फ़ॉलोअर

una लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
una लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026

अयोध्या के बाद मथुरा के मंदिरों में चढ़ावे की राशि की सीबीआई जांच की मांग, गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने लगाए गंभीर आरोप।

 अयोध्या के बाद मथुरा के मंदिरों में चढ़ावे की राशि की सीबीआई जांच की मांग, गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने लगाए गंभीर आरोप।




*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

 

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में आने वाले दान और चढ़ावे की राशि के प्रबंधन को लेकर सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों की संपत्तियों की पड़ताल करने का आग्रह किया है।

गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आरोप लगाया कि वर्षों से मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे में अनियमितताएं हो रही हैं। उनका दावा है कि दानपात्र खोले जाने के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती जाती तथा चढ़ावे की राशि और बहुमूल्य वस्तुओं के प्रबंधन पर सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में बड़ी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि संबंधित व्यक्तियों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर खरीदी गई संपत्तियों की भी गहन जांच कराई जाए तथा यदि आवश्यक हो तो मंदिर प्रबंधन की व्यवस्था सरकार अपने हाथ में ले।

गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में जांच नहीं कराती है तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने पर विचार करेंगे। उनका यह भी कहना है कि मंदिर के पुजारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज कराकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार अयोध्या में मंदिर के चढ़ावे को लेकर विवाद सामने आए हैं, उसी प्रकार मथुरा में भी दान राशि के उपयोग की जांच आवश्यक है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित मंदिर प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज द्वारा दी गई।

शनिवार, 1 मार्च 2025

पहले कि पिटाई इसके बाद बैल्ट से उसका गला घोंटकर कर दी हत्या

 पहले कि पिटाई इसके बाद बैल्ट से उसका गला घोंटकर कर दी हत्या  






हिमाचल प्रदेश (पी सी शर्मा)ऊना जिले से अपहरण हुए युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को पंजाब के ब्रह्मपुर में नंगल नहर में फैंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने इस खौफनाक वारदात को कबूल किया। हालांकि, पुलिस अब भी उनकी गवाही की सत्यता की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक शव बरामद नहीं हुआ है, जिससे हत्या की पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। वहीं, फोरैंसिक टीम ने भी ब्रह्मपुर का दौरा कर सबूत जुटाए हैं।



ऐसे दिया वारदात को अंजाम

आरोपियों ने खुलासा किया कि युवक हरदीप उर्फ जिया को ऊना के अप्पर कोटलाकलां से अरनियाला रोड ले जाया गया, जहां कार में उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। इसके बाद बैल्ट से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय गाड़ी में चारों आरोपी मौजूद थे। हत्या के बाद वे शव लेकर चंडीगढ़ रोड की ओर निकल पड़े और रास्ते में ब्रह्मपुर के पास नहर में फैंक दिया। शव को फैंकने के बाद वे चंडीगढ़ निकल गए और वहां उन्होंने होटलों में कमरा लेना चाहा लेकिन बिना दस्तावेज के उन्हें कमरा नहीं मिला। इसके बाद वह अगले दिन वापस ऊना आ गए और तरणजीत सिंह निवासी देहलां को उसके घर छोड़ दिया। फिर दोबारा वह ऊना से गाड़ी लेकर निकल गए और फरार हो गए। 



मर्डर में शामिल थी नाबालिग किशोरी!

पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या की यह साजिश एक किशोरी को लेकर रची गई थी। किशोरी पंजाब में अध्ययनरत थी और 19 फरवरी को वह वहां से ऊना के लिए आई। इससे पहले अप्पर अरनियाला निवासी दोनों युवकों वंश उर्फ बंटू और हरदीप ऊर्फ जिया की आपसी तकरार किशोरी को लेकर पहले से चल रही थी। किशोरी सहित तीनों आरोपी आल्टो कार में अप्पर कोटलाकलां पहुंचे जहां किशोरी ने जिया को फोन करके दोनों का आपसी विवाद खत्म करने की बात कहते हुए उसे बुलाया। यहां से अरनियाला अप्पर की ओर आने वाले रास्ते में जैसे ही जिया अपनी बाइक पर पहुंचा तो आरोपियों ने कार से उसकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद तीनों ने उस पर हमला कर दिया और फिर उसे अगवा कर लिया।



3 आरोपियों को मिला रिमांड, किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा

हत्या की गुत्थी को महज 2 दिन में सुलझाते हुए पुलिस ने मंडी जिले से वंश उर्फ बंटू और किशोरी को गिरफ्तार किया, जबकि हरोली थाना पुलिस ने मनप्रीत उर्फ मनी और तरणजीत सिंह को हिरासत में लिया। तीन आरोपी पुलिस रिमांड पर भेजे गए जबकि किशोरी को बाल सुधार गृह भेजा गया, क्योंकि उसकी उम्र 18 साल से 25 दिन कम है।



हत्या के लिए उपयोग में लाई बैल्ट गायब

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल आल्टो कार को जब्त कर लिया है, जिसमें खून के निशान भी मिले हैं। हालांकि, हत्या में प्रयुक्त बैल्ट अभी तक बरामद नहीं हो सकी। आरोपियों का दावा है कि बैल्ट टूट गई थी और उन्होंने उसे फैंक दिया था।



एसपी बोले-जल्द सुलझेगा केस

एसपी ऊना राकेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपी हिरासत में हैं और शव बरामद करने के लिए एनडीआरएफ की मदद ली जा रही है। जल्द ही इस खौफनाक वारदात से जुड़ी हर कड़ी को सुलझा लिया जाएगा।



मंगलवार, 31 दिसंबर 2024

शाहतलाई मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ ओर से आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्यतिथि चेयरमैन राजीव राणा ने की शिरकत


शाहतलाई मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ  ओर से आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्यतिथि चेयरमैन राजीव राणा ने की शिरकत 








> कमेटी कर रही है, आने वाले श्रद्धालुओं के लिये खाने व मेडिकल सुविधा का इंतजाम 

मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ 

 दिलबाग नगर बस्ती गुजाँ जालंधर की ओर से गांव मरूड़ा, बड़सर में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस ( केकेसी ) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने शिरकत की, राजीव राणा ने दियोट गुफा के दर्शन के उपरांत कमेटी द्वारा आयोजित 9वें विशाल भंडारे का भी उद्घाटन किया, राणा ने बताया कि बाबा बालक नाथ हम सबकी आस्था का प्रतीक हैं, और हमारे लिये उनके समक्ष आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा बनना शौभाग्य है, राणा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने भी बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों बारे श्रद्धांलुओं  को बहुत सारी सुविधाएं मोहेया करवाई जा रही है,चाहे व मेडिकल सुविधाएं हो या रहने की व्यवस्था और पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद  हो गया है।



वहीं राजीव राणा ने बताया कि मंदिर श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ 

 दिलबाग नगर बस्ती गुजाँ जालंधर की ओर से राम मूर्ति ठाकुर,जी व समस्त कमेटी के अथक प्रयासों से शाहतलाई में पिछले आठ बर्षों से श्रद्धांलुओं को खाने से लेकर मेडिकल तक की सुविधाएं दी जा रही है, कार्यक्रम में हिमाचल की स्वर कोकिला बंदना धीमान ने बाबा के भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया,

राजीव राणा के साथ कार्यक्रम में बिशेष तौर पर बाबा बालक नाथ ट्रस्ट सदस्य समर सेन,सचिन चोपड़ा, मुदित शर्मा,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विश्व शामा, अध्यक्ष बड़सर कैप्टन केवल कृष्ण, यशपाल चंदेल, आदि पदाधिकारियों ने भी शिरकत की।



बुधवार, 30 अक्टूबर 2024

सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम ।

 सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम ।





ऊना (सागर)

 नेहरू युवा केन्द्र ऊना द्वारा युवा कार्यक्रम एबं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार माय भारत के बैनर तले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भदशाली स्तिथ आयी आयी ऐ ही संस्था द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना प्रशिक्षण संस्थान मे दिनाँक 30 अक्टूबर को करवाया गया। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरु युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार तथा संचालन PNB के संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा किया गया। कार्यकम मे IIAE संस्था के राज्य प्रमुख श्री सुमित पाठक मुख्यातिथि के रूप मे उपस्तिथ रहे व सेवानिवृत्त प्रबकता श्रीमती श्याम दुलारी, संस्थान के निदेशक तरलोचन सिंह, PNB की प्रशिक्षक कृतिका जी सम्मानित अतिथि के रूप मे उपस्तिथ रहे।



कार्यक्रम के अंतर्गत भ्रष्टाचार संबंधी संकल्प सभा  व प्रशिक्षु प्रतिभागियों के लिये रंगोली, पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन  किया गया, जिसमे 70 से अधिक प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इन स्पर्धाओं मे शिवानी, दिया ओर प्रिया का  प्रदर्शन उत्कृष्ठ रहा। नेहरू युवा केन्द्र द्वारा सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह देकर समान्नित किया गया। कार्यक्रम मे IIAE केंद्र भदशाली के स्टाफ मोहित राणा, तान्या, गौरव आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।



कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों एवम प्रतिभागियों द्वारा दीवाली विद माई भारत के अंतर्गत भदशाली बाजार मे एक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया और मुख्य सड़क के दोनों तरफ साफ सफाई करके स्वच्छता का सन्देश दिया गया।