*हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ की बैठक का आयोजन होटल आशियाना, धनोटू*
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार सुंदर नगर: हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ की बैठक का आयोजन होटल आशियाना, धनोटू ,सुंदर नगर जिला मंडी में हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के अध्यक्ष बृजलाल चौहान की अध्यक्षता में व संघ के चेयरमैन संजय कुमार की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश डोजबॉल संघ की वेबसाइट का अनावरण भी किया गया जिससे डोजबॉल संघ की वेबसाइट लॉन्च की गई। इस बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार भी किया गया जिसमें प्रवीण कुमार को उपाध्यक्ष श्री रवि कुमार को संगठन सचिव एवं हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ की तकनीकी समिति का चेयरमैन मनोनीत किया गया साथ ही इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डॉजबाल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 27 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक जूनियर राष्ट्रीय डोजबॉल प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में करवाया जा रहा है जिसमें हिमाचल प्रदेश की लड़के- लड़कियों की जूनियर टीमें भी भाग लेगी बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समय कम होने के कारण राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन अभी नहीं करवाया जा सकेगा जिसके कारण टीमों का चयन ट्रायल द्वारा किया जाएगा इन टीमों के चयन के लिए ट्रायल 9 अप्रैल 2023 को सुबह 10:00 बजे धनोटु, सुंदर नगर के पास शेगली ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ द्वारा करवाया जाएगा जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है । इस बैठक हिमाचल प्रदेश डॉजबॉल संघ के महासचिव राम सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अमी चंद, उपाध्यक्ष बृज लाल व प्रवीण कुमार, संगठन सचिव रवि कुमार डोगरा, आयोजन सचिव विनोद कुमार, प्रेस सचिव मनोज कुमार, सीनियर खिलाड़ी अजय अटल व अर्पित चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें