फ़ॉलोअर

सोमवार, 8 अगस्त 2022

बिजली संशोधन कानून कर्मचारी विरोधी : कनवर राणा। सोमवार को सुंदर नगर इकाई के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन

 बिजली संशोधन कानून कर्मचारी विरोधी : कनवर राणा।


सोमवार को सुंदर नगर इकाई के पदाधिकारियों ने किया धरना प्रदर्शन।


BHK NEWS HIMACHAL

सुंदर नगर।


बिजली संशोधन कानून 2022 के खिलाफ सोमवार को प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया गया और इसी कड़ी के तहत सुंदरनगर की एचपीएसईबी इंप्लाइज यूनियन ने भी केंद्र सरकार द्वारा बिजली कंपनियों के निजीकरण के लिए संसद के इस सत्र में बिजली संशोधन कानून 2022 को संसद में लाने का जोरदार विरोध किया और दो टूक शब्दों में चेताया कि अगर शीघ्र ही इस कानून को वापस नहीं लिया तो मजबूर होकर इस आंदोलन को और भी उग्र कर दिया जाएगा और जिसके परिणाम आएंगे ।उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी । केंद्रीय समिति के वरिष्ठ उप प्रधान मुनीलाल ठाकुर सुंदर नगर इकाई के प्रधान कनवर राणा सचिव रमेश कुमार ने धरने प्रदर्शन में संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून के पास होने से जहां एक ओर बिजली बोर्ड में तैनात एंप्लाइज और पेंशनर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए सरकार से मांग की जाती है कि इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। इस दौरान सुंदर नगर इकाई के प्रधान कनवर राणा सचिव रमेश कुमार सहित तमाम तरह के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें