फ़ॉलोअर

बुधवार, 11 जनवरी 2023

पडल मैदान में 5वीं मां नैना तुंगा टारना क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 


पडल मैदान में 5वीं मां नैना तुंगा टारना क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ 

BHK NEWS HIMACHAL 


मां नैना तुंगा टारना प्रतियोगिता का आयोजन टारना स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मंडी के ऐतिहासिक पडल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी मंडी जतिन लाल ने किया वही आयोजक दिनेश शर्मा ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि मां नैणा तुंगा टारना द्वारा यह आयोजन पडल मैदान में हर वर्ष किया जाता है और इस बार भी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए किया जा रहा है उन्होंने कहा कि जो भी युवा क्रिकेट में रुचि रखते हैं वह अपनी टीम सहित इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही है और इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में अपनी रुचि दिखाना है उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता 8 दिन तक चलेगी प्रतियोगिता के विजेता टीम को 11 हजार रुपए ट्रॉफी व उपविजेता टीम को 8 हजार रुपए सहित ट्रॉफी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से खेले गए खिलाड़ी आज राज्य व राष्ट्र स्तर पर खेल रहे हैं वहीं उन्होंने शहरवासियों से भी आग्रह किया है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मैदान आए और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाए ।इस मौके पर एडीसी जतिन लाल ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी।


बाइट-जतिन लाल,एडीसी

 


बाइट-दिनेश शर्मा,आयोजक


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें