कटवाल जी ने शिरकत किया आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नायक राकेश कुमार जी का जन्म 8 अप्रैल 1982 को पिता स्वर्गीय  श्री नाथूराम जी और माता श्रीमती रतनी देवी के घर में हुआ था राकेश कुमार जी की प्रारंभिक शिक्षा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल झंडुता में हुआ था नायक राकेश कुमार जी भारतीय सेवा की 21 पंजाब रेजीमेंट में भर्ती हुए थे और एक होनहार सैनिक थे कुछ समय बाद इनको 37 राष्ट्रीय राइफल में सेवा देने का मौका मिला इसी सेवा के दौरान लाइन ऑफ़ कंट्रोल जम्मू एंड कश्मीर के बीच में  26 दिसंबर 2012 दुश्मन की गोलाबारी से नायक राकेश कुमार जी शहीद हो गए थे नायक राकेश कुमार जी एक होनहार सैनिक होने के नाते भारत सरकार द्वारा इनको काफी मेडल से नवाजा गया था और अपनी वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए  नायक राकेश कुमार  जी ने अपने जीवन को देश के लिए अर्पित कर दिया इस मौके पर बच्चों द्वारा बहुत रंगारंग कार्य कारण किए गए और बहुत सारे सैनिकों ने एक साथ उनका पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किया इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा (भूतपूर्व सैनिक लीग अध्यक्ष बिलासपुर) सूबेदार सागर सिंह चंदेल ,सूबेदार नानक चंद ,सूबेदार कुलवंत सिंह पटियाल (हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष) नायव सुबेदार राजकुमार पटियाल (सचिव बिलासपुर भूतपूर्व सैनिक लीग )सूबेदार रणजीत सिंह चंदेल, सूबेदार सुभाष  सिंह चंदेल ,कैप्टन धनीराम,    सूबेदार मेजर सरबजीत सिंह, (अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति) सूबेदार जगजीत सिंह खारियल, कैप्टन योगेंद्र पाल (सेना मेडल) सूबेदार शिवकुमार भगोरिया, सूबेदार कुलवंत सिंह ढटवालिया, नायव सूबेदार वासुदेव वर्मा ,सूबेदार  रामलाल वर्मा, सहित सैकड़ो सैनिक कौन है शाहिद नायक राकेश कुमार जी को भावपूर्ण पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित किया और नायक राकेश कुमार अमर रहे के नारे के साथ पूरा झंडा विधानसभा गूंज उठा इस मौके पर पत्रकार बंधु की तरफ से समृद्ध हिमाचल की तरफ से जीवन सिंह द्वारा देशवासियों को इस दिवस पर अपडेट किया गया धन्यवाद



मंगलवार, 24 दिसंबर 2024

*राजकीय बृष्ठ मध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा ने मनाया बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह जिसके मुख्या अतिथि रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता श्री सरपाल सिंह ठाकुर- अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा*

 *राजकीय बृष्ठ मध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा ने मनाया बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह जिसके मुख्या अतिथि रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता श्री सरपाल सिंह ठाकुर- अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा*  




बिलासपुर- बालक राम शर्मा/ जिला ब्यूरो

 

*बिलासपुर 24  राजकीय बृष्ठ मध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा ने मनाया बार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह जिसके मुख्या अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता श्री सरपाल सिंह ठाकुर ने शिरकत की यह जानकारी अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा ने दी*

      *कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता सरपाल सिंह ठाकुर जी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर व

एसएमसी प्रधान हंसराज शर्मा और स्कूल स्टाफ व स्थानीय लोंगों ने चीफ गैस्ट को हार डालकर स्वागत किया और मुख्य अतिथि को समृति चिन्ह शाल वैज व टोपी पहनाकर हार्दिक सम्मान के साथ सम्मानित किया गया*



*चीफ गैस्ट अधिवक्ता सरपाल सिंह ठाकुर व प्रधानाचार्य निर्मल ठाकुर और एसएससी प्रधान हंसराज शर्मा ने मेधावी बच्चों को समानित किया तथा बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए इस अवसर पर एयरफोर्स सेवानिवृत्त भंडारी राम एसएमसी प्रधान हंसराज सेवानिवृत्त अध्यापक कृपा राम अधिवक्ता अमित कुमार शर्मा अधिवक्ता स्वतंत्र ठाकुर कोठीपुरा पंचायत प्रधान पिंकी समयाल,राजपुरा पंचायत प्रधान हेमा देवी विशेष तौर पर मौजूद रहे और भारी संख्या के साथ इलाका वासी इस प्रोग्राम में शिरकत की सभी को भोजन की व्यवस्था भी की गई थी आज इस प्रोग्राम में इलाका वासी भारी संख्या में मौजूद रहे*



कैप्टन रामनाथ शर्मा व उनकी मिसिज गायत्री शर्मा को सम्मानित करते वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*

 *शहीद मेजर अरुण शर्मा गांव मसौर नालटी स्कूल के प्रांगण में आज 23 दिसंबर 2024 को रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर दी गई हार्दिक श्रद्धांजली- कैप्टन आर एन शर्मा*  


*कैप्टन रामनाथ शर्मा व उनकी मिसिज गायत्री शर्मा को सम्मानित करते वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*




बिलासपुर 23 दिसंबर  

       *हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कैप्टन आर एन शर्मा के बेटे शहीद मेजर अरुण कुमार शर्मा  जो 23 दिसंबर 2003 पुंछ राजौरी बालाकोट में अंतकी घात के दौरान शहीद हो गए थे मेजर अरुण कुमार शर्मा ने अपना टास्क को पुरा करने के लिए देश के शहादत दे दी परन्तु अपना फ़र्ज को पुरा निभाते हुए शहीद होना मंजूर था परन्तु देश को धोख़ा न देकर अपनी शहादत कबुल की ऐसी महान् आत्मा की शांति के लिए समस्त जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियां ज्यादा से ज्यादा संख्याबल में पधारने का कष्ट करने पर हार्दिक अभिनंदन स्वागत करते हैं घुमारवीं के नालटी स्कूल में प्रोग्राम आयोजित किया गया ताकि शहीद मेजर अरुण कुमार शर्मा के माता व पिता कैप्टन आर एन शर्मा को विस्वास मिले की हमारी बेटे की शहादत एक देश के लिए सर्वोच्च बलिदान था हमेशा हमेशा ऐसे सर्वोच्च वीर बलिदानियों का देश हमेशा ऋणी था ऋणा है और ऋणी रहेगा आज एसी पंखे के निचे बैठना इन्ही सर्वोच्च बलिदानियों की देन है हमें गर्व होता है ऐसे वीर सपूत जो देश व तिरंगे और मातृभुंमी के लिए अपनी शहादत देकर अपना कर्ज़ व फ़र्ज निभाते हैं हमें ऐसे वीर सर्वोच्च बलिदानियों के शहीद स्मारक पर अपनी सहानुभूतिपूर्वक रिथ लेईंग पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली देने के लिए इकट्ठे हों*

     *जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियों सहित गांव मसौर नालटी स्कूल के पास शहीद स्मारक पर इकट्ठे होकर देश प्रदेश के शहीदों याद करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले*



            *देश के शहीदों को शत् शत् नमन्*

  *जय जवान अमर जवान भारत माता की जय*


    *संदेश- हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व जिला बिलासपुर की लीग सदस्यों से बिनम्र अनुरोध है कि हम सभी इकट्ठे होकर 23 -12-2024 सोमवार सुबह 9:30 वजे समिति सदस्य शहीद मेजर अरुण कुमार शर्मा को शोक श्रदाजंली के प्रोग्राम में गांव मसौर स्कूल नालटी में रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर शहीद स्मारक पर शोक व्यक्त करने के लिए वहां जायेंगे सभी वेटरन्स सैनिक बिलासपुर के शहीद स्मारक के समारोह में हाजिर होने जाएंगे 23-12-2024 सुबह 11 वजे शहीद स्मारक पर शोक श्रदाजंली देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का कष्ट करें जाने का समय सुबह 9:30 वजे होगा।धन्यवाद। 

  


रविवार, 22 दिसंबर 2024

शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति की बैठक हुई सम्पन्न- बालक राम शर्मा

 

शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति की बैठक हुई सम्पन्न- बालक राम शर्मा



बिलासपुर 22 दिसंबर 

                   हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष व शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति की बैठक आयोजित की गई यह मीटिंग चंगर पलासनी गोहयण बाड़ी शिव मंदिर के प्रांगण में जिसमें समिति के कार्यों की समीक्षा की गई और आगे के प्लान के प्रोग्राम बारे चर्चा की गई आज मीटिंग का मुख्य उद्देश्य 16 दिसंबर 1971 सेना विजय दिवस पर 16 दिसंबर 2024 को प्रोग्राम किया जिसमें देश के शहीदों को याद करते हुए रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली दी गई जिसमें चीफ गैस्ट सुबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट रंजन गुप्ता ने शिरकत की थी और स्वतंत्रता सेनानी प्रेमी देवी शास्त्री को विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया था वीर नारियों को स्मृति चिन्ह शाल व वैज लगाकर सम्मानित किया गया था सेना विजय दिवस पर चाये पकौड़ा व लंच का खर्चा  वीर नारी मीरा देवी ने दिया था।


        समिति ने सेना विजय दिवस 16 दिसंबर 2024 के खर्चे का ब्योरा व हिसाब किताब किया जिसमें समिति के प्रत्येक सदस्य को 1 हजार 20 रुपये कटिंग के इकट्ठे किये सारा हिसाब किताब बराबर किया गया।

समिति सदस्य अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा वरिष्ठ सचिव महेंद्र नाथ कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, उपप्रधान प्रकाश चौहान उपप्रधान प्रकाश चंद शर्मा, वीर नारी मीरा देवी,वरिष्ठ मुख्य सलाहकार सुभाष चंद शर्मा मुख्य सलाहकार रोशन लाल ठाकुर, सलाहकार हंसराज,सुबेदार रतन लाल हवलदार चमेल सिंह, धीरेंद्र पाल रतन लाल ठाकुर, शास्त्री अशोक कुमार सभी मौजूद रहे। जयहिंद





*नया सवेरा*

 *नया सवेरा*




*उठ जाग मुसाफ़िर देखो क्या जग में आया है* 

आज फिर से जग ने नया सवेरा लाया है


*मुसाफ़िर बनकर आये हैं हम*

इस संसार को फूलों की तरह सजायेंगे हम 


*न करें बटने की बात धर्म जाति है लड़ाई व फ़साद*

राजनीति के चक्कर में न करें कोई विवाद 


*रक्षक हैं राष्ट्र के शरहद पर सीना तान खड़ी है सेना*

तिरंगा हमारी शान है इसकी हिफाजत के लिए हमेशा लड़ी है हमारी सेना


*बहाया है लहु वतन की राहों में नहीं हटे हैं हमारे पिछे ये कदम*

देश के प्रहरी बनकर शरहद की दिवार बने हैं हम 


*जो टकरायेगा शरहद पर कर देंगें सिर उसका कलम* 

सत्ता के लालच में न करो निचा हमें सनम् 


*अग्निवीर से भारतीय सेना हो जायेगा पतन* 

देश के कर्णधार कर्णवीर सर्वोच्च बलिदान ही है हमारा धर्म 


*कब तक टूट-टूट कर जातियों में सदा बंटते रहे हम*

कारण यही था सदियों तक कटते रहे हम


*सबके सिरों पर ताज यदि जातियों का सजेगा*

स्वयं ही सोचिए यह देश अपना कैसे बचेगा


*कह दें कि कोई फूट प्रतिवाद नहीं*

सनातन हिन्दू धर्म में कोई जातिवाद नहीं


*कह दो कि यहां कोई छुआछूत नहीं*

सनातन हिन्दू धर्म में, कोई अछूत नहीं


*धरा का धरा पर रह जायेगा इसको खून की होली से हम संजायेंगे नहीं*

*भारत हिन्दु राष्ट्र को जलियां वाले बाग की घटना जैसी याद को दोहरायें नहीं* 


*जन्मे हैं इस धरा पर, इसी मर्म के लिए*

मरना है तो मरेंगे अपने वतन व धर्म के लिए


*सनातन की परम्परा को हम निभायें तो सही*

*मिलकर सभी एक साथ तिरंगे के नीचे आयें तो सही*

                    *आयें तो सही*

                    *आयें तो सही*


       *समझो तो मोती न समझो तो पानी है*

          *हमारे देश की यही कहानी है*


                 *भारत माता की जय*


              *लेखक- बालक राम शर्मा*



शनिवार, 21 दिसंबर 2024

शहीद मेजर अरुण शर्मा गांव मसौर नालटी स्कूल के प्रांगण में 23 दिसंबर 2024 को रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर देगें श्रद्धांजली- कैप्टन आर एन शर्मा

 शहीद मेजर अरुण शर्मा गांव मसौर नालटी स्कूल के प्रांगण में 23 दिसंबर 2024 को रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर देगें श्रद्धांजली- कैप्टन आर एन शर्मा 




बिलासपुर 21 दिसंबर  

       *हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि कैप्टन आर एन शर्मा के बेटे शहीद मेजर अरुण शर्मा  जो 23 दिसंबर 2003 पुंछ राजौरी बालाकोट में अंतकी घात के दौरान शहीद हो गए थे मेजर अरुण शर्मा ने अपना टास्क को पुरा करने के लिए देश के शहादत दे दी परन्तु अपना फ़र्ज को पुरा निभाते हुए शहीद होना मंजूर था परन्तु देश को धोख़ा न देकर अपनी शहादत कबुल की ऐसी महान् आत्मा की शांति के लिए समस्त जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियां ज्यादा से ज्यादा संख्याबल में पधारने का कष्ट करें ताकि शहीद मेजर अरुण शर्मा के माता व पिता कैप्टन आर एन शर्मा को विस्वास मिले की हमारी बेटे की शहादत एक देश के लिए सर्वोच्च बलिदान था हमेशा हमेशा ऐसे सर्वोच्च वीर बलिदानियों का देश हमेशा ऋणी था ऋणा है और ऋणी रहेगा आज एसी पंखे के निचे बैठना इन्ही सर्वोच्च बलिदानियों की देन है हमें गर्व होता है ऐसे वीर सपूत जो देश व तिरंगे और मातृभुंमी के लिए अपनी शहादत देकर अपना कर्ज़ व फ़र्ज निभाते हैं हमें ऐसे वीर सर्वोच्च बलिदानियों के शहीद स्मारक पर अपनी सहानुभूतिपूर्वक रिथ लेईंग पुष्प अर्पित कर 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर हार्दिक श्रद्धांजली देने के लिए इकट्ठे हों।

     जिला बिलासपुर के वेटरन्स सैनिक व वीर नारियों सहित गांव मसौर नालटी स्कूल के पास शहीद स्मारक पर इकट्ठे होकर देश प्रदेश के शहीदों याद करें ताकि उनकी आत्मा को शांति मिले।



            *देश के शहीदों को शत् शत् नमन्*

  *जय जवान अमर जवान भारत माता की जय*

    *संदेश- हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व जिला बिलासपुर की लीग सदस्यों से बिनम्र अनुरोध है कि हम सभी इकट्ठे होकर 23 -12-2024 सोमवार सुबह 9:30 वजे समिति सदस्य शहीद मेजर अरुण शर्मा को शोक श्रदाजंली के प्रोग्राम में गांव मसौर स्कूल नालटी में रिथ लेईंग व पुष्प अर्पित कर शहीद स्मारक पर शोक व्यक्त करने के लिए वहां जायेंगे सभी वेटरन्स सैनिक बिलासपुर के शहीद स्मारक के समारोह में हाजिर होने जाएंगे 23-12-2024 सुबह 11 वजे शहीद स्मारक पर शोक श्रदाजंली देने के लिए ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का कष्ट करें जाने का समय सुबह 9:30 वजे होगा।धन्यवाद* 

   


गुरुवार, 19 दिसंबर 2024

बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पैक्टर रतन सिंह परिहार ने ली अंतिम सांस परिवार व इलाका हुआ शोकाकुल- राज कुमार पटियाल

 बीएसएफ से सेवानिवृत्त हुए सब इंस्पैक्टर रतन सिंह परिहार ने ली अंतिम सांस परिवार व इलाका हुआ शोकाकुल- राज कुमार पटियाल 




 बिलासपुर 19 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया की हमारे बिलासपुर के झंडूता विधानसभा चुनाव क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत बलोह डोल  से सम्बन्ध रखने वाले भारतीय सेना बीएसएफ से सेवानिवृत्त  सब इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार का निधन होने से समस्त गांव शोकाकुल में डूबे गया है गौरतलब है कि स्व  रतन सिंह परिहार का जन्म वर्ष 1960 में  बलोह गांव डोल  में हुआ था उन्होंने अपनी  परमभिक पढ़ाई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  बरठीं से करने के पश्चात वर्ष 1979 में अर्ध सैनिक बल बीएसएफ में भर्ती हुए थे और 2017 में 37 साल की अपनी सेवा देकर सेवा निवित्र हुए थे इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बहुत दुर्गम इलाके में जैसे जम्मू कश्मीर, असम,  सहित अन्य क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी जिसके परिणामस्वरूप उन्हें सेना के उच्च अधिकारीयों द्वारा कई मैडलों से नवाजा गया गौरतलब है कि स्व: रतन सिंह परिहार जो कि कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे जिसके चलते हुए आज इस दुनिया को  अलविदा करके अपनी अन्तिम यात्रा पूर्ण की तत्पश्चात उनके सुपुत्र  द्वारा मुख अग्नि दी गई इस समय परिवार व इलाका माहौल से शोकाकुल हो गया है वे अपने पीछे अपनी धर्म पत्नी के अलावा अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं इस अवसर पर  पूर्व सैनिको  के  द्वारा उनके सम्मान में श्मशान घाट पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुष्प माला अर्पित की इस अवसर पर सैनिक सीमित के अध्यक्ष  सुवेदार मेजर सर्वजीत सिंह,(भारतीय जवान किस पार्टी के हमीरपुर लोकसभा अध्यक्ष) सुवेदार मेजर कुलवंत सिंह पटियाल,सूबेदार राजकुमार पटियाल, सूबेदार नानक चंद ,सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह,कैप्टन धनीराम धीमान,सूबेदार मेजर हेमराज राणा,सूबेदार अनिल राणा इंस्पेक्टर रमेश परिहार, (समिति अध्यक्ष बलोह पंचायत) सूबेदार मेजर सोहन सिह मन्हास,सूबेदार लच्छू राम कैप्टन सतीश चंदेल,कैप्टन बालक राम शर्मा (अध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक लीग बिलासपुर) संपर्क के माध्यम से परिवार को इस दुख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना किया और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई इस अवसर पर स्व इंस्पेक्टर रतन सिंह परिहार की आत्मा की शांति के लिए समस्त जनता ने दो मिनट का मौन रख कर अपने गांव के होनहार वीर सैनिक को अन्तिम भावभीनी श्रद्धांजलि नम आंखों से अर्पित की गई तथा रतन सिंह अमर रहे अमर रहे , भारत माता की जय के नारों से धरती गूंज उठी। जयहिंद



सोमवार, 9 दिसंबर 2024

भारत पाक युद्ध सेना विजय दिवस पर 16 दिसंबर 2024 को शहीद नंतराम वैलफेयर समिति देगी दश के शहीदों को 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर देगी श्रद्धांजली- बालक राम शर्मा

 भारत पाक युद्ध सेना विजय दिवस पर 16 दिसंबर 2024 को शहीद नंतराम वैलफेयर समिति देगी दश के शहीदों को 2 मिन्ट का शांतिमौन रखकर देगी श्रद्धांजली- बालक राम शर्मा 




*16 दिसंबर 2024 को भारत पाक युद्ध सेना विजय दिवस के उपलक्ष्य पर सुबेदार मेजर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट 

रंजन गुप्ता (पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन एक्सक्युटीब इंजीनियर बिलासपुर) को चीफ गैस्ट के सादर अंमत्रित किया गया है*

*शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति देगी देश के शहीदों को 2 मिन्ट शांतिमौन रखकर देगें श्रद्धापूर्वक हार्दिक श्रद्धांजली*


       बिलासपुर 08  हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति व शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति की मीटिंग आयोजित की गई यह मीटिंग प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई।



    शहीद नंतराम वैलफेयर मेला व दंगल समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 दिसंबर 1971 भारत पाक युद्ध सेना विजय दिवस के उपलक्ष्य 16 दिसंबर 2024 को देश के शहीदों को 2 मिन्ट शांतिमौन रखकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली देंगें मीटिंग में चीफ गैस्ट के चर्चा की गई जिसमें कैप्टन रंजन गुप्ता (पीडब्ल्यूडी में एक्सईएन बिलासपुर हैं) को चीफ गैस्ट के सादर अंमत्रित किया जाए और परिवार सहित सादर अंमत्रित हैं जिला बिलासपुर के सैनिक वेटरन्स सैनिक व वीर नारिया 16 दिसंबर 2024 भारत पाक युद्ध सेना विजय दिवस के उपलक्ष्य पर सभी सादर अंमत्रित हैं 16 दिसंबर 2024 सोमवार सुबह 11 वजे प्रोग्राम शुरु होगा प्रोग्राम के बीच चाय होगी और प्रोग्राम समाप्त होने के दोपहर बाद खाना (लंच) होगा और प्रोग्राम समाप्त किया जायेगा।

समिति सदस्य अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा,सचिव महेंद्र नाथ कोषाध्यक्ष संजीव कुमार मुख्य सलाहकार रोशन लाल ठाकुर,चमेल सिंह,सलाहकार रतन लाल हंसराज,धीरेंद्र पाल (गुडडु) शास्त्री अशोक कुमार, सुभाष शर्मा, वीर नारि मैडम मीरा देवी रतन लाल, रामलाल मीटिंग में मौजूद रहे। जयहिंद



शुक्रवार, 15 नवंबर 2024

*जम्मू-कश्मीर में पाक अंतकवाद उग्रवाद पर नहीं केंद्र सरकार का नियंत्रण-शहादत की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी ये जबानी जंग है धरातल पर नहीं- वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*

 *जम्मू-कश्मीर में पाक अंतकवाद उग्रवाद पर नहीं केंद्र सरकार का नियंत्रण-शहादत की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी ये जबानी जंग है धरातल पर नहीं- वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा*




*जय जवान अमर जवान* 

*सर्वोच्च बलिदानियों का देश हमेशा ऋणी है और ऋणी रहेगा*

*शहीद कमांडो नायब सूबेदार राकेश कुमार अमर रहे अमर रहे।जयहिंद*

*शहादत की कुर्बानी बेकार नहीं जायेगी सिर्फ व सिर्फ जबानी जंग है धरातल पर नहीं*


*बिलासपुर 14  हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि जम्मू-कश्मीर का अंतकवाद उग्रवाद थमने का नाम नहीं ले रहा क्योंकि राजनैतिक द्वेष आम लोगों पर भारी पड़ रहा है हाल ही में उपमंडल नाचन के अंतर्गत आने वाले चम्यार पंचायत के रहने वाले शहीद कमांडो  नायब सूबेदार राकेश कुमार जिन्होंने अभी हाल ही में जम्मू- - कश्मीर में उग्रवाद के विरुद्ध लड़ते हुए शहादत दी उनको कुर्बानी को न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरा भारतवर्ष हमेशा के लिए याद रखेगा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों का भारत देश हमेशा ऋणी है और हमेशा ऋणी रहेगा।* 

      *हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने जारी ब्यान मेंडिस बताया कि शहीद राकेश को अपने समिति के सभी सदस्यों की तरफ से हार्दिक श्रद्धांजली अर्पित करते हैं और आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं आगे बताया कि इस तरह की घटनाएं बार-बार कश्मीर में हो रही है उन्होंने इस बात पर दुख जताया कि केंद्र सरकार काफी बड़े-बड़े फैसले लेने में सक्षम है परन्तु बार-बार सैनिक शहादत पा रहे इस तरफ खास ध्यान केंद्रित नहीं किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इलाके में चली आ रही उग्रवाद की समस्या को पिछले 10 वर्षों से भी अधिक समय बीतने के बाद भी सरकार का कोई भी नियंत्रण नहीं है जबकि धारा 370 हटाने पर कोई फर्क नहीं पड़ा जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है  इस बारे में उन्होंने ने बताया कि 2014 के संसदीय चुनाव से पहले जिस समय भारतीय सैनिक लायस नायक हेमराज के शरीर में से पाकिस्तान के जवानों ने उनके सर को काट करके ले गए थे उस समय नरेंद्र मोदी ने एक चुनाव रैली में कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो लायस नायक हेमराज जैसी सर काटने की घटना अगर एक होगी तो हम पाकिस्तान के 10 जवानों के सर उसके बदले में कटवा कर लें आएंगे, लेकिन आज 10 वर्ष से भी ज्यादा समय बीतने पर इस तरफ कोई भी खास फर्क नहीं हो पाया है घटनायें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है*

    *हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति ने केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि वे कश्मीर की उग्रवाद की समस्या पर ध्यान केंद्रित करें और इस नरसंहार जैसी घटनाओं को हमेशा के लिए बंद करवाने के लिए उचित कदम उठाऐ जाये ताकि हमारे सैनिकों को अपनी जानें न गंवानी पड़ें और उनका परिवार को इस क्षति का सामना न करना पड़े परिवार व बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाता है समाज में कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ती है। जयहिंद*

रविवार, 10 नवंबर 2024

*इन्सान की पहचान अमीरी गरीबी है जात-पात नहीं समाज बचाओ देश बचाओ- बालक राम शर्मा*

 *इन्सान की पहचान अमीरी गरीबी है जात-पात नहीं समाज बचाओ देश बचाओ- बालक राम शर्मा*




*बिलासपुर 10  हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष और युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राजनैतिक लोंगों ने आज देश की दशा और दिशा ही बदल दी समाज को जातिवाद धार्मिक भेदभाव का प्रचार-प्रसार करके आम समाज को तोड़ने और लड़ाई-झगड़े करवाकर इन्सान से इन्सान में भेदभाव पैदा करवाकर इस समाज को कमज़ोर करने में कोर-कसर नहीं रखी है एक दुसरे से बात-चीत नहीं करते भाजपा-कांग्रेस के बीच ऐसी खाई खोद दी गई है कि लोंगों को समझ नहीं रहा कहां रहें कहां न रहें कैसे अपने काम करवायें राजनैतिक द्वेष से हमारा समाज बिखर कर रह गया है और आपस में मेलजोल आपसी भाईचारा खत्म होता जा रहा हैं और कलेश झगड़े बढ़ते जा रहे हैं।*



       *प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने आगे बताया कि समाज को बरकरार रखकर आगे बढ़ना चाहते हो तो जातिवाद धर्म भेदभाव से हटकर चलना पड़ेगा नहीं तो देश प्रदेश में दंगे फसाद के इलावा कुछ नहीं मिलेगा आज इन्सान को इन्सानियत जिन्दा रखना है तो जातिवाद धर्म भेदभाव को छोड़कर अमीरी गरीबी को ध्यान में रखकर भाईचारा कायम करना होगा इन्सान को इन्सानियत के ज़मीर को जिंदा करना होगा वरना दिन प्रतिदिन हालात खराब होते जा रहे हैं इस बाता को बागेश्वर महाराज ने भी अपने इंटरव्यूज मेें यही बात की गई है इस मैं भी दोहराई रहा हुं राजनैतिक द्वेष छोड़कर और जातिवाद धार्मिक भेदभाव को त्यागना होगा राजनैतिक द्वेष से इन्सान को न तोलें ये हमारे समाज व राष्ट्र को कमज़ोर कर रहा है। जयहिंद*



शनिवार, 26 अक्टूबर 2024

*जे एंड के गुलमर्ग में लगातार जवानों का शहीद होना चिंता का विषय- वैटरन बालक राम शर्मा* *गुलमर्ग आतंकी हमले में 1 और जवान शहीद* *धारा 370 तो हटी परन्तु राजनैतिक षडयंत्र नहीं थमा* *सत्ता के लालच में सैनिकों का खून बहाना वैलफेयर सम्बन्धित विषय अनदेखा करना एक केंद्र सरकार की बिडंबना ही है

 *जे एंड के गुलमर्ग में लगातार जवानों का शहीद होना चिंता का विषय- वैटरन बालक राम शर्मा*



*गुलमर्ग आतंकी हमले में 1 और जवान शहीद*

*धारा 370 तो हटी परन्तु राजनैतिक षडयंत्र नहीं थमा*

*सत्ता के लालच में सैनिकों का खून बहाना वैलफेयर सम्बन्धित विषय अनदेखा करना एक केंद्र सरकार की बिडंबना ही है*



    बिलासपुर 26 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष और युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में केन्द्र सरकार को कोसते हुए कहा कि जे एंड के में धारा 370 तो हटाई गई तो बहुत खुशी जाहिर हुई परन्तु केन्द्र सरकार ने सत्ता के मोह में राजनैतिक द्वेष राजनैतिक लड़ाई को नहीं बदला आज हमारी भारतीय सेना के जवान लगातार शहीद हो रहे बलिदान देकर देश की रक्षा सुरक्षा कर रहे हैं अतिदुर्गम इलाक़ों दिन रात पहरा देते हैं केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्रालय सैनिकों के वैलफेयर सम्बन्धित विषय को दरकिनार कर देती आ रही है वन रैंक वन पेंशन का लालच देकर सत्तासींन हो गये परन्तु बाद में सब भूल गये ऐसा प्रतीत हुआ कि मतलब निकल गया अब पहचानते नहीं वाली कहावत स्टीक बैठती है देश के वेटरन्स सैनिकों तकरीबन एक साल पांच महीने धरना-प्रदर्शन किया हर लेवल पर ज्ञापन दिये कोई तबज्व नहीं कोई जुबाब नहीं यहाँ तक बातचीत भी मुनासिब नहीं समझी यह एक बिडंबना की बात है की मतलब तक दोस्ती थी।



प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने आगे बताया कि जम्मू-कश्मीर बारामूला के गुलमर्ग इलाके में वीरवार को 2 जवानों के साथ 2 पोर्टर हुए की गई थी जान ■ आतंकियों ने आर्मी वैन पर की थी फायरिंग वीरवार रात को हुए आतंकी हमले से एक और जवान शहीद हो गया है आतंकियों ने नागिन इलाके में एलओसी के पास सेना की गाड़ी पर घात लगाकर हमला किया था इसमें वीरवार को ही 2 जवान शहीद और 2 पोर्टर की मौत हुई थी एक घायल हुए जवान को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन शुक्रवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया सेना के सूत्रों के मुताबिक हमले में 3 से ज्यादा आतंकी शामिल थे ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी इलाके में सैनिक वाहन पर हमला किया  गया हमारी सेना के जवान शहीद हो गए साथ में दो पोर्टर  की भी जान चली गई धारा 370 और अधिनियम 35ए हटने पर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई न कोई सख्त एक्शन प्लान बनाया गया जिससे हमारे जवानों की शहादत में कमीं आए यह एक राजनैतिक द्वेष से सत्ता के लोभी सेना को हथियार बनाकर सत्तासींन हो जाते हैं परन्तु धरातल पर सारे वादे खोखले साबित हुए- धरातल पर हकीकत अलग ही नज़र आती है केन्द्र सरकार व रक्षा मंत्रालय से बिनम्र अपील करते हैं कि सैन्य को राजनैतिक लड़ाई में ढाल न बनायें अगर ढाल बनाकर काम कर रहे हैंं वैलफेयर सम्बन्धित विषय पर ध्यान केंद्रित करें ताकि भारतीय सेना का मनोबल कमज़ोर न हो मनोबल हमेशा ऊंचा बना रहे।जयहिंद



मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

*मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए व उसके निर्माण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी- बालक राम शर्मा*

 *मजबूत राष्ट्र बनाने के लिए व उसके निर्माण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी- बालक राम शर्मा*




*बिलासपुर 21 हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष व युनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन जेसीओ ओ-आर हिमाचल प्रदेश के वाईस चेयरमैन वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का बनाने के लिए और मजबूत निर्माण करने के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है प्रदेश के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है परन्तु उनको मजबूत व सुधार करने की जरूरत है ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न आए और शिक्षक स्टाफ बेहतर दर्जे पर काम करे पहले जो कोई बड़े पदों पर नियुक्त होते थे वे अधिकारीगण व कर्मचारी सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करके निकले थे परन्तु आज देखने में यह आया है कि प्राईवेट सैक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकारें सरकारी स्कूलों पर पुरी तबज्व नहीं दे रही है और दिन-प्रतिदिन शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है इस पर ज्यादा ध्यान देने की और ज्यादा जरूरत है।*



*प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण मिलेगा तो बच्चों का पढ़ाई में मन लगेगा प्रदेश सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं होनी चाहिए शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने या शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रयास किए जाने की जरूरत है सरकार को अध्यापकों  की योग्यता परख करनी चाहिए ताकि बच्चों को शिक्षा को लेकर अगर स्कूल में किसी प्रकार की आवश्यकता है तो वे तुरंत उनसे संपर्क करें शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है शिक्षा ही स्वास्थ्य रोज़गार के प्रेरित व जागरूकता पैदा करती है शिक्षा से वंचित बच्चे गलत-सलत धंधो नशा सीखते और नशा तस्कर की ओर अग्रसर हो जाते हैं जिससे हमारा समाज कमज़ोर होता है हम सबको मिलकर जाग्रित होना होगा।*

  *शिक्षा ही जीवन का आधार है*

 *शिक्षा ही जीवन का सुधार है*

*शिक्षा ही तरक्की का प्रचार-प्रसार है*

*शिक्षा ही परिवार व खुशियों का आधार है*

*शिक्षा ही शिक्षक बनाती है*

*शिक्षित बनो राष्ट्र को मजबूत बनाओ* 

*शिक्षा से कोई वंचित न रह जाए* 

*सरकार ध्यान केंद्रित करके समाज मजबूत बनाओ।*जयहिंद*