फ़ॉलोअर

रविवार, 4 जून 2023

मार्च पास्ट में चच्योट स्कूल प्रथम और जहल स्कूल द्वितीय प्रदेश सरकार शिक्षा के सर्वांगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है

 मार्च पास्ट में चच्योट स्कूल प्रथम और जहल स्कूल द्वितीय



प्रदेश सरकार शिक्षा के सर्वांगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है 



BHK NEWS HIMACHAL 

गोहर(राकेश) चच्योट स्कूल में  10 स्कूल के टूर्नामेंट के शुभारंभ पर बोले प्रदेश कांग्रेस पार्टी के  एससी सेल के उपाध्यक्ष


नाचन की च्च्योट खंड-2  की खण्ड स्तरीय अंडर -14 बॉयज खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग सेल के उपाध्यक्ष ब्रह्मदास चौहान ने किया ।इस टूर्नामेंट के चच्योट खण्ड -2 के 10 स्कूलों बाढु किलिंग,चैलचौक,नौण शाला,जहल,देवीदहड़, तुना,रिउनसी,चच्योट के 150 खिलाड़ी  भाग ले रहे



है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने विधिवत तरीके से खेल कूद प्रतियोगिता का उद्धघाटन किया। उन्होंने मार्च पास्ट में सलामी भी ली। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रदेश के मुख्य मंत्री सुखविंदर सुखु जिस तरह से व्यवस्था परिवर्तन में लगे हुए है उसी तरह प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी शिक्षा के क्षेत्र में सुधारने में लगे हुए है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय खेलो का अपना ही महत्व है। उन्होंने इस मौके पर खेलो के संचालन के लिए 21 हजार ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के  लिए 1100 रुपये और जागृति महिला मंडल चच्योट को 1100 रुपये तथा रजनी देवी को समाजसेवियों ने 1500 रुपये नकद  पुरस्कार दिया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानचार्य हेम राज कौंडल ने सभी अतिथियों का आभार जताया। स्कूल के मार्च पास्ट में चच्योट स्कूल प्रथम और  द्वितीय जहल स्कूल  रहा। इस मौके पर स्कूल की बेटियों ने सुंदर नाटी, रजनी की  मधुर आवाज ने  मोहित किया। इस मौके पर जागृति महिला मंडल ने नाटी की विशेष प्रस्तुति दी।

इस अवसर  पर हरमेश अबरोल ,देवीसरूप सैनी ओम प्रकाश नेगी,लालमन त्यागी,खजान सिंह राणा

कृष्णा वर्मा,मीरा ठाकुर, बलदेव सिंह ,काहन चन्द दिनेश कुमार ,भादर  सिंह,  टेक सिंह चौहान ,कृष्ण कुमार,अनन्त राम हस राज ठाकुर सहित स्कूलों के मुख्य अध्यापक ,प्रधानचार्य और खेल अध्यापक उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें