तीन दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन
भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी तथा कला क्षेत्र युवा मंडल द्वारा 23 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक सुंदर नगर कला क्षेत्र युवा मंडल एकेडमी भोजपुर में श्रद्धांजलि नामक तीन दिवसीय कथक नृत्य की निशुल्क कार्यशाला लगाई जा रही है 1 यह कार्यशाला श्रद्धांजलि नाम से लगाई जा रही है 1 इस कार्यशाला द्वारा कथक नृत्य के प्रसिद्ध गुरु श्री बिरजू महाराज जी तथा गुरु श्री मुन्ना शुक्ला जी को श्रद्धांजलि दी जा रही है 1 दोनों विभूतियां कथक नृत्य के लखनऊ घराने से संबंधित थी और पूरे भारतवर्ष में विदेशों में कथक नृत्य के प्रचार व प्रसार हेतु अग्रसर थी 1 उनके इन्हीं प्रयासों को श्री दिनेश गुप्ता जी अग्रसर हैं 1 हिमाचल प्रदेश में कथक नृत्य का प्रचार व प्रसार हो तथा विद्यार्थी प्राचीन भारतीय संस्कृति कत्थक से रूबरू हो इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है 1
अपना मनपसंद मोबाइल लेने के लिए लिंक दबाएं
https://amzn.to/3KneGVi
कार्यशाला में लखनऊ घराने की पारंपरिक बंदिशों को कथक नृत्य शैली में सिखाया जाएगा 1 कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के प्रथम पुरुष स्नातकोत्तर श्री दिनेश गुप्ता जी लेंगे व उनके साथ डॉ सुरेंद्र भारद्वाज जी तथा पंडित लतेश कश्यप जी भी कथक नृत्य की बारीकियां विद्यार्थियों को सिखाएंगे 1 कार्यशाला सभी विद्यार्थियों के लिए निशुल्क रहेगी और किसी भी आयु के विद्यार्थी इस में भाग ले सकेंगे 1 कार्यशाला का समय हर रोज 4:00 बजे शाम को हुआ करेगा अधिक जानकारी के लिए आप 96256 70885 पर संपर्क कर सकते हैं 1
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें