फ़ॉलोअर

रविवार, 8 मई 2022

धर्मशाला विधानसभा के बाहर लगे खालिस्तान के झंडों की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए

 विधानसभा के गेट पर देखें खालिस्तान झंडे 



धर्मशाला विधानसभा के बाहर लगे खालिस्तान के झंडों की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए





BHK NEWS HIMACHAL

हिमाचल प्रदेश(पी सी शर्मा)-:धर्मशाला विधानसभा के बाहर लगे खालिस्तान के झंडों की खबर सुनते ही पुलिस प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए। देखते ही देखते खालिस्तानी झंडों से पटी दीवार और गेट की तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो गई।इस ख़बर को लेकर अब काँग्रेस पार्टी जन संवाद मंच के अध्यक्ष जी एल शर्मा ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वालों को सरकार कड़ी कड़ी सजा दे।लेकिन इस हरकत से साफ हो रहा है कि बी जे पी सरकार के कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है और आम जनता का भी अब हिमाचल प्रदेश में दिनप्रतिदिन चरमरा रही कानून व्यवस्था से भरोसा उठना लाजिमी है।जो सरकार अपनी विधानसभा को सेफ नहीं रख सकती है।वह प्रदेश की जनता को कैसे सुरक्षित रख सकती है।कांग्रेस जन संवाद के प्रदेश अध्यक्ष जी एल शर्मा ने कहा कि जिला मण्डी से संबंध रखने वाला पहला मुख्यमंत्री है जो आज सबसे कमजोर मुख्यमंत्री साबित हो रहा है। पहले पेपर लीक मामले में बी जे पी हिमाचल प्रदेश सरकार की मीडिया में काफी किरकिरी हुई है अभी एक मसला नहीं खत्म हुआ और अब खालिस्तान के झडे विधानसभा में लग गए। वह रे हमारी हिमाचल सरकार और कहते है कि हिमाचल शिखर की ओर है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें