कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन यह आयोजन नाचन विधानसभा क्षेत्र में किया गया
कांग्रेस पार्टी ने किया महिला शिविर का आयोजन
BHK NEWS HIMACHAL
मण्डी(प्रकाश चन्द शर्मा)-:कांग्रेस पार्टी ने महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन यह आयोजन नाचन विधानसभा क्षेत्र में किया गया।नाचन ब्लॉक कांग्रेस महिला सशक्तिकरण अधिवेशन में हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा जैनब चंदेल रही मुख्य अतिथि । सम्मेलन में नाचन कॉंग्रेस में महिलाओं की भागीदारी पर चिंतन किया गया। नील मणी ठाकुर और जैनाब चंदेल ने कॉंग्रेस में महिलाओं को सशक्त होने पर अपने विचार रखे और आगामी विधान सभा चुनावों में महिलाओं की अहम भूमिका निभाने हेतू आहवान किया गया । जैनब चंदेल ने महिलाओं को सृदृढ करने हेतू कांग्रेस पार्टी की अहम भूमिका बारे अवगत करवाया महिलाओं हेतू चाहे चुनावों में आरक्षण की बात हो, चाहे महिला मंण्डल बनाने की बात , चाहे महिलाओं को दोनों घरो में सम्पति पर हिस्से की बात , महिलाओं की सशक्त करण हेतू सारी योजनाओं कांग्रेस पार्टी ने दी हैं । जैनब चंदेल ने हिमाचल की जय राम सरकार को भी मंहगाई और अन्य मुद्दों पर जमकर हमला बोला । महिलाओं के रेसोई घर की मुलभूत सामग्री की कीमतों में हुई बढ़ोतरी पर जैनब चंदेल ने जय राम सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए चेतावनी दी।आने वाले 2022 विधानसभा चुनावों में महिला आपको इसका जबाब देगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें