रोटरी क्लब सुंदरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सुंदर नगर के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमोरिया से मिला और जो रोटरी क्लब सुंदरनगर को समस्या आ रही है ।इस संदर्भ में एक मांग पत्र सौंपा
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
रोटरी क्लब सुंदरनगर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद सुंदर नगर के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमोरिया से मिला और जो रोटरी क्लब सुंदरनगर को समस्या आ रही है ।इस संदर्भ में एक मांग पत्र सौंपा । क्लब की सचिव रश्मि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखदेव वाटिका की वार्ड बंदी के लिए नगर परिषद के चेयरमैन जितेंद्र शर्मा को भी अवगत करवाया जा चुका है और नगर परिषद की ओर से सुखदेव वाटिका में बाढ़ बंदी करने को लेकर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी तक ठेकेदार के द्वारा काम शुरू नहीं किया गया है और वाटिका में सौंदर्य करण की दृष्टि से विभिन्न प्रजाति के सुंदर फूल भी निकल आए हैं। लेकिन बाड बंदी ना होने से आवारा जानवरों के प्रवेश के जाने से वाटिका की खूबसूरती को सौंदर्य करण का ग्रहण लग रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द उचित कदम उठाए जाएं नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी करुण भरमोरिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही इस दिशा में जनहित के लिए बाउंड्री वॉल लगाने के कार्य को संबंधित ठेकेदार को बाड़ बंदी का काम शुरू करने के निर्देश दिए जाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें