बसपा हिमाचल प्रदेश ने प्रेम कुमार हवाल के नेतृत्व में 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भाईचारा बनाओ यात्रा किन्नौर से रवाना कर रचा नया इतिहास
BHK NEWS HIMACHAL
रिकांगपिओ(प्रकाश चन्द शर्मा)-;बहुजन समाज पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में भाईचारा बनाओ यात्रा का शुभारंभ जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ से करके नया इतिहास रचा
अनिल कपूर नेगी, अध्यक्ष, जिला किन्नौर ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रेम कुमार हवाल, प्रदेश महासचिव और प्रभारी मण्डी लोकसभा क्षेत्र ने 15 दिनों तक मंडी लोकसभा क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाईचारा बनाओ यात्रा के वाहन को पार्टी का झंडा लहराकर रवाना किया
प्रो प्रेम कुमार हवाल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के इतिहास में भाईचारा बनाओ यात्रा बसपा के लिए एक मील का पत्थर स्थापित होगी और प्रदेश की सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में आम जनता में जन चेतना पैदा करने के लिए किन्नौर विधानसभा का नाम हिमाचल प्रदेश की सत्ता परिवर्तन के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा
उन्होंने किन्नौर विधानसभा क्षेत्र के बसपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और आम जनता का भाईचारा यात्रा में सहयोग करने के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया उन्होंने आशा व्यक्त की बसपा की हिमाचल प्रदेश में बनने वाली सरकार में किन्नौर विधानसभा का अपना अहम रोल होगा
इस अवसर पर एडवोकेट नरेंद्र कुमार प्रदेश सचिव, पदम देव नेगी, प्रभारी जिला किन्नौर, रमेश कुमार अध्यक्ष जिला मंडी, शेर सिंह उपाध्यक्ष जिला किन्नौर, दिवान चंद जिला महासचिव किन्नौर, सरदार तारा सिंह प्रभारी मण्डी सदर विधानसभा क्षेत्र और अन्य कार्यकर्ता विशेष रूप से यात्रा में शामिल रहे है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें