*सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी ने जीती पहले दिन की सुकेत लीजेंड क्रिकेट लीग।*
*नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने किया प्रतियोगिता का आगाज।*
*ऊर्जित सेन के नाम रहा मैन ऑफ द मैच का खिताब।*
https://wp.me/peqGKH-3S
BHK NEWS HIMACHAL
सुंदर नगर।
सुकेत लिजेंट क्रिकेट लीग का सोमवार को बीबीएमबी सुंदरनगर के खेल मैदान में विधिवत रूप से आगाज हो गया है। नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा ने इस लीग का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। प्रधान पवन जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में 5 टीमों के 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं । यह प्रतियोगिता अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले दिन सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी और मंडी क्रिकेट एकेडमी के बीच में मुकाबले हुए। जिसमें मंडी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और अपने खिलाड़ियों के साथ चुनावी मैदान में उतरे । इसमें मंडी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने सभी खिलाड़ी को ऑल आउट होते हुए 20 ओवर में 105 रन का लक्ष्य सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी की टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने मात्र 1 विकेट खोकर लक्ष्य 16 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और एक बड़े अंतराल से यह जीत दर्ज करके कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। प्रधान पवन जसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी की ओर से शुभम ठाकुर ने 37 बॉल में 41 रन बनाकर नाबाद रहे। आयरन ने 25 बॉल में 24 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि मंडी क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयुष शर्मा ने 32 बॉल में 37 रन बनाए। राजीव कुमार ने 27 रन देकर चार ओवर में दो विकेट, गौरव ने 3 ओवर में 15 रन देकर दो विकेट और आर्यन ने 3 ओवर में 11 रन देकर एक विकेट हासिल की। प्रधान पवन जसवाल ने जानकारी देते बताया कि इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों में उर्जित सेन के नाम मैन ऑफ द मैच का खिताब रहा है। जिसने 27 रन बनाए और 1 विकेट हासिल की है। इस अवसर पर सुंदरनगर क्रिकेट एकेडमी की टीम विजेता घोषित की गई। इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे नगर निगम मंडी के आयुक्त एचएस राणा को प्रधान पवन जसवाल ने स्मृति चिन्ह और हिमाचली गायक कलाकार संजय संधू ने टोपी भेंट करके सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलने जीवन का एक अभिन्न अंग है और खेलने बच्चों के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। खेलो से ही बच्चों के मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है। इसलिए आवश्यकता है कि समाज के हर वर्ग को युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा की ओर लगाना है और इस दिशा में सुकेती लीजेंड क्रिकेट लीग का आयोजन आयोजकों के द्वारा जो किया जा रहा है ।एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर रवि डोगरा शम्मी संजय संधू बलविंदर सिंह ठाकुर के अलावा खिलाड़ियों के अभिभावकों और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें