विश्वकर्मी विकास सभा के विशन दास भारद्वाज सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष
हिप्र विश्वकर्मी विकास सभा का साधारण अधिवेशन में निर्विरोध हुआ गठन
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर: हिप्र विश्वकर्मी विकास सभा का साधारण अधिवेशन किसान प्रशिक्षण केंद्र
जवाहर पार्क सुंदरनगर में बिशन दास भारद्वाज कार्यकारी अध्यक्ष राज्य की
अध्यक्षता में सम्पन हुआ। जिसके मुख्य रूप से संस्थापक सदस्य मुनी लाल,
चुनी लाल सकलानी, पिस्तु राम व एनआर चौहान उपस्थित रहे। अधिवेशन में
पूर्व राज्य कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश के सभी जिला इकाइयों ने अपनी
उपस्थिति दर्ज की। जिसमें सभी ब्लाक कार्यकारिणी व अन्य विश्वकर्मी
सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसहमति से एक स्वर में राज्य कार्यकारिणी के गठन
हेतू प्रस्ताव पेश किया गया। विचार विमर्श उपरांत सर्वसहमति से निर्विरोध
कार्यकारिणी का चयन किया गया। विशन दास भारद्वाज अध्यक्ष, आनन्द सिंह
महामंत्री, चन्द्रमान उपाध्यक्ष, मस्तराम, परस राम रोशन जाल उपाध्यक्ष,
रेखा देवी सचिव, लेखराम सकलानी कोषाध्यक्ष, नारायण सिंह संगठन सचिव व
राजेन्द्र सिंह मीडिया प्रभारी चुनाव गया। बाकी सभी पदों को भरने हेतू
नवनिर्वाचित प्रधान व कार्यकारिणी को अधिकृत किया गया। यह जानकारी
नवनियुक्त अध्यक्ष राज्य कार्यकारिणी ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें