जल रक्षकों का कांटेक्ट पर आने का टाइम पीरियड 12 वर्ष से घटाकर 8 वर्ष किया जाए
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार नेरचौक: जल रक्षक महासंघ के सदस्यों ने प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू वर्मा कृष्ण दत्त शर्मा की अगुवाई में उपायुक्त शिमला के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री माननीय जल शक्ति मंत्री को मांग पत्र दिया जल रक्षकों की प्रमुख मांग कि उन्हें कांटेक्ट पर आने की अवधि को घटाया जाए जल रक्षक काफी लंबे समय से सरकार के समक्ष अपनी मांगे रख रहे हैं पर अभी तक उनकी मांगों पर कोई भी समाधान नहीं हो पाया है अतः सरकार से मांग करते हैं समय रहते उनकी मांगों को पूरा किया जाए ताकि वह अपना अपने परिवार का पालन पोषण उचित प्रकार से कर सकें जल रक्षक महासंघ प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू वर्मा का कहना है कि समय रहते अगर सरकार उनकी मांग को पूरा करती है तो हिमाचल के समस्त जल रक्षकों के द्वारा सरकार के पक्ष में एक महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हिमाचल के समस्त जल रक्षक भाग लेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें