फ़ॉलोअर

गुरुवार, 13 अप्रैल 2023

त्रिवेणी संगम रिवालसर में 4 दिवसीय बैसाखी मेला शुरू, पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु

 

त्रिवेणी संगम रिवालसर में 4 दिवसीय बैसाखी मेला शुरू, पंजाब से पहुंचे श्रद्धालु 


त्रिवेणी संगम रिवालसर में आज से चार दिवसीय बैसाखी मेला शुरू हुआ जिसका शुभारभ धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर द्वारा किया गया। इस मौके पर मुख्यतिथि के साथ नगर पंचायत रिवालसर की अध्यक्ष सुलोचना देवी, उपाध्यक्ष कमल गुप्ता, पार्षद कश्मीर यादव, रिवालसर व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश शर्मा  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। इस मेले के पहले दिन बाबा लोमश ऋषि के रथ और रिवालसर  में स्थित गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारे के धार्मिक ग्रंथ के साथ भव्य जलेब का आयोजन किया गया। इस जलेब में पंजाब से आए सिख समुदाय के श्रद्धालुओ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 13 अप्रैल से 16 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में लोगों का मनोरंजन करने के लिए रात को सांस्कृतिक संध्याओं के साथ दिन में स्थानीय महिला मंडलों द्वारा विभिन्न रंगारंग  कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। 

 


 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें