फ़ॉलोअर

गुरुवार, 22 जून 2023

लारजी डैम से सिल्ट निकालने को खोले जाएंगे गेट 25 तथा 26 जून को नदी किनारे न जाएं लोग 24 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

 लारजी डैम से सिल्ट निकालने को खोले जाएंगे गेट

 25 तथा 26 जून को नदी किनारे न जाएं लोग

24 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद



   मंडी, 22 जून। लारजी जल विद्युत परियोजना प्रबंधन द्वारा  25 जून सुबह 6 बजे से 26 जून प्रातः 6 बजे तक डैम में जमा सिल्ट की निकासी करने के लिए डैम के सभी गेट खोले जा रहे हैं। यह जानकारी राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड थलौट के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अजय ठाकुर ने देते हुए लोगों से आग्रह किया है कि इस दौरान लारजी बांध से लेकर पंडोह बांध तक ब्यास नदी के किनारे कोई भी व्यक्ति नहीं जाए तथा पशुओं को भी नदी के किनारे नहीं छोड़ा जाए ताकि किसी तरह का जान व माल का नुक्सान नहीं हो सके। उन्होंने बताया की  इस दौरान लारजी पॉवर स्टेशन विद्युत् गृह में उत्पादन भी पूरी तरह बंद रहेगा । इस कार्य को सफलता पूर्वक करने हेतु नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा तथा सायरन और प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को सूचित किया जाएगा।



            24 जून को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

मंडी, 22 जून। 11 केवी उच्च ताप विद्युत लाइन की आवश्यक मरम्मत तथा रखरखाव के चलते आईपीएच रेस्ट हाउस छाबल, अप्पर छिपनू, त्रयंडी, नसलोह, बंरारिधार, हुमग्राम, रोपड़, अरड़ा, स्कोर, मांडव एयर फैक्टरी के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 24 जून को प्रातः दस बजे से सांय पांच बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता होशियार सिंह ने देते हुए बताया कि मौसम खराब रहने की स्थिति में मरम्मत कार्य को स्थगित कर अगले दिन किया जा सकता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें