फ़ॉलोअर

Mumbai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mumbai लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम का मुंबई में हुआ सम्मान यह सम्मान अभियान के संयोजक पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका को दिया गया

 बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम का मुंबई में हुआ सम्मान 


यह सम्मान अभियान के संयोजक पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका को दिया गया



टीवी व फ़िल्म अभिनेताओं के सानिध्य में हुआ अभियान पर आधारित हिंदी गीत "अलख जगाओ मिलकर सारे हमको देश जगाना है" व शॉर्ट मूवी "मेरा हीरो के पार्ट-5" के पोस्टर का विमोचन

BHK NEWS HIMACHAL 

मुंबई : आरडीडी शो मुंबई के एक हजार एपिसोड पूरे होने पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम में पधारे अतिथि महानुभावों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान की टीम को उसके निर्धारित अभियान क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुंबई में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए अभियान के सह-संयोजक आकाश झूरिया ने बताया कि यह सम्मान अभियान के संयोजक पत्रकार, कवि हरीश शर्मा, बॉडी बिल्डर चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य अनमोल सुरेका ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में आरडीडी शो की ऑनर रीटा शर्मा, इंडियन फ़िल्म एक्टर टीकू तलसानिआ, अरुण बक्शी, मृदुला ओबेरॉय, शशि शर्मा, हितेन तेजवानी, शक्ति सिंह, राजेश पूरी, मल्लिका आर घई, उर्वशी उपाध्याय, इंडियन फ़िल्म डायरेक्ट दिलीप सैन, भजन सम्राट पदम् श्री अनूप जलोटा, प्रेम सागर, इंडियन फ़िल्म व टीवी डायरेक्ट रंजन कुमार सिंह, टीवी व फ़िल्म एक्टर नीरज भारद्वाज, उपासना भारद्वाज, सिंगर अमरिंदर सिंह, हरील शुक्ला, राइटर विनोद वत्स सहित फ़िल्म इंडस्ट्री के सितारे व टीवी सीरियल के कलाकार सहित बड़ी-बड़ी हस्तीयो ने शिरकत की।

*_टीवी व फ़िल्म अभिनेताओं के सानिध्य में हुआ पोस्टर का विमोचन_* -: बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान पर रिलीज होने वाले हिंदी गीत "अलख जगाओ मिलकर सारे हमको देश जगाना है व डिवाइन स्टूडियो झुंझुनूं बैनर तले बनी मनोज मन्नू परदेशी द्वारा लिखित, निर्मित व निर्देशित हिन्दी शॉर्ट मूवी मेरा हीरो पार्ट-5 के पोस्टर का विमोचन टीवी व फ़िल्म अभिनेताओं, अभिनेत्रियों के सानिध्य में किया गया। यह गीत कवयित्री डॉक्टर निरुपमा उपाध्याय के द्वारा लिखा गया है जबकि म्यूजिक मुंबई के कमल राणा द्वारा दिया गया है एवं सिंगर कंपोज़र रोनी 7 हेमंत शर्मा के द्वारा गाया गया है।

                       पोस्टर का विमोचन फ़िल्म बॉबी बॉक्सर व सीरियल कुंडली भाग्य, कुमकुम भाग्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला व उनके पति हरील शुक्ला, अभिनेत्री उपासना सिंह के पति व साथ निभाना साथिया, कैसे कहूँ, गुस्ताखी माफ़ टीवी सीरियल में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीरज भारद्वाज व ‘रांझणा’, ‘मासाब (द टीचर)’, ‘माल रोड दिल्ली’, ‘एक अल्बेला’ (मराठी), इत्यादि फिल्मो में अपना किरदार निभाने वाले अभिनेता मनवीर चौधरी, टीवी सीरियल बालवीर में डूबा-डूबा का किरदार निभाने वाले रोहित सिंह के सानिध्य में इनके निवास व होटल सुभाष के प्रॉपराइटर सुभाष अग्रवाल के सानिध्य में होटल सुभाष में किया गया। 

                         इस अवसर पर उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए अभियान टीम द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यों व प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनायें प्रेषित की। अभिनेता नीरज भारद्वाज व होटल सुभाष के प्रॉपराइटर सुभाष अग्रवाल को अभियान की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा, टीम से सदस्य अनमोल सुरेका व बॉडी बिल्डर चंद्रप्रकाश शर्मा व टीम के सदस्य मौजूद रहे।



शुक्रवार, 10 सितंबर 2021

*बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने की शुभकामनाएं प्रेषित*

 *बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने की शुभकामनाएं प्रेषित*



*_बेटा पढ़ाओ- संस्कार सिखाओ एक सराहनीय पहल -: सिंगर अरविंदर सिंह_*

BHK NEWS Himachal

*मुंबई* -: मुंबई के जाने-माने फेमस शो आरडीडी शो में भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण होने पर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी देते हुए आरडीडी शो की ऑनर रिड्ज़ डाइम ने बताया कि आरडीडी शो के अगले एपिसोड में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने कहा कि बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान एक सराहनीय पहल है। बेटे शिक्षित और संस्कारित होंगे तो लड़कियां अपने आप ही सुरक्षित हो जाएंगी एवं लड़को की सोच में परिवर्तन भी आएगा। भारतीय गायक, गीतकार अरविंदर सिंह ने कहा कि लड़कियां सेंसिटिव होती हैं इसलिये लड़कियों से ज्यादा लड़कों को पढ़ाना ज्यादा आवश्यक है। लड़कों को शिक्षा और संस्कार देना सबसे अच्छा कार्य हैं। मेरी शुभकामनाएं हमेशा इस अभियान को लेकर साथ है। अभियान के तीन साल पूर्ण होने पर मेरी और से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। अभियान के सफलतापूर्वक तीन साल पूर्ण होने के उपलक्ष में मिली शुभकामनाओं को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व सह-संयोजक आकाश झुरिया ने भारतीय गायक व गीतकार अरविंदर सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का साथ व मार्गदर्शन मिलता रहें ताकि यह अभियान और अधिक सफलता के सोपान हासिल कर सकें।



शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह ने की शुभकामनाएं प्रेषित

 *बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह ने की शुभकामनाएं प्रेषित*




*अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को सैल्यूट करती हूं जिन्होंने समाज बदलाव के लिए एक बहुत अच्छे विषय व एक अच्छी पहल का चयन किया है -: भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह*


B H K NEWS ललित चौहान

*मुंबई*


मुंबई के जाने-माने फेमस शो आरडीडी शो में भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह ने बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह जानकारी देते हुए आरडीडी शो की ऑनर रिड्ज़ डाइम ने बताया कि आरडीडी शो के अगले एपिसोड में बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान को लेकर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह ने कहा कि अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा को सैल्यूट करती हूं जिन्होंने समाज बदलाव के लिए एक बहुत अच्छे विषय व एक अच्छी पहल का चयन किया है। 



स्मिता सिंह ने कहा कि शिक्षा और संस्कार में बहुत बड़ा फर्क होता हैं। हम बच्चों को यह तो सीखा रहे है कि 2 और 2 कुल4 होते है,अच्छी शिक्षा तो दे रहे है लेकिन उनको अच्छे संस्कार नही दे रहे पा रहे है। उनको सच्ची इंसानियत का मतलब नहीं समझा पा रहे है। ज्ञात रहे की स्मिता सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो टेलीविजन शो भाग्यविधाता में दिखाई देती हैं और उन्हें प्रमुख वैंप चरित्र पुनपुनवाली के चित्रण के लिए जाना जाता है। उन्होंने टीवी धारावाहिक कुसुम और ज़ी टीवी के हिटलर दीदी में भी अभिनय किया है। 2016 में, उन्होंने कलर्स टीवी के लोकप्रिय शो थपकी प्यार की में कोसी देवी की नकारात्मक भूमिका निभाई। अभियान के संयोजक कवि हरीश शर्मा व सह-संयोजक आकाश झुरिया ने भारतीय अभिनेत्री स्मिता सिंह का आभार प्रकट किया।