फ़ॉलोअर

Kangra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kangra लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 मार्च 2025

*तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का हुआ समापन*

*तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग का हुआ समापन*





                                        ज्वाली  राजेश कतनौरिया : आज दिनांक 28 मार्च 2025 को तीन दिवसीय ऑन जॉब ट्रेनिंग ites का हुआ समापन।  पीएम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के 37 छात्र प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा अध्यक्षता में 25 मार्च को ऑन जॉब ट्रेनिंग के लिए गवर्मेंट महिला कॉलेज रेहन के लिए रवाना हुआ था जो कि 28 मार्च तक चला जिसमें छात्रों ने साइबर सिक्योरिटी,हार्डवेयर स्किल, कम्युनिकेशन स्किल और आईसीटी,इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में जानकारी ली जो कि भविष्य में छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।ऑन जॉब ट्रेनिंग के समापन पर छात्रों को कंप्यूटर विभाग के प्रमुख कुलवर्धन जी के द्वारा सर्टिफिकेट देकर  साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर पीएम श्री गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के प्रधानाचार्य प्रभात चंद्र पावा जी ने कहा कि शिक्षा विभाग  द्वारा आगे भी इस तरह के प्रोग्राम होंगे जिसमें पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली बढ़ चढ़कर भाग लेगा।इस मौके पर वोकेशनल ट्रैनर शालू सैनी और रोहित कुमार मौजूद रहे। ज्वाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोर्ट !



शनिवार, 15 मार्च 2025

जवाली की 60 पंचायतों की करीब 13 हजार महिलाओं ने भरे इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फ़ार्म !

 जवाली की 60 पंचायतों की करीब 13 हजार महिलाओं ने भरे इंदिरा गाँधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फ़ार्म !




ज्वाली / राजेश कतनौरिया

 तहसील कल्याण बिभाग खंड जवाली से सबंधित 60 पंचायतों की करीब 13 हजार महिलाओं ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के फ़ार्म भरे हुए हैं.

इसी बिषय पर आज शनिवार को  जानकारी देते हुए तहसील कल्याण अधिकारी जवाली बिनोद कुमार ने बताया बिभागीय कार्यलय की तरफ से सभी फ़ार्म पंचायतों को सत्यापित करने के लिए भेज दिए गए हैं.

बताया जिसमे करीब चार पंचायतों ने पात्र आबेदक महिलाओ का सत्यापन कर फ़ार्म बापिस कार्यलय जमा करबा दिए हैं.

उन्होने अन्य पंचायतों के सचिवों से भी अपील की है कि वह भी जल्द से जल्द पात्र महिलाओ का सत्यापन कर फार्म तहसील कल्याण बिभाग के कार्यलय जमा करबाए ताकि आगामी कार्रवाही के लिए फार्म को जिला कार्यलय भेजा जा सके.

ज्ञात रहे उक्त योजना के तहत सरकार द्बारा प्रत्येक पात्र महिला को 1500 रु प्रतिमाह देने का बादा किया हुआ है.

जिसके पूरे होने का इंतजार महिलाएं कर रही है  ! 



मंगलवार, 11 मार्च 2025

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटलाहड़ में बीती रात मिड डे मील वाले कमरे से गैस का सिलेंडर चोरी

 राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटलाहड़ में बीती रात मिड डे मील वाले कमरे से गैस का सिलेंडर चोरी 



ज्वाली राजेश कतनौरिया

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुटलाहड़ में बीती रात मिड डे मील वाले कमरे से गैस का सिलेंडर चोरी हो गया है। ज्यों ही सुबह मुख्य शिक्षक शाम कुमार अपने स्टॉफ के साथ स्कूल पहुंचे तो मिड डे मील वाले कमरे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर आकर देखा तो गैस सिलेंडर गायब था। यह देखकर उन्होंने इस बाबत सूचना अपने अधिकारियों, पंचायत प्रधान व पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर ज़ायज़ा लिया और बयान कलमबद्ध किए। इस घटना से पहले भी इस शिक्षा खण्ड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला टुण्ड में अन्य सामान सहित दो बार गैस सिलेंडर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला गारन, राजकीय प्राथमिक पाठशाला पँजाहड़ा में भी गैस सिलेंडर चोरी हो चुके हैं। कुटलाहड़ में उपस्थित लोगों ने सरकार व विभाग से स्कूलों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान नीलम देवी, एस एम सी प्रधान मीनू देवी, तरसेम, नरेश आदि उपस्थित थे।


खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी रजनी वाला ने पुलिस प्रशासन से आग्रह/अनुरोध किया है कि स्कूलों में हो रही इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े से कड़े कदम उठाए जाएं ताकि कार्यरत स्टाफ का मनोबल डिगने न पाए।  



सोमवार, 10 मार्च 2025

चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया

 चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया



ज्वाली / राजेश कतनौरिया

हिमाचल प्रदेश - आज, चौधरी फाउंडेशन ने चौधरी हरिराम पार्क, मटोर, कांगड़ा में चौधरी हरिराम की जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया। इस समारोह में चौधरी समाज के लगभग 150 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


यह समारोह चौधरी हरिराम के सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को समर्पित था। उपस्थित जनों ने उनके जीवन और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की, और उनके विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।



चौधरी फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष रोबिन चौधरी ने अपने संबोधन में कहा, " चौधरी हरिराम  का जीवन हमें समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए प्रेरित करता है। चौधरी फाउंडेशन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।" उन्होंने फाउंडेशन की ओर से आगामी सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों की घोषणा भी की, उन्होंने समस्त बिरादरी की तरफ से मांग रखी की गग्गल एयरपोर्ट का नाम चौधरी हरिराम जी के नाम पर रखने की घोषणा जल्द की जाए ! जिसके लिए वह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय उड़डन मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे !


समारोह में चौधरी समाज के कई प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया, जिनमें निशु मोंगरा, संजय चौधरी, रेखा चौधरी, वरिंदर चौधरी, बलबीर चौधरी, बलबीर जनकौर, मोहिंदर चौधरी, राजीव चौधरी और अमित बंटी प्रमुख थे।


चौधरी फाउंडेशन की ओर से रोबिन कौंडल (प्रदेशाध्यक्ष), बिपन चौधरी, बिट्टल चौधरी, पंकज चौधरी, निशांत चौधरी और रजनीश चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



चौधरी हरिराम का योगदान:

चौधरी हरिराम एक महान समाज सुधारक और जनसेवक थे। उन्होंने अपना जीवन समाज कल्याण के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने शिक्षा के महत्व को समझते हुए समाज में जागरूकता फैलाई और लोगों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। उनके प्रयासों से कई लोगों को शिक्षा प्राप्त करने और समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त करने का अवसर मिला।



चौधरी फाउंडेशन की प्रतिबद्धता:


चौधरी फाउंडेशन हिमाचल प्रदेश सामाजिक कार्यों और जनसेवा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। फाउंडेशन शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। श्री चौधरी हरिराम जी की जयंती के इस अवसर पर, फाउंडेशन ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता स्थापित करने के अपने संकल्प को दोहराया।



समारोह के मुख्य अंश:

चौधरी हरिराम के जीवन और आदर्शों पर विस्तृत चर्चा।

सामुदायिक सेवा कार्यक्रमों और सामाजिक जागरूकता अभियानों की घोषणा।

चौधरी समाज के प्रबुद्ध लोगों और फाउंडेशन के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी।

श्री चौधरी हरिराम जी के विचारों को समाज में फैलाने का संकल्प।    !



रविवार, 9 मार्च 2025

*फोन गुम होने से निराश हो गए पंडित जी, बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कुछ मिनट में ढूंढ दिया फोन*

 *फोन गुम होने से निराश हो गए पंडित जी, बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कुछ मिनट में ढूंढ दिया फोन*




आशुतोष/बैजनाथ 


पपरोला के कंडी गांव निवासी पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने खोया हुआ फोन वापिस मिलने पर बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा का धन्यवाद जताया है।  पंडित ओम प्रकाश शर्मा श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम मंदिर में पुजारी हैं।  शनिवार को जब वह एक बस से पपरोला से बैजनाथ गए, जब वह वापिस पपरोला आए तो उन्हें पता चला कि उनका फोन कहीं गिर गया है, उन्होंने डीएसपी अनिल शर्मा से फोन पर बात की और उन्हें सारी जानकारी दी। 



 डीएसपी अनिल शर्मा ने फोन पर ही उनसे उनका खोया हुए मोबाईल का नंबर मांगा और पांच मिनट के अंदर उन्होंने गुम हुए फोन की लोकेशन ट्रेस कर उनको दे दी, उस समय फोन की लोकेशन धर्मशाला के नरवाना के आस पास आ रही थी।‌ उन्होंने वहां किसी व्यक्ति को उस इस बारे में अवगत करवाया, जिस बस में वो आए थे, उस बस के ड्राइवर को इस बारे में जानकारी दी गई। तब बस के ड्राइवर ने उक्त फोन को बस से प्राप्त कर उसे ओम प्रकाश शर्मा को वापिस कर दिया। डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि पुलिस आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए है,अगर किसी को पुलिस की सहायता की आवश्यकता पड़ती है,तो पुलिस हमेशा तत्पर है।



शनिवार, 8 मार्च 2025

एबीवीपी ने नौरा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।* *एबीवीपी ने महिला दिवस पर पुण्यश्लोक मां अहिल्याबाई होलकर जी को किया याद।* *मां अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन प्रत्येक महिला के लिए प्रेरणास्त्रोत : अवंतिका*

 *एबीवीपी ने नौरा महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस।*




*एबीवीपी ने महिला दिवस पर पुण्यश्लोक मां अहिल्याबाई होलकर जी को किया याद।*




*मां अहिल्याबाई होलकर जी का जीवन प्रत्येक महिला के लिए प्रेरणास्त्रोत : अवंतिका*




*अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एबीवीपी ने संगोष्ठी व विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन।*


बात हिमाचल की / यादविन्द कुमार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नौरा महाविद्यालय इकाई द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर एक संगोष्ठी एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयोजित रंगोली, मेहंदी, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता में महाविद्यालय की कुल 38 छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थी परिषद द्वारा सभी विजेताओं को मेडल व सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। 




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मोनिका भारद्वाज ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए समाज में महिलाओं के योगदान पर अपना वक्तव्य रखा। उन्होंने छात्राओं का सशक्त बनने हेतु मार्गदर्शन किया। विशिष्ट अतिथि डॉ नेहा ने भी छात्राओं अपने विचार साझा किए। इस उपलक्ष्य पर विद्यार्थी परिषद द्वारा मां अहिल्याबाई होलकर जी के जीवन पर भी दर्शन डालते हुए उनके योगदान को याद किया। बता दें कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देश भर में पुण्यश्लोक मां अहिल्याबाई होलकर जी की त्रिजन्मशताब्दी धूमधाम से मना रही है। 




इस अवसर पर रंगोली, मेहंदी, पोस्टर व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगोली में कुल 16 छात्राओं ने भाग लिया, मेहंदी प्रतियोगिता में कुल 10 छात्राओं ने भाग लिया व पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता में 12 छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं व प्रतिभागी छात्राओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।



शुक्रवार, 7 मार्च 2025

*नशे के विरुद्ध एबीवीपी का अभिनिवृति अभियान जारी: एस.डी.म को सौंपा ज्ञापन।*

 

*नशे के विरुद्ध एबीवीपी का अभिनिवृति अभियान जारी: एस.डी.म को सौंपा ज्ञापन।*





*शुक्रवार 7 मार्च 2025* अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा *अभिनिवृति* अभियान के अंतर्गत एसडीएम पालमपुर के समक्ष हिमाचल में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।



ज्ञापन में उठाई गई मांगें निम्नलिखित हैं:


- *चिट्टे की रोकथाम*: उप मंडल स्तर पर चिट्टे को रोकने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद ली जाए।

- *चिट्टा तस्करी पर नकेल*: चिट्टा तस्करी में संलिप्त लोगों पर सख्ती से नकेल कसी जाए।

- *चौकसी बढ़ाना*: उप-मंडल के सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए तथा नशे के संवेदनशील क्षेत्रों पर निरंतर गश्त और छापेमारी की जाए।

- *जागरूकता अभियान*: उप-मंडल के समस्त शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए तथा नशा निवारण केंद्रों की मदद से प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं।

- *उड़न दस्तों का गठन*: उप-मंडल स्तर पर उड़न दस्तों का गठन किया जाए तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए।

- *हेल्पलाइन नंबर*: हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जहां नशा तस्करी और नशे से जुड़ी गतिविधियों की गोपनीय सूचना दी जा सके। यह हेल्पलाइन 24x7 सक्रिय रहे और सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पालमपुर इकाई ने एसडीएम पालमपुर से आग्रह किया है कि वह इन मांगों पर अमल करें और हिमाचल में बढ़ रहे नशे के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें। 



सोमवार, 3 मार्च 2025

काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा भरमाड़ द्वारा नाबार्ड के तत्वाधान के तहत वितीय साक्षरता शिविर

 काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा भरमाड़ द्वारा  नाबार्ड के तत्वाधान के तहत वितीय साक्षरता शिविर



बात हिमाचल की /ज्वाली / राजेश कतनौरिया

 काँगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा भरमाड़ द्वारा द्वारा आज ग्राम पंचायत टकोली - घिर्था के गाँव भुंगतियाल में नाबार्ड के तत्वाधान के तहत वितीय साक्षरता शिविर शाखा प्रबंधक अनिल मनकोटिया की अध्यक्षता में लगाया गया जिसमे उन्होंने उपस्थित लोगों को नाबार्ड द्वारा चलाई गई विभिन जनहितेशी योजनाओं के बारे जानकारी दी जिसमे किसान ऋण,फसल बीमा योजना ,जीवन ज्योति बीमा योजना,प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,अटल पेंशन योजना,एवं ऑन लाइन ट्रांसफ़्र्मेशन संबंधित जानकारी व ऑनलाइन फ्रॉड से बचने से संबंधित जानकारी दी ।इसके अलावा शाखा के सह प्रबंधक अमित संधू द्वारा अटल पेंशन योजना व ऑनलाइन ठगी से बचने के उपायों के बारे जानकारी दी इस अवसर पर महिला मंडल प्रधान रमना देवी ,आशा देवी कंचन देवी ,नीलम ,सरिता देवी बाला देवी आदि सहित पंचायत के लोग मौजूद रहे  ।



सोमवार, 13 जनवरी 2025

गायक प्रेम शर्मा के द्वारा लिखा व गाया हुआ गाना नीलू प्यारी लगदी रिलीज

गायक प्रेम शर्मा के द्वारा लिखा व गाया हुआ गाना नीलू प्यारी लगदी रिलीज




 पुलिस थाना नूरपुर में तैनात हिमाचल प्रदेश पुलिस के गायक प्रेम शर्मा के द्वारा लिखा व गाया हुआ गाना नीलू प्यारी लगदी  रिलीज हुआ  जो आजकल काफी लोकप्रेय हो रहा है। प्रेम शर्मा जिला कांगड़ा तहसील ज्वाली रजोल के स्थाई निवासी हैं। वर्तमान में नूरपुर पुलिस थाना में बतौर अन्वेषणा अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रेम शर्मा ने इससे पहले, फौजणें, भाभो देरणं तेरा वो खराब मिजों छेड़दा रैहदां, गाने भी यूट्यूब, भासरा एंटरटेनमेंट, चैनल पर यह गाने गाए हैं जिन्हें लोगों ने खूब सराहा है। प्रेम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नीलू प्यारी लगदी गाना उन्होंने स्वयं लिखा तथा खुद गाया है जिसे  म्यूजिक सीपी स्टुडियो शाहपुर ने दिया है। और इसकी शुटिंग वोह दरिणी धर्मशाला में की है प्रेम कुमार ने बताया कि उन्हें बचपन से ही गाने का शौक था। उन्होंने बताया कि रह गाना पहाड़ी कल्चर को संजोए रखने पर बनाया गया है यह  गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा हैं सिंगर प्रेम कुमार शर्मा यूट्यूब पर लोगों का बहुत प्यार वो स्नेह प्राप्त हो रहा जिसके लिए प्रेम शर्मा ने दर्शकों का आभार जताया है।  



गुरुवार, 9 जनवरी 2025

पिछले कई महीनो से जब से कांग्रेस की सरकार बनी है नगरोटा सूरियां लोग दिन प्रतिदिन दुखी होते जा

 *पिछले कई महीनो से जब से कांग्रेस की सरकार बनी है नगरोटा सूरियां लोग दिन प्रतिदिन दुखी होते*





 पिछले कई महीनो से जब से कांग्रेस की सरकार बनी है नगरोटा सूरियां लोग दिन प्रतिदिन दुखी होते जा रहे हैं लोगों ने बताया कि जब से कांग्रेस की विधायक बने हैं कृषि एवं पशुपालन मंत्री नगरोटा सूरियां को उजड़ने पर तुले हुए हैं आज ग्राम पंचायत कथोली में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए उनको संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह बेदी नगरोटा सूरियां के पूर्व प्रधान संजय महाजन ब्लॉक समिति के उपाध्यक्ष धीरज मैं लोगों को संबोधित करते हुए पहले तो एक साजिश के तहत पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने नगर पंचायत बनाने की नोटिफिकेशन करवाई जिसमें नगरोटा सूरियां ग्राम पंचायत कथोली, ग्राम पंचायत सुखनाडा ग्राम पंचायत बासा को मिलाकर नगर पंचायत बना दी गई जिस की बहुत से गरीब लोग इससे दुखी हो गए हैं परंतु मंत्री इतना सक्त है कि किसी की भी कोई भी बात नहीं सुन रहे लोगों को क्रोध से बात कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि अगर जल्द ही इस नोटिफिकेशन को रेड नहीं किया गया तो भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत नगरोटा सूरियां विकासखंड कार्यालय को जवाली शिफ्ट किया जा रहा है जिसको हम हरगिज नहीं होने देंगे उन्होंने कहा कि चौधरी चंद्र कुमार नगरोटा सूरियां को खत्म कर देना चाहते हैं परंतु हम ऐसा नहीं होने देंगे इस अवसर पर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद चौधरी चंद्र कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए गए तथा इस अवसर पर भारी संख्या में लोग इकट्ठे हुए थे ! जवाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोट !



मंगलवार, 7 जनवरी 2025

कोटला पंचायत के राहुल धीमान एचएएस बन

कोटला पंचायत के राहुल धीमान एचएएस बने 




 ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कोटला पंचायत के राहुल धीमान एचएएस बन गए है। राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा दिसंबर माह में घोषित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (मुख्य) परीक्षा (एचएएस) में राहुल धीमान ने 11वां स्थान हासिल किया था तथा अब जारी व्यक्तित्व परीक्षा के शेड्यूल में उन्हें एचएएस पद मिला है। राहुल धीमान वर्तमान में चंबा जिला के ककीरा में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात है। वर्ष 2000 में पिता प्रदीप सिंह व माता शंकुतला देवी के घर जन्मे राहुल धीमान ने 2014 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला से दसवीं की परीक्षा पास की थी तथा उसके बाद राजकीय बहुतकनीकी संस्थान तलवार से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां से वर्ष 2020 में उन्होंने सिविल में बीटेक की जनवरी 2022 में वे जल शक्ति विभाग में बतौर कनिष्ठ अभियंता नियुक्त हुए। मार्च 2023 में हिमाचल प्रदेश पावर कॉपर्पोरेशन लिमिटेड में बतौर सहायक अभियंता पुनः अपनी सेवाएं शुरू की लेकिन राहुल धीमान के मन में कुछ और लक्ष्य था। नौकरी के  दौरान वह अन्य परीक्षाओं की तैयारी में लगे रहते थे, जिसके फलस्वरूप 26 मई 2023 को उनका चयन बतौर नायब तहसीलदार हुआ तथा अब उन्होंने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा संयुक्त (मुख्य) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उन्हें एचएएस का पद मिला है। राहुल धीमान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता पिता, अध्यापकों, दादा स्वर्गीय जर्म सिंह धीमान, दादी सवित्री देवी, ताया ओंकार धीमान, अवतार धीमान को दिया है।



शनिवार, 4 जनवरी 2025

कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शनिवार को यहां अपने निजी आवास पर लगे बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी

  कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शनिवार को यहां अपने निजी आवास पर लगे बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी



ज्वाली,4 जनवरी। कृषि व पशु पालन मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार ने आज शनिवार को यहां अपने निजी आवास पर लगे बिजली मीटर पर मिलने वाली सब्सिडी छोड़ दी है। उन्होंने इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता विशाल पत्रवाल को एक फार्म भर कर सौंप दिया है।



  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने सरकार के प्रयासों में सहयोग देने के लिए प्रदेश के साधन संपन्न बिजली उपभोक्ताओं को स्वेच्छा से बिजली की सब्सिडी छोड़ने के लिए आगे आने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सब्सिडी केवल उन्हीं लोगों को मिलनी चाहिए जो गरीब तबके से आते हैं। उन्होंने कहा कि इच्छुक बिजली उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के ऑनलाईन पोर्टल, 1100 या 1912 नंबर पर फोन करके तथा अपने निकट के विद्युत उपमंडल में जाकर सब्सिडी का परित्याग कर सकते हैं।

 


गुरुवार, 2 जनवरी 2025

श्री तिलक राज ने राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में अधीक्षक ग्रेड 1 के पद पर उपस्थिति

  श्री तिलक राज ने  राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में अधीक्षक ग्रेड 1 के पद पर उपस्थिति



श्री तिलक राज ने आज  राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां में अधीक्षक ग्रेड 1 के पद पर उपस्थिति    दी।इससे पहले वो राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जसूर में अधीक्षक ग्रेड 2 के पद पर थे।



आज उनकी उपस्थिति के उपलक्ष्य में वीरेंद्र सिंह पठानिया ,अनिल कुमार,अधीक्षक राजेश कुमार,अंकुश धीमान,सतीश कुमार,आशीष धीमान,संदीप शर्मा,रूपेश,संजीव कुमार,रविंदर धीमान,संदीप पठानिया,विकास शर्मा,सुरजीत सिंह ,शिशु पाल,रवि महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे।  



बुधवार, 1 जनवरी 2025

बड़सर उपमंडल गांव वढनी के दिव्यांग आदर्श शर्मा ने शिमला में नव वर्ष पर प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव जी को पेंटिंग भेंट की।

 बड़सर उपमंडल गांव वढनी के दिव्यांग आदर्श शर्मा ने शिमला में नव वर्ष पर प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव जी को पेंटिंग भेंट की।



उमंग फाऊंडेशन संस्था द्वारा आज शिमला रिज मैदान पर स्वर्गीय डॉ मनमोहन सिंह जी की पुण्य स्मृति में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नव बर्ष 2025 के उपल्क्ष पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के आदर्श शर्मा ने उमंग फाऊंडेशन संस्था के मुख्य अध्यक्ष प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव जी को अपने हाथों से बनाई पेंटिंग  स्कैच भेंट की। उमंग फाऊंडेशन समय-समय पर विशेष बच्चों को उत्कृष्ट कार्य के लिए मान सम्मान दे चुके हैं। दिव्यांगो की कोई भी समस्या हो उसका समाधान सरकार द्वारा करबाते रहते हैं। इसके लिए बडसर उपमंडल उमंग फाऊंडेशन संस्था का दिल से धन्यवाद करते हैं।



शुक्रवार, 27 दिसंबर 2024

कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.चन्द्र कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है

 कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो.चन्द्र कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।





कृषि मंत्री ने आज ज्वाली रेस्ट हाउस में उनके फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उन्हें एक ऐसा नेता बताया जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में अपने एक दशक लंबे कार्यकाल के दौरान स्वच्छ राजनीति और समावेशी विकास को बढ़ावा दिया। उन्होंने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) जैसे महत्वपूर्ण कानून लागू किए। उन्होंने कहा कि भारत में आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह के राष्ट्र के लिए दिए योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।  कृषि मंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था को बदलने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया और उनके निधन को देश के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। 



 इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चैन सिंह गुलेरिया,पूर्व कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र शिंदा ,पूर्व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बशीर मोहम्मद,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह,मनमोहन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 


सोमवार, 23 दिसंबर 2024

सुरेन्द्र कुमार को कांग्रेस का जिला महासचिव चुना

 सुरेन्द्र कुमार को कांग्रेस का जिला महासचिव चुना 


ज्वाली राजेश कतनौरिया 

उपमंडल ज्वाली के गांव दयाला  से संबंध रखने वाले सुरेन्द्र कुमार को कांग्रेस का जिला महासचिव चुना गया है। इससे पहले वह कुठेड़ नढोली के  वीडीसी सदस्य के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं सुरेन्द्र कुमार ने युवा कांग्रेस जिला महासचिव के लिए नामांकन भरा था और उन्हें 7651  वोट मिले थे। उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया है। सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि हमें युवा कांग्रेस को एक मजबूत और प्रभावी संगठन बनाने के लिए काम करना होगा। हमें अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित



करना होगा और उन्हें अपने क्षेत्रों में काम करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा। हमें युवा कांग्रेस को एक प्रगतिशील और समावेशी संगठन बनाने के लिए काम करना होगा। हमें सभी वर्गों और समुदायों के युवाओं को शामिल करना होगा ताकि हम संगठन



को मजबूत बना सकें। सुरेन्द्र कुमार की जीत से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों ने उनकी जीत का जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी। सुरेन्द्र कुमार की जीत एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वह युवा कांग्रेस को एक नई दिशा देने के लिए काम करेंगे और युवाओं को एकजुट करने के लिए प्रयास करेंगे वहीं इस मौके पर सुनील भलाडू, विरेन्द्र कौशल, लक्की ठाकुर,अमन कुमार , साहिल धीमान, लक्की सोनू धीमान, गुलशन गैरी, विशाल,पंकज शर्मा,आदि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।  



रविवार, 22 दिसंबर 2024

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण

 स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने  सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण


ज्वाली राजेश कतनौरिया 

हिमाचल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने रविवार को सिविल अस्पताल जवाली का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा भी लिया। सिविल अस्पताल जवाली में डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट तथा अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे मशीन को भी देखा। लोगों ने कहा कि डेढ़ करोड़ की लागत से निर्मित ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट अभी चालू नहीं हो पाया है तथा अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे की सुविधा भी पिछले तीन सालों से नहीं मिल पा रही है। लोग अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे करवाने के लिए निजी अस्पतालों या लैबों में जाने को मजबूर हैं। अस्पताल में रेडियोग्राफर व रेडियोलॉजिस्ट नियुक्त करने की मांग उठाई गई। ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट को भी चालू करने की मांग उठाई। 



        स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में क्रिसना लैब खोली गईं है ताकि लोगों को टेस्ट करवाने के लिए टांडा जाने से छुटकारा मिल सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मुफ्त दवाइयां पहुंचाई गई हैं। उन्होंने डॉक्टरों को भी चेताया कि बाहर की दवाइयां न लिखें अन्यथा उसके ऊपर सख्त एक्शन लिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने आश्वासन दिया कि सिविल अस्पताल जवाली में जल्द ही अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे होंगे तथा ऑक्सीजन जेनेरेटर प्लांट भी चालू करवाया जाएगा। 



शनिवार, 21 दिसंबर 2024

नौकरी के लिए आए लगभग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार

 नौकरी के लिए आए लगभग  अभ्यर्थियों का साक्षात्कार


ज्वाली राजेश कतनौरिया

शहीद सुरिन्दर सिंह राजकीय ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जवाली में वर्द्धमान टेक्सटाइल लिमिटेड बद्दी के प्रतिनिधियों रूप सिंह हरटा, अमन कुमार, नितेश यादव ने कैंपस इंटरव्यू के लिए कोपा (कंप्यूटर), फिटर, सिलाई टेक्नोलॉजी, 10वी,12वी इत्यादि व्यवसायों से सम्बन्धित युवक एवं युवतियों को कम्पनी की प्रोफाइल की विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरान्त नौकरी के लिए आए लगभग 100 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। 100 अभ्यर्थियों में से 20 अभ्यर्थियों का कंपनी के लिए चयन किया गया जिनमें 11 युवतियां तथा 9 युवक चयनित हुए। कंपनी के अधिकारियों द्वारा 20 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। सभी चयनित अभ्यर्थियों को नववर्ष में 19 जनवरी तक ज्वाइन करने का समय दिया गया है। प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा प्लेसमेंट कि लिए आए हुए अधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौके पर संस्थान की तरफ से प्रधानाचार्य अशोक कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बलकार सिंह, पूनम शर्मा , रोबिन चौधरी, अकुंश बबूता और सरिता देवी मौजूद रहे । 





जिला कांगड़ा के थुरल ब्लॉक के गांव तलबाड़ में द हंस फाउंडेशन की ओर से नेत्र जांच व निदान का शिविर आयोजित किया गया

 जिला कांगड़ा के थुरल ब्लॉक के गांव तलबाड़ में द हंस फाउंडेशन की ओर से नेत्र जांच व निदान का शिविर आयोजित किया गया





थूरल पवन भारद्वाज


द-हंस फाउंडेशन वर्ष 2009 में स्थापित एक धर्मार्थ संस्था है जो देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिसमें से 'मोबाइल मेडिकल युनिट' एक है। वर्ष 2022 में द-हंस फाउंडेशन ने हिमाचल प्रदेश में भी 'मोबाईल मेडिकल युनिटस का शुभारंभ कर स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान को स्थापित किया है । इस दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए द-हंस फाउंनडेशन की ओर से आपके प्रदेश के अन्तर्गत आने वाले 



जिला कांगड़ा के थुरल ब्लॉक के गांव तलवाड़ में द हंस फाउंडेशन की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में द हंस फाउंडेशन की मोबाइल मेडिकल यूनिट – 1 और मोबाइल मेडिकल यूनिट-4 मौजूद रही । इस शिविर में डॉ विनित द्वारा 180लोगों के नेत्र रोग जांच व निदान किया । उक्त फाउंडेशन ने इस शिविर के आयोजन को सफल बनाने के लिए तलबाड़ के ग्रामीणों और का आभार जताया है।



*केवाईसी नहीं करवाने पर सबसिडी होगी बंद*

*केवाईसी नहीं करवाने पर सबसिडी होगी बंद*




विद्युत उपमंडल ज्वाली के अधीन सभी विद्युत उपभोक्ताओं को विभाग द्वारा सूचित किया गया है कि विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटर संख्या को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोडने की प्रकिया का कार्य हो रहा है। बिल वितरक द्वारा जिन उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोडऩे की प्रक्रिया पूरी कर दी गई है उनके अलावा जो रह गए हैं उनसे विभाग ने अनुरोध किया है कि वह कार्यालय में 31 दिसंबर तक अपनी केवाईसी करवाएं। अब यह कार्य 31 दिसंबर तक ही किया जाएगा। सहायक अभियंता जसबीर सिंह ने बताया कि जिन विद्युत उपभोक्ताओं की केवाईसी नहीं होगी उन्हें सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। अत: उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि अगर उनकी अनुदान राशि बंद होती है, तो विद्युत विभाग इसका उतरदायी नहीं होगा। अत: सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की गई है। विद्युत उपमंडल ज्वाली में यह कार्य कार्यालय के समयानुसार सुबह 10 बजे से शाम को 05 बजे तक किया जाएगा।  जवाली  से राजेश कतनौरिया कि रिपोट !