फ़ॉलोअर

शनिवार, 8 अप्रैल 2023

*तीन वर्षों तक किया दुष्कर्म महिला को शादी का झांसा देकर*

 *तीन वर्षों तक किया दुष्कर्म महिला को शादी का झांसा देकर*




यादविंदर कुमार सुंदर नगर : जे सी बी ड्राइवर विधवा महिला को शादी का झांसा देकर कर तीन साल दुष्कर्म का मामला मामला महिला थाना पुलिस में दर्ज हुआ पुलिस में महिला ने शिकायत में कहा कि शादी के कुछ महीने बाद मेरे पति की मौत हो गई। मुझे एक बेटा भी पैदा हुआ उस शादी से बच्चा पैदा होने के बाद एक महीने बाद धनदेव चच्योट का रहने बाले जे सी बी ड्राइवर ने बच्चे को अपनाने और शादी और मुझसे शादी करने का वायदा किया।



इसके बाद धनदेव मेरे साथ तीन साल तक शारीरिक संबंध बनता रहा। धनदेव जे सी बी ड्राइवर ने महिला को भुंतर में किराए पर लिए मकान में रख कर शारीरिक संबंध बनाए । महिला ने अपने व्यान में कहा की तीन चार महीने धनदेव ने अपने घर चच्योट भी ले गया और बाद में घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी देने लगा सागर चन्द ए एस पी ने बताया कि महिला थाना के तहत धनदेव पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच शुरू कर दी है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें