*भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मनाया 53वां स्थापना दीवस*
*पार्टी मुख्यालय शिमला में प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने किया ध्वजारोहण*
*प्रदेशभर में कहीं हस्पतालों व अनाथाश्रमों में बांटे फल तो कहीं छात्रों द्वारा किया गया रक्तदान*
BHK NEWS HIMACHAL
यादविंदर कुमार: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने 53वां स्थापना दीवस मनाया। छात्र संगठन के स्थापना दिवस के अवसर पर शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर द्वारा ध्वजारोहण किया गया। प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर ने जानकारी दी कि 09-अप्रैल-1971 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा छात्र संगठन एनएसयूआई की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक देशभर में एनएसयूआई छात्रहितों की लड़ाई निस्वार्थ भाव से लड़ती आई है और आज देश का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक छात्र संगठन बनकर उभरा है। स्थापना दिवस के अवसर पर एनएसयूआई पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन कर नए छात्रों को संगठन की विचारधारा से अवगत कराया और आगामी सत्र के लिए संगठन के कार्यक्रम व रणनीति पर चर्चा की। साथ ही एनएसयूआई ने देश की स्वतंत्रता में गांधी, नेहरू, पटेल, भगत सिंह जैसे महान नेताओं के योगदान व उनके विचारों को प्रदेशभर के छात्रों तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। राज्य संगठन महासचिव मनोज चौहान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन व प्रदेशाध्यक्ष छत्तर ठाकुर के दिशानिर्देश पर प्रदेशभर के सभी ज़िलों में छात्रों ने विभिन्न सामाजिक कार्यों के कार्यक्रम आयोजित किये। इसके अंतर्गत मंडी व कांगड़ा जिलों में छात्रों ने रक्तदान कर स्थापना दिवस मनाया। वहीं चम्बा और हमीरपुर जिलों में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई और नशे के खिलाफ छात्रों व युवाओं को शपथ दिलाई गई। शिमला व सिरमौर जिलों में छात्र कार्यकर्ताओं द्वारा हस्पतालों में मरीजों को फल व जूस वितरित किये गए। सोलन जिला में अनाथाश्रम में बच्चों को लंच आयोजित किया गया व कॉपी-पेन भी बांटे गए। बिलासपुर व ऊना जिलों में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले गरीब छात्रों व युवाओं को फल, कॉपी-पेन व चप्पलें आदि वितरित किये।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें