फ़ॉलोअर

सोमवार, 16 मई 2022

आगे कुंआं पीछे खाई, भाजपा को नज़र नहीं आती महँगाई :- एन. के. पंडित

  


आगे कुंआं पीछे खाई, भाजपा को नज़र नहीं आती महँगाई :- एन.  के.  पंडित 



BHK NEWS HIMACHAL

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस पार्टी के मीडिया प्रभारी और कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार नेता एन. के. पंडित ने हिमाचल की जय राम सरकार पर निशाना साधकर शब्दबाण की बौछार करते हुए भाजपा सरकार पर राजधानी शिमला से बड़ा राजनीतिक हमला करते हुए   जय राम सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हिमाचल सरकार कि हालत ऐसे हो गयी है कि आगे कुंआ पीछे खाई पर भाजपा सरकार को नज़र नहीं आती महँगाई !

पंडित ने भाजपा सरकार पर ताबड़तोड़ हमला करते हुए कहा कि चारों तरफ महँगाई और बेरोजगारी ने हाहाकार मचाते हुए लोगों का जीना हराम किया है पर प्रदेश के मुखिया श्री जय राम ठाकुर और उनके बजीर मंत्री नाटियां डालने में व्यस्त है तथा जय राम सरकार के अधिकारी सरेआम भर्ष्टाचार करके पेपर लीक कर रहे है इस सारे प्रकरण से ऐसा लगता है मुख्यमन्त्री जी अधिकारियों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से फेल साबित हुए है ! उन्होंने मुख्यमन्त्री श्री जय राम सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमन्त्री जी अब आपका हनीमून पीरियड नहीं बल्कि विदाई पीरियड चल रहा है इस लिए प्रदेश में नाटियां नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में महँगाई और बेरोजगारी पर ध्यान देने कि जरूरत है ! उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का मुख्य चुनावी मुद्दा महँगाई और बेरोजगारी होगा तथा हिमाचल में कांग्रेस पार्टी दो तिहाई से पूर्ण बहुमत कि सरकार बनाएगी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी कि चीफ श्रीमती प्रतिभा सिंह जी दिल्ली से राजधानी शिमला लौटते ही सभी विधान सभा क्षेत्रों का दौरा करेगी जो भाजपा सरकार के लिए खतरे कि घंटी होगी ! उन्होंने कांग्रेस पार्टी के नव चिंतन शिविर कि सरहाना करते हुए कहा कि इस चिंतन शिविर से कार्यकर्ताओं में नई संजीवनी और जोश पैदा हुआ है उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही हरा सकती है !

आल इंडिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एन के पंडित ने आम आदमी पार्टी पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि जब आम आदमी पार्टी कि हिमाचल प्रदेश में प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी भंग है तो फिर आये दिन मीडिया में आप पार्टी के छुटभैये नेता किस हैसियत से अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे है !  पंडित ने आम आदमी पार्टी पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब कि जनता आप पार्टी से अभी ही दुखी और परेशान हो गयी है क्योंकि अभी तक पंजाब में कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ ना तो बिजली फ्री हुई ना किसी भी महिला के खाते में 1000 रुपया आया पंजाब सरकार तो खजाना खाली होने का रोना रो रही है भगवंत मान सरकार ने उल्टा 3 महीने में कर्जा ले लिया केजरीवाल तो झूठ और फरेब कि राजनीति करके लोगों को गुमराह करते है तथा हिमाचल में आप पार्टी का चुनाव जीतना मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा है पहले केजरीवाल जी संगठन तो बना ले आपके पास ना तो कार्यकर्ता है ना संगठन है ऐसे में जमानत ही जब्त होगी ! पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एक जुट है और कांग्रेस पार्टी 60 सीट तथा भाजपा 8 पर सिमट जाएगी मुख्यमन्त्री जी आपकी भाजपा सरकार तो गपोड़ संख सरकार है क्योंकि कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ अभी भी हिमाचल परिवहन महिलाओं से फुल किराया वसूल रही है जिस से हिमाचल कि महिलाओं में भाजपा सरकार से महँगाई, बेरोजगारी और कई मुद्दों पर पर रोष है ! पंडित ने कहा कि अभी तक जय राम जी को यही पता नहीं है कि भाजपा me मुख्यमन्त्री कौन बनेगा प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर, जगत प्रकाश नड्डा कई इस रेस में है इस लिए मुख्यमन्त्री जी कांग्रेस पार्टी कि चिंता छोड़कर अपने राजनीतिक भविष्य कि चिंता करें !




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें