फ़ॉलोअर

बुधवार, 21 जून 2023

टमाटर से लदा ट्रक पलटा सात लोग हुए घायल

 टमाटर से लदा ट्रक पलटा सात लोग हुए घायल


 


यादविंदर कुमार सुंदर नगर: टमाटर का सीजन है और ट्रकों में भरकर टमाटर मंडियों में ले जाया जा रहा है वहीं आज शाम 7:30 बजे मनाली चंडीगढ़ हाईवे पर हराबाग में तेज रफ्तार ट्रक ने जीप , ट्रक और कार को टक्कर मार टमाटर का ट्रक पलटा गया और सड़क में टमाटर ही टमाटर विखर गए । इस हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए । घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सुंदर नगर लाया गया वहां से उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदर नगर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक मंडी से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। और चारों गाड़ियों में सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है। सुंदर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें