फ़ॉलोअर

मंगलवार, 9 अगस्त 2022

भारत छोड़ो आंदोलन ब 75वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के मौके पर बल्ह के किसानो ने एयरपोर्ट के विरोध में कंसा चौक से विधायक आवास तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया


भारत छोड़ो आंदोलन ब 75वें स्वतंत्रता दिवस के अमृत महोत्सव के मौके पर बल्ह के किसानो ने एयरपोर्ट के विरोध में  कंसा चौक से विधायक आवास तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया ।


BHK NEWS HIMACHAL

यादविंदर: (नेरचौक) आज 9 अगस्त , 2022 को भारत छोड़ो आन्दोलन के 80बी वर्ष के मोके पर  बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति ने आजादी के अमृत महोत्सव 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बल्ह के किसानो ने  कंसा चौक से बल्ह के माननीय विधायक के कुम्मी स्थित आवास तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें मांग की गई की  बल्ह में प्रस्तावित हवाई अड्डे को यहां से दूसरी बंजर भूमि पर बनाया जाए और माननीय विधायक इन्द्र गाँधी को अपना मांग पत्र सौंपा।

बाइट नंद लाल वर्मा , प्रेम दास , बलराज चौधरी



समिति के सचिब श्री नन्द लाल वर्मा ने कहा की माननीय मुख्यमंत्री बल्ह के किसानों की भूमि को कौड़ियों के भाव में लेकर उन्हें उजाड़ने का अपना सपना साकार कर बल्ह से हवाई उड़ान भरने की चार साल से एकतरफा तैयारी कर रहे हैं। सरकार की एकतरफा कार्यवाही का बल्ह बचाओ किसान संघर्ष समिति विरोध करती है,  मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर,  बिना सामाजिक प्रभाव का आकलन ,सार्वजनिक सुनवाई, प्रभावित क्षेत्र, के लोगों का पुनर्वास, पुनर्स्थापना, पर्यावरण पर प्रभाव ब मंजूरी, बिना हवाई अड्डे का प्रारूप,  बिना तकनीकी ब आर्थिक रिपोर्ट, इसके इलाबा प्रस्ताबित क्षेत्र बाढ़ग्रस्त होने के कारण लोहारी, कन्सा ब सुकेती खड्ड का तटीकरण किये बिना जिसके लिए अतिरिक्त भूमि की जरूरत पड़ेगी को दरकिनार किया जा रहा हे जिसका हर हाल में बिरोध किया जायेगा



कार्यकारी अध्यक्ष, प्रेम चौधरी ने कहा की हमारे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बल्ह की बहुफसली क्षेत्र को  उजाड़े जा रहे किसानों के पुनर्वास ब रोजगार के संबंध में कुछ भी बोल नहीं रहे हैं उन्हें तो सिर्फ अपनी जिद्द हे की केबल हवाई अड्डा बनाना है और प्रस्तावित हवाई अड्डे की जद में आने वाले  किसानों की भूमि का अधिग्रहण बिना किसी औपचारिकता के करना चाहते हैं जो कदापि होने नहीं दिया जायेगा और उसके लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

 माननीय विधायक श्री इंद्र सिंह गांधी जी को प्रस्तावित हवाई अड्डे के विरोध में उन्हें मांग पत्र सौंपा जिसमें उनसे अनुरोध किया कि माननीय मुख्यमंत्री से बात कर हवाई अड्डे को दूसरी जगह पर बनाया जाय। उन्होंने समिति को आश्वासन दिया की जल्दी ही मुख्यमंत्री से बातचीत कर हल निकाला जाएगा।

तिरंगा यात्रा में छात्डू पंचायत के पूर्व प्रधान बलराज चौधरी, हेत राम उप प्रधान, कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रेमदास चौधरी, सचिब, नन्दलाल वर्मा, जोगिन्दर वालिया, नरेंद्र सिंह सेन, जय राम सैनी, अमरसिंह वालिया हरी राम, भवानी सिंह, सायरू राम, संजू वालिया सचिव, किसान सभा रामजी दास, सरवन चौधरी, जयपाल, परमदेव, दिला राम, राजू वालिया,पवन वालिया,नेत्र सिंह,आदि शामिल हुए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें