फ़ॉलोअर

Himachal Kullu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Himachal Kullu लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 5 जुलाई 2024

कमलेश कुमारी के पक्ष में APMC अध्यक्ष कुल्लु एवं लाहुल स्पीति राम सिंह मिंया...अपने साथियों सहित प्रचार प्रसार करते

 कमलेश कुमारी के पक्ष में APMC अध्यक्ष कुल्लु एवं लाहुल स्पीति राम सिंह मिंया...अपने साथियों सहित प्रचार प्रसार करते








देहरा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश कुमारी के पक्ष में ग्राम पंचायत मसरूर में अपने साथियों सहित प्रचार प्रसार करते

APMC अध्यक्ष कुल्लु एवं लाहुल स्पीति राम सिंह मिंया...











गुरुवार, 4 जुलाई 2024

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने देहरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर जी के पक्ष में प्रचार प्रसार शुरु किया



आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने देहरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर जी के पक्ष में प्रचार प्रसार शुरु किया












 आज हिमाचल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने देहरा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर जी के पक्ष में प्रचार प्रसार शुरु किया उनके साथ पी सी सी सदस्य प्यारेलाल प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के सदस्य सुरेश ठाकुर बैजनाथ ब्लॉक आदिवासी अध्यक्ष मिलाप चंद उदयपुर ब्लॉक अध्यक्ष राहुल ठाकुर सुनील शर्मा संजू बाज़िर आदी शामिल रहे

शनिवार, 29 जून 2024

सेवानिवृत्ति आपसे विदाई समारोह में श्री राम सिंह उपनिदेशक के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

 सेवानिवृत्ति आपसे विदाई समारोह में श्री राम सिंह उपनिदेशक के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड


 


कुल्लू अजय सूर्या :- नेहरू युवा केन्द्र केलंग, लाहौल स्पीति से उपनिदेशक श्री राम सिंह जी का सेवानिवृति समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पहले सभी राज्यों के अधिकारियों से ऑनलाइन माध्यम से वार्तालाप किया गया । जिसमें सभी ने सेवानिवृति आपसे शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात पूर्व राज्य निदेशक हिमाचल प्रदेश श्री सैमसन मसीह जी, पूर्व राज्य निदेशक जम्मू कश्मीर श्री विक्रम सिंह गिल एवं  उपनिदेशक नेहरू युवा केन्द्र कुल्लू  डॉ  लाल सिंह और अन्य सभी ने श्री राम सिंह जी को लाहौली टोपी, खतग व समृति चिह्न  से सम्मानित किया । तथा गांव के सभी प्रिय जनों व विभागीय अधिकारियों ने श्री रामसिंह जी को खतग पहनाकर सम्मानित किया । इसके बाद श्री राम सिंह जी ने विदाई स्पीच दी और सभी को इमोशनल कर दिया।











बुधवार, 26 जून 2024

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथन के खंड स्टेट कन्या अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथन के खंड स्टेट कन्या अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन




कुल्लू अजय सूर्या :- शिक्षक खंड नगर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाथन में मंगलवार को अंडर 14 छात्र वर्ग की खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का समापन भूतपूर्व एडीपीओ राज्य प्रशिक्षण आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड हिमाचल प्रदेश श्री मनोहर लाल ठाकुर के द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शेर जीवन का अभी अंग है तथा खेलों के द्वारा विद्यार्थियों का शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक विकास होता है उन्होंने अपने कहा कि खेल विद्यार्थियों को अनुशासित करने में हम भूमिका निभाते हैं |

विजय प्रतिभागियों  को बधाई देने के साथ-साथ उन्होंने अन्य प्रतिभागियों को भविष्य में हिम्मत न हारने वह कड़ी मेहनत करने की सलाह दी | इस अवसर पर उन्होंने विजय प्रतिभागियों को पारितोषिक बनते जिसमें वॉलीबॉल के प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली व द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगत सुख कबड्डी में प्रथम स्थान पर कटराई स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जगत सुख खो खो में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाना वह द्वितीय स्थान पर राज्य के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगर बैडमिंटन में प्रथम स्थान पर कट राय आदित्य स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली योग में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कतराएं व द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च प्राथमिक रमसू, मार्च पास में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं प्रथम स्थान पर रहा | सांस्कृतिक कार्यक्रम में ' एकल गायन ' प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराई,प्रथम व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर द्वितीय स्थान पर 'समूह गान' प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराई व द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ  माध्यमिक पाठशाला पनगां भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पी० ए० एम० एस० लरांकेलो तथा द्वितीय स्थान पर  राजकीय उच्च पाठशाला शिम , लोकनृत्य पर प्रथम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर तथा द्वितीय स्थान पर मेज़वान विद्यालय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नथान रहा | इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ श्री देवराज शर्मा , स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पलदन दोरजे , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री टेकराम जी वरिष्ठ सलाहकार श्री राजेंद्र ठाकुर एस० एम० सी० सदस्य श्री जिंदू राम जी एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे |








दिव्यांगों के लिए मसीहा बन रहा डीईआईसी , कुल्लू “ प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए वरदान बन रही थेरेपी सेवाएँ

 “दिव्यांगों   के लिए मसीहा बन रहा डीईआईसी , कुल्लू “


प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र कुल्लू में दिव्यांग बच्चों के लिए वरदान बन रही थेरेपी सेवाएँ 




कुल्लू अजय सूर्या :- क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में  दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दी जाने बाली थेरेपी सेवाएँ बेहद उपयोगी सिद्ध हो रही है,जहाँ 0- 8 बर्ष के शारीरिक, मानसिक , भौतिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर बच्चों को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाएँ दी जा रही है  ।


डॉ. रेखा ठाकुर प्रभारी-जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र , कुल्लू  ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन की एक योजना है जिसके अंतर्गत  जिला कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल मे जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र चलाया जा रहा है जो कि  संफिया फ़ाउंडेशन एवं क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू का सांझा प्रयास  है । उन्होने बताया कि वर्तमान मे लगभग 76 बच्चे   जिला प्रारम्भिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी), कुल्लू मे थेरेपी के लिए पंजीकृत हुये हैं ओर लगभग 25 से 26 बच्चे  विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथैरेपी,  ऑक्यूपेशनलथेरेपी, स्पीच थेरेपी , स्पेशल एडुकेशन तथा काउन्सेलिंग सेवाओं  से  रोजाना  लाभान्वित  हो  रहे  है । उन्होने बताया कि न सिर्फ कुल्लू से बल्कि अन्य जिला से भी अभिभावक  थेरेपी के लिए बच्चों को जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र , कुल्लू में ले कर आ रहे है ।


बता दें कि डीईआईसी  में  डीएमआई  इंटेर्वेंशेन की  सुविधा भी प्रदान की जा रही है । डीएमआई बॉक्स एक अग्रिम चिकित्सा है । डीएमआई नए नेऊरोनल कनैक्शन की सुविधा  के लिए न्यूरोप्लास्टिसिटी को उत्तेजित करता है ।   इस थेरेपी के माध्यम से विकासात्मक देरी वाले बच्चों के शारीरिक विकास पर  काम किया जाता है , ताकि बच्चे का शारीरिक विकास हो जाए।


मेरे बच्चे में आ रहा सुधार-अल्का    


मैं अपनी बच्ची को जब वह 9 महीने कि थी तब से केंद्र मे लेकर आ रही हूँ । तब से मुझे अपनी बच्ची मे बहुत सुधार देखने को मिला है । मैं थेरेपी की गुणवत्ता से खुश हूँ । डीईआईसी हमारे बच्चों के लिए एक वरदान की तरह है । जिसमे हमारे बच्चों को सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिल रही है ।


श्री बीजू , कार्यक्र्म प्रबन्धक , सांफिया फ़ाउंडेशन ने बताया कि केंद्र का एक मात्र उद्देश्य दिवयांग बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है । जिसके लिए समय - समय पर दिवयांगता पर आधारित कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाता है,उन्होने आम जनों से अपील की है कि आम जनों को इस सेवा का लाभ उठाना चाहिए ताकि हम सभी तरह के विशेष बच्चो को इसका लाभ हो सके ।







मंगलवार, 25 जून 2024

आगजनी घटना में बेघर हुए बुजुर्गों को कार सेवा दल संस्था की ओर से सौंपी गई घरेलू सामग्री।

 आगजनी घटना में बेघर हुए बुजुर्गों को कार सेवा दल संस्था की ओर से सौंपी गई घरेलू सामग्री। 




(कुल्लू) ठाकुरु राम गांव मशीना सैंज के रहने वाले हैं। परिवार में 70 वर्षीय ठाकुरु राम और उसकी बहन 75 वर्षीय धनी देवी रहती है। कुछ समय पहले किसी इनके घर में आग लग गई थी। जिस कारण इनका पूरा घर जल की राख हो गया। दोनों भाई+बहन बुजुर्ग है। घर का कोई भी समान नहीं बचा पाए। प्रशासन से ₹5000 और एक तिरपाल की मदद की गई है। अभी परिवार तरिपाल के नीचे टेंट बनाकर रह रहा हैं


ठाकुरु के रिश्तेदारी से कार सेवादल संस्था से संपर्क साधा गया। उन्होंने बताया कि घर में दो ही बुजुर्ग रहते हैं, और उनके पास अभी रहने और घर के लिए कोई सामान भी नहीं बचा है। इसलिए वह चाहते हो कि संस्था द्वारा उन्हें घरेलू सामान दिया जाए। संस्था द्वारा उनकी समस्या को सुनते हुए उन्हें कार्यालय में बुलाया गया और कार्यवाही होने के पश्चात उन्हें घर का घरेलू सामान जैसे गद्दे, तलाई, कंबल, रजाई, किचन के लिए सारे बर्तन, ट्रक, राशन बॉक्स, वॉटर कैंपर और अन्य जरूरी सामान संस्था के सेवादार द्वारा दिया गया। इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह, उप प्रधान राम प्रसाद शर्मा, आजीवन सदस्य दलजीत सिंह मान, कपिल ठाकुर, संस्था के अन्य सेवादार और पीड़ित परिवार की सदस्य मौजूद रहे।








शुक्रवार, 21 जून 2024

कुल्लू में ज़िला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ सफल आयोजन

 कुल्लू में ज़िला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ सफल आयोजन





कुल्लू अजय सूर्या :- कुल्लू के ऐतिहासिक रथ मैदान, ढालपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आयुष विभाग के सौजन्य और नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. रवीश बतौर मुख्यतिथि मौजूद रहे, जिस दौरान उन्होंने बताया कि आज की व्यस्त जीवनशैली में हम अक्सर अपने स्वास्थ्य की देखभाल करना भूल जाते हैं। प्रतिदिन सुबह कम से कम 30 मिनट योग करने से हम स्वस्थ जीवनशैली बनाए रख सकते हैं। इस वर्ष के योग दिवस का थीम "स्वयं और समाज के लिए योग" है।

कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकारी ज़िला आयुर्वेद अधिकारी डॉ० नताशा ठाकुर नें सभी का आयुष विभाग की तरफ़ से स्वागत किया तदोपरांत योग प्रक्रिया शुरू हुई,जिस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अश्वनी कुमार डॉ० लाल सिंह (उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू),आयुष विभाग स्टाफ़ आदि विशेष रूप से मौजूद रहे ।


इस आयोजन में 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें कर्मचारी,टीम सहभागिता,युवा क्लब/महिला मंडल, सांफिया फाउंडेशन, नर्सिंग संस्थान,राष्ट्रीय सेवा योजना,राष्ट्रीय कैडेट कॉर्प्सप्रतिभा वोमेन वेलफेयर सोसाइटी,महिला कल्याण मंडल,स्कूल एवं कॉलेज के छात्र, और विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे।


योग शिविर के माध्यम से लोगों को योग के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस शिविर में विभिन्न योग आसनों का प्रदर्शन किया गया और प्रतिभागियों को उनके फायदे समझाए गए। 


“समस्त ज़िला के 7 अन्य चिन्हित स्थानों पर भी हुआ योगा”


डॉ० लाल सिंह,(उप निदेशक, नेहरू युवा केंद्र, कुल्लू) नें जानकारी देते हुए बताया कि नेहरू युवा केंद्र,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से ज़िला कुल्लू के माउंटेनियरिंग संस्थान मनाली,नग्गर,बंजार,बाशिंग,निरमंड,एवं आनी जैसे स्थानों में आयुष विभाग एवं विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से योगा दिवस मनाया गया ।उन्होंने कार्यक्रम को  सफल बनाने के लिए सभी सहयोगी संस्थाओं को बधाई दी और कहा कि योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक समरसता के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग करने का आग्रह किया और कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।











गुरुवार, 20 जून 2024

राजकीय महाविद्यालय सैंज में हाल ही में दो दिवसीय सम्मेलन का सफल आयोजन

राजकीय महाविद्यालय सैंज में हाल ही में दो दिवसीय सम्मेलन का सफल आयोजन
















 राजकीय महाविद्यालय सैंज में हाल ही में दो दिवसीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विषयों के विद्वान, शिक्षक और छात्र एकत्रित हुए। यह आयोजन 17-19 जून, 2024 को हुआ, जो महाविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता और सहयोगी शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह सम्मेलन द हिमालयन काउंसिल फॉर साइंटिफिक रिसर्च के सहयोग से आयोजित किया गया। सम्मेलन का विषय हिमालयी समाज की सांस्कृतिक पहचान और इतिहास, हिमालयी क्षेत्र में विकास और विभिन्न खतरे, अतीत की कल्पना: छवियाँ और अर्थ आदि। सम्मेलन की मुख्य संरक्षक: डॉ. सुजाता देवी, प्राचार्या, राजकीय कॉलेज सैंज, कुल्लू,  सम्मेलन संयोजक: प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह, अध्यक्ष, एचसीएसआर, सहेयक प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, सरकार। कॉलेज बंजार, कुल्लू प्रो. प्रेम नेगी प्रोफेसर, राजनीति विज्ञान, राजकीय कॉलेज सैंज, कुल्लू डॉ मीना चौधरी सदस्य, HCSR, सह - प्राध्यापक, जैव विज्ञान विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला

डॉ. दिनेश सिंह, सदस्य, HCSR, सहायक प्रोफेसर,  वाणिज्य, राजकीय. कॉलेज हरिपुर, मनाली प्रो. दीप लाल, आदि रहे।









आश बाल विकास केंद्र में इंटर्नशिप स्टूडेंट्स के लिए कार्यशाला आयोजित”

 आश बाल विकास केंद्र में इंटर्नशिप स्टूडेंट्स के लिए कार्यशाला आयोजित”









कुल्लू अजय सूर्या :- आश बाल विकास केंद्र कुल्लू में आज साम्फिया फाउंडेशन के इंटर्नशिप स्टूडेंट्स को दिव्यान्गता के विषय पर जागरूक करने हेतु कायर्शाला आयोजित की जिस दौरान देश की विभिन्न नामी यूनिवर्सिटी में पढाई कर रहे छात्रों को दिव्यान्गता शब्द की गहनता के बारे में अवगत कराया |


बीजू हिमदल,कार्यक्रम प्रबंधक नें जानकारी देते हुए बताया कि आज कल विद्यार्थियों के शैक्षणिक अध्याओं में समाजिक विकास परियोजना को बहुत महत्व दिया जाता है जो कि एक सराहनीय पहल है,जिसके अंतर्गत विद्यार्थिओं को अपने पाठन सामग्री के साथ-साथ किसी NGO में समाजिक विकास के कार्यों के लिए जुड़ना होता है | हम बहुत भाग्यशाली हैं कि इस वर्ष हमारे संस्थान में देश के विभिन्न यूनिवर्सिटी के साथ- साथ विदेश के हाई स्कूल से भी छात्र इंटर्नशिप के लिए आयें हैं जिनमें इस समय यूनाइटेड अरब अमिरात के कैंब्रिज हाई स्कूल अबुदाभी से भी एक छात्र हमारे संस्थान में इंटर्नशिप कर रहे हैं |


डॉ० रेखा ठाकुर,निदेशक साम्फिया फाउंडेशन नें कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक दिन के प्रशिक्षण कार्यशाला कार्यक्रम के दौरान छात्रों को फील्ड विजिट करवाया गया जिसमे उन्होंने हिमाचल होम गार्ड,पीएनबी,खादी ग्रामोद्योग कार्यालय,तिबीतियन मार्किट तथा आंगनवाड़ी केंद्र का दौरा किया और पैम्फलेट बांटकर लोगों को आश बाल विकास केंद्र के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी जिसका उद्देश्य दिव्यंगता और समावेशी कार्यक्रम के प्रति छात्रों की समझ का विकास करना था।


इस कार्यशाला में इंटर्नशिप छात्र पियूष वर्मा, तनुश झा, मनप्रीत कौर चावला, अभिजीत सिंह, संदली चौधरी, अश्मिता एलन अजी जॉर्ज, शांभवी तथा आश बाल विकास केंद्र की तरफ से, सीता, निशा ठाकुर, रजनी, शिवाली तथा बंदना मौजूद रहे ।









मंगलवार, 18 जून 2024

जिला में गठित 1160 युवा मंडल 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परिवारजनों के साथ करें योग- नेहरू युवा केंद्र कुल्लू

 जिला में गठित  1160 युवा मंडल 21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर परिवारजनों के साथ करें योग-  नेहरू युवा केंद्र कुल्लू




 

कुल्लू अजय सूर्या :- अमूल्य जीवन को संतुलित एवं स्वस्थ रखने के लिए योग सभी प्राणियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है ये उदगार डॉ लाल सिंह, उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र कुल्लू ने महिला कल्याण मंडल भवन के सभागार में प्रशिक्शणार्थियों  से बार्तालाप करते हुए व्यक्त किये I उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र संगठन , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र में आयुष मंत्रालय द्वारा बनाये गई योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत युवा संस्थाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना वालंटियर्स , नेहरू ुवा केंद्र वालंटियर्स , राष्ट्रीय कैडेट कोर , स्काउट एंड गाइड्स , रेंजर्स एंड रोवर्स  के प्रतिनिधियों  व् उनके परिवारों के साथ पतंजलि , आर्ट ऑफ़ लिविंग , प्रादेशिक सरकारों के आयुष विभागों के  गुणवान व् प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर्स द्वारा आगामी 21 जून 2024 को 10वें  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगिक करियों में सहभागी बनेगे ी   इस क्रम में  उन्होंने कुल्लू जिला में गठित 1160 युवा मंडलों से आग्रह किया कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होकर  स्वस्थ  समाज व्   स्वस्थ राष्ट्र कि अवधारणा को अग्रसारित करने में अपनी अहम् भूमिका निभाए उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र के सहयाग में टीम सहभागिता के 274 वालंटियर्स तथा अनेकों सामाजिक संस्थाएं भागीदारी सुनिश्चित करेंगे  ताकि युवा संतुलित व्  संयमित जीवन जीने कि कला को सामाजिक मूल्यों के रूप में आत्मसात कर सकेI उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 के प्रति जान समुदाय को प्रेरित करने के लिए नैरा लेखन , चित्रकला , भाषण प्रतियोगिता तथा सेल्फी  प्रतियोगिताएं का आयोजन  भी किया जा रहा है उन्होंने युवा मंडल पदाधिकारियों  का आह्वान किया कि युवा मंडल योग का पूर्वाभ्यास करते हुए फोटो व् वीडियोस  सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित करें ताकि अन्य लोग भी योग को अपनाकर जीवन सफल बनायें I

इस अबसर पर हिमाचल प्रदेश महिला कल्याण मंडल  कि डायरेक्टर मधुरवीणा , शम्मी ठाकुर तथा अंजना  तथा सहभागिता टीम के राज्य अध्यक्ष  बीजू उपस्थित रहे  उपस्थित रहे







मंगलवार, 11 जून 2024

ज़िला स्तरीय स्काऊट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन

 ज़िला स्तरीय स्काऊट्स एवं गाइड्स तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन 




कुल्लू अजय सूर्या :- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में भारत स्काउट्स और गाइड्स जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित पांच दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती लता ठाकुर, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य तथा शिविर की प्रबंधक सचिव  कल्पना शर्मा तथा भारत स्काऊट्स एवं गाइड्स कुल्लू के सचिव के. एल. राणा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया गया तथा समारोह के अंत में सभी प्रतिभागियों तथा स्टाफ के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट्स) श्री मनोहर लाल ठाकुर ने कैम्प रिपोर्ट सबके सामने रखी।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीमती लता ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से प्रेरित रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस कार्यक्रम में ज़िला एडल्ट रिसोर्स कमिश्नर श्रीमती चंद्रकांता, जिला संगठन आयुक्त (गाइड्स) श्रीमती रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट्स) श्री नारायण देव, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) श्रीमती शांति देवी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड्स) श्रीमती अंशुमाला, वरिष्ठ स्काउट मास्टर रूम सिंह, श्याम शर्मा, वेद राम, वरिष्ठ गाइड कैप्टन बंती देवी, राम देई, दुर्गा देवी, चंद्र वती, रजनी, रोवर स्काउट लीडर बीजू, सर्विस रोवर अमन, देवेंद्र, तेज सिंह, सर्विस रेंजर पूजा, हेमलता तथा विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।






गुरुवार, 6 जून 2024

दिव्यान्गों के विकास के लिए आश कर रहा बेहतर कार्य- डॉ० लाल सिंह

 दिव्यान्गों के विकास के लिए आश कर रहा बेहतर कार्य- डॉ० लाल सिंह




कुल्लू अजय सूर्या :- उपरोक्त कथन डॉ० लाल सिंह,उप निदेशक,नेहरु युवा केंद्र ने आश बाल विकास केंद्र का दौरा करने के उपरान्त कहे |   उन्होंने कहा कि आश बाल विकास केंद्र दिव्यांगता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है और इस क्षेत्र में काम करने के लिए जिस स्तर के जज्बे की जरूरत होती है केंद्र के स्टाफ में वे सभी गुण हैं |   और इनका कार्य सही मायने में प्रेरणादायक हैं यदि समाज का हर वर्ग इस तरह से जनता के विकास में कार्य करें तो हम दिव्यांगता को काफी हद तक खत्म कर सकते हैं | वहीं उन्होंने कहा कि नेहरु युवा केंद्र कुल्लू भी अपने हर कार्यक्रम में दियांगता के विषय पर आमजनों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा |


 कार्यक्रम प्रबंधक बीजू नें सभी को केंद्र में चल रही गतिविधियों का दौरा कराया गया तथा केंद्र के माध्यम से चल रही गतिविधियों की जानकारी दी |  


वहीँ निदेशक डॉ रेखा ठाकुर डॉ० लाल सिंह व उनके साथ आए समस्त स्टाफ़ का आश बाल विकास केंद्र में पधारने पर आभार जताया और कहा कि बहुत जल्द आश केंद्र नेहरु युवा केंद्र के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर समावेशी कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे |







सोमवार, 20 मई 2024

रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली में समस्त भारत के चित्रकारों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं वर्कशॉप का आयोजन

 रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली में समस्त भारत के चित्रकारों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं वर्कशॉप का आयोजन


 


कुल्लू अजय सूर्या :-  विश्व प्रसिद्ध रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि. प्र. में स्पंदन 3 द्वारा पूरे भारत से लगभग चित्रकारों के लिए 3 दिवसीय प्रदर्शनी एवम वर्कशॉप का आयोजन आज रौरिक आर्ट गैलरी नगर मनाली हि o प्र o में किया गया ।

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में डा o सुरेश जसवाल वरिष्ठ हिमाचल प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

वही कार्यक्रम की अध्यक्षता उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र संगठन डॉ लाल सिंह ने की ।

इस अवसर पर कार्यक्रम  के अध्यक्ष  डाo लाल सिंह ने कहा कि कलाकार समाज का आईना होता है एक कलाकार अपनी भावनाओं के साथ साथ समाज की अच्छाई बुराई को सामने लाने का कार्य करती है इसलिए कलाकारों का समाज के उत्थान में बहुत ही बेहतरीन योगदान रहता है । मुख्यातिथि ने समस्त चित्रकारों के चित्रों का अवलोकन करने बाद सभी चिरतकारो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक कलाकार ही समाज की कुरीतियों का खात्मा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है जिसमे कवि अपनी कविताओं से लेखक अपने लेखों से कहानियों से और चित्रकार अपने चित्रों से समाज की दिशा और दशा को दर्शाता है ।अनहोनें चित्रो का अवलोकन करने के पश्चात कहा कि कलाकार हर उस विषय को लेकर सोचता है चाहे वो प्राकृति से संबधित हो या समाज की किसी भी कुरीति के प्रति हो ।






सोमवार, 8 अप्रैल 2024

SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।

 SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया।







SVEEP Team 24-Banjar पेखड़ी पंचायत का दौरा किया। स्वीट टीम आज उपमंडल दंडाधिकारी श्री पंकज शर्मा के निर्देशानुसार पेखरी पंचायत के दूरस्थ पोलिंग बूथ शलिंगा पहुंची। इस दुर्गम पोलिंग बूथ के लिया  रास्ता बहुत ही खतरनाक है । लेकिन स्वीप टीम ने इस खतरे की परवाह न करते हुए अपना सफर जारी रखा और लगभग डेढ़ घंटे बाद गुशेनी से अपने गंतव्य पर पहुंचे।वहां पहुंचकर लगभग 30-35 महिलाओं, बजुर्गों और युवाओं से आने वाले चुनाव के बारे में उन्हें जागरूक कराया । लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका बहुत ही महत्पूर्ण होती है। प्रत्येक मतदाता को अपने बोट की कीमत और शक्ति का ज्ञान होना चहिए। यदि मतदाता शिक्षित और जागरूक होंगे तो लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। यहां की BLO श्रीमती शारदा देवी भी हमारी टीम के साथ मौजूद रहीं।SDM महोदय के अनुसार इस बूथ को मॉडल बूथ  बनाया जाएगा ताकि यहां के सारे बुजुर्ग युवा महिलाएं सभी बढ़-चढ़कर आने वाले लोकसभा चुनाव में एक उत्सव की तरह आनंद और खुशी के साथ मतदान कर सके । यहां लोगों ने बड़े ध्यान और रुचि के साथ हमारी बाते सुनीं। यहां की जनता ने बादा किया की 1जून को सभी मतदाता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे। हमारी टीम ने नए मतदाताओं के पंजीकरण के बारे में भी जानकारी दी। बापसी करते हुए   कांढीधार पंचायत के गहिधार पुलिंग बूथ में यूबाओं से मुलाकात हुई। ये युवा यहां क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने आए हैं ।इन युबाओं से हमने मतदान में बही हौसला और जोश का प्रदर्शन करने का आग्रह किया जो वे खेलो में दिखाते हैं।इस प्रकार हमारी यह यात्रा बहुत ही चुनौती पूर्ण और उत्साहवर्धक रही।






मंगलवार, 12 मार्च 2024

प्रयास फॉउंडेशन भुन्तर आर्थिक तंगी झेल रहे तीन बच्चों की व्यावसायिक पढाई की उड़ान को देगी पंख।

 प्रयास फॉउंडेशन भुन्तर आर्थिक तंगी झेल रहे तीन बच्चों की व्यावसायिक पढाई की उड़ान को देगी पंख।


ऊना ,मंडी और बिलासपुर के इन बच्चों हर माह देगी  2-2 हजार की छात्रवृति


खुंडिया कांगड़ा के चलने फिरने मैं असमर्थ विधि चंद  को 1000 और कुनिहार की एकल वृद्ध नारी राधा को भी भेजेगी 500 रुपये हर महीने





          कई बार मेधाबी विद्यार्थी अपने अभिभाबकों  की कमज़ोर आर्थिक स्थिति के कारण अपनी व्यावसायिक पढ़ाई पूरी करने में बहुत मुश्किल का सामना कर रहे होते है और कई बार तो पैसे की कमी से पढाई बीच में छोड़ने के सिवाय कोई विकल्प नही बचता है।

              ऊना जिला की महकप्रीत कौर जिसके पिता की मृत्यु हो चुकी है और मां शुगर के कारण दिखाई न देने के कारण काम नही कर पाती है।छोटा भाई स्कूली पढ़ाई कर रहा है और स्वंय निजी कालेज से  जी एन एम  के डिप्लोमा की दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रही है। प्रथम वर्ष की फीस के अभी 28000 देने को बाकी है।दूसरे वर्ष की पूरी फीस,किताबे के लिए कोई जुगाड़ न होने से पढाई छोड़ने का मन बना रही है।

       दूसरा मामला जिला मंडी के पनारसा क्षेत्र के गांव की कुमकुम का है जो कूल्लु में निजी कालेज से बी  फार्मेसी के प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। माँ निजी अस्पताल में सफाई का कार्य करती है और पिता ग्रामीण सड़क के किनारे पंक्चर लगाने का कार्य करते है। बेटी की पढाई में काफी  मुश्किल आ रही है।

          तीसरा मामला घुमारवीं क्षेत्र  के मेधावी विद्यार्थी का है जिसके पिता मेकेनिक की नौकरी निजी वर्कशाप में करते है।यह छात्र हमीरपुर के सरकारी क्षेत्र के मेडिकल कालेज से एम बी बी एस के प्रथम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है और आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है।

           इन तीनो विद्यार्थियों की पढाई में आ रही पैसों की कमी को देखते हुए प्रयास फॉउंडेशन भुन्तर ने इन तीनो विद्यर्थियों को  दो दो हजार मासिक की छात्रवृति मार्च माह से शुरू कर दी है।

         वहीं जिला कांगड़ा खुंडिया क्षेत्र का विधि चंद चलने फिरने में असमर्थ है और बिस्तर पर है।अपंगता पेंशन शायद अपंगता प्रमाण पत्र बनने पर ही लगेगी।  वहीं कूल्लु के लंका बेकर में रह रही एकल  बृद्ध  नारी  राधा अब कुनिहार में अपने किसी परिचित के पास दिन गुजार रही है।इसे बुढापा पेंशन भी अभी तक नही लगी है। आय का कोई साधन नहीं है।

         प्रयास ने विधि चंद की पत्नी सुषमा को 1000 तथा राधा देवी को 500 रुपये मासिक की सहायता मार्च माह से शुरू की है जो उनको अपंगता/बुढापा पेंशन मिलने तक जारी रहेगी। बताते चले संस्था राधा देवी को उसके कूल्लु प्रवास के समय काफी वर्षो तक संस्था दुआरा मासिक राशन भी दिया गया है।

            संस्था के सह संचालक जीवन प्रकाश ने बताया संस्था पिछले पंद्रह वर्षों से अन्य सामाजिक कार्यो के साथ बच्चों को पढाई के लिए किताबे ,स्टेशनरी और  मासिक छात्रवृति प्रदान कर कई वच्चों के पढाई के सपनो को पंख लगाने में  अपने सभी सहयोगिओं के सहयोग से प्रयासरत है।




शुक्रवार, 8 मार्च 2024

ग्राम पचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी

 ग्राम पंचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी 






आज ग्राम पचायत देहुरीधार के पचायात घर तुघ मे महिला ग्राम सभा रखी गई थी इस ग्राम सभा की अध्यक्षता पार्ड पंच निर्मला देवी वही पचायति राज विभाग से सिलाई अध्यापिका उषाशर्मा की डिउटी भी लगई गई थी वही उषा शर्माने कहा है कि महिलायो को हर जगह आगे रहना चाहिए उषा शर्मा ने यह भी कहा कि मैं भी एक महिला हुँ और मेरा घर भारी वाढ आने के कारण सब कुछ नहीं चला गया है। और आज मैं भी सरकार भी डिऊटी निभा रही हुँ और सभी महिलायो ने सिलाई अध्यापिका उषा शर्मा का यह सराहनिया कार्य करने के लिए बहुत सराहणा की और सरकार को ऐसी महिलायो को समान्ति करना चाहिए और सभी महिलायो को विभाग द्वारा चलाई गई योजना की जानकरी दी



रविवार, 15 अक्टूबर 2023

राम ठाकुर सिंहण वूथ का वूथ पालक बनाया

राम ठाकुर सिंहण वूथ का वूथ पालक बनाया




 ग्राम पंचायत देऊरीधार तल्याहरा गांव से संबंध रखने वाले नीमत राम ठाकुर सिंहण वूथ का वूथ पालक  बनाया गया है। उन्होंने विधायक व पुर्व मुख्यमंत्री पार्टी अध्यक्ष व बंजार विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष का धन्यवाद किया है ‌ । उन्होंने कहा. BJP. , पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की कोशिश करेंगे।