फ़ॉलोअर

खालिस्तानी समर्थकों की धमकी 15 अगस्त को हिमाचल में तिरंगा नही फहराने देगें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
खालिस्तानी समर्थकों की धमकी 15 अगस्त को हिमाचल में तिरंगा नही फहराने देगें लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 2 अगस्त 2021

सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की परीक्षा

 *सैकड़ों अभ्यर्थियों ने दी स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की परीक्षा*



प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि स्टाफ नर्स और जेओए अकाउंट्स की लिखित परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में सुबह व शाम के सत्र में रविवार को हुई।

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने रविवार को स्टाफ नर्स और जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया। स्टाफ नर्स पोस्ट कोड 892 के पदों के लिए 11521 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 59 परीक्षा केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट अकाउंट्स पोस्ट कोड 886 के पदों के लिए 10869 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे।

शनिवार, 31 जुलाई 2021

दुष्कर्म के बाद की थी महिला हत्या, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा

 

दुष्कर्म के बाद की थी महिला हत्या, कोर्ट ने दोषी को सुनाई उम्रकैद की सजा


मामले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी भुवनेश शर्मा ने बताया कि पुलिस थाना शाहपुर के अंतर्गत ठंबा गांव के जंगल में 14 मार्च, 2018 को एक अधेड़ महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस थाना में मृतक महिला के बेटे ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मां जंगल से झाड़ू बनाने के लिए खजूर की टहनियां लाने गई थी। उसने बताया कि देर शाम तक जब वह जंगल से वापस नहीं आई तो वह उनकी तलाश में जंगल में गया था। देर रात को जब वह जंगल में अपनी मां की तलाश कर रहा था तो जंगल के श्मशानघाट के समीप उसकी मां का शव बरामद हुआ तथा उसका सिर खून से पूरी तरह से लथपथ था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच को आरंभ किया।

इस जांच के दौरान वहां पर डेरा लगाने वाले गडरिए सहित एक अन्य युवक को भी हिरासत में लिया गया। जिस पर पता चला कि आरोपी कृष्ण सिंह 14 मार्च, 2018 को गडरिए के डेरे में आया था और वहां पर शराब पी। इसके बाद आरोपी के ही गांव का एक अन्य युवक वहां पर पहुंचा और उसके साथ वह अपने घर को चला गया लेकिन बीच रास्ते में उसने महिला को देखा और दूसरे युवक को घर जाने के लिए कहा। इस दौरान आरोपी कृष्ण ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और उसके विरोध करने व चीखने-चिल्लाने पर पत्थर से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे कि महिला की मौत हो गई।

इस वारदात के बाद कृष्ण मौके से फरार हो गया तथा 16 मार्च, 2018 को पुलिस ने उसको भटेच्छ के जंगल से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच के बाद मामले का न्यायालय में चालान पेश किया गया। इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से 23 गवाह पेश किए गए जिसके आधार पर न्यायालय ने दोषी को आजीवन कारावास व 60 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।

शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

खालिस्तानी समर्थकों की धमकी 15 अगस्त को हिमाचल में तिरंगा नही फहराने देगें

खालिस्तानी समर्थकों की धमकी 15 अगस्त को हिमाचल में तिरंगा नही फहराने देगें



 खालिस्तान समर्थक समूह ‘सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ ने कथित तौर पर धमकी दी है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को राज्य में तिरंगा नहीं फहराने दिया जाएगा।


शिमला के पत्रकारों को सुबह दस बजकर 54 मिनट पर किए गए पहले से रिकॉर्ड फोन कॉल में यह धमकी दी गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को गुरपतवंत सिंह पानून बताया और कहा कि वह एसएफजे संगठन का वकील (जनरल काउंसल) है।

उस व्यक्ति ने कहा, ‘‘हम जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने देंगे।’’ उसने यह भी कहा कि यह वाशिंगटन डीसी से संगठन के वकील की ओर से कहा गया है। उसने अंग्रेजी में कहा, ‘‘हिमाचल प्रदेश पंजाब का हिस्सा था और हम पंजाब में जनमत संग्रह कराने की मांग करते हैं। पंजाब को आजाद करवाने के बाद हम हिमाचल प्रदेश के उन इलाकों को अपने कब्जे में लेंगे जो पंजाब का हिस्सा थे।’’
पानून ने किसानों और खालिस्तान समर्थक सिखों से भी कहा कि वे जयराम ठाकुर को तिरंगा नहीं फहराने दें।

हिमाचल प्रदेश में कुछ लोगों ने दावा किया कि उनके पास भी ऐसे फोन कॉल आए हैं। पुलिस ने इस धमकी के बारे में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है।

अमेरिका स्थित एसएफजे अपने अलगाववादी एजेंडा के तौर पर सिख जनमत संग्रह 2020 की मांग करता है। समूह का लक्ष्य पंजाब में ‘‘स्वतंत्र एवं संप्रभु’’ देश बनाना है। यह खालिस्तान बनाने के इरादों का खुलेआम समर्थन करता है और भारत की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता को चुनौती देता है।