लोकेशन - मंडी अजय सूर्या
मंडी में आयोजित लघू रोजगार मेले निजी कंपनियां ने करीब 1500 भर्तियों के लिए इंटरव्यू
BHK NEWS HIMACHAL
हिमाचल प्रदेश के पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार नौकरी का मौका लेकर आई है। यह मौका हिमाचल के युवाओं को मंडी में आज आयोजित क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में रोजगार मेले के जरीए मिल रहा है। जहां पर हिमाचल, चंडीगढ़ आदि स्थानों की कई नामी कंपनियां विभिन्न वर्गों में प्रदेश के करीब 1400 से ज्यादा युवाओं को रोजगार दे रही है। जिसमें पूरे प्रदेश के युवाओं ने भाग लिया। इसमें करीब 15 कंपनियां मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन कर युवाओं का चयन कर रही है। इस बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय की यंग प्रोफेशनल विप्लव ठाकुर ने बताया कि इस लघू में चयनित युवाओं को रोजगार मेले में उनकी योग्यता व पद के अनुसार मिनीमम से करीब 48 हजार रूपये मासिक वेतन के साथ ही अन्य प्रकार की सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के बाद मंडी में लघू रोजगार मेले में टेली कॉलर, अकाउंटेंट, एचआर कंस्लटेंट, करियर काउंसलर, मार्केटिंग एक्ग्जीक्यूटिव, कुक, स्टीवर्ट, हाउस कीपिंग, बेल डेस्क व ड्राइवर, ग्राफिक डिजाइनर, ऐनिमेटर, एविएशन कैबिन क्रू, ब्यूटीशियन, मेकअप, हेयर स्किन, टेलरिंग, सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव, रीटेल सेल एग्जीक्यूटिव, बैंक रिलेशन एग्जीक्यूटिव, बैक आफिस, डेटा ऐंट्री आपरेटर, इन्श्योरेंस सेल एग्जीक्यूटिव एंड हेल्थ केयर और सुरक्षा गार्ड के पदों पर साक्षात्कार लिए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड नियमों का पालन किया गया है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें