फ़ॉलोअर

मंगलवार, 18 अप्रैल 2023

*सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने राज्य सहकारी बैंक मंडल निदेशक के लिए दायर किया नामांकन।* *4 मई को होंगे मंडल निदेशक के लिए चुनाव।*

 *सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने राज्य सहकारी बैंक मंडल निदेशक के लिए दायर किया नामांकन।*


*4 मई को होंगे मंडल निदेशक के लिए चुनाव।*


BHK NEWS HIMACHAL 

यादविंदर कुमार सुंदर नगर।


हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के चुनावों की प्रक्रिया का मंगलवार 18 अप्रैल को अंतिम दिन है।

मंडी जिला से इस बार राज्य सहकारी बैंक के लिए दो निदेशक चुने जाएंगे। इससे पहले मंडी जिला से बैंक में एक ही निदेशक चुनकर जाता रहा है, लेकिन पूर्व सरकार द्वारा मंडी जिला को दो जोन में बांटने के बाद इस बार दो निदेशक चुने जाएंगे। इसके तहत मंडी जोन वन और मंडी जोन दो बनाए हैं। जोन वन में सदर, सरकाघाट, धर्मपुर, दं्रग और जोगिंद्रनगर खंड को रखा गया है, जबकि जोन दो में बल्ह, सुंदरनगर, सराज, करसोग और गोहर विकास खंड को रखा गया है। जोन एक के तहत 162 और जोन दो के तहत 134 वोटर शामिल हैं।  इसके बाद चार मई को बैंक व सहकारिता क्षेत्र से जुड़े वोटर मतदान करेंगे।



मंगलवार को सुंदर नगर से वीरेंद्र गुलेरिया ने मंडल निदेशक ने उम्मीदवार के रूप में  मंडी जोन दो निर्वाचन क्षेत्र सुंदरनगर के लिए अपना नामाकंन पत्र दाखिल कर दिया है। जिसके चलते वर्तमान में जोड़ दो से 8 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र दायर किया है। एआरओ मंडी जोन 2 एनडी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अप्रैल को नामांकन पत्र वापस करने की तारीख तय की गई है और 2 मई को प्रचार प्रसार बंद हो जाएगा। इस पहल 19 अप्रैल को दस्तावेजों की छंटनी कर दी जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें