रिवालसर में भजन गायक गुलशन गुप्ता की मधुर आवाज में गाई गई गंगा माता की आरती का विमोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार जी द्वारा किया गया
BHK NEWS HIMACHAL
रिवालसर अजय सूर्या
आज रिवालसर में भजन गायक गुलशन गुप्ता की मधुर आवाज में गाई गई गंगा माता की आरती का विमोचन व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश कुमार जी द्वारा किया गया। यह आरती फोक फीवर रिकॉर्डिंग स्टुडियो रत्ती में रिकॉर्ड की गई है व फोक फीवर द्वारा संगीतबद्ध किया गया है। इस मौके पर अध्यक्ष व्यापार मंडल नरेश कुमार जी के साथ प्रधान नैना देवी बाबा धजाधारी मंदिर कमेटी,प्रधान टैक्सी यूनियन,गुलशन गुप्ता व फ्रेशर रिकॉर्ड्स कम्पनी के प्रभारी हिमाचल प्रदेश जसपाल सिंह गिल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आरती फ्रेशर रिकॉर्ड्स कम्पनी जसविंदर जस्सी की प्रस्तुति है । इस आरती को स्वर्गीय श्री घनश्याम गुप्ता जी ने लिखा है । यह जानकारी फ्रेशर रिकॉर्ड्स कम्पनी के प्रभारी हिमाचल जसपाल सिंह गिल ने दी।
बाईट : जसपाल सिंह गिल और पुरी आरती सुनें
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें