फ़ॉलोअर

चंबा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पर्दा उठाएगी फोरेंसिक टीम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
चंबा में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पर्दा उठाएगी फोरेंसिक टीम लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 1 अगस्त 2021

🌍 *संघ के प्रधान की अध्यक्षता में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने की प्रैस वार्ता* 🌍 *जयराम नहीं महेंद्र सिंह चला रहे हैं सरकार कौल सिंह* 🌍 *मुख्यमंत्री से मिलने के बाद क्या बोले विधायक सुख्खु विंदर सुख्खु*

 🌍 *संघ के प्रधान की अध्यक्षता में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने की प्रैस वार्ता*

🌍 *जयराम नहीं महेंद्र सिंह चला रहे हैं सरकार कौल सिंह*

🌍 *मुख्यमंत्री से मिलने के बाद क्या बोले विधायक सुख्खु विंदर सुख्खु*

शनिवार, 31 जुलाई 2021

*कब्र से दोबारा निकलवाकर शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम, गले में अटकी मिली गोली

 *कब्र से दोबारा निकलवाकर शव का कराया गया पोस्टमॉर्टम, गले में अटकी मिली गोली*



हिमाचल प्रदेश के सोलन (Solan) जिले में पोस्टमॉर्टम हाउस के डॉक्टर और कर्मचारियों की बड़ी चूक सामने आई है. यहां पोस्टमॉर्टम के दौरान शव के सिर में चीरा नहीं लगाया जिससे मृतक युवक की मौत की असली वजह सामने नहीं आ सकी. हत्याकांड के साक्ष्य (सबूत) को जुटाने के लिए शव को कब्र से दोबारा निकलवाकर पैनल द्वारा उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया जिसमें शव के गले में अटकी हुई 315 बोर की गोली बरामद हुई. गोली सिर के बांयी तरफ मारी गई थी. हिमाचल पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद शव (Dead Body) को फिर सुपुर्द-ए-खाक करा दिया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को नालागढ़ कोर्ट में पेश किया और उन्हें कोर्ट से पांच दिन के रिमांड पर लिया है. पलिस का दावा है कि शनिवार रात तक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव लक्ष्मीपुर का अब्दुल कलाम सोलन जिले के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के बद्दी इलाके में रहकर फर्नीचर बनाने का काम करता था. उसके साथ इसी गांव के हशमत और फैजान भी रहते थे. इसके अलावा संग्रामपुर का शमशुल भी साथ रहता था. बीते 23 जुलाई को अब्दुल कलाम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी. पुलिस ने इसे हादसा करार देते हुए शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया था. परिवारवालों ने गांव के कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था. अब्दुल कलाम के परिजनों ने पुलिस से उसकी मौत की जांच करने की मांग की. जिसके बाद पुलिस टीम के साथ नालागढ़ इलाके स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला तो यह हादसा नहीं

एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पर्दा उठाएगी फोरेंसिक टीम

 *एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से पर्दा उठाएगी फोरेंसिक टीम*



चंबा जिले के पांगी के एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत की गुत्थी का राज अब धर्मशाला से आने वाली फोरेंसिक टीम सुलझाएगी। पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम का सहारा ले रही है। फोरेंसिक टीम को धर्मशाला से चंबा बुलाया गया है। टीम चंबा पहुंच चुकी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट पहले मेडिकल कॉलेज में रखे मां और बेटे के शव को देखेंगे। इसके बाद फोरेंसिक टीम मामले का पता लगाने के लिए पांगी रवाना होगी। जहां पर मृतकों के गांव और घर में पूरी जांच पड़ताल की जाएगी। फोरेंसिक टीम के साथ डीएसपी चंबा अभिमन्यु भी साथ जाएंगे। चार दिन पहले पांगी निवासी वेद व्यास की 19 साल की लड़की ने चंबा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा। जिसका प्रेरणा संस्था ने चंबा में अंतिम संस्कार किया। जबकि दूसरी लड़की अभी तक मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचाराधीन है। जब वह वीरवार को वापस पांगी अपने घर पहुंचा तो उसकी पत्नी प्यार देई फंदे पर झूल रही थी। जब यह मामला पुलिस के पास पहुंचा तो घर के अंदर वेद व्यास के 18 वर्षीय बेटे प्रेम जीत का कंकाल मिला। जिसे देख लग रहा था कि उसकी मौत काफी दिन पहले हो चुकी थी। लेकिन शव को घर में ही रखा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि इस परिवार का गांव के अन्य लोगों के साथ कोई मेल जोल नहीं था। प्यार देई स्वयं अपने परिवार का इलाज करती थी। वह खुद को देवी का गुर कहती थी। मामले को अंधविश्वास और जादू-टोने के साथ जोड़ा जा रहा है। डीएसपी चंबा अभिमन्यु ने बताया कि पांगी में एक परिवार के तीन लोगों की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए फोरेंसिक टीम की मदद ली जाएगी। शनिवार को फोरेंसिक टीम पांगी में जाकर इस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल करेगी।