लोकेशन: मंडी अजय सूर्या
30 महिला मंडलों ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस
BHK NEWS HIMACHAL
विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एशोशिएशन बार सेंविंग हेल्थ अवेयरनेस मशाल एवं बीटिया फाउंडेशन संस्था द्वारा आज सरकाघाट बचत भवन में महिला मंडलों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें मुख्यातिथि डा नर्मदा ने शिरकत की।इस कार्यक्रम मे क्षेत्र की 33 महिला मंडलों की 400 महिलाओं ने भाग लिया इस दौरान महिला मंडलों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी । इनमें मुख्य रुप से एकल गीत, नत्य,वो नाटकीय विशेष रही।संस्था की अध्यक्ष प्रेम कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में कोरोना के समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बेहतर सेवाओं के लिए सम्मानित किया उन्होंने कहा कि कार्यकम की थीम 'खुशहाल ' रखी गई थी ताकि महिला स्वस्थ होकर परिवार को भी खुशहाल बनाती है। वहीं कार्यकम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले महिला मंडलों को सम्मानित भी किया गया।इस मौके पर जिला परिषद उषा कुमारी, भाजपा मंडलाध्यक्ष निशा ठाकुर, बीटिया फाउंडेशन के राज़ मीडिया प्रभारी आर के वर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
बाइट- प्रेम कुमारी,आयोजक मशाल संस्था

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें