फ़ॉलोअर

शनिवार, 21 जनवरी 2023

महाशिवरात्रि का देवकारज भूतनाथ के श्रंगार से हुआ शुरु

 लोकेशन: मंडी अजय सूर्या 

महाशिवरात्रि का देवकारज भूतनाथ के श्रंगार से हुआ शुरु 

BHK NEWS HIMACHAL 


हिमाचल के मंडी जिले में देव शक्ति को समर्पित महाशिवरात्रि 18 फरवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। स्वयंभू शिवलिंगम बाबा भूतनाथ मंदिर की पावन नगरी छोटी काशी मंडी में इसकी तैयारियां शनिवार से शुरू हो गई हैं।20 जनवरी को तारारात्रि से ही शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ हो गया है आज से ही बाबा भूतनाथ का सुंदर घृतमंडल सजा। शुद्ध मक्खन से शिवलिंगम को कंबल चढ़ेगा और महाशिवरात्रि तक भोले बाबा इसी स्वरूप में भक्तजनों को दर्शन देंगे।मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने कहा है कि तारारात्रि से बाबा भूतनाथ के श्रृंगार हर महादेव की परंपरा रही है इसके लिए शुद्ध मक्खन एकत्र किया जा रहा है और सृष्टि के सृजनहार भगवान शिव ही ऐसे देवता हैं, जो भक्तों पर सबसे शीघ्र प्रसन्न होते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले दिन बाबा भूतनाथ मंदिर इटाहिया शिवलिंग के स्वरूप में श्रंगार किया गया जिसके र्दशन के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है।


बाइट-देवानंद सरस्वती,मंहत बाबा भूतनाथ



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें