*सुन्दर नगर की कांगु गांव की ऋषिका शर्मा भारतीय सेना में बनी सैनिक*
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर: मंडी जिला सुन्दर नगर के गांव कांगु की भारतीय सेना में सैनिक बनी 17 साल की ऋषिका शर्मा इस उपलब्धि के साथ ऋषिका शर्मा पहली सैनिक होने का गौरव मंडी जिला को हासिल हुआ है । सोलह महिनें के प्रशिक्षण के बाद ऋषिका शर्मा अपने
गांव कांगु पहुंचे पर परिजनों और गांव बालो ने जोरदार स्वागत किया। ऋषिका शर्मा के पिता विजय शर्मा और माता रजनी ने बताया कि महावीर पब्लिक स्कूल में ऋषिका ने बारहवीं की पढ़ाई पुरी करने के बाद सेना में जाने का मन बना लिया था। ऋषिका ने स्कूल पास होने के बाद दिल्ली में परीक्षा दी परीक्षा पास होने के बाद ओडिशा के आईएनएस चिल्का में कड़ा प्रशिक्षण प्राप्त कर विशाखापट्टनम से शिप प्रशिक्षण पूरा किया । 15 दिन की छुट्टी पर बुधवार को घर पहुंचने पर दादा दामोदर शर्मा पंचायत प्रधान कमल ठाकुर महिला मंडल प्रधान तुलसी देवी सहित सभी ने फुल माला पहनाकर ऋषिका शर्मा का स्वागत किया। विधायक राकेश जमवाल ने इस उपलब्धि पर ऋषिका शर्मा और परिजनों को बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें