*प्रधान नाबालिगों से मनरेगा में करा रहे काम*
पिहानी/हरदोई क्षेत्र के ग्राम जलालपुर गोपी में ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से पढ़ने लिखने की उम्र वाले नाबालिग बच्चों से करा रहे कार्य। जनपद हरदोई के विकासखंड पिहानी क्षेत्र के ग्राम जलालपुर गोपी में ग्राम प्रधान के द्वारा सचिव की मिली सदस्य नाबालिक बच्चों से कराई जा रहे मजदूरी ग्राम पंचायत में नाली निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसमें नाबालिक बच्चों के द्वारा कार्य कराया जा रहा है जिस उम्र में बच्चों को स्कूल जाना चाहिए उसे उम्र में बच्चों से मनरेगा के तहत कार्य कराया जा रहा है सोचने वाली बात यह है की जो फोटो अधिकारियों को डाले जाते हैं उन फोटो को कार्य करते हुए श्रमिकों के। अधिकारी देखते हैं लेकिन अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं। जब भी ग्राम पंचायत में कोई कार्य होता है तब हर बार नाबालिक बच्चों से ही कार्य कराया जाता है।




