लोकेशन: मंडी
डयानाल में सड़क की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
उपमंडल सदर डयानाल गांव का एक प्रतिनिधिमंडल आज उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी से मिला और अपनी सड़क की समस्या को लेकर उनको मांग पत्र सौंपा ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जीप एंबुलेंस के लिए रास्ते की सख्त जरूरत है उन्होंने कहा कि जब भी गांव में कोई बुजुर्ग बीमार है गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर जाना हो तो बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है उन्होंने कहा कि हमारे गांव में 30 परिवार रहते हैं लेकिन सड़क की उचित व्यवस्था नहीं है और कई बार विभाग को इस बारे में अवगत करवाया लेकिन हमारी समस्याओं पर गौर नहीं किया गया उन्होंने प्रशासन व विभाग से मांग की है कि यहां पर सड़क की सुविधा लोगों को मुहैया करवाई जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
बाइट-आकाश शर्मा,निवासी
बाइट- हेम सिंह, ग्रामीण
बी एच के न्यूज़ हिमाचल के लिए अजय सूर्या की रिपोर्ट

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें