फ़ॉलोअर

मंगलवार, 11 अप्रैल 2023

नहीं बंद होगी SPU , कांग्रेस सरकार नियुक्तियों को लेकर बना रही जांच कमेटी

 लोकेशन:मंडी अजय सूर्या 


नहीं बंद होगी SPU ,  कांग्रेस सरकार नियुक्तियों को लेकर बना रही जांच कमेटी



BHK NEWS HIMACHAL 

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजीव गुलेरिया ने मंडी में प्रेस वार्ता की बता दें सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने मीडिया में बयान दिया कि सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को प्रदेश कांग्रेस सरकार बंद कर रही है इस बयान पर पलटवार आज संजीव गुलेरिया ने किया उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए क्योंकि प्रदेश सरकार इस यूनिवर्सिटी को बंद नहीं कर रही हालांकि जो इस यूनिवर्सिटी में नियुक्तियां हुई है वह ग़लत तरीके से हुई है। उन्होंने कहा इस यूनिवर्सिटी को बंद करने की बात न मुख्यमंत्री सुखविंदर सुखु ने की है और न ही कांग्रेस के किसी पदाधिकारी ने संजीव गुलेरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने कामों को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रहें हैं। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि अगर यूनिवर्सिटी में गलत तरीके से नियुक्तियां हुई है तो ,एफआइआर, कोर्ट जाएं उन्होंने कहा कि समय आने पर कांग्रेस पार्टी एफआइआर भी करवाएंगी।


बाइट- संजीव गुलेरिया, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता 



संजीव गुलेरिया ने कहा कि हम इन नियुक्तियों का पर्दाफाश करेंगे और ये यूनीवर्सिटी बंद नहीं होगी उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि इसके लिए जांच कमेटी गठित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें