बीएसएल परियोजना में अधिकारी मनमर्जी से बजाते हैं ड्यूटी।
सलापड़ किसिविल कमर्शियल और पेनस्टॉक एंड वर्कशॉप विंग में शनिवार को सामने आया मामला।
परियोजना का फील्ड स्टाफ भी अक्सर रहता फाइव डे ही वर्किंग पर।
बीबीएमबी बोर्ड प्रबंधन की अधिकारियों और कर्मचारियों पर नहीं कोई पकड़।
बीएसएल परियोजना सुंदर नगर के मुख्य अभियंता भी साबित हुए टाइमपास अधिकारी।
BHK NEWS HIMACHAL
सलापड़।
भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के बीएसएल परियोजना में भले ही ऑफिस स्टाफ
की फाइव डे वर्किंग होती है। लेकिन फील्ड स्टाफ की फाइव डे वर्किंग
नहीं होती है और शनिवार को भी फील्ड स्टाफ के ऑफिस सहित
अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात होते हैं। लेकिन परियोजना
के सलापड स्थित सिविल कमर्शियल और पेनस्टॉक एंड वर्कशॉप विंग
में कुछ ऑफिसर तबके पर यह रूल लागू नहीं होता है। आया राम गया
राम की स्थिति की तर्ज पर ऑफिसर ड्यूटी नहीं करते है। शनिवार
को अन्य ऑफिस स्टाफ के ऑफिसरों की तर्ज पर छुट्टी पर रहते हैं
और हवाला फील्ड में ड्यूटी करने का देकर कार्यालय से नदारद रहते
हैं। कुछ इस तरह का नजारा ही परियोजना सलापड़ के विभिन्न कार्यालयों
में देखने को मिला। जहां पर फील्ड स्टाफ की 5 डे वर्किंग ना होने की
सूरत में शनिवार को ऑफिस खुले रहते हैं। लेकिन वहां छोटे तबके
का कर्मचारी और पार्ट टाइम वर्कर सहित अन्य तो ड्यूटी पर नजर
आए। लेकिन उनके आला रैंक अधिकारियों में अभियंता वर्ग का तबका
दूर.दूर तक ऑफिस में नजर नहीं आए। ऑफिस के बाहर ताले लटके
हुए दिखे और वहां पर रोजमर्रा के काम निपटाने आए लोगों को भी
स्टाफ के नदारद होने की सूरत में अपनी समस्याओं का समाधान किए बिना
ही मायूस होकर खाली हाथ घर लौटने को विवश नजर आए। स्थानीय लोगों
ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री परियोजना के मु य अभियंता, उप मु य अभियंता व
संबंधित क्षेत्र के आला अधिकारियों और बीबीएमबी के चेयरमैन से इस
मसले पर व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए ऐसे मनमौजी तरीके से
ड्यूटी का निर्वाहन करने वाले अधिकारियों के ऊपर विभागीय
कार्यवाही अमल में लाने की मांग की है ताकि फील्ड के जो कर्मचारी
हैं। वह अपने ड्यूटी का पूरी कर्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के साथ
निर्वाहन कर सके और आम जनता को भी सुविधाएं मुहैया हो सके। उधर
सलापड मंडल के अधिशासी अभियंता ई. प्रेम चंद चौहान का कहना है कि
मसल उनके संज्ञान में आया है। फील्ड स्टाफ की छह दिन की वर्किंग
होती है। अगर कोई भी फील्ड में बिना बताए बेवजह नदारद पाया गया तो
उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि
शनिवार का मसला उनके संज्ञान में आया है। इस मसले को लेकर जल्द ही
संबंधित विंग के स्टाफ से जवाब तलबी की जाएगी और भविष्य में इस तरह
की शिकायतों की पुनरावृति न हो। इस बात को भी पु ता किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें